बड़ी खबर LIVE: क्या ‘अडानी’ असंसदीय शब्द है, लोकसभा में दिए भाषण से अडानी शब्द हटाए जाने पर प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा में दिए अपने भाषण से ‘अडानी’ शब्द हटाए जाने को लेकर शनिवार को सवाल किया कि क्या अडानी असंसदीय शब्द हो गया है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने जो भाषण दिया उसमें से ‘अडानी’ शब्द कार्यवाही से हटा दिया गया। क्या अडानी असंसदीय शब्द है।’’

प्रियंका गांधी
i
user

नवजीवन डेस्क

14 Dec 2024, 9:54 PM

फर्जी पासपोर्ट के जरिये दंपती को कनाडा भेजने के प्रयास में एक व्यक्ति गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस

फर्जी पासपोर्ट और वीजा गिरोह में कथित संलिप्तता के आरोप में यहां 29 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने एक युवा दंपती को वरिष्ठ नागरिकों का रूप देकर कनाडा भेजने की कोशिश की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भूपेंदर सिंह उर्फ ​​विक्की नागरा के रूप में हुई है और उसके चार सहयोगियों को जून में गिरफ्तार कर लिया गया था।

14 Dec 2024, 9:09 PM

गुरुग्राम में जीप ने तिपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और नौ घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार जीप ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में गुरुग्राम के सेक्टर 37 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जीप चालक को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा के हिसार निवासी अंकुश मोर नामक यात्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, खांडसा गांव के पास और सनलाइफ अस्पताल के सामने सुबह करीब 5:30 बजे यह दुर्घटना हुई।

14 Dec 2024, 8:31 PM

दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद से रवाना हुए


14 Dec 2024, 8:31 PM

पुरानी बातें जब तक पूरी नहीं होतीं तब तक नई बातों से उम्मीद लगाना बेकार है, पीएम मोदी के भाषण पर एसपी सांसद धर्मेंद्र यादव

14 Dec 2024, 8:11 PM

बाबरी मस्जिद, गुजरात दंगे संविधान की सबसे बड़ी विफलताएं: सौगत राय

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने शनिवार को कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस और गुजरात दंगे भारतीय संविधान की सबसे बड़ी विफलता थे।

राय ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर देश के संघीय ढांचे को नष्ट करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान की सबसे बड़ी नाकामी बाबरी मस्जिद विध्वंस थी। यह पूरे देश के लिए शर्म की बात है। संविधान के लिए एक और बड़ी नाकामी तब सामने आई जब गुजरात दंगे हुए।’’


14 Dec 2024, 7:33 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एलंगोवन का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ई वी के एस एलंगोवन का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

इरोड पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे एलंगोवन का स्वास्थ्य पिछले एक महीने से खराब था। उन्हें 11 नवंबर को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने कहा, ‘‘चिकित्सा कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयास के बावजूद आज उनका निधन हो गया।’’

14 Dec 2024, 6:59 PM

क्या ‘अडानी’ असंसदीय शब्द है, लोकसभा में दिए भाषण से अडानी शब्द हटाए जाने पर प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा में दिए अपने भाषण से ‘अडानी’ शब्द हटाए जाने को लेकर शनिवार को सवाल किया कि क्या अडानी असंसदीय शब्द हो गया है।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने जो भाषण दिया उसमें से ‘अदाणी’ शब्द कार्यवाही से हटा दिया गया। क्या अडानी असंसदीय शब्द है।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘ये (बीजेपी) किसी का भी नाम ले सकते हैं, हम अडानी का नाम नहीं ले सकते।’’


14 Dec 2024, 6:32 PM

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोते समय एक व्यक्ति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर पड़ोसी के साथ मिलकर अपने पति की सोते समय ईंटों से प्रहार करके हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि आरोप है कि टाह खुर्द कला गांव में रहने वाला यूनुस (40) शुक्रवार रात घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी शमीम बानो ने पड़ोस में रहने वाले मनोस को बुलाकर उसके सिर पर ईटों से लगातार प्रहार किया ,जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की।

14 Dec 2024, 6:16 PM

मुंबई: आदित्य ठाकरे ने दादर रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर का दौरा किया


14 Dec 2024, 5:49 PM

भारत को ‘मोहब्बत की दुकान’ की जरूरत: सैलजा

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर देश को धर्म एवं जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाया और कहा कि भारत को ‘मोहब्बत की दुकान’ की जरूरत है।

उन्होंने लोकसभा में ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सरकार किसानों की मांगों को नहीं सुन रही है। सैलजा ने कहा, ‘‘सबकी अपनी धार्मिक किताबें हैं, लेकिन एक आजाद देश के लिए सबसे बड़ा धर्म उसका संविधान होता है।’’

14 Dec 2024, 5:43 PM

मणिपुर के लोगों को न्याय मिलना चाहिए: कांग्रेस सांसद

मणिपुर से कांग्रेस के सांसद अल्फ्रेड के एस आर्थर ने शनिवार को मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए राज्य के लोगों को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सभी पक्षों को इसके लिए खड़े होना चाहिए।

आर्थर ने लोकसभा में ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मणिपुर में 19 महीने से हिंसा का दौर जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस देश के नागरिक होने के नाते मुझे राज्य के लिए न्याय मांगने का अधिकार है।’’

उन्होंने हिंसा शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मणिपुर यात्रा नहीं करने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मेरे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर की जनता के प्रति जवाबदेह क्यों नहीं हैं।’’


14 Dec 2024, 5:27 PM

दिल्लीवासियों को केजरीवाल पर भरोसा, उन्हें किसी और की जरूरत नहीं : मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को विश्वास जताया कि दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को केजरीवाल पर भरोसा है और उन्हें किसी और की जरूरत नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकूटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने के बाद लौटे सिसोदिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत के दौरान, दिल्ली की ‘‘बिगड़ती कानून व्यवस्था’’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आलोचना की।

14 Dec 2024, 5:02 PM

अगर राज्य में हमारी सरकार बनती है तो हम 'माई बहन मान योजना' शुरू करेंगे- तेजस्वी यादव


14 Dec 2024, 4:58 PM

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

कश्मीर में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान घाटी में कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में दो डिग्री कम है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया , जो पिछली रात से दो डिग्री अधिक है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह शहर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

14 Dec 2024, 4:28 PM

ठाणे जिले में 25 लाख रुपये के सोने के बिस्कुटों की चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुटों की चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पिछले महीने हुई चोरी के मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी सुनील निनवा पाटिल (56) को जलगांव जिले के भड़गांव से और उसके साथी रामानंद छोटेलाल यादव (46) को ठाणे से गिरफ्तार किया।


14 Dec 2024, 4:06 PM

मैंने जो भाषण दिया, उसमें से अडानी शब्द हटा दिया गया, क्यों? अडानी कौन सा असभ्य शब्द है?: प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "उन्होंने (राहुल गांधी) बिल्कुल सही कहा। यही तो बीजेपी करती है, वे असली मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते। मैंने जो भाषण दिया, उसमें से अडानी शब्द हटा दिया गया, क्यों? अडानी कौन सा असभ्य शब्द है? वे किसी का भी नाम ले सकते हैं। हम अडानी का नाम नहीं ले सकते?"

14 Dec 2024, 3:31 PM

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती की 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर प्रतिक्रिया

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर कहा, "दुर्भाग्य से, यह NDA सरकार दिन-प्रतिदिन भारत के संविधान और कानूनों को नष्ट कर रही है। भारत एक संघीय देश है, यहां संघीय ढांचा है। वे 2047 की बात करते हैं लेकिन वे आगे जाने की बजाय पीछे की ओर जा रहे हैं। जब देश आजाद हुआ था, तब एक राष्ट्र-एक चुनाव होता था, लेकिन जैसे-जैसे सत्ता क्षेत्रों में वितरित हुई, एक संघीय ढांचा बना, लेकिन वे हमें उसी तानाशाही में वापस ले जाना चाहते हैं, जो मुझे लगता है कि बहुत गलत है।"


14 Dec 2024, 3:27 PM

रायपुर: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर में लगाई आग, अचानक फटा गैस सिलेंडर, एक की मौत, 4 झुलसे

14 Dec 2024, 3:21 PM

झुग्गियों में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है: CFO राहुल कुमार

झुग्गियों में आग लगने पर गाजियाबाद के CFO राहुल कुमार ने बताया, "सुबह करीब 12 बजे फायर स्टेशन वैशाली को सूचना मिली कि कबाड़ के गोदाम और झोपड़ियों में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।"


14 Dec 2024, 2:25 PM

लोकसभा में सावरकर का नाम लेकर राहुल गांधी ने BJP को घेरा, 'सावरकर ने कहा था मनु स्मृति कानून है'

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैं अपने भाषण की शुरुआत आरएसएस के सर्वोच्च नेता सावरकर और भारत के संविधान पर उनके विचारों तथा उनके विचार कि भारत को कैसे चलाया जाना चाहिए, के हवाले से करना चाहता हूं।

राहुल गांधी ने कहा, "सावरकर लिखते हैं: भारत के संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। मनुस्मृति वह ग्रंथ है जो वेदों के बाद सबसे अधिक पूजनीय है, तथा जो प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति, रीति-रिवाजों, विचारों और व्यवहारों का आधार रहा है।

इस ग्रंथ ने सदियों से हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक और दैवीय यात्रा को संहिताबद्ध किया है। आज मनुस्मृति ही कानून है।'' राहुल गांधी ने कहा कि ये सावरकर के शब्द हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "सत्ता पक्ष के लोग संविधान का बचाव कर रहे हैं, लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि क्या आप अपने नेता के शब्दों पर कायम हैं? लेकिन जब आप संविधान का बचाव करते हैं, तो आप सावरकर का उपहास उड़ा रहे होते हैं और उन्हें बदनाम कर रहे होते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, "हम जाति जनगणना लागू करेंगे और उसके बाद हिंदुस्तान में एक नए तरह का विकास, एक नई तरह की राजनीति होगी। हम यहां 50 फीसदी आरक्षण की दीवार को तोड़ेंगे और हम यहां जाति जनगणना कराएंगे। अंबेडकर जी ने कहा था - 'अगर राजनीतिक समानता है लेकिन सामाजिक और आर्थिक समानता नहीं है, तो राजनीतिक समानता नष्ट हो जाएगी', ये अंबेडकर जी के शब्द हैं। आज ये सबके सामने है। राजनीतिक समानता खत्म हो गई है। भारत की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है, सामाजिक समानता नहीं है, आर्थिक समानता नहीं है, इसलिए हमारा अगला कदम जाति जनगणना होगी।"

14 Dec 2024, 2:20 PM

शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च कर किसानों पर पुलिस ने पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले दागे, 17 किसान घायल

शंभू बॉर्डर पर दिल्ली मार्च कर रहे किसानों की पुलिस से टकराव हुआ है। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर पानी की बैछार की और आंसू गैस के गोले छेड़े। इस दौरान 17 किसान घायल हो गए। साथी किसान घायल किसानों को स्ट्रेचर पर उठाकर ले गए।


14 Dec 2024, 2:11 PM

स्थानीय ग्रामीण मुझे देशी चिकन दे रहे थे, मैं इसे नहीं खाता: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "स्थानीय ग्रामीण मुझे देशी चिकन दे रहे थे, मैं इसे नहीं खाता - और एक चैनल इसे ऐसे प्रसारित कर रहा था जैसे मैं चिकन खा रहा हूं। नॉन-वेज खाना पहाड़ों में जीवन का हिस्सा है। जयराम ठाकुर इस पर बयान दे रहे हैं।"

14 Dec 2024, 2:00 PM

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में पीडीपी जनरल काउंसिल की बैठक हुई


14 Dec 2024, 1:00 PM

शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस ने की पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले छोड़े, कई किसान घायल

शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच फिर टकराव हुआ है। दिल्ली मार्च कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। जब किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई किसान घायल हो गए।

14 Dec 2024, 12:54 PM

बैठक की अगली तारीख 18 दिसंबर है, किसानों से अपील करते हैं कि वो यहां शांति से बैठें और नियमों का पालन करें- अंबाला SP


14 Dec 2024, 12:48 PM

शंभू बॉर्डर पर दिल्ली मार्च कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका

पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर किसानों ने अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू कर दिया है। फिलहाल, आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। एक किसान ने कहा, "हमें जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में जाकर विरोध करना हमारा अधिकार है, हमारी आवाज नहीं दबाई जानी चाहिए।"

अंबाला के एसपी ने कहा, "अगर आपको दिल्ली जाना है तो आप परमिशन के लिए आवेदन दे और अगर आपको परमिशन मिलती है तो हम आपको खुद वहां तक छोड़कर आएंगे।"

14 Dec 2024, 12:44 PM

संभल हिंसा के बाद बुलडोजर एक्शन जारी, अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी पर हो रही कार्रवाई


14 Dec 2024, 12:34 PM

शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च के लिए किसान तैयार, थोड़ी देर में करेंगे कूच, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा

शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च के लिए 101 किसान तैयार हैं। किसान दिल्ली मार्च पर अड़े हुए हैं। थोड़ी देर में किसान मार्च शुरू करेंगे। उधर, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा है। ऐसे में आज भी किसानों और पुलिस के बीच टकराव की नौबत आ सकती है।

14 Dec 2024, 12:18 PM

सांखली: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने CHC सांखली में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया


14 Dec 2024, 12:14 PM

दिल्ली सरकार की 'महिला सम्मान योजना' पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की प्रतिक्रिया

दिल्ली सरकार की 'महिला सम्मान योजना' पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "उन्होंने अब तक 'महिला सम्मान योजना' क्यों नहीं दी? उन्होंने पंजाब में भी यही वादा किया था। लोगों ने उन्हें वोट दिया लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने अपने वादे पूरे किए हैं। AAP चुनाव हार जाएगी और हारने के डर से उन्होंने 'महिला सम्मान योजना' की घोषणा की है। यह सिर्फ एक चुनावी वादा है और इसमें कोई गंभीरता नहीं है।"

14 Dec 2024, 12:13 PM

सांखली: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने CHC सांखली में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया


14 Dec 2024, 11:13 AM

किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया   

किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है और कुछ समय मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया है कि किसानों को अपना विरोध प्रदर्शन कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। मेरी राय है कि किसानों को कोर्ट की बात सुननी चाहिए।"

14 Dec 2024, 10:48 AM

वायनाड भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए प्रियंका गांधी समेत केरल के विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी समेत केरल के विपक्षी सांसदों ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए वित्तीय सहायता की मांग को लेकर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।


14 Dec 2024, 10:14 AM

हैदराबाद: 'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म निर्देशक सुकुमार जुबली हिल्स स्थित अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे

14 Dec 2024, 9:55 AM

त्रिची (तमिलनाडु): बारिश के बाद करुणमंदबम क्षेत्र में जलभराव


14 Dec 2024, 8:45 AM

शंभू बॉर्डर से किसान आज फिर दिल्ली करेंगे मार्च  

पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, " विरोध प्रदर्शन 307वें दिन में प्रवेश कर गया है और 101 किसानों का हमारा तीसरा 'जत्था' 12 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना होगा। पूरा देश इस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री इसे दूरी बनाए हुए हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। सरकारी एजेंसियां ​​यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही हैं कि 'मोर्चा' जीत न पाए।"

14 Dec 2024, 8:00 AM

जेल में एक रात काटने के बाद आज सुबह-सुबह रिहा हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन

जेल में एक रात काटने के बाद आज सुबह-सुबह अभिनेता अल्लू अर्जुन रिहा हो गए। अल्लू  के पिता और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के साथ अभिनेता के ससुर कंचरला चंद्रशेखर अल्लू अर्जुन को रिसीव करने के लिए हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे थे।

पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को कल (13 दिसंबर) को गिरफ्तार किया गया था। अल्लू अर्जुन को कल ही इस मामले में जमानत मिल गई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia