बड़ी खबर LIVE: दिल्ली विस्फोट के बाद अलर्ट पर रेलवे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के मद्देनजर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विभिन्न स्टेशन और ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
दिल्ली की वायु गुणवत्ता इस साल पहली बार 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मंगलवार को पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई, जब औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 दर्ज किया गया। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिली है।
एक्यूआई के आंकड़े आमतौर पर हर दिन शाम चार बजे तक अपडेट कर दिए जाते हैं, लेकिन यह कई घंटों की देरी से जारी हुआ। सोमवार को सीपीसीबी का आंकड़ा रात 11 बजे के बाद अपडेट किया गया था। अधिकारियों ने इसका कोई कारण नहीं बताया।
राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता पिछले कई दिनों से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी और यह मंगलवार सुबह ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि मौसम की स्थिर स्थिति और स्थानीय उत्सर्जन के कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हुई है।
धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर अभिनेता
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही उनकी तबीयत को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से जो अपडेट सामने आया है, उसने उनके चाहने वालों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
खबर है कि उनकी हालत नाजुक है, जिसके चलते पूरा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहा है।
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र की हालत काफी गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
धर्मेंद्र की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले, सनी देओल की टीम की ओर से कहा गया था कि धर्मेंद्र रिकवर कर रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है।
दिल्ली: लाल किले के पास विस्फोट स्थल से मलबा हटाया जा रहा है।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "एग्जिट पोल कब सही था?, बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "एग्जिट पोल कब सही था?... आप कह रहे हैं कि वोट बढ़ा है, लेकिन बढ़ा कहां है?... मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है..."
लाल किला के पास हुए विस्फोट की निंदा के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं : फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की मंगलवार को निंदा करते हुए इसे निर्दोष लोगों में भय फैलाने के लिए रची गई एक कायराना और अमानवीय हरकत करार दिया।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने एक बयान में कहा, “आतंकवाद के ऐसे जघन्य कृत्य की निंदा करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। ये विस्फोट न केवल निर्दोष नागरिकों के जीवन पर बल्कि मानवता और शांति की भावना पर भी हमला हैं।”
केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर राज्यों से प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों पर रिपोर्ट देने को कहा
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों को वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों पर ठोस कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यादव ने पराली जलाने, सड़कों की धूल और अपशिष्ट जलाने पर अंकुश लगाने के लिए समन्वित तथा वर्ष भर उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया। यह इस सीजन की चौथी समीक्षा बैठक थी।
दिल्ली विस्फोट के बाद अलर्ट पर रेलवे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के मद्देनजर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विभिन्न स्टेशन और ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरपीएफ की सभी इकाइयां अलर्ट पर हैं और पूरे जोन में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
लाल किले के पास विस्फोट: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की।
दिल्ली लाल किले के पास विस्फोट मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये, स्थायी रूप से दिव्यांग लोगों के लिए 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
महाराष्ट्र: ट्रक ने तीर्थयात्रियों के समूह को कुचला, एक महिला की मौत और 10 अन्य लोग घायल
महाराष्ट्र में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर कामशेत के पास एक कंटेनर ट्रक ने भगवान विट्ठल के श्रद्धालुओं के एक समूह को कुचल दिया, जिससे एक महिलाकी मौत हो गई और 10 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई।
श्रद्धालुओं का यह समूह रायगढ़ जिले के उरण से पुणे जिले के आलंदी के लिए पैदल निकला था, जो 130 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। उन्होंने बताया कि कुछ तीर्थयात्री एक ऑटोरिक्शा में भी यात्रा कर रहे थे।
सुरक्षा कारणों से, लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे: DMRC
दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक अपराधी का पता लगाने का निर्देश दिया गया। इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा मिलेगी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा, "ऐसी घटनाएं दुखद होती हैं चाहे वह कहीं भी हों
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा, "ऐसी घटनाएं दुखद होती हैं चाहे वह कहीं भी हों। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिन परिस्थितियों के कारण यह घटना हुई, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं और गृह मंत्री ने भी बैठक की है तो उम्मीद करते हैं कि सच्चाई सामने आएगी... घटना बहुत दुखद है।"
दिल्ली कार विस्फोट :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे,करेंगे बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कार विस्फोट के बाद सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक और दौर की अध्यक्षता करने के लिए कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे।
दिल्ली- एनआईए और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें लाल किले के पास दिल्ली कार विस्फोट स्थल पर जांच कर रही हैं
दिल्ली विस्फोट के संदिग्ध डॉ. उमर के पिता को पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित घर से हिरासत में लिया गया है।
छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
दिल्ली ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपी गई, अबतक 10 से ज्यादा की मौत
गृह मंत्रालय ने दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। यह कदम घटना की गंभीरता और आतंकवादी संभावित कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उधर, अल फलाह यूनिवर्सिटी में सक्रिय छापेमारी जारी है।
दिल्ली-CCTV फुटेज में कल लाल किले के पास हुए कार विस्फोट का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई
पूरा देश पीड़ितों के साथ, साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- पीएम मोदी
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए स्कूलों को कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया
दिल्ली कार विस्फोट मामला: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने घटनास्थल पर जांच की
जम्मू-कश्मीर पुलिस कुलगाम जिले में वाहनों की जांच कर रही है
आईजी सीआरपीएफ राजेश अग्रवाल दिल्ली लाल किला विस्फोट स्थल पर पहुंचे
दिल्ली- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उत्तर प्रदेश पुलिस एटीएस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस ने लखनऊ में कई जगहों पर संयुक्त छापेमारी की
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विजय कुमार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, मध्य रेलवे ने पुष्टि की
दिल्ली ब्लास्ट: पहाड़गंज में दिल्ली पुलिस का छापा, चार लोगों को पकड़ा
हिंदी अखबर अमर उजाला के ने कहा है कि दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईईडी बम धमाका था। दिल्ली पुलिस ने सुबह तड़के पहाड़गंज के एक होटल से चार लोगों को उठाया है। वहीं दिल्ली में हुए धमाके के बाद फरीदाबाद में आज सुबह से धौज थाना इलाके में पुलिस बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है। 800 पुलिसकर्मी अल फलाह यूनिवर्सिटी के आस-पास के इलाके में चेकिंग कर रहे हैं।
महाराष्ट्र: अभिनेता अभय देओल मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर पहुंचे
दिल्ली: लाल किले के पास उस जगह पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात की गई है, जहां कल शाम i20 कार में धमाका हुआ था।
दिल्ली विस्फोट मामला- घटना में जान गंवाने वालों में से एक लोकेश अग्रवाल का शव अमरोहा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया।
दिल्ली: लाल किला 13 तारीख तक के लिए बंद
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षों कारणों के कारण लाल किला को 13 तारीख तक के लिए बंद कर दिया गया है।
कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो स्वस्थ हो रहा है?- हेमा मालिनी
अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने कहा कि जो हो रहा है, वह माफी के योग्य नहीं है, कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो स्वस्थ हो रहा है? यह अत्यंत अनादरपूर्ण और गैरज़िम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।
मेरा पिता की हालत स्थिर, झूठी खबर ना फैलांए- ईशा देओल
Delhi Blast: दिल्ली स्पेशल सेल ने मांगी बरामद हुए विस्फोटक की जानकारी
दिल्ली लाल किला धमाके की जांच में नई कार्रवाई हुई है। स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस से वहां से बरामद हुए विस्फोटक से जुड़ी जानकारी मांगी है।
लाल किला मेट्रो बंद, बाकी सेवाएं सामान्य रूप से जारी, DMRC ने दी जानकारी
दिल्ली पुलिस, एफएसएल और अन्य सहित कई एजेंसियां उस स्थान पर जांच कर रही हैं जहां हुंडई आई20 कार में विस्फोट हुआ था।
जांच बहुत प्रारंभिक चरण में है। इस पर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी- दिल्ली पुलिस
दिल्ली विस्फोट मामले पर, डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा, "यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच शुरू हो गई है और दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनएसजी की कई विशेष टीमें अपराध स्थल पर हैं और वे जांच में मदद के लिए सबूत जुटा रही हैं। जांच बहुत प्रारंभिक चरण में है। इस पर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी... एलएनजेपी में पोस्टमार्टम भी किए जा रहे हैं। पांच पोस्टमार्टम पहले ही हो चुके हैं... हां, हमारे पास एक या दो अज्ञात शव हैं। हमने पहले ही 6 शवों की पहचान कर ली है।
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
लाल किला मेट्रो के गेट-1 और 4 रहेंगे बंद, आसपास के होटल्स की चेकिंग के बाद पुलिस को 4 लोगों पर शक
जम्मू-कश्मीर: बडगाम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए बडगाम के एक मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े लोग
दिल्ली- लाल किले के पास कल हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजन अपने प्रियजनों के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं, विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई थी।
दिल्ली- लाल किले के पास कल हुए विस्फोट में मृतक के रिश्तेदार ने कहा, "दिनेश कुमार मिश्रा मेरा भतीजा था और वह यहां काम करता था...उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
दिल्ली: वीडियो आज सुबह लाल किले के पास उस जगह से है, जहाँ कल एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई
धर्मेंद्र की हालत स्थिर, सनी देओल की टीम ने जारी किया बयान- झूठी अफवाहें न फैलाएं
6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है
6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।
जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में आज मतदान हो रहा है।
दिल्ली ब्लास्ट: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कैमरे में कई बार देखी गई गाड़ी- सूत्र
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, "दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।"
दिल्ली: लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जांच जारी, मौके पर जांच एजेंसी
आज सुबह उस जगह से ताज़ा तस्वीरें सामने आईं जहाँ कल शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। एफएसएल और सुरक्षाकर्मियों की एक टीम यहां मौजूद है।
फिलहाल सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेरा हुआ है। ट्रेफिक को भी पूरी तरह से डायवर्ट किया जा रहा है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia