बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में पहले जनता की चुनी हुई सरकार और अब युवाओं से रोज़गार चोरी कर रही BJP: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने युवाओं से बस चोरी की है!पहले, बीजेपी ने जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब विद्यार्थियों से उनका हक़, युवाओं से रोज़गार चोरी कर रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

13 Jul 2023, 11:08 PM

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटा, रात 10 बजे पानी 208.63 मीटर पर पहुंचा

13 Jul 2023, 11:07 PM

राजधानी दिल्ली में लगातार हुई बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव से यातायात जाम

13 Jul 2023, 11:06 PM

यमुना नदी में पानी बढ़ने के बाद नोएडा सेक्टर 168 इलाके में फंसे हुए लोगों को बचाया गया


13 Jul 2023, 10:06 PM

दिल्ली में ITO पर दिल्ली परिवहन निगम कार्यालय तक बाढ़ का पानी पहुंचा

13 Jul 2023, 10:05 PM

पटना में मार्च की BJP के नहीं ली थी इजाजत, पुलिस वालों पर मिर्च छिड़कने और पथराव के बाद किया गया लाठीचार्जः पटना पुलिस

बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच आज हुई झड़प पर पटना के सीनियर एसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि गांधी मैदान में सभा की इजाजत थी लेकिन वहां मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी गई थी, बावजूद इसके मार्च निकाला गया। जब पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने बैरिकेड्स को तोड़ दिया, पुलिसकर्मियों पर मिर्च छिड़क दी और पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार की, आंसूगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।


13 Jul 2023, 10:01 PM

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में अज्ञात हमलावरों ने 3 गैर-स्थानीय लोगों को गोली मारी, सेना और पुलिस ने इलाके को घेरा

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के गगरान इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 3 गैर-स्थानीय लोगों को गोली मार दी है। इस घटना के बाद सेना और पुलिस के जवानों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायलों में अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव हैं, जो बिहार के जिला सुपौल के रहने वाले हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

13 Jul 2023, 9:57 PM

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के गगरान में गोलियों की आवाज के बाद पुलिस और सेना ने इलाके को घेरा


13 Jul 2023, 9:15 PM

बाढ़ में डूबे असम में और बिगड़ सकते हैं हालात, आज रात भारी मात्रा में पानी छोड़ेगा भूटान

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भूटान की शाही सरकार ने हमें सूचित किया है कि आज रात कुरिचू बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। हमने अपने जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और बेकी और मानस नदियों में पानी घुसने की स्थिति में लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए सतर्क कर दिया है।

13 Jul 2023, 9:09 PM

सेना ने पश्चिम बंगाल के मेचपारा गांव में कलजानी नदी के उफान के कारण बाढ़ पर 72 ग्रामीणों को निकाला


13 Jul 2023, 9:08 PM

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पहुंचा, पिछले दो घंटों में कोई बदलाव नहीं

13 Jul 2023, 8:22 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मुलाकात की


13 Jul 2023, 8:06 PM

आईसीसी का ऐलान- पुरुष और महिला टीमों को समान पुरस्कार राशि मिलेगी 

13 Jul 2023, 8:02 PM

पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 10 लाख की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 10 लाख रुपए की शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस और आबकारी विभाग ने ज्वाइंट ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।


13 Jul 2023, 7:58 PM

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और बारिश के कारण 24 जून से 13 जुलाई तक 91 लोगों की मौत

13 Jul 2023, 7:58 PM

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की


13 Jul 2023, 7:41 PM

अग्निवीर योजना को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा, राहुल-प्रियंका भी होंगे शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए उत्तराखंड के नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी अग्निवीर योजना को लेकर पहाड़ी राज्य में पदयात्रा निकालेगी।

बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड राज्य इकाई के प्रमुख करन माहरा, राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कई अन्य लोग भी शामिल हुए।

मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''देवभूमि उत्तराखंड राज्य आज नई चुनौतियों से जूझ रहा है। राज्य में हमारे नेता व कार्यकर्त्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभाकर, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं।''  

13 Jul 2023, 7:40 PM

BJP बेकार हुडदंग कर रही, शिक्षक नेताओं से होनी है बात : तेजस्वी

बीजेपी जहां शिक्षकों के मुद्दे और महागठबंधन के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर हिसाब मांग रही है। वहीं, राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस विधानसभा मार्च में एक भी शिक्षक शामिल नहीं थे, बीजेपी बेकार में हुडदंग कर रही है।

तेजस्वी ने बीजेपी की मांग पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कह दिया था, हम लोग भी कह रहे हैं कि सदन खत्म होने के बाद इस मामले पर शिक्षक नेताओं से बातचीत होगी। इसके बाद तो यह बात पहले ही स्पष्ट हो चुकी है।


13 Jul 2023, 7:39 PM

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाला और धन शोधन के मामलों में राज्‍य के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

13 Jul 2023, 7:34 PM

यमुना का स्तर स्थिर; दिल्ली में कई इलाके जलमग्न, पीने के पानी की कमी की आशंका


13 Jul 2023, 7:32 PM

दिल्ली में बाढ़, गढ़ी मेंडू गांव के कई इलाकों पानी भरा

13 Jul 2023, 7:10 PM

दिल्ली: यातायात परिवर्तन के कारण सराय काले खां में भी भारी जाम


13 Jul 2023, 7:09 PM

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण आईटीओ में भारी ट्रैफिक जाम

13 Jul 2023, 7:00 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सांगला में फंसे कई पर्यटकों को अपने हेलीकॉप्टर से शिमला लेकर आए


13 Jul 2023, 6:59 PM

दिल्ली: बारिश और बाढ़ के कारण लाल किला 14 जुलाई तक बंद रहेगा

13 Jul 2023, 6:58 PM

यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पर पहुंचा, दिल्ली के निचले इलाकों में भरा पानी, NDRF की 12 टीमें तैनात: DIG (NDRF) मोहसिन शाहिदी


13 Jul 2023, 6:44 PM

बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि उनके पास कोई अन्य मुद्दा नहीं है: जेडीयू विधायक शालिनी

13 Jul 2023, 6:29 PM

बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है, पुलिस से झड़प में नहीं: जेडीयू विधायक संजीव सिंह


13 Jul 2023, 6:22 PM

हिमाचल प्रदेश: हमारा 80 प्रतिशत बचाव अभियान पुरा, हम अभी तक 60 हजार पर्यटकों को निकाल चुके हैं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

13 Jul 2023, 6:20 PM

पटना: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में बीजेपी विधायकों ने बिहार विधानसभा के सामने धरना दिया


13 Jul 2023, 6:05 PM

दिल्ली: यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के बीच कश्मीरी गेट के यमुना बाजार में पानी भरा

13 Jul 2023, 5:56 PM

पटना: तेजस्वी यादव बोले- हम अपने शासनकाल में 10 लाख पूरा करे लेंगे, लेकिन वे (बीजेपी) 2 करोड़ का हिसाब दें, यहां 18 साल तक सरकार में कौन था?


13 Jul 2023, 5:50 PM

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पहले जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब विद्यार्थियों से उनका हक़, युवाओं से रोज़गार चोरी कर रही है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने युवाओं से बस चोरी की है! पटवारी परीक्षा घोटाला, व्यापम घोटाला 2.0 है, जो प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पहले, बीजेपी ने जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब विद्यार्थियों से उनका हक़, युवाओं से रोज़गार चोरी कर रही है।

13 Jul 2023, 5:48 PM

झारखंड में छह लाख के इनामी नक्सली कमांडर खुदी मुंडा ने किया सरेंडर

 प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई माओवादी के छह लाख के इनामी खुदी मुंडा ने सरेंडर कर दिया है। उसपर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआइए ने एक लाख का ईनाम रखा था। बुधवार को उसने खुद गुमला के कुरुमगढ़ थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। नक्सली संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का था। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके सरेंडर की घोषणा नहीं की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


13 Jul 2023, 5:41 PM

बंगाल पंचायत चुनाव: तीन जिलों के 20 बूथों पर होगा पुनर्मतदान

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य के तीन जिलों के 20 बूथों पर नए पुनर्मतदान कराए जाएंगे। गत 8 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए इन बूथों पर मतदान हुआ था। राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा के अनुसार, नए सिरे से मतदान की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

13 Jul 2023, 5:35 PM

असम में भारी बारिश जारी रहने से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ी


13 Jul 2023, 5:34 PM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति बरकरार, लाल किला क्षेत्र चारो तरफ पानी भरा

13 Jul 2023, 5:33 PM

दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे


13 Jul 2023, 5:15 PM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में अभी भी बाढ़ जैसे हालात

13 Jul 2023, 5:14 PM

भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन तीन स्वर्ण जीते


13 Jul 2023, 4:27 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेरिस (फ्रांस) पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया

13 Jul 2023, 4:12 PM

दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आ गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस के चलते कश्मीरी गेट पर भी पानी आ गया है।


13 Jul 2023, 3:57 PM

दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप! पानी से घिरा LNJP अस्पताल, करंट फैलने का खतरा, मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट  

दिल्ली का एलएनजेपी अस्पताल यमुना नदी के पानी से घिर गया है। अस्पताल में बिजली की कमी और बिजली कटौती के साथ लोगों को करंट लगने का खतरा बढ़ गया है। अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। अस्पताल में भर्ती 40 मरीजों को शिफ्टिंग करने की जरूरत है। वेंटिलेटर में रखे गए तीन मरीजों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। बाकी को भी वहां से शिफ्ट किया जा रहा है।

13 Jul 2023, 3:50 PM

दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुसा


13 Jul 2023, 3:32 PM

दिल्ली में लाल किले तक पहुंचा बाढ़ का पानी

13 Jul 2023, 3:31 PM

लक्सर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के विभिन्न जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया


13 Jul 2023, 2:55 PM

दिल्ली: पिछले एक घंटे में यमुना नदी के जलस्तर में कोई बदलाव दर्ज़ नहीं किया गया

दिल्ली में पिछले एक घंटे में यमुना नदी के जलस्तर में कोई बदलाव दर्ज़ नहीं किया गया। दोपहर एक बजे जलस्तर 208.62 मीटर दर्ज़ किया गया, 2 बजे भी यही स्तर पाया गया।

13 Jul 2023, 2:46 PM

दिल्ली: अतिरिक्त डीसीपी अचिन गर्ग ने स्थिति की समीक्षा के लिए यमुना बैंक क्षेत्र का दौरा किया

दिल्ली वासियों की बाढ़ से मुश्किलें बढ़ गई हैं। अतिरिक्त डीसीपी अचिन गर्ग ने वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने और यमुना बैंक के पास निचले क्षेत्र के बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए यमुना बैंक क्षेत्र का दौरा किया।

यहां पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। 6 लोगों को हमने रेस्क्यू किया है। लोगों को समझाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया रहा है। 


13 Jul 2023, 2:13 PM

मध्य प्रदेश: पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम में जांच की मांग को लेकर सैंकड़ों छात्रों ने इंदौर इंदौर कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया

13 Jul 2023, 1:21 PM

दिल्ली में स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि DDMA की बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है।


13 Jul 2023, 12:46 PM

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण कश्मीरी गेट के पास भारी ट्रैफिक जाम देखा गया 

13 Jul 2023, 12:27 PM

दिल्ली के चंदगी राम अखाड़ा चौक इलाके में भीषण बाढ़

दिल्ली के चंदगी राम अखाड़ा चौक इलाके में भीषण बाढ़ की स्थिति है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाके बाढ़ या बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं।


13 Jul 2023, 12:18 PM

हरियाणा: यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई

13 Jul 2023, 12:08 PM

दिल्ली के लाल किले के पास बाढ़ वाले इलाके में सीने तक गहरे पानी में एक रिक्शा चालक रिक्शा चलाता दिखा


13 Jul 2023, 11:46 AM

दिल्ली में बाढ़ के बीच अब पीने के पानी की भी होगी किल्लत! 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है। अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है। पानी कम होने के बाद मशीनों को सुखाया जाएगा। इससे दिल्ली का पानी करीब 25% कम हो जाएगा। दिल्ली में 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।

13 Jul 2023, 11:30 AM

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है। लोगें को खाना वितरित किया जा रहा है।


13 Jul 2023, 11:24 AM

दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप! ITO, सिविल लाइन्स और पुराना किला समेत कई इलाकों में घुसा पानी

दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  दिल्ली के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। रेलवे अंडर ब्रिज के पास नाले का पानी भर जाने के कारण भैरो रोड पर यातायात बंद है। निगम बोध घाट इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं, आसपास के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। सिविल लाइंस में पानी घुस गया है। रिंग रोड आईटीओ में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

13 Jul 2023, 11:19 AM

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद किया गया

DMRC ने ट्वीट किया, "यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।"


13 Jul 2023, 10:45 AM

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा। बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

13 Jul 2023, 9:18 AM

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जैतपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा


13 Jul 2023, 8:58 AM

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर, निगम बोध घाट इलाके में बाढ़ जैसे हालात, आसपास के निचले इलाकों में घुसा पानी

13 Jul 2023, 8:54 AM

दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुसा

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। वीडियो सिविल लाइन्स इलाके से है।


13 Jul 2023, 8:29 AM

दिल्ली: रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति 

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

13 Jul 2023, 8:13 AM

दिल्ली में उफान पर यमुना, जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंचा, 45 साल का टूटा रिकॉर्ड, निचले इलाके पानी-पानी

दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। राजाधानी में आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गया था। इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था, जिसके चलते 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों के कई रास्ते बंद हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। इन इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के जलस्तर को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia