बड़ी खबर LIVE: कूनो नेशनल पार्क में चीता 'गामिनी' ने 5 बच्चों को जन्म दिया, शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 हुई

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। यहां मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जिससे कूनों में चीतों का कुनबा बढ़कर उनकी संख्या 26 हो गई है। इनमें 13 शावक हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Mar 2024, 10:43 PM

त्रिपुरा पुलिस ने 5 करोड़ की ड्रग जब्त की, 3 लोग गिरफ्तार

त्रिपुरा पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तरी त्रिपुरा में बागबासा नाका पॉइंट के पास अगरतला जा रहे एक वाहन को रोका, जिसमें 55 हजार मेथामफेटामाइन टैबलेट मिली। इनकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

10 Mar 2024, 10:43 PM

हिमाचल के सीएम बोले- मैं राजनीतिक चुनौतियों से नहीं डरता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सोलन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि वह राजनीतिक चुनौतियों से डरते नहीं हैं। कांग्रेस सरकार लोगों के कल्याण के लिए विकासात्मक योजनाएं और नीतियां लेकर आई है।

10 Mar 2024, 10:21 PM

भारत के सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का युगल खिताब जीता


10 Mar 2024, 9:18 PM

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में कोथावलासा स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन पटरी से उतरी

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में कोथावलासा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई है। रेलवे ने कहा है कि हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

10 Mar 2024, 8:27 PM

दिल्ली में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा व्यक्ति 12 घंटे की मशक्कत के बाद मृत मिला

दिल्ली के केशोपुर इलाके में एक व्यक्ति 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बचावकर्मियों ने रविवार को व्यक्ति को बचाने के लिए एक और गड्ढा खोदा, लेकिन बचावकर्मी जब उसके पास पहुंचे तो व्यक्ति मृत मिला।


10 Mar 2024, 8:26 PM

बिजनौर में महिला का सिरकटा शव नहर में मिला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार को नांगल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में एक महिला का सिर कटा शव नहर में मिला है, माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 के असपास थी।

10 Mar 2024, 7:33 PM

कूनो नेशनल पार्क में चीता 'गामिनी' ने 5 शावकों को जन्म दिया, शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 हुई

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। यहां मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इस तरह कूनों में चीतों का कुनबा बढ़ा है। इनमें 13 शावक हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा, "हाई फाइव, कूनो। दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, उम्र लगभग 5 वर्ष, ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।"

उन्होंने आगे लिखा, "सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है।" ज्ञात हो कि चीता-विहीन हो चुके भारत में सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर दक्षिण अफ्रीका से चीतों की पहली खेप भारत लाई गई थी और इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था।


10 Mar 2024, 7:26 PM

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर ने राष्ट्रपति भवन में लोकपाल अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

10 Mar 2024, 7:22 PM

हिमाचल में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के लिए कांग्रेस ने 6 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया


10 Mar 2024, 6:32 PM

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला जठेरी-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटरों को गिरफ्तार किया

10 Mar 2024, 6:28 PM

बजरंग पुनिया, रवि दहिया ट्रायल में हारे, पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर होंगे

टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि दहिया अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में नहीं होंगे क्योंकि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) द्वारा आयोजित किए जा रहे ट्रायल में उन दोनों को भारी झटका लगा है। ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम का चयन रविवार को किया जाएगा।


10 Mar 2024, 6:27 PM

अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस नेताओं की हुई अहम बैठक, UP में 80 प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हमारी अखिलेश यादव के साथ बैठक हुई। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के 80 प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी योजनाओं और मिलकर कैसे प्रचार करेंगे, इस पर चर्चा की गई है। हम उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव की रणनीति कैसे बनाएंगे, इस पर भी चर्चा की गई।

10 Mar 2024, 5:45 PM

संदेशखाली हमले की CBI जांच के खिलाफ बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ टीम पर हुए हमले की सीबीआई जांच को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।


10 Mar 2024, 5:25 PM

अकेल सीईसी द्वारा वर्तमान चुनाव कराना देश के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं हो सकतीः चुनाव आयोग की पूर्व कानूनी सलाहकार

भारतीय चुनाव आयोग की पूर्व कानूनी सलाहकार मीनाक्षी अरोड़ा ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर कहा कि अनुच्छेद 324 के तहत सीईसी (मुख्य चुनाव आयुक्त) का होना अनिवार्य है और चुनाव आयुक्तों की संख्या राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित की जानी है। केवल एक व्यक्ति, सीईसी, द्वारा वर्तमान चुनाव कराना देश के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं हो सकती है।

10 Mar 2024, 4:56 PM

राजस्थानः सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला सहित परिवार के चार लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर पलट कर वहां खड़े लोगों पर गिर गयी, जिससे आठ माह की गर्भवती महिला सहित परिवार के चार लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान आठ माह की गर्भवती महिला सुमन (24), उसके पति छोटूराम (25), बेटा रोहित (दो) और उनकी देवरानी रेखा (24) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसा डेगाना थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब बच्छवास रोड पर जाटों की ढाणी इलाके में बाइक खड़ी कर सभी लोग बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर पलट गई और लुढ़क कर वहां खड़े लोगों पर आ गिरी। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये और इस संबंध में फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।


10 Mar 2024, 4:30 PM

निर्वासित तिब्बती सरकार ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 65वां तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया

निर्वासित तिब्बती सरकार ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 65वां तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई और जर्मन सांसद विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

10 Mar 2024, 4:17 PM

आजमगढ़ का एयरपोर्ट नेताजी और समाजवादी पार्टी ने बनाया था उसका उद्घाटन हुआ है- अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आजमगढ़ का एयरपोर्ट नेताजी और समाजवादी पार्टी ने बनाया था उसका उद्घाटन हुआ है। मुरादाबाद का एयरपोर्ट नेताजी और समाजवादी पार्टी ने बनाया था, उसका उद्घाटन हुआ है। डबल इंजन की सरकार एयरपोर्ट नहीं बना पा रही। रसूलाबाद में एक हवाई पट्टी बनाई थी, सरकार बनते ही उसपर इन्होंने हवाई जहाज उतार दिया। आज वहां पूरी हवाई पट्टी पर बबूल उग गया है। ये केवल दिखावा है। चुनाव आ गया है तो दिखाना है कि हमने कुछ काम किया है...दूसरों के काम को अपना काम बता रहे हैं"


10 Mar 2024, 4:16 PM

गुजरात: वलसाड के सरिगाम GIDC इलाके में स्थित एक कंपनी में लगी आग

गुजरात के वलसाड के सरिगाम GIDC इलाके में स्थित एक कंपनी में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

10 Mar 2024, 3:32 PM

गुजरात: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी बारडोली स्थित स्वराज आश्रम पहुंचे

गुजरात में आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी बारडोली स्थित स्वराज आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी से जुड़ी स्मृतियों को याद कर उन्हें नमन किया।देश की एकता और अखंडता के नायक सरदार वल्लभभाई पटेल जी हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।


10 Mar 2024, 2:29 PM

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। कृष्णा नगर से TMC की लोकसभा सीट की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा होंगी।

10 Mar 2024, 2:27 PM

जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में 7 IED और एक वायरलेस सेट बरामद

जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दारा सांगला में संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान 7 IED और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया।


10 Mar 2024, 1:26 PM

पंजाब: अमृतसर में किसान संगठनों ने 'रेल रोको' विरोध प्रदर्शन किया

10 Mar 2024, 1:00 PM

हरियाणा के हिसार से BJP सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल

दिल्ली में हरियाणा के हिसार से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।


10 Mar 2024, 12:26 PM

BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के तुरंत बाद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे

बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के तुरंत बाद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे।

10 Mar 2024, 12:12 PM

तिरुवनंतपुरम में केरल विश्वविद्यालय कला महोत्सव के दौरान प्रदर्शन कर रहे KSU के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

तिरुवनंतपुरम में केरल विश्वविद्यालय कला महोत्सव के दौरान SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे केरल छात्र संघ (KSU) के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।


10 Mar 2024, 11:29 AM

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "यह निश्चित रूप से (आश्चर्यजनक) है। यदि चुनाव के ठीक पहले, जो कुछ ही महीने दूर है, आप इस्तीफा देते हैं - तो जाहिर है कि कुछ गंभीर बात है जिसके आधार पर उन्होंने इस्तीफा दिया होगा। मैं संभवतः उस कारण का अनुमान नहीं लगा सकता लेकिन जाहिर तौर पर मतभेद का कुछ तत्व है, खासकर जब उनका कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ था।"

10 Mar 2024, 11:03 AM

पश्चिम बंगाल: शेख शाहजहां को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया


10 Mar 2024, 10:33 AM

दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड संयंत्र के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चे के गिरने के बाद बचाव अभियान जारी

10 Mar 2024, 10:10 AM

गुजरात के मांडवी से दोबारा शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बच्चों से मुलाकात की 


10 Mar 2024, 9:47 AM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात के मांडवी से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की

10 Mar 2024, 9:21 AM

गुजरात: करीब सुबह 10:30 बजे राहुल गांधी स्वराज आश्रम जाएंगे

कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा, करीब सुबह 10:30 बजे, राहुल गांधी स्वराज आश्रम जाएंगे। यह आश्रम 1922 में वल्लभभाई पटेल द्वारा स्थापित किया गया था और 1928 में, उन्होंने यहीं से बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया। इसके बाद, उन्हें सरदार पटेल के नाम से जाना जाने लगा। बारडोली सत्याग्रह एक मील का पत्थर है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा वहां से (आश्रम से) फिर से शुरू होगी। कल, 11 मार्च को विराम होगा। 12 मार्च को नंदुरबार में 'आदिवासी सम्मेलन' आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी भाषण देंगे। 13 मार्च को धुले में, कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी 'नारी न्याय' को लेकर कांग्रेस पार्टी की गारंटी की घोषणा करेंगे। यह चौथा 'न्याय' होगा। 'श्रमिक न्याय' की घोषणा अंत में मुंबई में की जाएगी।


10 Mar 2024, 8:50 AM

पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए मूल्य वर्धित कर(वैट) में कटौती की मांग को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल

ऑटो चालक बनवारी लाल प्रजापत ने बताया, "हमें बहुत परेशानी हो रही है। आज कुछ काम नहीं हो पाएगा। मुझे हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं थी। अगर मुझे पता होता तो मैं कल शाम ही डीजल डलवा लेता।"

10 Mar 2024, 8:50 AM

कोलकाता: CBI टीम आज शेख शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट में पेश करेगी


10 Mar 2024, 8:20 AM

केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिरा

केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया। दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर। बचाव अभियान जारी है।

10 Mar 2024, 7:59 AM

देशभर में किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन आज, किसान संगठनों ने की है अपील

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुरू हुए आंदोलन के तहत हमने आज देशभर में 'रेल रोको' का आह्वान किया है। हम देश के सभी किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे बड़ी संख्या में आज 'रेल रोको' में हमारा समर्थन करें। हम उन लोगों से भी आग्रह करते हैं, जो आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ट्रेन यात्रा करना चाहते हैं, वे आज 4 घंटे तक ऐसा न करें। आज लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यह आंशिक 'रेल रोको' है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia