बड़ी खबर LIVE: एशिया कप के सुपर-4 में टीम इंडिया की दूसरी जीत, श्रीलंका को 41 रन से हराया

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया है। रोमांचक मैच में भारत के 213 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद थोड़ा संभलती नजर आई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 172 रन पर आलआउट हो गई।

फोटोः @BCCI
फोटोः @BCCI
user

नवजीवन डेस्क

12 Sep 2023, 11:09 PM

एशिया कप के सुपर-4 में टीम इंडिया की दूसरी जीत, श्रीलंका को 41 रनसे हराया

एशिया कप के सुपर-4 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया है। बेहद रोमांचक मैच में भारत के 213 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद थोड़ा संभलती नजर आई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 172 रन पर आलआउट हो गई।

12 Sep 2023, 10:42 PM

एशिया कपः श्रीलंका को लगा 7वां झटका, जीत के लिए और 46 रन की जरूरत

एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मुकाबले में भारत के 213 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को 7वां झटका लगा है। आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद श्रीलंका को संभालने वाले धनंजय डि सिल्वा 41 रना बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका अभी भी मैच में बना हुआ है और उसे जीत के लिए 11 ओवर में 46 रन की जरूरत है।

12 Sep 2023, 10:16 PM

तेलंगाना में 16-17 सितंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, तैयारी जारी 

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि यहां होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक उदयपुर और छत्तीसगढ़ में हुई बैठकों के समान होगी। 16 और 17 सितंबर को सीडब्ल्यूसी की बैठकें और विस्तारित कार्यकारी बैठकें हैं। अभियान 18 सितंबर को शुरू होगा। हम कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा तेलंगाना के लिए दी गई गारंटी को आगे बढ़ाएंगे।


12 Sep 2023, 10:04 PM

एशिया कपः भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई दिग्गज ढेर, आधी से ज्यादा टीम आउट

एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मुकाबले में भारत के 213 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर हो गई है। केवल 101 रन पर श्रीलंका के 6 विकेट आउट हो गए हैं। इस समय श्रीलंका का स्कोर 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

12 Sep 2023, 9:40 PM

कावेरी जल मुद्दे पर सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आपात बैठक की


12 Sep 2023, 9:37 PM

ठाणे पुलिस ने दिवा क्रीक तट पर जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद किए

ठाणे की मुंब्रा पुलिस ने मंगलवार को दिवा क्रीक तट पर कुछ नावों से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि दो नावों में 17 डेटोनेटर और 16 जिलेटिन की छड़ें पाई गईं। पुलिस की टीम ने प्रतिबंधित सामान जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) अमरसिंह जाधव ने कहा कि जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर कथित तौर पर क्षेत्र में अवैध रेत खनन में लिप्त व्यक्तियों द्वारा लगाए जा रहे थे। डीसीपी जाधव ने बताया कि डेटोनेटर-जिलेटिन की छड़ों को कब्जे में लेने के लिए कलक्ट्रेट की एक टीम भी पुलिस के साथ इलाके में पहुंची। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

12 Sep 2023, 8:49 PM

JDU अध्यक्ष ललन सिंह अस्वस्थ होने के कारण कल INDIA गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे, संजय झा रहेंगे मौजूद

जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह खराब स्वास्थ्य के कारण कल इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह जेडीयू नेता और बिहार के मंत्री संजय कुमार झा बैठक में शामिल होंगे।


12 Sep 2023, 8:35 PM

जम्मू में राजौरी में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सेना का एक जवान शहीद, SPO सहित तीन अन्य घायल

जम्मू में राजौरी जिले के नारल्ला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। हालांकि आतंकियों की गोली से सेना के एक जवान की जान चली गई है और एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल हो गए हैं।

12 Sep 2023, 8:07 PM

विपक्षी इंडिया गठबंधन विशेष संसद सत्र के लिए बुधवार को रणनीति तय करेगा

इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता अगले सोमवार को शुरू होने वाले संसद के आगामी पांच दिवसीय विशेष सत्र के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।


12 Sep 2023, 8:04 PM

ठाणे पुलिस ने दिवा क्रीक तट पर जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद किए

ठाणे की मुंब्रा पुलिस ने मंगलवार को दिवा क्रीक तट पर कुछ नावों से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि दो नावों में 17 डेटोनेटर और 16 जिलेटिन की छड़ें पाई गईं। पुलिस की टीम ने प्रतिबंधित सामान जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) अमरसिंह जाधव ने कहा कि जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर कथित तौर पर क्षेत्र में अवैध रेत खनन में लिप्त व्यक्तियों द्वारा लगाए जा रहे थे। 

12 Sep 2023, 7:53 PM

IND vs SL: बुमराह ने दिया श्रीलंका को पहला झटका, निशांका 6 रन बनाकर आउट


12 Sep 2023, 7:30 PM

IND vs SL: स्पिनरों के सामने बिखर गई भारतीय टीम, श्रीलंका को मिला 214 रनों का आसान टारगेट

एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। कोलंबो में जारी इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम 213 रन ही बना सकी। श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे पूरी भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

12 Sep 2023, 7:02 PM

मध्य प्रदेश: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाली


12 Sep 2023, 7:01 PM

केरल में निपाह वायरस से 2 की मौत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य में भेजी विशेषज्ञ टीम

12 Sep 2023, 6:33 PM

श्रीलंकाई स्पिनर्स के जाल में फंसे भारतीय बल्लेबाज, 9 विकेट गिरे, फिलहाल बारिश के चलते खेल रुका


12 Sep 2023, 6:08 PM

श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे बेबस दिखे भारतीय बल्लेबाज, 9 विकेट गिरे

12 Sep 2023, 5:59 PM

मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नूहं में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


12 Sep 2023, 5:50 PM

IND vs SL : वेल्लालागे की फिरकी में फंसे टीम इंडिया, पंड्या के बाद जडेजा भी आउट

12 Sep 2023, 5:40 PM

IND vs SL : टीम इंडिया को छठा झटका, वेल्लालागे ने पंड्या को भी पवेलियन भेजा


12 Sep 2023, 5:34 PM

IND vs SL : टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौटी, ईशान किशन को 33 रन पर असलंका ने आउट किया 

12 Sep 2023, 5:27 PM

गुजरात: डीआरआई ने कच्छ में प्राचीन वस्तुएं जब्त की, 26.80 करोड़ है कीमत

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कच्छ के मुंद्रा में कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए एक शिपिंग कंटेनर से प्राचीन मूर्तियों और कलाकृतियों सहित प्राचीन वस्तुओं को जब्त किया है।


12 Sep 2023, 5:27 PM

जब-जब उन्हें लगता है कि अभिषेक बनर्जी बीजेपी के लिए खतरा है तो उन्हें इसी तरह से परेशान किया जाता है: कथित स्कूल भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी को ED के नोटिस पर पश्चिम बंगाल के मंत्री और TMC नेता डॉ. शशि पांजा

12 Sep 2023, 5:16 PM

एशिया कप: भारत को चौथा झटका,वेलाल्लगे ने केएल राहुल को 39 रन पर आउट किया


12 Sep 2023, 4:59 PM

जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले के नरल्लाह इलाके में मुठभेड़ शुरू

12 Sep 2023, 4:49 PM

बिहार: वैशाली में गर्ल्स हाई स्कूल महनार के छात्रों ने स्कूल में बैठने की खराब व्यवस्था का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, कार में तोड़फोड़ की


12 Sep 2023, 4:11 PM

नूंह कोर्ट के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, कुछ देर में मोनू मानेसर को पुलिस कर सकती है पेश

हरियाणा: बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

12 Sep 2023, 3:42 PM

सरकार ने किसानों का दम तोड़ने का काम किया है: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हिमाचल में सेब के बागानों से लगभग 14% GDP का हिस्सा है। आपदा के दौरान सेब का उत्पादन 1/4 हो गया है। ऐसे में केंद्र सरकार से राहत पैकेज की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने किसानों का दम तोड़ने का काम किया है। आप अमेरिका के किसानों को सहायता दे रहे हैं, आप इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर अपने किसानों पर चाबुक चला रहे हैं...:


12 Sep 2023, 3:04 PM

एशिया कप: भारत ने टॉस जीता, श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला

12 Sep 2023, 2:45 PM

बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया

बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजस्थान के भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को हिरासत में लिया है, जो नासिर और जुनैद (लिंचिंग) मामले में वांछित है। हरियाणा पुलिस अपनी आगे की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है और हमारे अधिकारी उनके संपर्क में हैं। जब उनकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, (हमारी) जिला पुलिस अपनी प्रक्रिया शुरू कर देगी।


12 Sep 2023, 1:21 PM

देश में डीजल वानों पर 10 फीसदी टैक्स लगाने की केंद्रीय परिवहन मंत्री ने की सिफारिश 

डीजल इंजन वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "डीज़ल की गाड़ियों नहीं बढ़नी चाहिए और इसलिए आप अपने स्तर पर यह निर्णय लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं सरकार, वित्त मंत्री को यह सिफारिश करूंगा कि डीज़ल अधिक प्रदूषण कर रहा है इसिलए इसको हतोत्साहित करने के लिए इस पर अतिरिक्त 10% टैक्स लगाना चाहिए।"

12 Sep 2023, 12:56 PM

आसाराम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग लड़की के बलात्कार के मामले में 2013 में दोषी ठहराए गए आसाराम बापू की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।


12 Sep 2023, 12:52 PM

सारे सर्वे दिखा रहे हैं कि आगामी चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा,  "सारे सर्वे दिखा रहे हैं कि आगामी चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। अब राज्य में जगह-जगह पर IT, ED के दफ्तर खुल रहे हैं, अधिकारी पदस्थ किए जा रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में हमारे मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी, मुख्यमंत्री पर ED, IT लगी हुई है क्योंकि वे 5 साल से सरकार में हैं। मध्य प्रदेश जो भ्रष्टाचार का साम्राज्य है वहां अगर ED, IT के दफ्तर खुल रहे हैं तो भाजपा के मंत्री, मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों के घर पर छापा डालें। खबर आ रही है कि विपक्ष पर छापा डालेंगे। ये उनके घबराहट की निशानी है। ये सब डर दिखाने के लिए हो रहा है पर हम डरने वाले लोग नहीं हैं।"

12 Sep 2023, 11:52 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा विकसित परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए जम्मू पहुंचे 


12 Sep 2023, 11:18 AM

पश्चिम बंगाल: TMC सांसद नुसरत जहां कोलकाता स्थित प्रर्वतन निदेशालय के कार्यलाय पहुंचीं

TMC सांसद नुसरत जहां कोलकाता स्थित प्रर्वतन निदेशालय के कार्यलाय पहुंचीं। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एक रियल एस्टेट कंपनी पर कोलकाता के न्यू टाउन में फ्लैट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने वाली शिकायत के संबंध में एजेंसी ने उन्हें तलब किया है। शिकायत के मुताबिक, सांसद कंपनी के पूर्व निदेशक रहीं हैं।

12 Sep 2023, 10:00 AM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय व्यापार शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मैड्रिड, स्पेन के लिए रवाना


12 Sep 2023, 9:38 AM

श्रीलंका: एशिया कप 2023 के भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले कोलंबो में बादल दिखाई दिए

श्रीलंका में एशिया कप 2023 के भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले कोलंबो में बादल दिखाई दिए। लभारत और श्रीलंका के बीच आज शाम 3 बजे से मुकाबला होना है।

12 Sep 2023, 9:37 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिक जितेंद्र ने बताया कि, "यहां लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीछे एक नाला है जो टूट गया है, उसी नाले का पानी पूरे इलाके में भर जाता है।"


12 Sep 2023, 9:11 AM

ओडिशा: पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों की जीत के बाद सैंड कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भारतीय टीम को बधाई देने के लिए रेत कला बनाई

12 Sep 2023, 8:50 AM

जम्मू-कश्मीर: NH 44 पर वैगन बनिहाल में एक वाहन एक चट्टान से टकराया चार लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में NH 44 पर वैगन बनिहाल में एक वाहन एक चट्टान से टकरा गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई हैं। उन सभी को SDH बनिहाल में स्थानांतरित कर दिया गया


12 Sep 2023, 8:48 AM

यूपी: बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिलों में खराब मौसम के चलते कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिलों में खराब मौसम की स्थिति और आईएमडी की मौसम चेतावनी के मद्देनजर प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज (12 सितंबर) को बंद रहेंगे।

12 Sep 2023, 7:56 AM

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में पिछल 24 घंटे के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia