बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर

दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों पर हमला किया है। यह शर्मनाक है।

एक बार फिर लंबे आंदोलन के लिए कमर कस ली है किसानों ने
एक बार फिर लंबे आंदोलन के लिए कमर कस ली है किसानों ने
user

नवजीवन डेस्क

13 Feb 2024, 10:03 PM

पश्चिम बंगाल BJP प्रमुख सुकांत मजूमदार पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं के साथ संदेशखाली में धरने पर बैठे

13 Feb 2024, 9:58 PM

किसानों ने आज के प्रदर्शन को विराम दिया, कल फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे

दिल्ली कूच के लिए निकले किसान संगठनों ने मंगलवार को अपने प्रदर्शन को विराम दे दिया है। अब किसान कल फिर बुधवार को दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे। किसान संगठनों ने मंगलवार देर शाम इसका ऐलान किया।

13 Feb 2024, 9:49 PM

किसान आंदोलन के खिलाफ सख्त सुरक्षा उपायों के कारण दिल्ली में सिंघू सीमा के पास भारी यातायात जाम


13 Feb 2024, 8:53 PM

अशोक चव्हाण के BJP में शामिल होने पर पृथ्वीराज चव्हाण बोले- हाल में यूपीए शासन में कथित भ्रष्टाचार पर 'श्वेत पत्र' जारी हुआ था, यह एक संयोग हो सकता है

अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उनकी अपनी निजी राय है... कुछ दिन पहले यूपीए शासन के दौरान कथित भ्रष्टाचार को लेकर 'श्वेत पत्र' जारी किया गया था, यह एक संयोग हो सकता है।

13 Feb 2024, 8:38 PM

बिहारः ठाकुरबाड़ी से श्रीराम, जानकी सहित अष्टधातु की 4 मूर्तियां उठा ले गए चोर

बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के एक ठाकुरबाड़ी (राम जानकी मंदिर) से अज्ञात चोरों ने श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की 4 मूर्तियों की चोरी कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक, सभी मूर्तियां प्राचीन और अष्टधातु से निर्मित थी।


13 Feb 2024, 8:37 PM

वायुसेना का ट्रेनर जेट पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एजेटी हॉक विमान मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, विमान वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए।

13 Feb 2024, 8:00 PM

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन तत्काल प्रभाव से हटाया 


13 Feb 2024, 7:57 PM

हम जो कह रहे हैं वह कोई नई मांग नहीं है, यह सरकार द्वारा हमारे प्रति एक प्रतिबद्धता थी- किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

13 Feb 2024, 7:48 PM

मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक- पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर

दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों पर हमला किया है। यह शर्मनाक है।


13 Feb 2024, 7:34 PM

बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, घंटों गोलीबारी

 बोकारो जिले के गोमिया में झुमरा पहाड़ी के पास नक्सलियों और पुलिस के बीच मंगलवार को करीब तीन घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई है। मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। संभावना जताई जा रही है कि कुछ नक्सली घायल हुए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

13 Feb 2024, 7:34 PM

दिल्ली: किसानों के विरोध को देखते हुए गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम


13 Feb 2024, 7:13 PM

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के महासचिव पद से दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने त्यागपत्र को पोस्ट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को टैग किया है।

13 Feb 2024, 7:01 PM

जेडीयू ने पूर्व मंत्री संजय झा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया


13 Feb 2024, 6:40 PM

नोएडा: कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत, 5 साल की बच्ची गंभीर

नोएडा में हुए सड़क हादसे में एक कार सवार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दंपति की मौत हो गई और 5 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी कार चालक मौके से फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि ग्राम भंगेल निवासी रंजन कुमार सिंह अपनी पत्नी रुबी कुमारी व बेटी मिल्की के साथ बाइक से जा रहे थे। सेक्टर 31/25 के चौराहे पर तेज गति में आ रही एक आई-20 कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजन कुमार (45) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी रुबी कुमारी (40) और बेटी मिल्की (5) गंभीर रूप से घायल हो गई।

13 Feb 2024, 6:10 PM

किसान आंदोलन: दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए टिकरी बॉर्डर पहुंचे 


13 Feb 2024, 5:57 PM

श्रीनगर में पंजाब के दो लोगों की हत्या करने वाला आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पंजाब के दो लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कश्मीर के आईजीपी वीके. बर्डी ने श्रीनगर में पत्रकारों को बताया, ''पुलिस ने दो लोगों की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।'' श्रीनगर के शहीद गंज थाने में आईपीसी की धारा 302, 307, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान पंजाब के निवासियों की हत्या करने के मुख्य आरोपी की पहचान की।

13 Feb 2024, 5:36 PM

नोएडा में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ तीन घंटे चली अधिकारियों की मीटिंग, 18 फरवरी तक का अल्टीमेटम

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 100 से अधिक गांवों के किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। यहां के किसानों ने डीएम, प्राधिकरण कार्यालय, विधायक और सांसद का घेराव कर कई बार विरोध भी किया है।

पिछले गुरुवार को किसानों ने 'दिल्ली कूच' भी किया था, लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। आला अधिकारियों की तरफ से आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं को जल्द सुना जाएगा।


13 Feb 2024, 5:33 PM

किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च: बहादुरगढ़ बाईपास पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई

13 Feb 2024, 5:32 PM

दिल्ली: गाज़ीपुर बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर सीपी अजय चौधरी बोले- अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम


13 Feb 2024, 5:29 PM

बंगाल: उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में हिंसा को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

13 Feb 2024, 5:14 PM

पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद से मुलाकात की


13 Feb 2024, 5:08 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर लगाए किसानों से किए तीनों वादे तोड़ने के आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। खड़गे ने बताया कि अधिकारियों ने किसानों को शहर में प्रवेश करने से रोका। उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों से किए तीनों वादे तोड़ने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीनों वादे तोड़े हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कंटीले तार, ड्रोन से आंसू गैस, कीलें और बंदूकें, सबका है इंतजाम, तानाशाह केंद्र सरकार ने किसानों की आवाज़ पर जो लगानी है लगाम।"

उन्होंने कहा, "10 सालों में केंद्र सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीनों वादे तोड़े हैं। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी, स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक लागत और 50 प्रतिशत एमएसपी लागू करना। एमएसपी को कानूनी दर्जा।''

खड़गे ने आगे कहा, ''अब समय आ गया है 62 करोड़ किसानों की आवाज उठाने का। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज कांग्रेस पार्टी किसान न्याय की आवाज उठाएगी। हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है। न डरेंगे, न झुकेंगे।''

13 Feb 2024, 4:34 PM

आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं... वो क्या कह रहे थे? वे सिर्फ अपने परिश्रम का फल मांग रहे हैं। बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही गई बात को लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि किसानों को वास्तव में एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाना चाहिए। लेकिन बीजेपी सरकार ऐसा नहीं कर रही... जब भारत सरकार सत्ता में आएगी, तो हम भारत के किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो कहा गया है, हम उसे पूरा करेंगे।”


13 Feb 2024, 4:28 PM

किसान प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा- हम देंगे MSP पर कानूनी गारंटी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने किसान प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की पहली गारंटी जारी करते हुए कहा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) दिया जाएगा।

13 Feb 2024, 3:58 PM

INDIA की सरकार आएगी तो हम MSP की गारंटी किसानों को देंगे-  राहुल गांधी


13 Feb 2024, 3:54 PM

हमारी आम लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें और पुलिस का साथ दें- हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा, "पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाई गई है। शाहाबाद का दौरा भी किया है, वहां भी स्थिति ठीक है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। हमारी आम लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें और पुलिस का साथ दें।"

13 Feb 2024, 3:45 PM

कांग्रेस यह घोषणा करती है कि किसानों को MSP दिलाने के लिए फसलों की व्यापक खरीद के साथ लीगल गारंटी देंगे- खड़गे

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "कांग्रेस पार्टी यह घोषणा करती है कि हम देश के किसानों को MSP दिलाने के लिए फसलों की व्यापक खरीद के साथ लीगल गारंटी देंगे। जब हमारी सरकार आएगी तो हम इसे लागू करेंगे।"


13 Feb 2024, 3:25 PM

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को तोड़ा

13 Feb 2024, 3:09 PM

लगभग 10,000 लोग यहां शंभू सीमा पर पहुंचे हैं- पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "लगभग 10,000 लोग यहां शंभू सीमा पर पहुंचे हुए हैं। किसान यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए हुए हैं। ड्रोन के जरिए हमारे खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। (विरोध) तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती।”


13 Feb 2024, 3:08 PM

प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश करते हुए सीमेंट बैरिकेड को हटाया

13 Feb 2024, 2:53 PM

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर: किसान आंसू गैस से बचने के लिए गैस मास्क लगा रहे हैं

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जाने के बादपुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है। किसानों ने आंसू गैस से निपटने के लिए गैस मास्क लगा रहे हैं।


13 Feb 2024, 2:37 PM

आंसू गैस छोड़े जाने के बाद शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात, किसान तितर-बितर हुए

शंभू बॉर्डर पर आंसी गैस के गोलो छोड़े जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। हरियाणा पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है। उन्हें बस में बैठाकर अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा है। आंसू गैस छोड़े जाने के बाद किसान तितर-बितर हो गए हैं।

13 Feb 2024, 2:09 PM

देश में बड़ी पूंजीवाद कंपनिया हैं, उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी बना ली है और इस देश पर कब्जा कर लिया है- राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "देश में बड़ी पूंजीवाद कंपनिया हैं। उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी बना ली है और इस देश पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में दिक्कते आएंगी ही। अगर उनके (किसान) साथ कोई अन्याय हुआ। सरकार ने उनके लिए कोई दिक्कत पैदा की तो ना वो किसान हमसे ज्यादा दूर हैं और ना दिल्ली हमसे ज्यादा दूर है।"


13 Feb 2024, 1:30 PM

प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर आंसू गैस ड्रोन का इस्तेमाल किया

13 Feb 2024, 1:16 PM

किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान आंदोलन पर कहा, "सरकार को जो जानकारी मिल रही है उसमें बहुत सारे ऐसे लोग जो इसमें कोशिश करेंगे कि इस तरह की स्थिति बने जिससे वातावरण प्रदूषित हो। मैं किसान भाइयों से कहूंगा कि इन चीजों से वे बचें। भारत सरकार किसानों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। अधिकांश बातों पर हम बात करने के लिए तैयार हैं। उसके कई विकल्प वे भी दे सकते हैं हम भी विकल्प दे सकते हैं, एक विकल्प पर आकर हम एक समाधान ढूंढ सकते हैं।"


13 Feb 2024, 12:49 PM

पूरा बॉर्डर सील कर दिया गया है जैसे ये कोई दुश्मन देशों का बॉर्डर हो- रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "पूरा बॉर्डर सील कर दिया गया है जैसे ये कोई दुश्मन देशों का बॉर्डर हो। हरियाणा-पंजाब, दिल्ली से सटे राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के पड़ोसी जिलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं वो भी तब जब बोर्ड पेपर सर पर हैं। दिल्ली के चारो तरफ के जिलो में मौखिक हिदायत दी गई है कि किसी किसान के ट्रैक्टर में 10 लीटर से ज्यादा डीज़ल ना डाला जाएगा। चौतरफा जुल्म का आलम है। अन्नदाता किसानों की हुंकार से डरी हुई मोदी सरकार एक बार फिर 100 साल पहले अंग्रेज़ों द्वारा दमनकारी 1917 के बिहार के चंपारण किसान आंदोलन। खेड़ा आंदोलन की याद दिला रही है।"

13 Feb 2024, 12:37 PM

बातचीत के दौरान किसान नेताओं के ट्विटर हैंडल बंद करवाए जा रहे हैं- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

किसान संगठनों के 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "बातचीत के दौरान किसान नेताओं के ट्विटर हैंडल बंद करवाए जा रहे हैं, ये किस तरह का आश्वासन और बैठक है? दो साल में आप समझे नहीं कि किसानों को क्या चाहिए?"


13 Feb 2024, 12:21 PM

दिल्ली: सिंघू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने किए इंतजाम

बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
बड़ी खबर LIVE: 'मोदी सरकार ने किसानों पर किया 'हमला', यह शर्मानक', पुलिस कार्रवाई पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
13 Feb 2024, 12:04 PM

ट्रैक्टर से हजारों किसान दिल्ली कर रहे हैं कूच, पंजाब से अंबाला हाईवे पहुंचे, सिंघु बॉर्डर सील

किसानों का दिल्ली मार्च हरियाणा के अंबाला हाईवे तक पहुंच गया है। किसान लगातार ट्रैक्टर से दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं। किसानों के जत्थे में कई गाड़ियां भी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा किसान अपने साथ दिल्ली आने के लिए सामान भी लेकर आ रहे हैं।


13 Feb 2024, 11:30 AM

पंजाब के किसान दिल्ली चलो मार्च के तहत राजपुरा बाईपास से निकल चुके हैं

पंजाब के किसान दिल्ली चलो मार्च के तहत राजपुरा बाईपास से निकल चुके हैं। पंजाब पुलिस ने उन्हें हरियाणा के अंबाला से दिल्ली की ओर जाने की अनुमति दे दी है।

13 Feb 2024, 11:21 AM

किसानों के दिल्ली मार्च के चलते दिल्ली नोएडा बॉर्डर कालिंदी कुंज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

किसानों के दिल्ली मार्च के चलते दिल्ली नोएडा बॉर्डर कालिंदी कुंज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नोएडा से दिल्ली आने वाली सड़क पर जाम लग गया है। ऐसे में नोएडा एक्सटेंशन में भीषण जाम लगा हुआ है। नोएडा एक्सटेंशन में गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं। गौरसिटी मॉल के पास भीषण जाम लगा हुआ है।


13 Feb 2024, 11:17 AM

दिल्ली: ITO चौराहे पर दिल्ली पुलिस के जवान और बैरिकेड तैनात किए गए

फसलों के लिए MSP की गारंटी वाला कानून बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में किसानों के विरोध मार्च के मद्देनजर ITO चौराहे पर दिल्ली पुलिस के जवान और बैरिकेड तैनात किए गए, CRPF की धारा 144 लागू की गई है।

13 Feb 2024, 11:07 AM

शंभू बॉर्डर पर सुरक्षाबल से निपटने के लिए किसान तैयार

शंभू बॉर्डर पर सुरक्षाबल से निपटने के लिए किसान तैयार हैं। वॉटर कैनन से बचाव के लिए ट्रैक्टर पर पॉलीथिन बांध ली है। शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और हाईवे पर सुरक्षा दीवार खड़ी की गई है। दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बार्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का असर दिख रहा है और इस वजह से भारी जाम लग गया है।


13 Feb 2024, 10:42 AM

किसानों ने शंभू बॉर्डर से अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किया

13 Feb 2024, 10:35 AM

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट 2 शाम तक बंद रहेगा

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट 2 शाम तक बंद रहेगा। किसानों के 'दिल्ली चलो' विरोध के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में कई स्थानों पर सुरक्षा तैनात की गई है। पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।


13 Feb 2024, 10:20 AM

दिल्ली: आज किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च से पहले सिंघू बॉर्डर पर यातायात बाधित

13 Feb 2024, 10:00 AM

मोदी सरकार की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि वे (किसान) दिल्ली ना आएं- जयराम रमेश

किसान संगठनों के 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, "मोदी सरकार की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि वे (किसान) दिल्ली ना आएं। यह मोदी सरकार की मंशा को दर्शाता है कि किस गैर लोकतांत्रिक तरीके से किसानों को रोका जा रहा है। जब प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया था तो उन्होंने किसान संगठनों से कुछ वादे किए थे जो पूरे नहीं हुए।"


13 Feb 2024, 9:39 AM

सरकार से वार्ता फेल होने के बाद किसान दिल्ली मार्च को तैयार, शंभू बॉर्डर पर पहुंचने लगे ट्रैक्टर

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता फेल होने के बाद शंभू बॉर्डर पर ट्रैक्टर पहुंचने शुरू हो गए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे अपना दिल्ली चलो मार्च जारी रखेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली में धारा-144 भी लगा दी गई है। 12 फरवरी से 12 मार्च तक धारा-144 लागू रहेगी। पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान लोगों के इकट्ठा होने, रैलियां करने और लोगों को लाने-ले जाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रोक रहेगी।

13 Feb 2024, 9:31 AM

दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च के मद्देनजर गाज़ीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई


13 Feb 2024, 8:55 AM

दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई

13 Feb 2024, 8:55 AM

दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा आज बुलाए गए 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी की गई


13 Feb 2024, 8:54 AM

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने किसान यूनियन के साथ बैठक की

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने किसान यूनियन के साथ बैठक की। किसान संगठनों द्वारा आज 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च का आह्वान किया गया है।

13 Feb 2024, 8:16 AM

दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है


13 Feb 2024, 7:58 AM

किसानों के साथ सरकार की बातचीत रही बेनतीजा, सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे अन्नदाता

किसान संगठनों के साथ चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा के साथ हुई 5 घंटे की बैठक बेनतीजा रही है। किसानों ने सरकार को आज सुबह 10 बजे तक अल्टीमेटम दिया है। किसानों ने कहा है कि वह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे।  

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, आज के 'दिल्ली चलो मार्च' में करीब 20 हजार किसान 2500 ट्रैक्टर्स से दिल्ली पहुंच सकते हैं। हरियाणा और पंजाब के कई बॉर्डर एरिया में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। यह प्रदर्शनकारी दिल्ली में दाखिल होने के लिए तैयार हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia