बड़ी खबर LIVE: उद्धव ने देवेंद्र फड़णवीस को नागपुर के लिए कलंक बताया, कहा- उनकी हालत असहनीय और अवर्णनीय

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि देवेन्द्र फड़नवीस की स्थिति इतनी अजीब हो गई है कि यह असहनीय और अवर्णनीय है। एक बार उन्होंने कहा था, मैं फिर आऊंगा। लेकिन, वह अपने साथ दो और लोगों को लेकर आ गए। देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर के लिए कलंक हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

10 Jul 2023, 11:09 PM

हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश के कारण अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर जलभराव हुआ

10 Jul 2023, 10:36 PM

उद्धव ठाकरे ने देवेन्द्र फड़णवीस को नागपुर के लिए कलंक बताया, कहा- उनकी हालत असहनीय और अवर्णनीय

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि देवेन्द्र फड़नवीस की स्थिति इतनी अजीब हो गई है कि यह असहनीय और अवर्णनीय है। एक बार उन्होंने कहा था, 'मैं फिर आऊंगा'। लेकिन, वह अपने साथ दो और लोगों को लेकर आये। वे दो लोग कौन हैं? देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर के लिए कलंक हैं। अब वे कह रहे हैं, उद्धव ठाकरे ने हमें छुरा घोंपा।' सबसे पहले किसने उद्धव ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा? वे 2014 से 2019 तक सत्ता में थे। 2014 में शिवसेना ने गठबंधन नहीं तोड़ा। मैं तब कांग्रेस में नहीं गया था। मैं वही था और मैं वही हूं।

10 Jul 2023, 9:51 PM

दिल्ली के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कल नर्सरी से 5वीं तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित


10 Jul 2023, 9:48 PM

TMC कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिनाजपुर में पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख के काफिले को रोककर विरोध प्रदर्शन किया

10 Jul 2023, 9:46 PM

मुंबई पुलिस ने मलाड में चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़ करने के 40 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस ने मलाड इलाके में चलती ऑटो में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के 40 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। ऑटोरिक्शा की गति धीमी थी तभी अचानक सामने से आ रहे आरोपी ने ऑटो में बैठी महिला को छू लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।


10 Jul 2023, 8:44 PM

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान के पार, 207.49 मीटर पर पहुंचा नदी का पानी

10 Jul 2023, 8:43 PM

भारी बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी में इंद्रधनुष देखा गया


10 Jul 2023, 8:41 PM

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा पर CPM ने TMC पर बोला हमला, कहा- ममता बनर्जी की राजनीति की पहचान

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि यह इस टीएमसी शासन, खासकर ममता बनर्जी की राजनीति की पहचान है। सरकार, (राज्य) चुनाव आयोग और यहां तक कि डीजीपी भी हिंसा को लेकर इनकार की मुद्रा में हैं।

10 Jul 2023, 8:38 PM

दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए सभी MCD, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल 11 जुलाई को बंद रहेंगे


10 Jul 2023, 8:17 PM

लगातार बारिश से दिल्ली में टाइफाइड, गले के संक्रमण के मामले तीन गुना हो गए

10 Jul 2023, 8:15 PM

मणिपुर में झड़पों में ग्राम रक्षा स्वयंसेवक की मौत, 2 घायल

मणिपुर के इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों में दो गांवों में दो समूहों के बीच सशस्त्र संघर्ष के दौरान सोमवार को एक ग्राम रक्षा स्वयंसेवक की मौत हो गई और दो ग्रामीण घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


10 Jul 2023, 8:14 PM

नोएडा : 42 लाख कीमत का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार

नोएडा मादक पदार्थों की तस्करी का हब बनता जा रहा है। देश के विभिन्न इलाकों से गांजा लाकर धड़ल्ले से दिल्ली, हरियाणा और नोएडा में सप्लाई किया जा रहा है। नारकोटिक्स टीम और कोतवाली फेज-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि, उसका साथी भागने में सफल रहा।

10 Jul 2023, 8:00 PM

चुनाव आयोग के पास राजनीतिक दल का नाम बदलने का कोई अधिकार नहीं : उद्धव ठाकरे

शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह दोहराते हुए कि 'शिवसेना' उनकी पार्टी का नाम है, सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग (ईसी) के पास इसका नाम बदलने का कोई अधिकार नहीं है। 


10 Jul 2023, 7:59 PM

महाराष्ट्र: पालघर के वसई शहर में हिट एंड रन मामले में दो लोग गंभीर रूप से घायल

10 Jul 2023, 7:41 PM

कर्नाटक में अन्न भाग्य योजना के लिए सीधे नकद हस्तांतरण की शुरुआत, CM सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने लाभार्थियों को भेजे पैसे


10 Jul 2023, 7:39 PM

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से, सभी मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की होगी तैनाती, CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

10 Jul 2023, 7:31 PM

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की, राज्य में भारी बारिश जारी


10 Jul 2023, 7:30 PM

दिल्ली के होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला

10 Jul 2023, 7:29 PM

पीएम मोदी ने बाढ़ संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया


10 Jul 2023, 7:03 PM

दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस 

10 Jul 2023, 7:02 PM

हिमाचल प्रदेश: शिमला में कोटखाई उपमंडल के कोकुनाला में सड़क ढह गई


10 Jul 2023, 6:45 PM

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ विरोधी अभियान जारी है: लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल, पीआरओ (रक्षा) जम्मू 

10 Jul 2023, 6:34 PM

दिल्ली: जलभराव के कारण धौला कुआं फ्लाईओवर से गुरुग्राम की ओर और इसके विपरीत दोनों तरफ एनएच-48 पर यातायात प्रभावित


10 Jul 2023, 6:29 PM

हिमाचल प्रदेश के मंडी में ब्यास नदी का पानी पूरे रौद्र रूप में बह रहा है

10 Jul 2023, 6:27 PM

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता को लेकर तेलंगाना के सीएम केसीआर के साथ अपनी मुलाकात पर बात की


10 Jul 2023, 6:18 PM

बिहार बनेगा विपक्षी एकता का आधार: राजद सांसद मनोज झा

10 Jul 2023, 6:16 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 'अन्न भाग्य' योजना के तहत लाभार्थियों को अतिरिक्त 5 किलो चावल के बदले नकद भुगतान की शुरुआत की


10 Jul 2023, 6:10 PM

यूपी के प्रतापगढ़ में टैंकर ने ओवरलोडेड टेंपो को कुचला, नौ लोगों की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक टैंकर ने ओवरलोडेट टेंपो को कुचल दिया। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है।

10 Jul 2023, 6:08 PM

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में सोनिया गांधी के शामिल होने की उम्मीद: डीके शिवकुमार


10 Jul 2023, 6:07 PM

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर

10 Jul 2023, 6:06 PM

जेडीयू, राजद, सीपीआई (एम-एल) विधायकों ने बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया; मणिपुर और पहलवानों के मुद्दे उठाए


10 Jul 2023, 6:02 PM

सेमीकंडक्टर बनाने की वेदांता की योजना को झटका! फॉक्सकॉन ने कंपनी के साथ साझेदारी तोड़ने का किया ऐलान

10 Jul 2023, 5:53 PM

बंगाल पंचायत चुनाव: हिंसा पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर

पश्चिम बंगाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पांच बार पार्टी के लोकसभा सदस्य रह चुके अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को राज्य में पंचायत चुनावों से संबंधित हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।


10 Jul 2023, 5:53 PM

स्टालिन ने श्रीलंका से 15 तमिलनाडु मछुआरों की रिहाई के लिए जयशंकर को लिखा पत्र

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर श्रीलंका से 15 तमिलनाडु मछुआरों को रिहा कराने में तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा।

10 Jul 2023, 5:50 PM

कांग्रेस का सवाल- चीन की करंसी को वैश्विक मंच पर स्थापित क्यों किया जा रहा है?


10 Jul 2023, 5:42 PM

कांग्रेस का सवाल- रूस से तेल लेने के लिए अपनी करंसी में पेमेंट क्यों नहीं कर रही मोदी सरकार?

10 Jul 2023, 5:41 PM

सस्ता रूसी तेल खरीदने के लिए युआन (चीनी करंसी) में पेमेंट कर रही मोदी सरकार, इससे देश को नुकसान: कांग्रेस


10 Jul 2023, 5:12 PM

बीजेपी बांटने की राजनीति करती है; लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें बाहर कर देगी: अखिलेश यादव

10 Jul 2023, 5:11 PM

बारिश से हिमाचल प्रदेश में अभी तक 3000-4000 करोड़ रुपए का नुकसान, जल्द ही सड़कों को खोला जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू


10 Jul 2023, 5:10 PM

हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, सीएम सुखविंदर सुक्खू बोले- 50 साल में नहीं देखी ऐसी 'भारी बारिश'

10 Jul 2023, 4:52 PM

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। जैसे ही यमुना नदी 206 मीटर के जलस्तर को पार कर जाएगी, हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे।


10 Jul 2023, 4:35 PM

कर्नाटक में विधानसभा के प्रवेश द्वार पर महिला के बैग से चाकू मिला

कर्नाटक में विधान सौध के सुरक्षा कर्मचारियों को सोमवार को एक महिला के बैग में चाकू मिला, जो पूर्वी गेट से इमारत में प्रवेश कर रही थी।

पुलिसकर्मियों ने चाकू को अपने कब्जे में ले लिया और महिला को राज्य विधानसभा के अंदर जाने दिया। हालांकि बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को बिल्डिंग से बाहर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि वह महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

पिछले सप्‍ताह कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसने खुद के विधायक होने का दावा किया था और पिछले सप्‍ताह बजट पेश होने के दौरान राज्य विधानमंडल में बैठा था। 

10 Jul 2023, 4:02 PM

हिमाचल प्रदेश: मंडी में भारी बारिश की वजह से पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूबा। 


10 Jul 2023, 4:01 PM

हरियाणा: अंबाला में भारी बारिश की वजह से मनमोहन नगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं

10 Jul 2023, 3:36 PM

हिमाचल प्रदेश: नदी के पास रहने वाले 80 लोगों को रेस्क्यू किया गया: SP सौम्या सांबशिवन, मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी के SP सौम्या सांबशिवन ने कहा कि जो लोग नदी के बिल्कुल पास रह रहे हैं ऐसे 80 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। नदी के निकट वाले घोरों को भी खाली कराया गया है। हम लगातार अभी इलाकों का दौरा कर रहे हैं


10 Jul 2023, 3:30 PM

चंडीगढ़: भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं, सड़कों पर गड्ढे बन गए और जलभराव में वाहन डूबे दिखे

10 Jul 2023, 3:06 PM

पिछले 3 दिनों में हिमाचल प्रदेश में 200MM बारिश हुई- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 3 दिनों में हिमाचल प्रदेश में 200MM बारिश हुई है। 10 जिलों में रिकार्ड स्तर पर बारिश हुई है। आज सिरमौर, सोलन, शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल से बारिश में काफी कमी आ जाएगी। 2-3 दिन मानसून कमजोर रहेगा।


10 Jul 2023, 2:47 PM

बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है- दिल्ली लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी

दिल्ली लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 2 दिनों में ही पानी 8-10 फूट बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में 10-12 फूट पानी बढ़ने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हमें करीब 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी हो गई है।

10 Jul 2023, 2:45 PM

आईएमडी ने चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया, अगले तीन घंटों में भारी बारिश की आशंका


10 Jul 2023, 2:40 PM

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे 1,90,837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है।

10 Jul 2023, 1:54 PM

लोगों से अनुरोध है कि 13 तारीख तक अपनी यात्रा संभल कर करें- उत्तराखंड के डीजीपी

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मौसम विभाग ने 9 जुलाई से 13 जुलाई तक अलर्ट जारी किया था। पूरे उत्तराखंड में कहीं रेड अलर्ट तो कहीं ऑरेंज अलर्ट है। इसमें एक दिन बीत गया है जो बहुत भारी रहा। कई रास्ते बंद हो गए हैं, नदियां खतरें के निशान पर हैं और कहीं-कहीं जानमाल की हानी भी हुई है। हमारा लोगों से अनुरोध है कि 13 तारीख तक अपनी यात्रा संभल कर करें।


10 Jul 2023, 1:37 PM

हिमाचल प्रदेश: सोलन में भारी बारिश के कारण नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पुल ढहा

10 Jul 2023, 1:06 PM

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में लगातार बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की


10 Jul 2023, 12:21 PM

पंजाब: राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत का एक हिस्सा गिरा 

10 Jul 2023, 12:15 PM

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न


10 Jul 2023, 11:28 AM

हिमाचल प्रदेश में कल मनाली में ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत नदी में ढही

हिमाचल प्रदेश में कल मनाली में ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत नदी में ढह गई। वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई है जिसकी पुलिस द्वारा पुष्टि की गई।

10 Jul 2023, 11:26 AM

गुजरात के अहमदाबाद के मीठाखली इलाके में तीन घर ढहे, चार लोगों को मलबे से निकाला गया

गुजरात के अहमदाबाद के मीठाखली इलाके में तीन घर ढह गए हैं। मलबे से चार लोगों को निकाला गया, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।


10 Jul 2023, 11:25 AM

सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत चिकित्सा आधार पर अगले आदेश तक बढ़ा दी है

10 Jul 2023, 11:06 AM

बारिश के कारण हिमाचल में काफी नुकसान हुआ है- हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बारिश के कारण हिमाचल में काफी नुकसान हुआ है। राज्य में करीब 765 सड़के प्रभावित हुई हैं। हमने करीब 342 मशीन प्रदेश के कौने-कौने में तैनात की हैं। कुल्लू-मनाली में फंसे हुए लोगों को भी रेस्क्यू किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 9 लोगों की मृत्यु हुई है।


10 Jul 2023, 11:01 AM

सुप्रीम कोर्ट पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका 14 जुलाई को सूचीबद्ध करने पर सहमत

सुप्रीम कोर्ट, शराब नीति अनियमितता मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका 14 जुलाई को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया है।

10 Jul 2023, 11:00 AM

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में गम्ब्रोला पुल के पास भूस्खलन से मार्ग पर यातायात अवरुद्ध


10 Jul 2023, 10:36 AM

बारिश के कारण पीछे से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी आ रहा है- लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी

दिल्ली की लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि बारिश के कारण पीछे से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी आ रहा है। कल सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच जाएगा। हमने स्थिति पर नजर बनाई हुई है। जो लोग पानी के करीब रहते हैं उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक बुलाई है।

10 Jul 2023, 9:47 AM

आगामी 4-5 दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में मध्यम वर्षा होती रहेगी- मौसम विभाग 

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में अभी मानसून की वर्षा हो रही है। अभी तक जो मानसून की वर्षा दर्ज की गई है वो सामान्य से 12 फिसदी ज्यादा है। पूर्व मध्य प्रदेश में 15 फिसदी और पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 फिसदी ज्यादा है। आगामी 4-5 दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में मध्यम वर्षा होती रहेगी। कहीं-कहीं भारी वर्षा तो कहीं पर अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है।


10 Jul 2023, 9:34 AM

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के प्रभाव से कुल्लू में लगघाटी खड्ड उफान पर

10 Jul 2023, 9:25 AM

दिल्ली में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव की वजह से प्रगति मैदान टनल को बंद कर दिया गया


10 Jul 2023, 8:41 AM

दिल्ली में हो रही लगातार बारिश की वजह से बनी स्थिति पर चर्चा के लिए सीएम केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में बुलाई बैठक 

दिल्ली में हो रही लगातार बारिश की वजह से बनी स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे जिसमें यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी।

10 Jul 2023, 8:11 AM

दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक बारिश से लोग बेहाल, सड़कों पर जलजमाव, ट्रेनें कैंसिल, स्कूल किए गए बंद

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक हालात बिगड़ गए हैं। शहरों में जलभराव की स्थिति है तो वहीं पहाड़ों पर बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन से जान पर बन आई है।

सड़कें और पुल तेज पानी के बहाव में बह गए हैं। लोग घरों में फंस गए हैं। सड़कों पर इतना पानी है कि कार और दुपहिया वाहन डूब गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाकों से लेकर हिमाचल-उत्तराखंड की सुदूर वादियों में एक ही जैसी स्थिति है। 24 घंटों में लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia