बड़ी खबर LIVE: भारत ने रद्द किया सारा वीजा, कोरोना प्रभावित देशों से आने वालों को आइसोलेशन में रखा जाएगा

कोरोना वायरस को लेकर भारत ने राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/अंतर्राष्ट्रीय संगठन, रोजगार और प्रोजेक्ट वीजा को छोड़ सभी मौजूदा वीजा को 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। साथ ही कहा है कि 15 फरवरी तक प्रभावित देशों से आने वालों को 14 दिन तक अलग-थलग रखा जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

11 Mar 2020, 10:04 PM

दिल्ली हिंसा पर कल राज्यसभा में होगी चर्चा, आज लोकसभा में सरकार ने दिया जवाब

11 Mar 2020, 10:01 PM

भारत ने रद्द किये सारे वीजा, कोरोना प्रभावित देशों से आने वालों को आइसोलेशन में रखा जाएगा

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र / अंतर्राष्ट्रीय संगठन, रोजगार और परियोजना वीजा को छोड़कर सभी मौजूदा वीजा को 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। साथ ही सरकार ने कहा है कि 15 फरवरी तक चीन, इटली, ईरान, कोरिया गणराज्य, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से आने वाले या पूर्व में वहां की यात्रा करने वाले भारतीयों समेत सभी का यात्रियों को कम से कम 14 दिनों की अवधि के लिए अलग-थलग रखा जाएगा।

11 Mar 2020, 9:40 PM

आंध्र प्रदेश में डीजीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे चंद्रबाबू नायडू, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज गुंटूर के मंगलगिरि में पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर टीडीपी नेताओं को सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया, जो माछेरला पुलिस थाने गए थे।


11 Mar 2020, 9:35 PM

कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर डीके शिवकुमार का भव्य स्वागत, घर के बाहर जुटे कार्यकर्ता

11 Mar 2020, 9:33 PM

यौन हिंसा के मामल में हॉलीवुड के पूर्व फिल्म निर्माता हार्वी विंस्टिन को 23 साल की सजा


11 Mar 2020, 9:25 PM

उत्तर प्रदेश में अब तक 9 लोगों में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि, 77 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

11 Mar 2020, 9:22 PM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10 मरीज पाए गए, सीएम उद्धव ने कहा- जरूरत हुई तो बंद होंगे स्कूल

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया है कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 10 मरीज पाए गए हैं, जिनमें पुणे के 8 केस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 10वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। अगर जरूरत हुई तो सभी स्कूल और कॉलेज बंद किये जाएंगे।


11 Mar 2020, 8:49 PM

पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन को यौन उत्पीड़न के आरोप में 23 साल जेल की सजा सुनाई गई

11 Mar 2020, 8:30 PM

महाराष्ट्र में आईपीएल रद्द करने के पक्ष में सभी मंत्री, कल लिया जाएगा फैसला- स्वास्थ्य मंत्री


11 Mar 2020, 8:10 PM

आंध्र प्रदेश: टीडीपी के दो नेताओं पर हमला, चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग और डीजीपी के लिखी चिट्ठी

11 Mar 2020, 7:55 PM

दिल्ली दंगों के दौरान गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस को ढंग से काम नहीं करने दिया- अधीर रंजन चौधरी


11 Mar 2020, 7:34 PM

दिल्ली दंगों की जवबादेही से भाग रही मोदी सरकार: आनंद शर्मा

11 Mar 2020, 7:29 PM

दंगा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, गुनहगारों पर होगी कार्रवाई- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे दंगे में बहुत संपत्ति जली है। इसका मुझे दुख है। सार्वजिनक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली होगी। आगजनी करने वालों की संपत्ति जब्त होगी। इस हिंसा में मस्जिद ही नहीं मंदिर भी जले हैं। दिल्ली हिंसा साजिश के तहत हुई। दंगे में मारे गए सभी लोगों के परिवार को आश्वासन देता हूं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


11 Mar 2020, 7:26 PM

डीके शिवकुमार को कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

11 Mar 2020, 7:24 PM

नफरत फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल, जल्द पकड़े जाएंगे- अमित शाह


11 Mar 2020, 7:22 PM

गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां इंदिरा पुजारी जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार

11 Mar 2020, 7:19 PM

महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोनावायरस के दो और मामले सामने आए


11 Mar 2020, 7:17 PM

उपद्रवियों की पहचान करेंगे और नुकसान की भरपाई करेंगे- अमित शाह

11 Mar 2020, 7:15 PM

गुनहगारों को पकड़ने के लिए वीडियो मंगाए जा रहे हैं- अमित शाह


11 Mar 2020, 7:12 PM

जवाब देना मेरी संवैधानिक जिम्मेदारी- अमित शाह

11 Mar 2020, 7:10 PM

100 से ज्यादा हथियार बरामद- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंसा के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। 100 से ज्यादा हथियार बरामद किया गया है। हिंसा को फंड देने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किसी भी निर्दोष को सजा नहीं दी जाएगी। पूरे सबूत के बाद गिरफ्तारी की जा रही है।


11 Mar 2020, 7:07 PM

दिल्ली हिंसा की जांच के लिए एसआईटी की दो टीमें बनाई गईं, हर पहलू की होगी जांच: शाह

दिल्ली हिंसा पर सदन में चर्चा के दौरान गह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 40 टीमें बनाई गईं। हिंसा के दौरान इस्तेमाल होने करीब 50 हथियारों को भी जब्त किया गया। दिल्ली में हुई हिंसा पूरी तरह से सुनियोजित थी। इसकी जांच के लिए एसआईटी की दो टीमें बनाई गईं। दिल्ली हिंसा से जुड़े हर पहलू की जांच जारी है। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस हिंसा में शामिल किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

11 Mar 2020, 7:05 PM

दिल्ली में हिंसा करने के लिए यूपी से लोग आए थे: अमित शाह

दिल्ली हिंसा पर सदन में चर्चा के दौरान गह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन इलाकों में हिंसा हुई उसकी सीमा यूपी से लगती है। करीब 300 लोग यूपी से दिल्ली में हिंसा करने के लिए आए जिससे साफ पता चलता है कि यह एक साजिश के तहत हुई। यूपी से जिन चेहरों की पहचान हुई है, उससे यह बात साबित भी होती है। गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के दौरान विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया। और विपक्ष ने वॉक आउट किया।


11 Mar 2020, 6:55 PM

दिल्ली पुलिस ने 36 घंटों के भीतर ही हिंसा पर काबू पा लिया: अमित शाह

सदन में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 36 घंटों के भीतर ही हिंसा पर काबू पा लिया। यहां मैं साफ कर दूं कि मैं इन 36 घंटों के दौरान जो भी हुआ उसको अंडरमाइन करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पूरे समय दिल्ली पुलिस के साथ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आगरा और डिनर पर भी मैं नहीं गया। अजीत डोभाल को मैंने ही दंगा प्रभावित इलाकों में भेजा। मैं इन जगहों पर इसलिए नहीं गया क्योंकि मेरे जाने से पुलिस मेरी सुरक्षा में लग जाती जबकि उस समय दिल्ली पुलिस का मुख्य काम दंगों को रोकना था।

11 Mar 2020, 6:48 PM

अमित शाह ने दिल्ली हिंसा में दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर थपथपाई पीठ, सदन में लगे शेम-शेम के नारे

दिल्ली हिंसा पर विपक्ष के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि विपक्ष की तरफ से सवाल किया जा रहा है कि पुलिस क्या कर रही थी जबकि उस दौरान पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद होकर अपना काम कर रही थी। इस दौरान सदन में विपक्ष ने शेम शेम के नारे लगाए। उन्होंने आगे कहा कि 20 लाख लोगों की आबादी के बीच हो रहे दंगों को बाकी दिल्ली तक न फैलने देना दिल्ली पुलिस की कामयाबी रही। इस हादसे को दिल्ली की 13 प्रतिशत आबादी तक सीमित रखने का काम दिल्ली पुलिस ने किया।


11 Mar 2020, 6:43 PM

25 फरवरी की रात के बाद दिल्ली में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई: अमित शाह

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह जवाब ने कहा कि 25 फरवरी की रात के बाद दिल्ली में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। होली पर माहौल शांतिपूर्ण बना रहे इसलिए होली के बाद सदन में चर्चा की बात कही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए दंगों को देश और दुनिया के सामने अलग रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।

11 Mar 2020, 6:41 PM

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में अमित शाह का जवाब, कहा- मारे गए लोगों के प्रति मेरी संवेदना

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके अलावा जो लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं उनके प्रति भी अपना दुख व्यक्त करता हूं और उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


11 Mar 2020, 6:38 PM

पार्टी एक विचारधारा पर बनी है और इस विचारधारा को मानने वाले सभी लोगों को पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे बुरा लगा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। 3 दिन पहले मैंने उनसे बातचीत की और उनसे कहा कि पार्टी छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। वह युवा और एक अच्छे वक्ता हैं। पार्टी एक विचारधारा पर बनी है और इस विचारधारा को मानने वाले सभी लोगों को पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कहा कि व्यक्तिगत लाभ और हानि सभी के जीवन में होते हैं। आप 4 बार सांसद रहे हैं और कई पदों पर रहे हैं, इसीलिए इसे पार्टी छोड़ना सही नहीं है। फिर भी, उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और अपनी शिकायतों को आगे रखकर पार्टी छोड़ दी।

11 Mar 2020, 6:22 PM

जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक रहेंगे बंद


11 Mar 2020, 6:08 PM

पीएम मोदी किस तरह के 'भगवान' जिनका दिल दिल्ली हिंसा में इतने मौतों के बाद भी नहीं पिघला: ओवैसी

दिल्ली हिंसा को लेकर एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली हिंसा के बाद नालों में लाशों को डंप किया जा रहा था तब नेवी बैंड गाना बजा रहा था। पीएम मोदी भावुक हो गए थे जब एक महिला ने उनकी तुलना भगवान से कर दी थी। मैं जानना चाहता हूं कि पीएम किस तरह के भगवान है जिनका दिल दिल्ली हिंसा में हुई इतनी मौतों पर नहीं पिघला। सरकार हिन्दुओं को भड़का रही है। 1000 लोगों को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में दिल्ली हिंसा के जांच की मांग करता हूं।

11 Mar 2020, 5:56 PM

BJP में शामिल होते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया बने राज्यसभा उम्मीदवार, पार्टी से मिला रिटर्न गिफ्ट

कांग्रेस के बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बीजेपी में शामिल हो गए। इसी के साथ उन्हें पार्टी के राज्यसभा का टिकट दे दिया है। बीजेपी ने असम, बिहार, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की। ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के दो नेताओं को भी राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।


11 Mar 2020, 5:47 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 3 संदिग्ध मरीज मिले, ममता बनर्जी बोलीं- रिपोर्ट का इंतजार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना वायरस के 3 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मरीजों के रिपोर्ट का इंतजार है।

11 Mar 2020, 5:44 PM

एल मुरुगन को बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया


11 Mar 2020, 5:44 PM

मध्य प्रदेश: तीन जिलों के डीएम का ट्रांसफर, कमलनाथ सरकार ने दिए आदेश

11 Mar 2020, 5:36 PM

शाहीन बाग जैसे धरने महाराष्ट्र में कई जगह हो रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार के संवाद की वजह से वहां भाईचारा अभी भी कायम है: एनसीपी सांसद

एनसीपी सांसद अमोल रामसिंह कोल्ही ने कहा कि शाहीन बाग जैसे धरने महाराष्ट्र में कई जगह हो रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार के संवाद की वजह से वहां भाईचारा अभी भी कायम है।


11 Mar 2020, 5:32 PM

दिल्ली हिंसा के दौरान हमारे देश के गृह मंत्री और इंटेलीजेंस एजेंसियां क्या कर रही थीं: शिवसेना सांसद विनायक राउत

शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि जब दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली आए थे तो दिल्ली में जो हिंसा हुआ उससे हमारे देश की छवि खराब हुई। इतनी लोगों की जानें चली गईं, ऐसे में हमारे देश के गृह मंत्री और इंटेलीजेंस एजेंसियां क्या कर रही थीं?

11 Mar 2020, 5:25 PM

'वसुली पोस्टर' पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी। बता दें कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों का पोस्टर योगी सरकार ने सड़का पर लगवाया था। इस मामले के खिलाफ इलाहाबाद में याचिका लगाई गई। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाई और तत्काल इस हटाने के आदेश दिए।


11 Mar 2020, 5:14 PM

10 जनपथ पर कांग्रेस की पार्लियामेंटरी स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक होगी

11 Mar 2020, 5:12 PM

ज्योतिरादित्य कांग्रेस में एकमात्र ऐसी नेता थे, जो कभी भी मेरे घर में आ सकते थे: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन रिपोर्टों पर जवाब दिया, जिसमें कहा गया है कि ज्योतिरादित्य ने पार्टी छोड़ने से पहले सोनिया गांधी और उनके पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह कांग्रेस में एकमात्र ऐसी नेता हैं, जो कभी भी मेरे घर में आ सकते हैं।


11 Mar 2020, 5:06 PM

संसद से कुछ ही दूरी पर दिल्ली हिंसा हुई, लेकिन गृह मंत्री शाह और पुलिस नहीं रोक पाए: रितेश पांडे

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा के दौरान बीएसपी सांसद रितेश पांडे ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि संसद से कुछ ही दूरी पर दिल्ली में दंगे हुए, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस इसे नहीं रोक पाई। उन्होंने कहा कि यह हिंसा नहीं, यह एक नरसंहार है। रितेश पांडे ने कहा कि कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हिंसा करने वालों के साथ पुलिस खड़ी रही। उन्होंने पूछा कि मोदी सरकार बताए कि ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ क्या कर्रवाई की है। सांसद रितेश पांडे ने कहा कि हमारी यह मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में दंगों की जांच होनी चाहिए।

11 Mar 2020, 4:53 PM

कोरोना वायरस के खतरे के चलते जम्मू के 5 जिलों में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल बंद किए गए


11 Mar 2020, 4:52 PM

कोरोना वायरस प्रभावित देशों से 900 भारतीयों को निकाला गया: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार के मुताबिक, अब तक सरकार ने कोरोना वायरस प्रभावित देशों से 948 यात्रियों को निकाल लिया है। इनमें से 900 भारतीय नागरिक हैं और 48 विभिन्न अन्य देशो के नागरिक हैं, जिनमें मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मैडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू शामिल हैं।

11 Mar 2020, 4:48 PM

डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी

डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी।


11 Mar 2020, 4:45 PM

कोरोना वायरस से 63 और लोगों की हुई मौत, मरने वालों की संख्या 354 हुई

11 Mar 2020, 4:29 PM

गृह मंत्रालय के कार्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई दिल्ली हिंसा, नहीं रोक पाए अमित शाह: सौगत राय

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने गृह मंत्री अमित शाह को घेरा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के कार्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली में हिंसा हुई और वह रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार है। सौगत राय ने कहा कि हमारी मांग है कि जो लोग भी हिंसा में प्रभावित हुए हैं उनके पुनर्वास का इंताजाम केंद्र सरकार करे। साथ ही दिल्ली हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज अगुवाई में कराई जाए।


11 Mar 2020, 4:13 PM

जिस कपिल मिश्रा पर दिल्ली हिंसा भड़काने के हैं आरोप, जज तक ने खड़े किए सवाल, उसका BJP ने संसद में किया समर्थन

दिल्ली हिंसा के लिए जिस बीजेपी नेता को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। जिसके भड़काऊ बयान पर दिल्ली हाई कोर्ट के जज तक ने साल खड़े किए, उस कपिल मिश्रा का समर्थन संसद में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए कपिल मिश्रा जिम्मेदार नहीं हैं। दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान उल्टे मीनाक्षी लेखी ने हिंसा के लिए सीएए के विरोध प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहरा दिया। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आप कपिल मिश्रा को दिल्ली हिंसा के लिए कैसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। पूरी हिंसा सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर हुई।

11 Mar 2020, 3:31 PM

अनिल चौधरी को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनिल चौधरी को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।


11 Mar 2020, 3:23 PM

दिल्ली हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार, दें इस्तीफा: अधीर रंजन चौधरी

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमारी यह मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। चौधरी ने कहा कि बीजेपी के नेताओं कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर ने भड़काऊ बयान दिया। ऐसे में बीजेपी के इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंसा को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल जब सड़क पर उतरे तब जाकर हिंसा ठंडी हुई है। चौधरी ने कहा कि यह दर्शाता है कि हिंसा को पहले रोका जा सकता था, लेकिन नहीं रोका गया। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर गृह मंत्री क्या कर रहे थे।

11 Mar 2020, 3:11 PM

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा, अधीर रंजन चौधरी ने पूछा, 3 दिन तक गृह मंत्री शाह क्या कर रहे थे

लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि काफी समय से इस चर्चा की मांग हो रही थी। होली का त्योहार खत्म हुआ है, लेकिन दिल्ली की खून की होली हमारा पीछा नहीं छोड़ रही है। उन्होंने पूरा देश बैचेन है और जानना चाहती है कि कैसे यह घटना हुई और सरकार क्या कार्रवाई कर रही है कि दोबारा ऐसी घटना नहीं हो। चौधरी ने कहा कि हिंसा में किसी की जय नहीं होती। पराजय सिर्फ इंसानियत की होती है। कोई कहता है कि कहीं हिंदू मरे, कहीं मुस्लिम मरे, लेकिन इसमें इंसान की मौत हुई है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब तीन दिनों से हिंसा हो रही थी, तब दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे थे।


11 Mar 2020, 2:59 PM

यस बैंक संकट के मुद्दे पर AAP के सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

11 Mar 2020, 2:55 PM

मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के विधायक जयपुर पहुंचे

मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के विधायक जयपुर पहुंच गए हैं।


11 Mar 2020, 2:17 PM

हम सीएए, एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पास करने की मांग कर रहे हैं: एमके स्टालिन

तमिलनाडु विधानसभा से वॉकआउट करने के बाद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा, “हम लगातार ओआईएडीएमके सरकार से सीएए, एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पास करने की मांग कर रहे हैं, पिछले बजट में भी कोई जवाब नहीं आया। राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने कहा कि हमें इसे लागू करना होगा, सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।”

11 Mar 2020, 2:03 PM

दिल्ली हिंसा: हेट स्पीच मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की गई

दिल्ली हाई कोर्ट में एक ताजा याचिका दायर की गई है, जिसमें कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषण देने और दिल्ली हिंसा के दौरान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के लिए कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान के लिए उनकी संपत्तियों की कुर्की की भी मांग की गई है।


11 Mar 2020, 2:02 PM

मध्य प्रदेश: भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया की नेमप्लेट कांग्रेस कार्यालय से हटाई गई

11 Mar 2020, 2:00 PM

गेंद पर लार का इस्तेमाल करने को लेकर भुवनेश्वर बोले- डॉक्टरों की सलाह पर करेंगे काम

कोरोना वायरस के खतरे पर भारतीय टीम के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “हमारे साथ डॉक्टरों की एक टीम है जो हमें कोरोना वायरस को लेकर सलाह दे रहे हैं और आज हमारे साथ उनकी बैठक है। अगर वे हमें सलाह देंगे कि गेंद पर लार का इस्तेमाल न करें तो हम इसका पालन करेंगे।”


11 Mar 2020, 1:55 PM

कोरोना वायरस: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के एक समूह की बैठक

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्रीय मंत्रियों के एक समूह की बैठक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में चल रही है।

11 Mar 2020, 1:49 PM

ITBP के छावला कैंप में वुहान से लाए गए 112 लोगों के 14 पूरे हुए, अंतिम टेस्ट के लिया गया सैंपल

आईटीबीपी के छावला कैंप में चीन के वुहान से लाए गए 112 लोगों (जिनमें 36 विदेशी भी शामिल हैं) के 14 दिन पूरे हो गए हैं। अंतिम टेस्ट के लिए डॉक्टर उनका सैंपल ले रहे हैं। रिपोर्ट आना अभी बाकी है।


11 Mar 2020, 1:38 PM

कर्नाटक में मौजूद विधायक जल्द मध्य प्रदेश लौटेंगे: डीके शिवकुमार

मध्य प्रदेस में सियासी हलचल पर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिव कुमार ने कहा, “कांग्रेस को कोई बर्बाद नहीं कर सकता। नेता आ सकते हैं, जा सकते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सभी विधायक (मध्य प्रदेश) जो यहां हैं, वे अपनी सदस्यता नहीं खोना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि वे समझ जाएंगे, वापस जाओ और सरकार को बचाओ।”

11 Mar 2020, 1:26 PM

जम्मू-कश्मीर: शराबी ने कठुआ में तीन साल की बच्ची से किया रेप, गिरफ्तार


11 Mar 2020, 1:14 PM

लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस के सातों सांसदों का निलंबन किया रद्द: सूत्र

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है है कि लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस के सातों सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया है। अब यह संसाद लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। सर्वदलीय बैठक के बाद स्पीकर ने यह फैसला लिया है।

11 Mar 2020, 1:13 PM

कर्नाटक में कोरोना वायरस संदिग्ध की मौत से हड़कंप, देश में मरीजों की संख्या 60 पहुंची

कोरोनाव वायरस से पूरे देश में दहशत का माहौल है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना वायरस संदिग्ध की मौत हो गई है। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 76 साल बताई गई है।


11 Mar 2020, 12:59 PM

देश में कोरोना वायरस के 10 नए मामले आए सामने, मरीजों की संख्या 60 पहुंची

देश में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। इस बात की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही है। मंत्रालय के मुताबिक, 8 केरल, एक राजस्थान और एक मामला दिल्ली में सामने आया है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 60 हो गई है।

11 Mar 2020, 12:50 PM

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 1.30 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस सांसदों के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही को 1.30 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। कांग्रेस अपने 7 सांसदों के निलंबन वापसी की मांग कर रह है।


11 Mar 2020, 12:28 PM

कोई भी विधायक सिंधिया के साथ जाने कौ तैयार नहीं: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा

मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, “कोई सिंधिया जी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी रगों में कांग्रेस का खून है। महाराज खुद बनने के लिए दूसरे लोगों की बलि चढ़ाएं यह कैसे संभव है। यह बाद वह विधायक समझ गए। हमें कोई डर नहीं है। बीजेपी के 7 से 8 विधायक हमारे संपर्क में हैं।”

11 Mar 2020, 12:25 PM

अजीत भुयान असम से आगामी राज्यसभा चुनाव में एक स्वतंत्र उम्मीदवार होंगे

वरिष्ठ पत्रकार और कार्यकर्ता अजीत भुयान असम से आगामी राज्यसभा चुनाव में एक स्वतंत्र उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट उनका समर्थन करेंगी।


11 Mar 2020, 12:04 PM

कर्नाटक में ठहरे MLA जल्द ही कांग्रेस खेमे में लौटेंगे, CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ठहरे कांग्रेस विधायक जल्द ही कांग्रेस खेमे में लौटेंगे।

11 Mar 2020, 12:00 PM

दिल्ली HC ने केंद्र, केजरीवाल सरकार को कोरोना से बचने की तैयारियों को लेकर जवाब दाखिल करने को कहा

कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए उचित बचाव उपायों की मांग करने वाली एक याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा।


11 Mar 2020, 11:51 AM

जम्मू-कश्मीर: कोरोना वायरस के चलते प्राथमिक विद्यालय, सिनेमा हॉल और आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद

जम्मू-कश्मीर प्रमुख सचिव नियोजन ने रोहित कंसल ने कहा कोरोना वायरस के खतरे के देखते हुए राज्य में प्राथमिक विद्यालय, सिनेमा हॉल और आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

11 Mar 2020, 11:47 AM

भोपाल: दिग्विजय सिंह भोपाल में सीएम कमलनाथ के आवास पर पहुंचे

मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंचे हैं।


11 Mar 2020, 11:45 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल से कांग्रेस विधायकों को जयपुर ले जाया जा रहा

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। भोपाल एयरपोर्ट कांग्रेस विधायक जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

11 Mar 2020, 11:43 AM

सोशल मीडिया कंपनियों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

आरएसएस के पूर्व विचारक केएन गोविंदाचार्य ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक पीआईएल दायर की है, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरुपयोग और भारतीय कानूनों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। नतीजा यह होता है कि समाज में विभाजनकारी और दंगे जैसे हालात पैदा होते हैं।


11 Mar 2020, 11:30 AM

राहुल का पीएम पर बड़ा हमला, कहा- अर्थव्यवस्था नहीं, कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने पर PMO का ध्यान

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री जब आप चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगे हैं, तब आपने नोटिस नहीं किया होगा कि कच्चे तेल के दाम 35 प्रतिशत घट गए हैं। क्या आप पेट्रोल के दाम 60 रुपये प्रति लीटर से नीचे करके इसका सीधा फायदा लोगों को देंगे? यह अर्थव्यवस्था को फायदा देगा।”

11 Mar 2020, 11:13 AM

हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित


11 Mar 2020, 11:12 AM

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सांसदों सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस अपने 7 सांसदों के निलंबन के फैसले को वापस लेने की मांग कर रही है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

11 Mar 2020, 11:06 AM

AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस

प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन (इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में आरोपी) के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करता है। पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के साथ उनके कथित संबंधों की जांच की जा रही है।


11 Mar 2020, 11:03 AM

सीपीआई और सीपीआईएम ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

11 Mar 2020, 11:00 AM

राहुल गांधी की अध्यक्षता में लोकसभा के लिए कांग्रेस की रणनीति की बैठक

राहुल गांधी की अध्यक्षता में लोकसभा के लिए कांग्रेस की रणनीति की बैठक संसद में हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस के सांसद मौजूद हैं।


11 Mar 2020, 10:52 AM

यूपी की बीजेपी सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटीं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।”

11 Mar 2020, 10:50 AM

राहुल गांधी ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी


11 Mar 2020, 10:44 AM

शेयर बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स 206 अंक गिरकर 35,428.64 पर पहुंचा

11 Mar 2020, 10:35 AM

मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह सीएम कमलनाथ के आवास पर पहुंचे

मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंचे हैं। सीएम कमलनाथ यह कह चुके हैं कि उनकी सरकार को कई खतरा नहीं है।


11 Mar 2020, 10:21 AM

जो विधायक सिंधिया के साथ गए वो कांग्रेस के साथ: शोभा ओझा

मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा, “कुल चार निर्दलीय विधायक हैं, चारों हमारे साथ हैं। विधायक सभी हमारे साथ हैं जो सिंधिया जी के साथ गए हैं वो भी हमारे साथ हैं, क्योंकि वो समझ रहे हैं कि एक व्यक्ति की महत्वकांक्षा के चलते उन सबके
भविष्य दांव पर हैं।”

11 Mar 2020, 10:04 AM

बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू छात्र कन्यैहा की गोली मारकर हत्या


11 Mar 2020, 9:57 AM

कोरोना वायरस के खतरे के बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी छुपाना अपराध

केरल में 12 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। कोरनाव वायरस के खतरे को देखते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मरीजों से अपनी यात्रा की जानकारी न छुपाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक हेल्थ एक्ट के तहत जो लोग भी कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी छुपा रहे हैं, जिससे यह बीमारी फैल सकती है तो यह अपराध होगा। जो लोग अपनी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी नहीं दे रहे हैं कि वे प्रभावित इलाकों या देश से आएं हैं तो यह भी अपराध कहलाएगा।

11 Mar 2020, 9:46 AM

कांग्रेस का दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में 'दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने' की जरूरत पर सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।


11 Mar 2020, 9:32 AM

महाराष्ट्र: औरंगाबाद के पोखरी गांव में स्कूल बनाने के लिए लोगों ने 60 लाख रुपये जुटाए, 2 एकड़ जमीन खरीदी

11 Mar 2020, 9:30 AM

आज शेयर बाजार में थोड़ी राहत, सेंसेक्स में 277 अंक की बढ़त


11 Mar 2020, 8:37 AM

कोरोना वायरस को लेकर जम्मू-कश्मीर के डोडा में कंट्रोल रूम बनाया गया

11 Mar 2020, 8:35 AM

कम हो हुए पेट्रोल और डीजल के दाम


11 Mar 2020, 8:11 AM

राज्यसभा में ‘दिल्ली नरसंहार और उपचार प्रक्रिया’ पर तत्काल चर्चा, TMC का नोटिस

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में ‘दिल्ली नरसंहार और उपचार प्रक्रिया’ पर तत्काल चर्चा के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिया।

11 Mar 2020, 8:08 AM

भारत में फ्रांस, जर्मनी, स्पेन के नागरिकों का वीजा रद्द, कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 50 के पार

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है। इस बीच भारत में फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia