बड़ी खबर LIVE: वाराणसी के आत्मविश्वेश्वर मंदिर में आग लगने से 7 लोग झुलसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौक स्थित आत्मविश्वेश्वर मंदिर में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। खबरों के मुताबिक, करीब 7 लोग इस आग में झुलस गए हैं, जिन्हें पास में महमूरगंज स्थित GS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बेली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है और कुछ घंटों में इसे परिवहन के लिए खोल दिया जाएगा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बेली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है और कुछ घंटों में इसे परिवहन के लिए खोल दिया जाएगा। यह पुल लिमचिगाड़ पुल के स्थान पर बनाया जा रहा है, जो हाल ही में धराली, उत्तरकाशी में आई अचानक बाढ़ में बह गया था, जिससे परिवहन पूरी तरह बाधित हो गया था।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के दो ईपीआईसी (EPIC) नंबर हैं: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के दो ईपीआईसी (EPIC) नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में। एक में उम्र 57 साल है और दूसरे में उम्र 60 साल। यह जानकारी चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर भी ऑनलाइन मौजूद है। नई मतदाता सूची, जो सभी पार्टियों के जिलाध्यक्षों को दी गई है, उसमें भी यह दर्ज है। तो अब इसमें धोखाधड़ी कौन कर रहा है, यह जनता को जानना चाहिए। इसमें सिर्फ दो बातें हो सकती हैं: या तो चुनाव आयोग की एसआईआर (SIR) की पूरी प्रक्रिया धोखाधड़ी है या फिर बिहार के डिप्टी सीएम धोखेबाज हैं। सिर्फ यही दो संभावनाएं हैं।"
प्रयागराज: गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर घटने के बाद किनारों पर कचरा और कीचड़ जमा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर घटने के बाद किनारों पर कचरा और कीचड़ जमा हो गया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 अगस्त, सोमवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
उत्तराखंड के हर्षिल में आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी
उत्तराखंड के हर्षिल में आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी है। डॉग स्क्वाड को भी तैनात किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डुल इलाके में सुक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डुल इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से नीचे है
दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के एक सदस्य ईश्वर सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के एक सदस्य ईश्वर सिंह उर्फ मोनू (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना सेक्टर-23, द्वारका में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह पहले भी 7 मामलों में शामिल रहा है।
वाराणसी के आत्मविश्वेश्वर मंदिर में आग लगने से 7 लोग झुलसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौक स्थित आत्मविश्वेश्वर मंदिर में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। खबरों के मुताबिक, करीब 7 लोग इस आग में झुलस गए हैं, जिन्हें पास में महमूरगंज स्थित GS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है।
मंदिर में प्राचीन धर्मस्थल की तर्ज पर सजावट की गई थी। इसी दौरान आग लगने से कई चीजें और लोग चपेट में आ गए। प्रथम दृष्टिया मामला शॉट सर्किट का लग रहा है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia