बड़ी खबर LIVE: विपक्ष के तमाम नेताओं को जेल में डाल दिया जाए, BJP अकेले चुनाव लड़े और सरकार बनाए: मनोज झा

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद मनोज झा ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए शनिवार को अकेले चुनाव लड़ने और अकेले सरकार बनाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा इस तानाशाही की अति हो चुकी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

11 Mar 2023, 11:39 PM

कांग्रेस का आरोप 390 करोड़ की राशि का सिर्फ 5 प्रतिशत खर्च करना, महिला सुरक्षा के प्रति केजरीवाल का असली चेहरा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कथन कि हमें महिला सुरक्षा को जन आंदोलन बनाना पड़ेगा, पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निर्भया हत्याकांड का सहारा लेकर सत्ता में आने पर दिल्ली में महिला सुरक्षा का आश्वासन देने वाले अरविन्द केजरीवाल ने पिछले 9 वर्षों में महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ नहीं किया है। इनके कार्यकाल में महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, यौन शोषण, छीना छपटी और घरेलू हिंसा के इतने अधिक मामले बड़े है।

11 Mar 2023, 11:38 PM

तेलंगाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे

11 Mar 2023, 11:20 PM

दिल्ली: रोहिणी के अमन विहार इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या


11 Mar 2023, 10:47 PM

विपक्ष के तमाम नेताओं को जेल में डाल दिया जाए, BJP अकेले चुनाव लड़े और सरकार बनाए, अपनी तानाशाही पर मुहर लगाए: मनोज झा

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद मनोज झा ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए शनिवार को अकेले चुनाव लड़ने और अकेले सरकार बनाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा इस तानाशाही की अति हो चुकी है।

11 Mar 2023, 10:46 PM

चेन्नई: अभिनेता रजनीकांत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे


11 Mar 2023, 9:57 PM

त्रिपुरा में चुनाव के बाद हिंसा : सदन में मुद्दा उठाएगी संसदीय टीम

चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं की जांच करने और प्रभावित लोगों से बातचीत करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को त्रिपुरा पहुंची सात सदस्यीय संसदीय टीम इस मुद्दे को संसद में उठाएगी और विपक्षी दलों के खिलाफ भाजपा शासित त्रिपुरा में हिंसा को रोकने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपें। संसदीय टीम को शनिवार के लिए निर्धारित अपने बाहरी कार्यक्रमों को स्थगित करने के लिए मजबूर किया गया है, जब टीम शुक्रवार को सिपाहीजाला जिले के हिंसा प्रभावित विशालगढ़ का दौरा कर रही थी, तब भाजपा के 'गुंडों' द्वारा कथित रूप से टीम पर हमला किया गया था।

11 Mar 2023, 9:50 PM

शराब घोटाला: ED से पूछताछ खत्म होने के बाद के कविता पहुंचीं घर


11 Mar 2023, 9:21 PM

ओडिशा में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के 59 मामले पाए गए

पिछले दो महीनों के दौरान ओडिशा में कम से कम 59 एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों का पता चला है, क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी)-भुवनेश्वर के निदेशक संघमित्रा पति ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनवरी और फरवरी 2023 के दौरान आरएमआरसी-भुवनेश्वर में एच3एन2 के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुल 225 संदिग्ध फ्लू के नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 59 नमूने एच3एन2, एक इन्फ्लूएंजा और एक कोविड-19 के लिए सकारात्मक पाए गए।

पति ने कहा कि हालांकि, संदिग्ध नमूने से एच1एन1 फ्लू (स्वाइन फ्लू) के एक भी मामले का पता नहीं चला।

11 Mar 2023, 8:59 PM

शिक्षक घोटाला: गिरफ्तार तृणमूल नेता को 3 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

 पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु बंदोपाध्याय को विशेष पीएमएलए अदालत ने सोमवार को तीन दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। हालांकि ईडी के वकील ने हुगली जिला परिषद के प्रमुख नोडल अधिकारी बंदोपाध्याय की 14 दिनों की हिरासत के लिए याचिका दायर की थी, न्यायाधीश ने 13 मार्च तक रिमांड मंजूर की।


11 Mar 2023, 8:23 PM

दिल्ली शराब नीति मामले में 9 घंटे की पूछताछ के बाद बीआरएस नेता के कविता ईडी कार्यालय से निकलीं

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में शनिवार को नौ घंटे तक पूछताछ की। कथित तौर पर कविता का सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से कराया गया था, जो इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए पहले से ही ईडी की हिरासत में है। ईडी की महिला उप निदेशक स्तर की अधिकारी ने कविता की गवाही दर्ज की।

11 Mar 2023, 8:21 PM

असम: गुवाहाटी में चांदमारी इलाके में एक ट्रेन के 2 खाली डिब्बों में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद


11 Mar 2023, 8:10 PM

गाजियाबाद: तीन दिन से लापता इनकम टैक्स कर्मी और उसकी पत्नी का शव मिला

 गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में सनसनी फैल गई। यहां पर शनिवार दोपहर पति-पत्नी के शव मिले हैं। पति का शव पेड़ पर लटका मिला है। जबकि पत्नी की लाश कुछ दूर खेत में पड़ी थी। पति-पत्नी तीन दिन पहले बुलंदशहर से लापता हुए थे। पुलिस का कहना है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। इनके शव मुरादनगर थाना क्षेत्र में चितौड़ा-मसूरी मार्ग पर गंगनहर पटरी के किनारे मिले हैं। मृतक शख्स आर्मी से रिटायर होने के बाद इनकम टैक्स ऑफिस (आईटीओ) दिल्ली में टैक्स असिस्टेंट के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

11 Mar 2023, 7:44 PM

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) के उम्मीदवारों ने परीक्षा से संबंधित अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी हुईं शामिल


11 Mar 2023, 7:26 PM

इन्फोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी ने इस्तीफा दिया, टेक महिंद्रा में एमडी और सीईओ नियुक्त

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कंसल्टिंग और बिजनेस री-इंजीनियरिंग सेवाओं और समाधानों के अग्रणी प्रदाता, टेक महिंद्रा बोर्ड ने शनिवार को मोहित जोशी को टेक महिंद्रा का एमडी और सीईओ नामित करने की घोषणा की।

यह घोषणा तकनीक की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी के इस्तीफा देने के बाद की गई है। इंफोसिस ने स्टॉक एक्सचेंज को अपने आधिकारिक संदेश में कहा है कि जोशी छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनकी आखिरी तारीख 9 जून होगी।

11 Mar 2023, 7:18 PM

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी जिले में मलेथा के पास बागवान के जंगलों में आग लगी


11 Mar 2023, 7:01 PM

राष्ट्रीय दलों ने अज्ञात स्रोतों से जुटाए 17,249.45 करोड़ रुपये : एडीआर रिपोर्ट

राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे के सोर्स अभी भी काफी हद तक अज्ञात हैं। एक विश्लेषण से यह खुलासा हुआ है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान, भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से आय के रूप में 1161.0484 करोड़ रुपये की घोषणा की, जो अज्ञात स्रोतों से राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 53.45 प्रतिशत (2172.231 करोड़ रुपये) है। बीजेपी की यह आय अन्य छह राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित अज्ञात स्रोतों से कुल आय (1011.1826 करोड़ रुपये) से 149.8658 करोड़ रुपये अधिक है।

11 Mar 2023, 6:52 PM

दिल्ली: होली पर विदेशी महिला के साथ बदतमीज़ी करने वाले 3 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया


11 Mar 2023, 6:50 PM

गुजरात: द्वारका के कल्याणपुर तहसील के हर्षद गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण गिराया

11 Mar 2023, 6:01 PM

पंजाब: नियुक्ति की मांग को लेकर संगरूर में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया


11 Mar 2023, 5:47 PM

"जब मैं बच्ची थी तो मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया": DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल 

11 Mar 2023, 5:45 PM

यूपी: बीकेयू नेता राकेश टिकैत और उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार


11 Mar 2023, 5:25 PM

असम-मिजोरम सीमा के पास से 1.3 किलोग्राम ड्रग जब्त

असम पुलिस ने मिजोरम से लगी राज्य की सीमा के पास करीमगंज जिले में 1.3 किलोग्राम ड्रग जब्त की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को ड्रग एक वाहन से जब्ती की गई। जिसके कारण ड्रग की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वाहन कथित तौर पर मिजोरम से आ रहा था, और पुलिस ने इसे कोन्टेकचेरा के समीप रोका था।

11 Mar 2023, 5:25 PM

सतीश कौशिक मौत मामले में 7 घंटे के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही दिल्ली पुलिस

दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद, दिल्ली पुलिस दिल्ली के फार्महाउस में सात घंटे के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जहां अभिनेता ने होली मनाई थी। पुलिस के अनुसार, कौशिक की विस्तृत पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि मौत "प्राकृतिक" थी और कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।


11 Mar 2023, 5:22 PM

जम्मू-कश्मीर: मथवाड़ क्षेत्र के चरंगल गांव में 5 ग्रेनेड बरामद

11 Mar 2023, 5:20 PM

कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा : मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में पंद्रहवीं विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा। उन्होंने कहा, कर्नाटक में 5,21,73,599 मतदाता हैं। मैंने चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी के सभी प्रतिनिधियों, चुनाव अधिकारियों और बीबीएमपी कर्मचारियों के साथ चर्चा की है।


11 Mar 2023, 5:13 PM

मध्य प्रदेश: भोपाल के पुलिस मुख्यालय (PHQ) में तैनात सब इंस्पेक्टर ने परिवार के साथ आत्महत्या की

11 Mar 2023, 5:11 PM

एमके स्टालिन कार्यकर्ताओं से बोले- तमिलनाडु और पुडुचेरी से सभी लोकसभा सीटें जीतने पर ध्यान केंद्रित करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन ने शनिवार को डीएमके कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने और 2024 के आम चुनावों में तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटें जीतने की अपील की है। कोयम्बटूर में एक पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, एम.के. स्टालिन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए जैसे उन्होंने इरोड पूर्व उपचुनाव में ईवीकेएस एलंगोवन की जीत के लिए काम किया।


11 Mar 2023, 4:58 PM

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 10 में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 10 में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

11 Mar 2023, 4:56 PM

केरल- परिवहन निगम की बस कार से टकराई, कई लोग घायल

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पठानमथिट्टा जिले के किझावल्लोर के पास एक कार से टकरा गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर एक चर्च की दीवार से जा टकराई। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।


11 Mar 2023, 4:22 PM

दिल्ली में होली के बहाने जापानी महिला से छेड़खानी मामले में DCW प्रमुख मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने होली के बहाने एक जापानी महिला को रंग लगाने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वो महिला कैसे चिल्लाकर मदद मांग रही है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। उन लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

11 Mar 2023, 3:33 PM

दिल्ली: सड़क हादसे में एक शख्स की मौत

 दिल्ली छावनी क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान क्षेत्र के नंगल राया गांव निवासी अशोक तंवर के रूप में हुई।


11 Mar 2023, 3:01 PM

कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 तक है- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 तक है। जिसके लिए नई विधानसभा होनी है और उससे पहले चुनाव पूरे होने हैं।

उन्होंने कहा कि यहां 17,000 मतदाता 100 वर्ष से अधिक हैं, पहली बार 80 वर्ष के मतदाता जो मतदान केंद्र आने में सक्षम नहीं हैं उनके घर से मतदान करने की व्यवस्था चुनाव आयोग द्वारा करवाई जाएगी। हमारी टीम खुद उनके पास जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमने 3 दिनों में सभी राजनीतिक पार्टी से मुलाकात की, पुलिस-प्रशासन से भी आने वाले चुनाव पर बात की गई। कर्नाटक में 2011 के सेंसस के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 6.1 करोड़ है। 224 विधानसभा क्षेत्र हैं,2.62 करोड़ पुरूष और इसके आस-पास ही महिला वोटर है।

11 Mar 2023, 2:05 PM

राजस्थान में AIMIM कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी इसपर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया

राजस्थान में AIMIM कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी इसपर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अभी हमारी कोर कमिटी यह तय करेगी, हम चुनाव ज़रूर लड़ेंगे। हम जब चुनाव लड़ते हैं तब हराने या हारने के लिए नहीं बल्कि अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए लड़ते हैं।


11 Mar 2023, 1:10 PM

दिल्ली पुलिस को मिली सतीश कौशिक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, जारी रहेगी मौत की जांच

11 Mar 2023, 12:59 PM

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण को याद किया जिनका आज निधन हो गया


11 Mar 2023, 12:21 PM

'बिहार के उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे'    

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे। ED के छापे के बाद उनकी पत्नी को कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे गर्भवती है,12 घंटे की पूछताछ के बाद BP की समस्या के कारण बेहोश हो गई।

11 Mar 2023, 12:01 PM

दिल्ली आबकारी नीति मामले में BRS MLC के. कविता प्रवर्तन निदेशालय के (ED) कार्यालय पहुंची


11 Mar 2023, 11:26 AM

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को CBI द्वारा दिए गए समन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को CBI द्वारा दिए गए समन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2017 में भी रेड हुआ था, उसके बाद हम अलग हो गए। 5 साल बीत गए और अब हम एक साथ आ गए हैं तो फिर से रेड हो रहा है। इस पर अब मैं क्या बोल सकता हूं?

11 Mar 2023, 11:25 AM

एजेंसियों की छापेमारी पर संजय राउत बोले- ये कार्रवाई बदले की भावना से हो रही

सांसद संजय राउत ने कहा कि पीएम को विपक्ष ने जो पत्र लिखा है उसमें महाराष्ट्र से शरद पवार और उद्धव ठाकरे है,उसमें तेजस्वी यादव के भी हस्ताक्षर हैं और अब यह कार्रवाई हो रही। 2 दिन से लालू यादव और उनके परिवार के पर यह रेड चल रही है। सरकार आपातकाल नहीं बल्कि तानाशाही से भी उपर उठ कर यह कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से हो रही है। किरिट सौम्या ने जो विक्रांत घोटाला किया उसमें तो उन्हें क्लीन चिट मिल गई। उनकी जांच बंद कर दी गई। ED सिर्फ BJP की विरोधी पार्टियों पर कार्रवाई के लिए जा रही है।


11 Mar 2023, 10:23 AM

तेलंगाना- पोस्टर में अन्य पार्टियों से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं और दूसरी ओर बीआरएस एमएलसी के कविता को दिखाया गया

11 Mar 2023, 10:20 AM

वायु सेना के कोबरा योद्धा रॉयल एयर फ़ोर्स स्टेशन वाडिंगटन (इंग्लैंड में) में लगभग ठंड की स्थिति के बावजूद बेरोकटोक उड़ना जारी


11 Mar 2023, 10:11 AM

केरल: 'यौन उत्पीड़न' के आरोपी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को सेवा से हटाया गया

11 Mar 2023, 9:45 AM

कोयंबटूर हवाईअड्डे पर 3.8 करोड़ रुपये का सोना जब्त, एक गिरफ्तार


11 Mar 2023, 9:44 AM

मेघालय में सरकार गठन के बाद विभागों का हुआ बंटवारा, सीएम कोनराड संगमा के पास वित्त, वन और पर्यावरण विभाग

11 Mar 2023, 9:32 AM

यूपी के जालौन में एक घर की ड्रिलिंग के दौरान सिक्के निकले

उत्तर प्रदेश के जालौन के एसडीएम उरई ने बताया कि थाने से क्षेत्राधिकारी ने बताया कि व्यासपुरा गांव में एक घर की ड्रिलिंग के दौरान सिक्के निकले हैं। सूचना के बाद तुरंत कार्य रोक कर पुलिस और राजस्व टीम द्वारा खुदाई कराई गई है। इसमें करीब 250 चांदी के पुराने सिक्के और 4 कड़े मिले हैं, कार्रवाई प्रचलित है।

उन्होंने कहा कि थाने पर जाकर सिक्कों की आधाकारिक गिनती कराई जाएगी। उसके बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी मौके पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।


11 Mar 2023, 9:01 AM

दिल्ली शराब नीति मामला: के कविता आज ईडी के सामने पेश होंगी

11 Mar 2023, 8:53 AM

सतीश कौशिक की मौत मामले में बड़ा अपडेट, जिस फार्महाउस पर हुई थी पार्टी, वहां से संदिग्ध दवाइयां बरामद!

दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे अभिनेता सतीश कौशिक मौत के सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिला पुलिस की अपराध टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में उस फार्महाउस का दौरा किया जहां पार्टी आयोजित की गई थी और कुछ 'दवाएं' बरामद की। सूत्रों के हवाले से यह खबर दी गई है।


11 Mar 2023, 8:10 AM

दिल्ली: BRS समर्थक CM चंद्रशेखर राव के आवास के बाहर जमा हुए, आज ED करेगी के. कविता से पूछताछ

11 Mar 2023, 8:09 AM

गुजरात विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र से 2002 के गोधरा दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री के लिए BBC पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया

गुजरात विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से 2002 के गोधरा दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री के लिए BBC के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। गुजरात के गृह मंत्री ने कहा, "डॉक्यूमेंट्री सिर्फ मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के 135 करोड़ नागरिकों के खिलाफ थी।"


11 Mar 2023, 8:02 AM

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को फौरी राहत, बलूचिस्तान HC ने 2 हफ्ते के लिए गिरफ्तारी पर लगाई रोक

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फौरी राहत मिली है। बलूचिस्तान हाईकोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर दो हफ्ते के लिए रोक लगा दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia