बड़ी खबर LIVE: विपक्ष की सफल बैठक से हिली BJP, हम देश का नाम नहीं, 'प्रधान' बदलेंगेः उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने देश का नाम बदलने की चर्चाओं पर हमला करते हुए आज कहा कि हम इस तरह के नाम-परिवर्तन के खेल में शामिल नहीं होंगे। हम अगले लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी और देश के प्रधानमंत्री को बदल देंगे। बीजेपी 2024 के चुनावों में सत्ता में नहीं लौटेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Sep 2023, 11:04 PM

विपक्ष की सफल बैठक से हिली BJP, हम देश का नाम नहीं, 'प्रधान' बदलेंगेः उद्धव ठाकरे

मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिव सेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को जलगांव में कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पिछले पखवाड़े मुंबई में राष्ट्रीय विपक्षी दलों के सम्मेलन की सफलता से 'हिल गया' है। ठाकरे ने कहा कि वे 'इंडिया' गठबंधन से इतने परेशान हैं कि देश का नाम बदलकर भारत करना चाहते हैं। हम इस तरह के नाम-परिवर्तन के खेल में शामिल नहीं होंगे… हम अगले लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी और देश के प्रधानमंत्री को बदल देंगे… बीजेपी 2024 के चुनावों में सत्ता में नहीं लौटेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 'इंडिया', 'भारत' या 'हिंदुस्तान' सभी हमारे नाम हैं और हम जो चाहें उसका उपयोग करेंगे और कोई भी इसे हम पर थोप नहीं सकता।

10 Sep 2023, 10:20 PM

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भारतीय सेना द्वारा आयोजित गुलमर्ग महोत्सव 2023 में शामिल हुए

10 Sep 2023, 10:04 PM

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर शिंदे ने सोमवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के जटिल मुद्दे को सुलझाने के प्रयास में 11 सितंबर को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।


10 Sep 2023, 10:04 PM

दिल्लीः पति-पत्‍नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए शख्स की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के किशनगढ़ में 25 वर्षीय एक नेपाली व्यक्ति की उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी, क्‍योंकि उसने आरोपी की पत्‍नी को बचाने की कोशिश की थी, जिस पर बेरहमी से हमला किया जा रहा था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

10 Sep 2023, 10:04 PM

नगालैंड विधानसभा का सत्र सोमवार से, UCC, वन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के आसार

नागालैंड विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र में पूर्वोत्तर राज्य में वन संरक्षण (संशोधन) अधिनियम और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।


10 Sep 2023, 9:20 PM

कनाडा के प्रधानमंत्री के विमान में तकनीकी खराबी आई, ठीक होने तक पूरी टीम के साथ भारत में ही रहेंगे

10 Sep 2023, 9:16 PM

महाराष्ट्र के ठाणे में लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत


10 Sep 2023, 9:00 PM

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनी दुश्मन, मैच हुआ रद्द, अब कल रिजर्व डे में होगा आगे का खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। अब ये मैच रिजर्व डे यानी कल 11 सितंबर को खेला जाएगा। भारत ने आज 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। कल यहीं से मैच फिर शुरू होगा।

10 Sep 2023, 8:25 PM

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मुलाकात की, दोनों ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की


10 Sep 2023, 7:33 PM

विजयवाड़ा कोर्ट ने TDP प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एसीबी अदालत ने कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

10 Sep 2023, 6:48 PM

प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की


10 Sep 2023, 6:18 PM

BJP-RSS का हिंदूत्‍व से कोई लेना-देना नहीं, सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पेरिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी और आरएसएस का हिंदूत्‍व से कोई लेना-देना नहीं है और वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेंगे।

10 Sep 2023, 6:15 PM

उत्तराखंड में सोडा सिरौली के पास मिला महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

उत्तराखंड के देहरादून में थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोडा सिरौली के निकट सिरवाल गढ़ में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।


10 Sep 2023, 5:39 PM

शाहरुख खान ने जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन पर पीएम मोदी को बधाई दी

अभिनेता शाहरुख खान ने जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए देशों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई।

10 Sep 2023, 5:34 PM

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने लंच पर मुलाकात की, कई क्षेत्रों में साझेदारी आगे बढ़ाने पर विचार किया

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने आज वर्किंग लंच पर मुलाकात की। उन्होंने कई क्षेत्रों में भारत-फ्रांस साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया


10 Sep 2023, 5:29 PM

बारिश के कारण भारत-पाक मैच रुका, शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया का स्कोर 147/2

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के मैच में बारिश ने खलल डाल दी है। तेज बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया है। खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन है। केएल राहुल 17 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दी।

10 Sep 2023, 5:26 PM

मोदी से मुलाकात के बाद बोले एर्दोगन- भारत दक्षिण एशिया में हमारा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने जी20 सम्मेलन के इतर पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि भारत दक्षिण एशिया में हमारा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। और हमारे पास मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था और कई अन्य क्षेत्रों में साथ काम करने की काफी संभावनाएं हैं।


10 Sep 2023, 4:48 PM

जी20 और अन्य शिखर सम्मेलनों में पर्यावरण पर मोदी के बयान पाखंडः कांग्रेस

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि जी20 और वैश्विक स्तर पर अन्य शिखर सम्मेलनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पाखंड हैं। इसके अलावा पीएम मोदी की 'ग्लोबल टॉक' पूरी तरह से 'लोकल वॉक' के विपरीत है। कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, ''जी20 और वैश्विक स्तर पर होने वाले अन्य शिखर सम्मेलनों में प्रधानमंत्री के बयान उनकी हिप्पोक्रेसी (पाखंड) को दर्शाते हैं।

भारत के वनों और जैव विविधता संरक्षण को नष्ट कर और आदिवासियों एवं वनों में रहने वाले अन्य समुदायों के अधिकारों को कमज़ोर कर वह पर्यावरण, क्लाइमेट एक्शन और समानता की बात करते हैं। कैसे वैश्विक स्तर की उनकी बातें (ग्लोबल टॉक) और देश में उनके द्वारा उठाए जाने वाले कदम (लोकल वॉक) बिलकुल विपरीत हैं।'' 

10 Sep 2023, 4:46 PM

मोरक्को के भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईफिल टॉवर की लाइटें बंद की गईं

मोरक्को में भूकंप ने तबाही मचा दी है। यहां भूकंप से मरने वालों की संख्या 2 हजार से अधिक हो गई है। पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को पेरिस में आईफिल टॉवर की लाइटें बंद कर दी गईं।


10 Sep 2023, 4:16 PM

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार बल्लेबाजी, रोहित और गिल का तूफानी अर्धशतक

शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल ने सिर्फ 37 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। गिल ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए हैं। वहीं, रोहित ने 42 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। भारत का स्कोर 14.2 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 113 रन है।

10 Sep 2023, 3:48 PM

9वें ओवर में ही भारत के 50 रन पूरे

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही है। 9वें ओवर में ही भारत के 50 रन पूरे कर लिए हैं। शुभमन गिल 41 और रोहित शर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8.5 ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन है।


10 Sep 2023, 3:21 PM

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ अच्छी शुरुआत की 

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ अच्छी शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 3 ओवर में 23 रन बना ल‍िए हैं।

10 Sep 2023, 3:14 PM

टीम इंडिया ने शुरू की बल्लेबाजी, रोहित और गिल क्रीज पर

पाकिस्तान के ख‍िलाफ भारतीय टीम बल्लेबाजी शुरू कर दी है। रोहित और गिल क्रीज पर हैं। पहला ओवर शाहीन शाह आफरीदी कर रहे हैं।


10 Sep 2023, 2:45 PM

भारत के ख‍िलाफ टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी का लिया फैसला, केएल राहुल और बुमराह की हुई वापसी

भारत के ख‍िलाफ टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले गेंदबाजी का फैसला क‍िया है। वहीं टीम इंडिया में केएल राहुल और बुमराह की वापसी हुई। श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं म‍िली है। श्रेयस अनफ‍िट हो गए हैं। मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली है।

10 Sep 2023, 1:41 PM

मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के पास नवंबर तक G 20 की अध्यक्षता है। इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं। हमारी ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें। इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।


10 Sep 2023, 12:48 PM

यूपी: भारी बारिश के बाद मथुरा के कई इलाकों में जलभराव, लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

10 Sep 2023, 12:10 PM

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागलनाला के पास मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरूद्ध


10 Sep 2023, 11:41 AM

आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन पर JDS पार्टी के कर्नाटक अध्यक्ष सी.एम इब्राहिम

आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन पर JDS पार्टी के कर्नाटक अध्यक्ष सी.एम इब्राहिम ने कहा, "JDS ने कोई फैसला नहीं लिया है। हम इंतज़ार कर रहे हैं। JDS कर्नाटक में एक तीसरी ताकत बनकर उभरी है। यह आज की पार्टी नहीं है।"

10 Sep 2023, 11:41 AM

G 20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना


10 Sep 2023, 11:17 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "बेहतर ग्रह के लिए G 20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा 

10 Sep 2023, 10:42 AM

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति


10 Sep 2023, 9:33 AM

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे 

10 Sep 2023, 8:24 AM

WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे


10 Sep 2023, 8:22 AM

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं

10 Sep 2023, 8:22 AM

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे


10 Sep 2023, 8:08 AM

मोरक्को में भूकंप से जबरदस्त तबाही, अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी  

मोरक्को में शुक्रवार को आए भूकंप से जबरदस्त तबाही मची है। अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को ने बयान जारी करते हुए कहा कि भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और कम से कम 2,000 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। बचाव अभियान जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia