बड़ी खबर LIVE: मणिपुर में हिंसा, विभाजन और नफरत की राजनीति का नतीजा, घावों को ठीक होने में वर्षों लगेंगेः राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के कोझिकोड में कहा कि मणिपुर और उसके लोगों के साथ जो हुआ उससे मैं परेशान हूं। हिंसा तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा, विभाजन और नफरत की राजनीति का परिणाम है। सभी को एकजुट रखने की जरूरत है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

13 Aug 2023, 11:19 PM

चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आंध्र प्रदेश में हस्तक्षेप की मांग की, हालात को गैरमामूली बताया

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को यह कहते हुए कि आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकतंत्र पर हमले से 'असाधारण स्थिति' बनी हुई है, राज्य को व्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

13 Aug 2023, 10:20 PM

नई दिल्ली में श्रम शक्ति भवन के पास एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच इलेक्ट्रीशियन के औजार मिले

नई दिल्ली इलाके में स्थित श्रम शक्ति भवन के पास आज एक लावारिस बैग मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पार्लियामेंट स्ट्रीट के एसीपी अजय कुमार ने कहा कि एहतियात के तौर पर चेकिंग कराई गई। बैग में उपकरण मिले हैं जो इलेक्ट्रीशियन द्वारा उपयोग किए जाते हैं।

13 Aug 2023, 10:17 PM

महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की बैठक की तैयारी शुरू, नाना पटोले ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर चर्चा की

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर कहा कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक की तैयारी के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इसमें इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे सरकारी अस्पतालों में निर्दोष लोग मर रहे हैं। किसानों की मृत्यु दर बढ़ रही है और महंगाई बढ़ रही है। शरद पवार के बारे में फैलाई जा रही गलतफहमी पर भी चर्चा हुई। हमने शरद पवार से इस पर चर्चा नहीं की है। संजय राउत उनसे बात करेंगे।


13 Aug 2023, 10:14 PM

पंजाब के जालंधर में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक मजदूर को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी

13 Aug 2023, 10:12 PM

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भारी बारिश के चलते B.Ed सहित PG की 14 अगस्त को तय परीक्षाएं रद्द कीं


13 Aug 2023, 10:09 PM

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले पर सुरक्षा कड़ी की गई

13 Aug 2023, 9:35 PM

नूंह जिले में 14 और 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी


13 Aug 2023, 9:34 PM

बीजेपी की सोच और विचारधारा हमारे ढांचे में फिट नहीं बैठतीः शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि इस संबंध में, हम बहुत स्पष्ट हैं कि चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में, हम (एनसीपी के दोनों गुट) जब एक साथ थे या जब एक साथ होंगे, एक बात स्पष्ट है कि बीजेपी की सोच और विचारधारा हमारे ढांचे में फिट नहीं बैठती।

13 Aug 2023, 9:32 PM

लगातार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे


13 Aug 2023, 9:31 PM

TMC ने 15-धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को उम्मीदवार बनाया

13 Aug 2023, 9:30 PM

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव मिला, एक व्यक्ति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी


13 Aug 2023, 8:00 PM

मणिपुर में हिंसा, विभाजन और नफरत की राजनीति का परिणाम, घावों को ठीक होने में वर्षों लगेंगेः राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के कोझिकोड में कहा कि मणिपुर में हिंसा, विभाजन और नफरत की राजनीति का परिणाम है। इसलिए सभी को परिवार के रूप में एक साथ रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मणिपुर और उसके लोगों के साथ जो हुआ उससे मैं परेशान हूं। हिंसा को तुरंत रोकने की जरूरत है। मणिपुर को दो भागों में तोड़ दिया गया है। दिए गए घावों को ठीक होने में वर्षों लगेंगे।

13 Aug 2023, 7:48 PM

भारत ने पांचवें टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया


13 Aug 2023, 7:10 PM

विकलांगता की अवधारणा सही नहीं, हर व्यक्ति में कुछ अद्वितीय क्षमता होती है, समाज उसे खोजने नहीं देताः राहुल गांधी

केरल के कोझिकोड के कोडेनचेरी में सामुदायिक विकलांगता प्रबंधन केंद्र की आधारशिला रखने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से विकलांगता की यह अवधारणा पसंद नहीं है, क्योंकि मेरा मानना है कि हर एक व्यक्ति में कुछ अद्वितीय क्षमता होती है। यह अलग बात है कि समाज उन्हें उस क्षमता की खोज नहीं करने देता लेकिन मेरा मानना है कि हर एक व्यक्ति में ताकत होती है।

13 Aug 2023, 7:07 PM

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया, कोई हताहत नहीं


13 Aug 2023, 6:20 PM

पीएम मोदी ने मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैंः खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि किसी राजनेता या राजनीतिक दल द्वारा किया गया वादा पूरा हो। लेकिन यहां कांग्रेस द्वारा किए गए सभी वादे पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं किया है। वह सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं, क्या कांग्रेस पर आरोप लगाने से हिंसा खत्म हो जाएगी? उन्होंने संसद में मणिपुर के बारे में सिर्फ दो तीन शब्द ही बोले, वह भी अपने भाषण के अंत में।

13 Aug 2023, 6:19 PM

पशुपति पारस ने एक बार फिर हाजीपुर पर दावा ठोंका, कहा- चिराग को वहां जाना चाहिए जहां राम विलास पासवान ले गए थे

बिहार के हाजीपुर के सांसद और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने एक बार फिर हाजीपुर पर दावा ठोकते हुए कहा कि मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा। मैंने कई बार कहा है कि मैं अपने राजनीतिक जीवन के दौरान एनडीए के साथ रहूंगा और हाजीपुर के लोगों की सेवा करता रहूंगा। हाजीपुर सीट के लिए अन्य सभी प्रतियोगी झूठे हैं। चिराग पासवान को वहां जाना चाहिए जहां (दिवंगत राम विलास पासवान) पासवान उन्हें ले गए थे और उन लोगों की सेवा करनी चाहिए।


13 Aug 2023, 5:19 PM

लोगों को डराना बीजेपी सरकार का काम, हमें लोगों को बताना होगा कि वे डरें नहींः खड़गे

मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी के '50% कमीशन' वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंदौर पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में कहा कि लोगों को डराना बीजेपी सरकार का काम है। हमें लोगों को बताना होगा कि वे डरें नहीं।

13 Aug 2023, 5:14 PM

कपिल सिब्बल ने भारतीय न्याय संहिता विधेयक पर उठाए सवाल, कहा- मुझे लगता है यह तानाशाही का जनक है

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भारतीय न्याय संहिता विधेयक पर कहा कि एक तरफ, वे (बीजेपी) कह रहे हैं कि हम औपनिवेशिक मानसिकता को खत्म करना चाहते हैं लेकिन दूसरी तरफ, वे ऐसे कानून ला रहे हैं। ऐसे तो देश नहीं चल सकता। वे कहते हैं (भारत) लोकतंत्र की जननी है, लेकिन मुझे लगता है कि यह तानाशाही का जनक है।


13 Aug 2023, 5:11 PM

महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में बीते 48 घंटे में 18 लोगों की मौत, सरकार ने दी सफाई

13 Aug 2023, 5:10 PM

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद


13 Aug 2023, 4:29 PM

पीएम मोदी द्वारा मणिपुर की घटना की तुलना छत्तीसगढ़ से करना राज्य की जनता का अपमानः मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पार्टी के 'भरोसे का सम्मेलन' कार्यक्रम में कहा कि भूपेश बघेल के पास अलादीन का चिराग है, जो मांगोगे वो मिलेगा। पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना की तुलना छत्तीसगढ़ से की और यह राज्य की जनता का अपमान है। पीएम मणिपुर जाने से डर रहे हैं। वह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं लेकिन मणिपुर नहीं गये।

13 Aug 2023, 4:25 PM

जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत मामले में दोनों आरोपियों को 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया


13 Aug 2023, 4:09 PM

विशेष सूचना पर BSF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से आज तरनतारन के गांव लखना के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया

विशेष सूचना पर BSF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से आज तरनतारन के गांव लखना के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इलाके की तलाशी के दौरान, जवानों ने एक कुएं से ईंटों से बंधी प्लास्टिक की थैली में रखा एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन टूटी हालत में बरामद किया है।

13 Aug 2023, 3:29 PM

भारतीय न्याय संहिता विधेयक पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल

भारतीय न्याय संहिता विधेयक पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि गृह मंत्री किस मंशा से यह कानून लेकर आये, क्या उन्होंने बिल देखा भी है?


13 Aug 2023, 3:16 PM

ITBP के जवानों ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के उग्रवाद प्रभावित गांवों में स्थानीय ग्रामीणों के साथ 'हर घर तिरंगा' रैली निकाली

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सुदूर उग्रवाद प्रभावित गांवों में स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों के साथ 'हर घर तिरंगा' रैली निकाली।

13 Aug 2023, 2:52 PM

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यातायात व्यवस्था पर दिल्ली के स्पेशल सीपी ट्रैफिक का बयान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यातायात व्यवस्था पर दिल्ली के स्पेशल सीपी ट्रैफिक सुरेंद्र यादव ने कहा कि 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक मध्यम वाहनों, भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। लाल किले के आसपास के क्षेत्र और नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में नियंत्रित यातायात रहेगा। लगभग 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।


13 Aug 2023, 2:43 PM

हिमाचल प्रदेश में बारिश-भूस्खलन से तबाही, शिमला के दुधली इलाके में भूस्खलन के बाद वाहन क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मची है। शिमला के दुधली इलाके में भूस्खलन के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ गिर गए। इलाके से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम जारी है।

13 Aug 2023, 2:40 PM

वे देश के मूल मालिक हैं, राहुल गांधी ने वायनाड में आदिवासी अधिकारों की वकालत की


13 Aug 2023, 1:56 PM

लोकतंत्र की आड़ में यह खतरनाक खेल हो रहा है- मनोज झा 

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व सीएम कमल नाथ और अन्य के खिलाफ दर्ज FIR पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मुकदमा क्यों किया गया जेल में डाल दीजिए। इसका मतलब तो यही है कि आप कुछ भी कह सकते हैं। कल प्रधानमंत्री कहते हैं कि दरभंगा में AIIMS खुल गया। दूसरी बात यह कि अगर उनसे सवाल पूछ लिए जाए तो FIR हो जाता है, अगर व्यक्ति किसी सदन का सदस्य है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। लोकतंत्र की आड़ में यह खतरनाक खेल हो रहा है, पहले ED, CBI से लेकर अब इस तरह के मुकदमों से प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है।

13 Aug 2023, 1:42 PM

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हाई अलर्ट जारी किया


13 Aug 2023, 1:40 PM

'मणिपुर पर बोलने से हमें रोका गया, हमारे हाथ बांध दिए गए’, NDA की सहयोगी MNF के सांसद का बड़ा बयान

एनडीए की सहयोगी पार्टी MNF के सांसद लोरहो पफोज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि मणिपुर पर बोलने से हमें रोका गया, हमारे हाथ बांध दिए गए।

13 Aug 2023, 1:31 PM

पहले हम गोरों से लड़े थे अब हम इनके खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे- कांग्रेस नेता अरुण यादव

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमल नाथ और अन्य के खिलाफ दर्ज FIR पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि राज्य में 50% कमीशनखोरों की सरकार काम कर रही है। हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई। इसे लेकर उन्होंने मेरे, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पहले हम गोरों से लड़े थे अब हम इनके खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।


13 Aug 2023, 11:52 AM

मोदी जी के हर शब्द में केवल झूठ ही कंठस्थ- खड़गे 

13 Aug 2023, 9:50 AM

हिमाचल प्रदेश: शिमला के वन कॉलोनी मिस्ट चैंबर में भूस्खलन के कारण सड़क बंद 


13 Aug 2023, 9:49 AM

हरियाणा: पलवल के पोंडरी गांव में आज होने वाली महापंचायत से पहले सुरक्षा कड़ी

13 Aug 2023, 9:12 AM

दिल्ली: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही


13 Aug 2023, 8:50 AM

भारत-चीन के बीच 14 अगस्त को 19वें दौर की कोर कमांडर वार्ता होगी

13 Aug 2023, 8:46 AM

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और तिरंगे के रंग वाली पतंगें बेची जा रही

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और तिरंगे के रंग वाली पतंगें बेची जा रही हैं। एक पतंग विक्रेता अनिल कुमार जयसवाल ने कहा, "चीनी मांझा पर्यावरण के लिए हानिकारक है और वे मनुष्यों के लिए भी खतरा पैदा करता है। यही कारण है कि हम इसे बेचना नहीं चाहते हैं। एसोसिएशन ने हमें इसका उपयोग नहीं करने के लिए कहा है। सूती के धागों से बनी पतंगे बेची जा रही हैं... सूती के धागों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।"


13 Aug 2023, 8:26 AM

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के लाल किले पर विभिन्न सशस्त्र बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही

13 Aug 2023, 8:04 AM

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का ड्रेस रिहर्सल आज, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

15 अगस्त को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में आज स्वतंत्रता दिवस की परेड की ड्रेस रिहर्सल होने जा रही है। रिहर्सल के चलते दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, कई रूट पर डायवर्जन किया गया है। लोगों को इन रूट से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने कुल 8 रूट पर डायवर्जन किया है। इन रूट में नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक, बाहरी रिंग रोड और राजघाट से आईएसबीटी तक वाले रास्ते भी सुबह 4:00 बजे से 11:00 बजे तक बंद ही रहने वाले हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia