बड़ी खबर LIVE: इंडिगो संकट को लेकर DGCA ने शुक्रवार को एक बार फिर IndiGo के CEO को तलब किया

डीजीसीए ने एक बार फिर से इंडिगो के सीईओ को 12 दिसंबर को तलब किया है। दरअसल, इंडिगो की तरफ से यह बताया गया है कि फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य हो गया है। बावजूद इसके कई जगहों के फ्लाइट अभी भी कैंसिल हो रहे हैं। इसे लेकर इंडिगो के सीईओ को कल बुलाया गया है।

फोटो: pti
i
user

नवजीवन डेस्क

11 Dec 2025, 9:57 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर कहा, "सभी सदस्यों ने सत्र में हिस्सा लिया

झारखंड के मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर कहा, "सभी सदस्यों ने सत्र में हिस्सा लिया...सत्ता पक्ष अपने कामों में और उनको धरातल पर उतारने में निरंतर प्रयासरत है…"

11 Dec 2025, 8:53 PM

डिकॉक के 90 रन, दक्षिण अफ्रीका ने बनाए चार विकेट पर 213 रन

दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक (90 रन) की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया।

डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे। उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन, कप्तान एडन मारक्रम ने 29 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों में वरुण चकव्रर्ती ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

11 Dec 2025, 7:43 PM

इंडिगो संकट को लेकर DGCA ने शुक्रवार को एक बार फिर IndiGo के CEO को तलब किया

डीजीसीए ने एक बार फिर से इंडिगो के सीईओ को 12 दिसंबर को तलब किया है। दरअसल, इंडिगो की तरफ से यह बताया गया है कि फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य हो गया है। बावजूद इसके कई जगहों के फ्लाइट अभी भी कैंसिल हो रहे हैं। इसे लेकर इंडिगो के सीईओ को कल बुलाया गया है।


11 Dec 2025, 6:15 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "उनके सिर पर सत्ता का मद चढ़कर बोल रहा है

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "उनके सिर पर सत्ता का मद चढ़कर बोल रहा है। पूरी भाजपा का यही हाल है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, उनके मंत्री और कार्यकर्ता सभी एक जैसा ही व्यवहार कर रहे हैं। यह चोरी के मतों से जो सरकार बनी है वह एहसास कराती है कि उन्हें हाथी पर बैठकर टाइगर देखना है लेकिन छतरपुर में कई लोग फूड पॉइजनिंग से मर रहे हैं, ये उन्हें देखने नहीं जाते... यह है मोहन यादव की सरकार। प्रदेश और देश जागे, सोचे समझे, देखे और निर्णय ले इस सरकार के बदलाव का।"

11 Dec 2025, 5:22 PM

अरुणाचल प्रदेश: ट्रक के खाई में गिरने से असम के 14 लोगों की मौत, सात लोग लापता

अरुणाचल प्रदेश में एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उसपर सवार असम के तिनसुकिया जिले के कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि सात अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तिनसुकिया जिले के आयुक्त स्वप्निल पॉल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित अंजॉ जिले के हयूलियांग-चागलागम रोड पर यह घटना हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमे आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे सूचना मिली कि अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक वाहन खाई में गिर गया, जिसके बाद हमने पुष्टि के लिए अंजॉ और तेजू के जिला आयुक्तों से संपर्क किया।’’


11 Dec 2025, 5:22 PM

उप्र : कफ सिरप के अवैध कारोबार के आरोपी शुभम जायसवाल और उसके सहयोगी पर इनाम की घोषणा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "बीजेपी अध्यक्ष ने जो राष्ट्रगीत को लेकर कहा इतिहास उसकी गवाही नहीं देता है। इतिहास तो इस बात की गवाही देता है कि जब 1938 में मोहम्मद अली जिन्नाह ने कहा था कि 'कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रगीत को वंदे मातरम् के रूप में स्वीकार करके मुसलमानों को धोखा दिया है'... तब जिन्ना को नेहरू जी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि इससे(वंदे मातरम्) बड़ा देशभक्ति गीत कोई नहीं है और इसलिए कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगीत का दर्जा दिया है... मुझे ऐसा लगता है कि अंग्रेजों के काल में अंग्रेज और जिन्ना जिस तरह से गांधी और नेहरू से भयभीत रहते थे और अब भाजपा सरकार भयभीत रहती है जो नेहरू से बाहर नहीं निकल पा रही।"

11 Dec 2025, 3:55 PM

गोवा अग्निकांड- रोहिणी कोर्ट ने गौरव और सौरभ लूथरा की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रखा, कोर्ट आज शाम 5 बजे आदेश सुनाएगा


11 Dec 2025, 3:49 PM

अरुणाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रक; 22 मजदूरों की मौत

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चकलागम इलाके में मजदूरों से भरा एक ट्रक पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में कुल 22 मजदूर सवार थे। सभी की इस हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इनमें से 19 मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गिलापुकरी टी एस्टेट के रहने वाले थे। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक 13 मजूदरों के शव बरामद हुए हैं। अन्य मजूदरों के शवों की तलाश की जा रही है।

11 Dec 2025, 2:48 PM

बर्च बाय रोमियो लेन आग की घटना- गिरफ्तार आरोपी अजय गुप्ता को गोवा की सिविल और क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया जा रहा है।


11 Dec 2025, 2:47 PM

दिल्ली: दिल्ली सरकार ने फायर डिपार्टमेंट को होटल, नाइटक्लब और रेस्टोरेंट का इंस्पेक्शन करने का निर्देश दिया है।

11 Dec 2025, 2:15 PM

2019 में BJP के खाते में 3062 करोड़ थे, लेकिन 2024 में बढ़कर 10162 करोड़ हुई रकम- अजय माकन

राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अजय माकन ने कहा ये कहा जाता है कि भारत लोकतंत्र की जननी है, लेकिन जो तथ्य मैं रखूंगा वो चीख चीख कर ये कह रहे है कि ये जीवित नहीं है।

  • सबसे पहले समान अवसर सभी दलों के लिए

  • दूसरा पारदर्शिता

  • तीसरा विश्वसनीयता

अजय माकन ने कहा कि पिछले कई चुनाव के बाद मैं अपना हिसाब किताब पार्टी को देता हूं, जैसे चुनाव में कितना पैसा खर्च हुआ ऐसे ही जो जानकारी सोशल मीडिया में है उससे मैं दूसरी पार्टी का भी हिसाब किताब देखता हूंं, माकन ने कहा कि मैं कुछ आंकड़े देना चाहता हूं उससे सब हैरान हो जाएंगे। हर चुनाव में ये बताना होता है कि कितना पैसा खर्च हुआ और खाते में कितना है।

माकन ने कहा कि 2004 के बाद बीजेपी के खाते में 88 करोड़ रुपये थे, कांग्रसे के खाते में 38 करोड़ थे, बीजेपी से हमारे खाते में दो गुना थे। क्योंकि हामारी सरकार आई तो ज्यादा पैसा भी आया। वहीं 2009 बीजेपी के खाते में 150 करोड़, कांग्रेस के खाते में 221 करोड़ रहे। ये 60-40 का रेश्यो था।

उसके बाद 5 साल बीजेपी ती है उसके खाते में 295 करोड़ रुपये आई, वहीं 2019 में बीजेपी के खाते में 3062 करोड़ बैलेंस हुआ। यानी कांग्रेस से 11 गुना अधिक। जो रेश्यो 60-40 का था वो अब 92-8 का हो गया। उसके बाद 2024 में बीजेपी के खाते में 30562 से बढ़कर ये रकम 10162 करोड़ रुपये और कांग्रेस 133 करोड़ रुपये यानी कांग्रेस से 75 गुना ज्यादा पैसा बीजेपी के खाते में है, 99-1 का रेश्यो है।

अजय माकन ने कहा कि ऐसे में किस तरह से लोकतंत्र जिंदा होगा ये हमें समझ नहीं आता है।माकन ने आगे कहा कि 2024 के चुनाव से पहले 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई उस दौरान कांग्रेस के खाते सील हो जाते हैं, ईसी को खत लिखते हैं लेकिन जवाब नहीं आता। 210 करोड़ का नोटिस इनकम टैक्स से आता है। उसके बाद 135 करोड़ रुपये इनकम टैक्स हमारे खाते से पैसा निकाल लेता है और फिर 23 मार्च को हमारे खाते खुलते हैं, ऐसे में कैसे कोई चुनाव की तैयारी करता।


11 Dec 2025, 1:13 PM

संसद में अमित शाह बहुत नर्वस थे- राहुल

11 Dec 2025, 1:01 PM

दिल्ली: पश्चिम बंगाल के विपक्षी सांसदों ने संसद में "बीजेपी जानबूझकर बंगाल को वंचित कर रही है" और "59 लाख आवाज़ें, हमारी मज़दूरी कहाँ है" लिखे पोस्टरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया 


11 Dec 2025, 11:51 AM

दिल्ली: लैंड फॉर जॉब मामले में टली सुनवाई

ज़मीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े CBI के मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव,राबडी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट 15 दिसंबर को सुनवाई करेगा।

11 Dec 2025, 11:25 AM

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अतीक अहमद के करीबी को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की प्रयागराज इकाई ने माफिया-नेता रहे अतीक अहमद के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जिसपर 50,000 रुपये का ईनाम था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने बुधवार को दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से आरोपी अफसार अहमद को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि वह बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था, जहां उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की गई थी।


11 Dec 2025, 11:18 AM

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कार्यवाही में शामिल होने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 'इनसाइड स्टोरी ऑफ सरदार पटेल: द डायरी ऑफ मणिबेन पटेल' नाम की किताब सौंपी।

11 Dec 2025, 9:58 AM

गोवा अग्निकांड पर बड़ी खबर, हिरासत में लिए गए क्लब के मालिक लूथरा बंधू

भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में लूथरा भाइयों को हिरासत में ले लिया है, पिछले दिनों गोवा में नाइटक्लब में अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी।


11 Dec 2025, 9:53 AM

'मैंने कभी सोचा नहीं था कि लोकसभा में बहस का स्तर इतना नीचे गिर जाएगा', शाह के भाषण पर RJD सांसद मनोज झा

अमित शाह के भाषण पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "...पहले हम चुनाव आयोग के पास गए, लेकिन वहां कोई समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद हमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, और तब जाकर यह ज़िद खत्म हुई... मैंने कभी सोचा नहीं था कि लोकसभा में बहस का स्तर इतना नीचे गिर जाएगा... मुझे लगता है कि बहस की जो बुनियाद होनी चाहिए थी, वह पूरी तरह से गायब है।"

11 Dec 2025, 8:34 AM

दिल्ली- आज सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास के दृश्य 


11 Dec 2025, 8:33 AM

दिल्ली- आज सुबह AIIMS के पास की तस्वीर

11 Dec 2025, 8:32 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मणिपुर के दो दिन के दौरे पर होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मणिपुर के दो दिन के दौरे पर आज इम्फाल जाएगी. इस दौरान वे वहां आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।


11 Dec 2025, 8:32 AM

लुथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट किए गए सस्पेंड

लुथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट किए गए सस्पेंड कर दिए गए हैं। भारत सरकार का लूथरा बंधुओ के ख़िलाफ़ सख़्त एक्शन लिया गया है। अगला कदम पासपोर्ट रद्द करने का हो सकता है।

11 Dec 2025, 8:01 AM

दिल्ली में कोहरे के साथ शीतलहर का आगाज, हवा अब भी खराब

दिल्ली-NCR में गुरुवार (11 दिसंबर) की सुबह लोगों ने कड़ाके की ठंड के साथ दिन की शुरुआत की. हल्के कोहरे, स्मॉग और ठंडी हवाओं ने राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव ला दिया है. हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण में थोड़ी गिरावट दर्ज जरूर हुई है, लेकिन कई इलाकों में विजिबिलिटी अभी भी कम बनी हुई है

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia