बड़ी खबर LIVE: कलकत्ता हाईकोर्ट ने ग्रुप सी के 842 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, अवैध रूप से नियुक्ति मिलने का आरोप

कलकत्ता हाईकोर्ट की जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ ने शुक्रवार को ग्रुप सी श्रेणी के 842 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त करने का आदेश दिया, जिन्हें कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अवैध रूप से नियुक्तियां प्रदान की गई थीं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

10 Mar 2023, 10:52 PM

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ग्रुप सी के 842 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, अवैध रूप से नियुक्ति मिलने का आरोप

कलकत्ता हाईकोर्ट की जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ ने शुक्रवार को ग्रुप सी श्रेणी के 842 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त करने का आदेश दिया, जिन्हें कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अवैध रूप से नियुक्तियां प्रदान की गई थीं।

10 Mar 2023, 10:47 PM

मणिपुर में हिंसा की घटनाओं के बाद कई इलाकों में धारा 144 लागू

10 Mar 2023, 10:12 PM

WPL2023: यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 138 रन पर रोका, एलिसे पेरी का अर्द्धशतक

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज महिला प्रीमियर लीग 2023 के मैच में यूपी वारियर्ज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 19.3 ओवर में 138 रन पर ढेर कर दिया। यूपी को 139 रनों का लक्ष्य मिला। बैंगलोर की ओर से एलिसे पेरी ने अर्द्धशतक लगाया।


10 Mar 2023, 10:03 PM

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर के शक में 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या की

10 Mar 2023, 10:02 PM

त्रिपुरा में बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी, तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर


10 Mar 2023, 8:32 PM

छत्तीसगढ़ के बालोद में कार के ट्रक से टकराने से एक बच्चा समेत 5 लोगों की मौत, एक अन्य घायल

10 Mar 2023, 8:28 PM

त्रिपुरा में कांग्रेस और वामपंथी नेताओं के समूह पर हमला, बीजेपी समर्थकों पर आरोप

असम से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने त्रिपुरा में कांग्रेस और वामपंथी नेताओं के एक समूह पर हमले का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ता हैं और हम पर हमला किया और पथराव किया। हमारे 3-4 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कुछ नहीं किया। हमने महसूस किया कि त्रिपुरा में कानून का कोई राज नहीं है।


10 Mar 2023, 7:59 PM

अनजाने में भारत में घुसा पाक नागरिक, पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में गलती से भारत में दाखिल होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया, अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बाद में उन्हें मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। बीएसएफ के एक बयान में कहा गया, बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को सीमा बाड़ से आगे पकड़ा, वह अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर गया था और फिरोजपुर जिले के डोना तेनु मल गांव के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया।

पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गया था। उसके पास से व्यक्तिगत सामान, एक पहचान पत्र और 10 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा के अलावा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

10 Mar 2023, 7:53 PM

महागठबंधन ने बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

बिहार में पांच सीटों पर एमएलसी चुनाव से पहले महागठबंधन ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। स्नातक और शिक्षक कोटे की पांच सीटों पर 31 मार्च को मतदान होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 मार्च है। उम्मीदवार 16 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।


10 Mar 2023, 7:39 PM

कर्नाटक हाईकोर्ट ने 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की

कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस शैक्षणिक वर्ष से पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय इस शैक्षणिक वर्ष से बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार था। न्यायमूर्ति प्रदीप सिंह येरुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि नियमानुसार पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल से आयोजित की जा सकती हैं।

आरयूपीएसए के अध्यक्ष लोकेश तालिकत्ते ने पांचवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए सार्वजनिक परीक्षा को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने 12 दिसंबर 2022 के आदेश में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से नई मूल्यांकन प्रक्रिया को चुनौती दी थी।

10 Mar 2023, 7:39 PM

भ्रष्टाचार मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने डीसीडब्ल्यू प्रमुख के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है। यह मामला स्वाति पर आयोग में विभिन्न पदों पर आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों की भर्ती में अपने पद के कथित दुरूपयोग से संबंधित है। अदालत ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई को सूचीबद्ध किया गया है। मालीवाल ने हाल ही में हाईकोर्ट का रुख कर आरोपों को रद्द करने का निर्देश देने और अंतरिम राहत के रूप में आदेश पर रोक लगाने की मांग की।


10 Mar 2023, 7:26 PM

कर्नाटक: पीएम मोदी 12 मार्च को रोड शो करेंगे, आईआईटी का उद्घाटन करेंगे

बीजेपी दक्षिण कर्नाटक में वोट बैंक को मजबूत करने के लिए मांड्या में 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित करने जा रही है। इस मौके पर विभिन्न कलाकार समूहों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

10 Mar 2023, 7:23 PM

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में होली पर्व के बाद कई लोग बीमार हुए


10 Mar 2023, 7:01 PM

कोयंबटूर कार ब्लास्ट : अदालत ने पांच आरोपियों को एनआईए की हिरासत में भेजा 

 कोयंबटूर कार विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ के लिए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। चेन्नई में एनआईए की एक अदालत ने गुरुवार को आरोपी मोहम्मद अजहरुद्दीन, फिरोज खान, फिरोज इस्माइल, उमर फारूक और मोहम्मद नवाज इस्माइल को 16 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है।

एनआईए के सूत्रों के अनुसार, पांचों आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा ताकि यह जानकारी मिल सके कि अपराध के पीछे अन्य लोग हैं या नहीं। 23 अक्टूबर 2022 को इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध जमीशा मुबीन की कोयम्बटूर में एक कार विस्फोट में जलकर मौत हो गई थी।

10 Mar 2023, 7:00 PM

दिल्ली के पालम में आईटीबी के पूर्व जवान ने खुद को गोली मारी

दिल्ली के पालम इलाके में स्थित अपने घर में शुक्रवार सुबह एक 48 वर्षीय आईटीबी के पूर्व जवान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जवान दो महीने पहले ही सेवानिवृत्ति हुए था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान पालम क्षेत्र के साध नगर निवासी व यूपी में बागपत के गांव नंगला बाड़ी के मूल निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। वह दो महीने पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।


10 Mar 2023, 6:58 PM

नोएडा : मौज मस्ती करने के लिए लूटते थे मोबाइल, वारदात से पहले नंबर प्लेट पर लगाते थे टेप, 2 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने दो शातिर मोबाइल स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। ये लूटे गए मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचकर मौज मस्ती करते थे। पैसा खत्म होने पर दोबारा किसी का मोबाइल लूटते थे। अब तक नोएडा में 10 से ज्यादा घटना को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए बदमाश बाइक के पीछे टेप लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। जिससे बाइक का नंबर सीसीटीवी में या कोई देख न सके।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद दोनों को एफएनजी रोड की सर्विस लेन से गिरफ्तार किया है। ये दोनों यहां भी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनकी पहचान अमन यादव उर्फ शिवम और ललित उर्फ विशाल के रूप में हुई है। इनके पास से एक चाकू व एक तमंचा 315 बोर, जिन्दा कारतूस 315 बोर, छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं।

10 Mar 2023, 6:56 PM

लालू के समधी के घर ईडी की रेड, तीन गाड़ियों में आए 10 अफसर, सुबह 8 बजे से छानबीन जारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। ये कार्रवाई लालू यादव से जुड़े लैंड फॉर जॉब स्कैम में चल रही है। जितेंद्र यादव सपा के पूर्व एमएलसी हैं और गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर इलाके में रहते हैं।

ईडी की टीम सुबह 8 बजे से जितेंद्र यादव के आवास पर जांच कर रही है। सबसे पहले सुबह के वक्त दो गाड़ियों में ईडी के 7-8 लोग आए थे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एक और गाड़ी आई है, जिसमें ईडी के 3 सदस्य और आए। घर का मुख्य गेट बंद करके ये सभी टीमें अंदर जांच कर रही हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने या घर के सदस्य को बाहर जाने पर पाबंदी है। सूत्रों ने बताया, परिवार के सभी सदस्यों के फोन बंद करा दिए गए हैं।


10 Mar 2023, 6:48 PM

दिल्ली: H3N2 वायरस के बढ़ते केसों देखते हुए मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक

10 Mar 2023, 6:24 PM

खालिस्तान समर्थक सामग्री प्रसारित करने वाले 6 YouTube चैनलों को केंद्र ने ब्लॉक किया


10 Mar 2023, 6:19 PM

आरजेडी सांसद का आरोप- सीबीआई और ईडी बीजेपी की स्क्रिप्ट पर काम कर रही

नौकरी के लिए जमीन मामले में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर पार्टी सांसद मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। सांसद ने कहा कि सीबीआई और ईडी बीजेपी द्वारा दी गई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जब बीजेपी सत्ता में नहीं होगी, तो उसके नेताओं को भविष्य में उसी तरह के व्यवहार करना पड़ेगा। झा ने आगे कहा कि बीजेपी ने इन एजेंसियों की छवि को इस हद तक खराब कर दिया है कि कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहा है।

10 Mar 2023, 6:17 PM

गुरुग्राम : होली पार्टी के बाद लोगों ने की मारपीट, 4 गिरफ्तार

दिल्ली के फतेहपुर बेरी के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने कथित तौर पर खूब पीटा। व्यक्ति को लोगों ने तब पीटा जब वह अपने दोस्त के साथ गुरुग्राम में एक पार्टी से घर लौट रहा था। बुधवार देर शाम हुई इस घटना के संबंध में गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को गुरुग्राम से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अंकित, विकास, अरुण और राकेश के रूप में हुई है।


10 Mar 2023, 6:15 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह से दिल्ली में मुलाकात की

10 Mar 2023, 6:14 PM

OYO के CEO रितेश अग्रवाल के पिता का निधन, 20वें फ्लोर की बालकनी से गिरे


10 Mar 2023, 6:13 PM

मैं उपराज्यपाल वीके सक्सेना से लोगों के हित में दिल्ली सरकार के साथ सहयोग करने का आग्रह करती हूं: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी

10 Mar 2023, 6:10 PM

रविचंद्रन अश्विन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने


10 Mar 2023, 6:09 PM

महाराष्ट्र: मुंबई में गोरेगांव फिल्म सिटी में एक टीवी सीरियल के सेट पर आग लग गई, अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

10 Mar 2023, 5:41 PM

दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की 


10 Mar 2023, 5:41 PM

आईटीबीपी के जवानों ने मसूरी में खाई से सात लोगों को निकाला

उत्तराखंड के मसूरी में एक खाई से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने सात लोगों को बचाया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे की है, जब भट्टा गांव के पास मसूरी झील के आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी थी। कार में सवार 7 लोगों को बचाया गया है।

आईटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि भट्टा गांव के पास मसूरी झील के आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 7 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर मसूरी में आईटीबीपी अकादमी से आईटीबीपी की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल यात्रियों को टीम ने खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।

10 Mar 2023, 5:40 PM

बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया, हथियार और गोलियां भी बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम किया। बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में एक पाक ड्रोन को मार गिराया साथ ही ड्रोन से भेजे गए हथियार और गोलियां भी बरामद की हैं। बीएसएफ ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है।

बीएसएफ ने बताया कि शुक्रवार को तड़के सुबह सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गुरदासपुर जिले के मेटला गांव के पास पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन के घुसने की आवाज सुनी। निर्धारित अभ्यास के अनुसार जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।


10 Mar 2023, 5:34 PM

भारत में 3,038 एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामलों की पुष्टि, दो मौतें

देश भर में मौसमी एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के प्रकोप के बाद कर्नाटक और हरियाणा में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। अब तक, देश भर से 3,038 एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, छोटे बच्चे और वृद्ध लोगों के लिए मौसमी इन्फ्लूएंजा सबसे खतरनाक हैं। अब तक, कर्नाटक और हरियाणा ने एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से एक-एक मौत की पुष्टि हुई है।

मार्च के अंत से ऐसे मामलों में कमी आने की उम्मीद है। मंत्रालय ने कहा कि राज्य निगरानी अधिकारी इस सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी), राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा ओपीडी और स्वास्थ्य सुविधाओं के आईपीडी में पेश होने वाले इन्फ्लुएंजा जैसे बीमारी (आईएलआई) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के मामलों की लगभग वास्तविक समय निगरानी की जाती है।

10 Mar 2023, 5:33 PM

मवेशी घोटाला: अनुब्रत मंडल, उनकी बेटी से एक साथ पूछताछ करना चाहता है ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल और उनकी बेटी सुकन्या मंडल से एक साथ पूछताछ करने की योजना बना रहा है, एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को मंडल की ईडी हिरासत 11 दिनों के लिए बढ़ा दी। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि ईडी ने पहले ही सुकन्या मंडल को दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किया है।

ईडी के सूत्र ने कहा- उनसे एक साथ पूछताछ करना जरुरी है, क्योंकि व्यक्तिगत पूछताछ के दौरान, दोनों ने दो कंपनियों में संदिग्ध लेनदेन के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया है, जहां वह निदेशक के पद पर हैं। इसलिए अधिकारी किसी तरह की अनभिज्ञता का हवाला देकर सवालों से बचने की संभावनाओं को खत्म करने के लिए उनसे एक साथ पूछताछ करना चाहते हैं।


10 Mar 2023, 5:09 PM

आबकारी नीति मामला: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 17 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेजा

दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 7 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। ईडी 10 दिन की रिमांड मांगी थी। वहीं सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 21 मार्च तक के लिए टल गई है।

10 Mar 2023, 5:05 PM

कर्नाटक: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बेंगलुरु के शिवाजी नगर में विजय संकल्प यात्रा निकाली


10 Mar 2023, 5:01 PM

अहमदाबाद टेस्ट में भारतीय टीम की सधी शुरुआत, दूसरे दिन स्टंप्स तक बनाए 36 रन

10 Mar 2023, 4:43 PM

चेन्नई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया 


10 Mar 2023, 4:39 PM

अब तक कर्नाटक और हरियाणा ने H3N2 इन्फ्लूएंजा से एक-एक मौत की पुष्टि हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में मौसमी इन्फ्लुएंजा की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। अब तक कर्नाटक और हरियाणा ने H3N2 इन्फ्लूएंजा से एक-एक मौत की पुष्टि की है

10 Mar 2023, 4:34 PM

सिसोदिया की जमानत पर 21 मार्च तक टली सुनवाई, ED की रिमांड पर थोड़ी देर में फैसला

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट जल्द ही इस पर फैसला सुना सकता है। वहीं सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 21 मार्च तक के लिए टल गई है।


10 Mar 2023, 4:12 PM

मुंबई: NCP नेता हसन मुश्रीफ को बॉम्बे एचसी से राहत दी, ED को 24 अप्रैल तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया

10 Mar 2023, 4:08 PM

India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, अश्विन ने झटके 6 विकेट

चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 480 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इस पारी में उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने शतकीय पारियां खेली। ख्वाजा 180 और ग्रीन 114 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया के लिए स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए।


10 Mar 2023, 4:04 PM

मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 21 मार्च तक टली

10 Mar 2023, 4:01 PM

मनीष सिसोदिया से 10 दिनों की हिरासत में पूछताछ की मांग वाली ईडी की याचिका पर दिल्ली कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया को पेश करने के बाद ईडी ने कोर्ट को बताया कि आबकारी नीति तैयार करने के पीछे साजिश थी। ईडी ने कहा कि शराब नीति बदलकर खास लोगों को 12 प्रतिशतल लाभ पहुंचाया गया है।


10 Mar 2023, 3:39 PM

मसूरी झील के पास हुआ बड़ा हादसा, फॉर्च्यूनर कार गिरी गहरी खाई में, सात लोग हुए घायल

देहरादून-मसूरी रोड पर मसूरी झील के पास बड़ा हादसा हुआ है। एक फॉर्च्यूनर कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। घटना की सूचना पर मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को खाई में निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे का कारण कार का हाई स्पीड में होना बताया जा रहा है।

मसूरी देहरादून मार्ग पर हुए इस हादसे में सवार 7 लोगों में से 2 महिलाएं, 4 पुरुष और एक दो साल का बच्चा मौजूद था। कार चालक कमल खान देहरादून का रहने वाला है, बाकी अन्य लोग यूपी फरुर्खाबाद के रहने वाले हैं। यह लोग सुबह के समय देहरादून से टैक्सी लेकर मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे कि बीच रास्ते में मसूरी झील के पास हनुमान मंदिर के समीप इनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

10 Mar 2023, 3:37 PM

दिल्ली: 64वें तिब्बती विद्रोह दिवस पर तिब्बती युवाओं ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


10 Mar 2023, 3:12 PM

दिल्ली: अमेरिका की वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने जनपथ में हैंडलूम हाट का दौरा किया

दिल्ली में अमेरिका की वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने जनपथ में हैंडलूम हाट का दौरा किया। उन्होंने कहा, "मैं इससे बहुत प्रभावित हुई हूं। यह महिलाओं को सश्कत कर रहा है और जो उत्पाद बना रहीं वह पर्यावरण, अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है। मैं जितनी भी महिलाओं से मिली उनमें काफी प्रतिभा है।"

10 Mar 2023, 2:55 PM

कर्नाटक: मांड्या से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दिया


10 Mar 2023, 2:25 PM

कोर्ट में ED ने कहा- दिल्ली आबकारी नीति तैयार करने के पीछे थी साजिश, सिसोदिया की 10 दिन की मांगी रिमांड

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को पेश करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि आबकारी नीति तैयार करने के पीछे साजिश थी। ईडी ने कहा कि शराब नीति बदलकर खास लोगों को 12 प्रतिशतल लाभ पहुंचाया गया है। ईडी ने सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है।

ईडी ने अदालत में दावा किया, इस नीति से दक्षिण की कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया। बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया। ईडी ने कहा कि सिसोदिया के कहने पर शराब नीति के नियम बदले गए और अवैध कमाई की व्यवस्था बनाई गई। थोक व्यापार का हिस्सा खास लोगों को दिया गया. 6 फिसदी की जगह 12 फिसदी का मार्जिन दिया गया।

सिसोदिया के वकील ने ईडी की याचिका का विरोध किया, कहा कि नीति बनाना कार्यपालिका का काम है, जो कई परतों से होकर गुजरती है। सिसोदिया के वकील ने अदालत से कहा कि आबकारी नीति को एलजी और अन्य ने स्वीकार किया था, उन्होंने इसकी जांच की होगी।

10 Mar 2023, 2:08 PM

दिल्ली: AAP नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया

दिल्ली में नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। ईडी ने कोर्ट में अपनी अर्जी में आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की 10 दिन की हिरासत मांगी है।


10 Mar 2023, 1:47 PM

केरल- मंत्री पी राजीव ने 5 मार्च को आग की घटना के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए कोच्चि में ब्रह्मपुरम अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का दौरा किया

10 Mar 2023, 1:03 PM

गाजियाबाद: ईडी ने राजद प्रमुख लालू यादव के रिश्तेदार और समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र यादव के आवास पर छापेमारी की


10 Mar 2023, 12:32 PM

हम दिल्ली वालों के हित में काम करेंगे- नवनियुक्त मंत्री आतिशी 

दिल्ली सरकार की नवनियुक्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हम दिल्ली वालों के हित में काम करेंगे। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और पूरी आम आदमी पार्टी शुरू से सच्चाई की लड़ाई लड़ती रही है और लड़ती रहेगी वो (बीजेपी) चाहे कितने भी हमारे नेताओं को जेल में डाल दें।

10 Mar 2023, 11:58 AM

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर NCP विधायकों ने कद्दू लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


10 Mar 2023, 11:27 AM

दिल्ली के नवनियुक्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली सचिवालय में अपने विभाग का प्रभार संभाला 

10 Mar 2023, 11:22 AM

दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की


10 Mar 2023, 11:10 AM

महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा इलाके में स्थित एक निजी स्कूल से सटी इमारत के ग्राउंड फ्लोर में  लगी आग, आग बुझाने का काम जारी

महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा इलाके में स्थित एक निजी स्कूल से सटी इमारत के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

10 Mar 2023, 10:39 AM

केंद्र सरकार ने BSF के भीतर रिक्तियों में पूर्व-अग्निवरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की

केंद्र सरकार ने BSF के भीतर रिक्तियों में पूर्व-अग्निवरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है और साथ ही ऊपरी आयु-सीमा मानदंडों में छूट दी है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वे पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। गृह मंत्रालय ने 6 मार्च को एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की।


10 Mar 2023, 10:15 AM

बिहार की राजधानी पटना में ED ने RJD के पूर्व विधायक सैयद अबू दोजाना के आवास पर मारा छापा 

बिहार की राजधानी पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी के पूर्व विधायक सैयद अबू दोजाना के आवास पर छापेमारी की।

10 Mar 2023, 10:08 AM

महाराष्ट्र- ठाणे के शिलफाटा इलाके में ट्रांसफार्मर में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे के शिलफाटा इलाके में ट्रांसफार्मर में विस्फोट के कारण आग लगने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। ठाणे नगर निगम ने यह जानकारी दी है।


10 Mar 2023, 9:47 AM

ओडिशा: पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अभिनेता सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने के लिए रेत पर उनकी तस्वीर बनाई 

10 Mar 2023, 9:45 AM

दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


10 Mar 2023, 8:58 AM

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के धनीपुर मंडी इलाके में ढाई साल के बच्चे को आवारा सांड ने रौंदा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के धनीपुर मंडी इलाके में ढाई साल के बच्चे को आवारा सांड ने रौंदा। बच्चे के दादा ने बताया, "बच्चे को टहलाने गया था। मैं किसी काम से रुका था कि एक सांड ने हमला कर दिया और बच्चे को पैरों के नीचे दबाकर बैठ गया। बच्चा ठीक है। उसका सिर, गाल, चेहरा खुरच गया है।"

10 Mar 2023, 7:58 AM

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, बीजेपी MLC पुत्तन्ना ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के पुत्तन्ना ने एमएलसी के रूप में इस्तीफा दे दिया और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, एलओपी सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia