बड़ी खबर LIVE: एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 2 घंटे हवा में ही लगाए चक्कर, कई सांसद थे सवार

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में कांग्रेस सचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल सहित कई संसद सदस्य सवार थे।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

11 Aug 2025, 8:57 AM

उत्तराखंड-  मंडल-चोपता मार्ग मंडल से चोपता की ओर लगभग 10 किलोमीटर आगे अवरुद्ध है

11 Aug 2025, 8:56 AM

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कर्नाटक के महादेवपुरा में "वोट चोरी" और चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

11 Aug 2025, 8:55 AM

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कोहरा छाया, मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की


11 Aug 2025, 8:55 AM

दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है

11 Aug 2025, 7:45 AM

एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 2 घंटे हवा में ही लगाए चक्कर, कई सांसद थे सवार

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस की तरफ से इसका कारण तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम बताया गया है। इस फ्लाइट में कांग्रेस सचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल सहित कई संसद सदस्य सवार थे। वेणुगोपाल ने इस पूरी घटना के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि पायलट की सूझबूझ से ही हमारी जान बची है।