बड़ी खबर LIVE: महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव, जनशक्ति जनता दल ने जारी की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर लड़ने जा रहे हैं। 'जनशक्ति जनता दल' की ओर से 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई। इसमें पहले नंबर पर तेज प्रताप यादव का नाम है। वो वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

हरिश रावत ने कहा, "वोट चोर गद्दी छोड़, यह हमारा नारा है जिसके आस-पास हमें लड़ाई लड़नी है
कांग्रेस नेता हरिश रावत ने कहा, "वोट चोर गद्दी छोड़, यह हमारा नारा है जिसके आस-पास हमें लड़ाई लड़नी है। आज हर जगह, हमारी रसोई तक में चोरी हो रही है, हमारे विश्वास, हमारे संबंधों, रोजगार, अधिकारों की चोरी हो रही है, मताधिकार की चोरी हो रही है। यह एक मताधिकार ही है जो भारत के संविधान को दुनिया का महानतम संविधान बनाता है लेकिन आज इसकी चोरी हो रही है... 'वोट चोर गद्दी छोड़', जन-जन का नारा होना चाहिए।"
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी स्थित एक गोदाम में आग लग गई
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी स्थित एक गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
मणिपुर में मौजूदा राजनीतिक संकट बीजेपी की डबल इंजन सरकार के कारण: कांग्रेस
कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट और अशांति भारतीय जनता पार्टी की "विभाजनकारी और भ्रष्ट डबल इंजन सरकार" का प्रत्यक्ष परिणाम है।
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले पर कहा, "जो घटना घटी है वह बहुत दुख दायी है
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले पर कहा, "जो घटना घटी है वह बहुत दुख दायी है। हमारी यही मांग है कि दोषी को सजा दी जाए। इंसाफ देना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार अपनी जिम्मेदारी से ना हटे..."
महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव, जनशक्ति जनता दल ने जारी की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर लड़ने जा रहे हैं। 'जनशक्ति जनता दल' की ओर से 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई। इसमें पहले नंबर पर तेज प्रताप यादव का नाम है। वो वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस शासित राज्यों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार, हिमाचल को पर्याप्त मदद नहीं मिली : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को पर्याप्त मदद नहीं देने का आरोप लगाया और दावा किया कि केंद्र, कांग्रेस शासित राज्यों की ‘‘उपेक्षा’’ कर रहा है।
दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामला: बंगाल पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में किया पेश
दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामला में पश्चिम बंगाल पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दुर्गापुर अदालत में पेश किया।
भारत को 121 रन का लक्ष्य, विंडीज की दूसरी पारी 390 पर सिमटी, बुमराह-कुलदीप को 3-3 विकेट
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने अपने बल्लेबाजों के दम पर 390 रन बना डाले। भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी।
जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। तब भारत 270 रन से आगे था। ऐसे में भारत ने फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला।
जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को नवाचार पर आधारित आर्थिक विकास की व्याख्या के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई
जब तक दंगाई एवं संविधान विरोधी बीजेपी सत्ता में है और मेरी उम्र है बीजेपी से लड़ते रहेंगे-तेजस्वी
‘मैं दोषी नहीं हूं, मुकदमे का सामना करूंगा’, IRCTC घोटाले में आरोप तय होने पर बोले लालू यादव
आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। लालू यादव ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति के इजरायल पहुंचने के बाद एक साथ रवाना हुए।
दिल्ली: पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल, वेणुगोपाल-पवन खेड़ा रहे मौजूद
मास ने गाजा में रेडक्रॉस को 7 इजरायली बंधकों को सौंपा, लोगों ने मनाया जश्न
गाजा में हमास के 7 बंधक रिहा करने के बाद इजरायल में जश्न का माहौल है। इस ऐलान के बाद बड़ी संख्या में उत्तरी इजरायल के लावोन शहर में लोग जमा हो गए हैं। वे जश्न मना रहे हैं। इन लोगों ने ऐसे कपड़े पहने हैं जिसमें बंधकों के चित्र बने हुए हैं। रेडक्रॉस से इन बंधकों को लेकर इजरायली सेना हेलिकॉप्टर से इजरायल में ले जाएगी।

तमिलनाडु: TVK के दफ्तर के बाहर करूर भगदड़ में मारे गए लोगों की तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाए गए
बिहार चुनाव: सीट शेयर को लेकर कांग्रेस नेता मनोज कुमार ने कहा कि हमें हमारे नेता खड़गे, राहुल गांधी, लालू, तेजस्वी पर पूरा विश्वास है वो जल्द सीटों का ऐलान कर देंगे
करूर भगदड़: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश; TVK की याचिका मंजूर, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी
आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में लालू , राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय
आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए।
यह मामला रांची और पुरी स्थित दो आईआरसीटीसी होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है।
किन धाराओं में तय किए आरोप?
आपको बता दें, जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए है, उनमें IPC 420, IPC 120B, प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) शामिल हैं। बता दें कि प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) सिर्फ लालू यादव पर लगी है।
इस दौरान कोर्ट ने लालू यादव से पूछा 'क्या आप अपना अपराध मानते हैं तो लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना अपराध मनाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे। वहीं राबड़ी यादव ने कहा कि ये गलत केस है।
दिल्ली: RJD अध्यक्ष लालू यादव राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए रवाना, IRCTC और भूमि भ्रष्टाचार मामले पर सुनवाई
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में एक गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, अग्निशमन अभियान जारी है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे
मेरठ, उत्तर प्रदेश: पुलिस के साथ मुठभेड़ में शहजाद उर्फ निक्की नामक अपराधी को गोली लगी
दिल्ली: इंडिया गेट और कर्तव्य पथ क्षेत्रों से सुबह के दृश्य
बिहार चुनाव में दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, 20 अक्टूबर तक भर सकेंगे पर्चा
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia