बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दिन में चटक धूप खिली रहने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सुबह और शाम की ठिठुरन बरकरार रखी है।

सुप्रीम कोर्ट में बंगाल एसआईआर के खिलाफ सीएम ममता की याचिका पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने इलेक्टोरल रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पब्लिश कॉज लिस्ट के अनुसार, भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और एनवी अंजारिया वाली बेंच सोमवार को सीएम ममता की याचिका के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डोला सेन और डेरेक ओ ब्रायन द्वारा दायर इसी तरह की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
जम्मू-कश्मीर: इलाके में ताज़ा बर्फबारी होने के बाद टूरिस्ट नथाटॉप घूमने पहुंचे ।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की चादर छाई हुई है।
दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दिन में चटक धूप खिली रहने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सुबह और शाम की ठिठुरन बरकरार रखी है। यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 10 फरवरी को प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। बिहार में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम की ठंड बढ़ेगी।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia