बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर का निर्माण अधूरा, शास्त्र के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा सही नहींः शंकराचार्य

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर कहा है कि राम मंदिर का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। शास्त्रों के अनुसार, 'प्रतिष्ठा' तभी होनी चाहिए जब मंदिर का ठीक से निर्माण हो जाए। इसलिए 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मेरा शामिल होना उचित नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

14 Jan 2024, 11:14 PM

मणिपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगाज में शामिल होकर कांग्रेस नेता दिल्ली लौटे, कहा- लोगों में दिखा जबर्दस्त उत्साह 

14 Jan 2024, 11:11 PM

भगवान अयप्पा के भक्त 15 जनवरी को सबरीमाला मंदिर में मकर ज्योति देखने के लिए पम्बा में उमड़े

14 Jan 2024, 10:20 PM

भारत ने दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल की


14 Jan 2024, 10:18 PM

राजस्थान के सीकर में कारों की टक्कर में 6 की मौत, 5 घायल

राजस्थान के सीकर में रविवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। जिले के लक्ष्मणगढ़ के पास जयपुर-बीकानेर (एनएच-52) हाईवे पर शाम करीब 4.50 बजे दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़़ा।

जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी गई है और राज्य सरकार घायलों के इलाज में मदद करेगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना तब हुई, जब लक्ष्मणगढ़ से सीकर की ओर आ रही एक एसयूवी और दूसरी दिशा से आ रही दूसरी कार डिवाइडर को पार करके रोड के दूसरी तरफ चली गई और एसयूवी को टक्कर मार दी।

14 Jan 2024, 9:43 PM

देहरादून के कैनाल रोड पर बाघ ने बच्चे पर हमला किया, आसपास के लोगों ने खदेड़ा

उत्तराखंड के देहरादून के कैनाल रोड पर एक बाघ ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बाघ को खदेड़ दिया। घायल बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।


14 Jan 2024, 9:41 PM

गुजरात पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने के आरोप में ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने बनासकांठा जिले में सड़क पर नमाज पढ़ने करने के आरोप में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर की पहचान बाचा खान (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जिसमें ड्राइवर पालनपुर शहर के पास एक चौराहे के किनारे खड़े अपने ट्रक के सामने नमाज अदा करता हुए दिख रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 जनवरी को एक भीड़भाड़ वाले चौराहे के पास राजमार्ग पर हुई थी। खान ने अपना ट्रक रोका और नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 283 (सार्वजनिक रास्ते में खतरा), 186 (लोक सेवक को कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

14 Jan 2024, 9:38 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रांची में ओलंपिक क्वालीफायर में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया


14 Jan 2024, 9:26 PM

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग नहीं लेने का अपना फैसला दोहराया

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग नहीं लेने के अपने फैसले पर कहा कि मैं समझता हूं कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को निर्धारित है। मुझे यह भी बताया गया है कि मंदिर का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। हमारे 'शास्त्र' के अनुसार, 'प्रतिष्ठा' तभी होनी चाहिए जब मंदिर का ठीक से निर्माण हो जाए। इसलिए मेरा इसमें शामिल होना उचित नहीं है।

14 Jan 2024, 9:23 PM

डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने फ्रेडरिक एक्स को राजा घोषित किया, उनकी मां रानी मार्ग्रेथ द्वितीय के पदत्याग पर हस्ताक्षर करने के बाद फैसला


14 Jan 2024, 9:20 PM

श्रीजगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन अनुष्ठान की तैयारी शुरू

14 Jan 2024, 9:19 PM

दूसरे टी20 में अफगानिस्तान ने भारत को दिया 173 रन का लक्ष्य 


14 Jan 2024, 9:01 PM

पंजाब में ठंड के कारण कक्षा 5 तक के स्कूर 20 जनवरी तक बंद, 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से चलेंगी

14 Jan 2024, 7:51 PM

आइसलैंड में ज्वालामुखी फटा, निवासियों से क्षेत्र खाली कराया गया

दक्षिण-पश्चिम आइसलैंड में मछली पकड़ने वाले शहर ग्रिंडाविक के पास रविवार को एक ज्वालामुखी फट गया, जिसके बाद आसपास के इलाकों को तुरंत खाली करा लिया गया। बीबीसी ने आइसलैंड के सार्वजनिक प्रसारक आरयूवी के हवाले से बताया कि समय लगभग 03.00 जीएमटी पर विस्फोट शुरू हुआ, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि लावा किस दिशा में बह रहा है। इस क्षेत्र में एक महीने से भी कम समय में यह दूसरा विस्फोट है। पिछले साल 18 दिसंबर को स्वार्टसेंगी ज्वालामुखी प्रणाली में विस्फोट शुरू हुआ था। आइसलैंड में 30 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी प्रणालियां हैं।


14 Jan 2024, 7:40 PM

मणिपुर हिंसा को 8 महीने हुए, प्रधानमंत्री अब तक यहां क्यों नहीं आए, आखिर क्यों डरे हुए हैंः राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि अब मणिपुर हिंसा को आठ महीने हो गए हैं। प्रधानमंत्री अब तक यहां क्यों नहीं आये? वह अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ते? उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री या सांसदों या राजनीतिक दलों या विधायकों से मुलाकात नहीं की। प्रधानमंत्री पिछले आठ महीने से क्यों डरे हुए हैं? वह यहाँ क्यों नहीं आते हैं? लोग यहां आ रहे हैं और राहुल गांधी से मिल रहे हैं। वे उनसे अपना दर्द साझा कर रहे हैं। राहुल गांधी दूसरी बार मणिपुर में हैं। पहले जब वह यहां आये थे तो तीन दिन रुके थे। लोग उनसे कह रहे हैं कि वह यहां आये हैं लेकिन प्रधानमंत्री क्यों नहीं आ रहे हैं?”

14 Jan 2024, 7:35 PM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने थौबल में चाय पीते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की


14 Jan 2024, 7:30 PM

यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में लखनऊ में मशाल रैली निकाली

14 Jan 2024, 7:03 PM

भारतीय-ब्रिटिश महिला ने मेटावर्स पर 'सामूहिक बलात्कार' का दावा किया

ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक महिला टेकी ने मेटावर्स पर "सामूहिक बलात्कार" का दावा किया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक मनोचिकित्सक और स्टार्ट-अप शैक्षिक वेबसाइट काबुनी की सह-संस्थापक नीना पटेल को चार अज्ञात और संभवतः पुरुष हमलावरों ने केवल एक महिला अवतार के साथ ऑनलाइन दिखने के 60 सेकेंड बाद ही निशाना बनाया। उन्होंने पहली बार साइन अप किया था।

उन्होंने कहा कि एक आदमी उनसे कह रहा था, "यह दिखावा मत करो कि तुम्हें यह पसंद नहीं आया।" पीड़िता ने डेली मेल को बताया, "उन्होंने मुझे लगातार परेशान किया और फिर (जिसे केवल मेरे अवतार के यौन उत्पीड़न के रूप में वर्णित किया जा सकता है) किया।" उन्होंने इस हिंसक मुठभेड़ को "अवास्तविक" और "भयानक" बताया।

पटेल ने बताया कि मेटा द्वारा संचालित होराइजन वर्ल्ड्स नामक वर्चुअल रियलिटी गेम खेलते समय उन पर हमला किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों ने उनके प्रति अश्लील बातें कीं और उनके अवतार को अपमानित करते हुए उसकी तस्वीरें लीं। उन्होंने कहा, "उनका व्यवहार आपत्तिजनक और परेशान करने वाला था।" उन्होंने अपनी परेशानी के लिए वीआर स्पेस में गुमनामी और जवाबदेही की कमी को जिम्मेदार ठहराया।


14 Jan 2024, 7:00 PM

दिल्ली के पांच सितारा होटल में एनआरआई महिला से बलात्कार, कंपनी के सीईओ पर आरोप, एफआईआर दर्ज

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच सितारा होटल में एक निजी कंपनी के सीईओ ने एक एनआरआई महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मूल की एक अमेरिकी नागरिक से प्राप्त शिकायत के अनुसार चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला का आरोप है कि 14 सितंबर 2023 को नई दिल्ली जिले के एक पांच सितारा होटल में आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के अनुसार, महिला जिस कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम कर रही है, उसी कंपनी मेंआरोपी सीईओ है। वह उसके चाचा को जानती थी और उसने उसे यह नौकरी दिलाने में उसकी मदद की थी। अधिकारी ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

14 Jan 2024, 6:09 PM

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी पैदल करना चाहते थे, लेकिन आगामी चुनाव को देखते हुए हाइब्रिड मोड में करने का फैसला हुआ

राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आज शुरुआत की। इससे पहले खोंगजोम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भी पैदल करना चाहता था जैसा कि हमने पिछले साल किया था। लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पैदल चलने में ज्यादा समय लग जाता, इसलिए, कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा को हाइब्रिड मोड में करने का फैसला किया।


14 Jan 2024, 5:27 PM

गाजा में 100 दिनों से बंधक लोगों की रिहाई की मांग को लेकर तेल अवीव में 24 घंटे की मास रैली आयोजित

14 Jan 2024, 5:18 PM

मैं डॉक्टर नहीं फिर भी डेढ़ साल पहले किया था ऑपरेशन, ये सिर्फ ट्रेलर, फिल्म तो अभी बाकी हैः एकनाथ शिंदे


14 Jan 2024, 4:47 PM

राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की

राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले खोंगजोम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर में लाखों लोगों को नुकसान पहुंचा। लेकिन आज तक देश के प्रधानमंत्री मणिपुर में लोगों के आंसू पोछने नहीं आए। यह शर्म की बात है।

14 Jan 2024, 4:45 PM

आज का मणिपुर बीजेपी और आरएसएस की नफरत का प्रतीक हैः राहुल गांधी

मणिपुर में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर बीजेपी की राजनीति का प्रतीक है, मणिपुर बीजेपी और आरएसएस की नफरत का प्रतीक है। मणिपुर बीजेपी के दृष्टिकोण और विचारधारा का प्रतीक है।


14 Jan 2024, 4:43 PM

राहुल गांधी का मणिपुर के लोगों से वादा- आपने जो खोया है, हम उसे आपके पास वापस लाएंगे 

मणिपुर में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने वह खो दिया है जिसे आपने महत्व दिया है, लेकिन हम जिसे आपने महत्व दिया है उसे एक बार फिर से ढूंढेंगे और इसे आपके पास वापस लाएंगे। हम मणिपुर के लोगों के दर्द को समझते हैं। आप जिस हानि और दुख से गुजरे हैं, हम चोट को समझते हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि हम वह सब वापस लाएंगे जिसे आपने महत्व दिया है, हम वह सद्भाव, शांति, स्नेह वापस लाएंगे जिसके लिए यह राज्य हमेशा से जाना जाता है।

14 Jan 2024, 4:12 PM

मणिपुर में इतनी तबाही के बाद अब तक लोगों के आंसू पोछने नहीं आए PM मोदी, ये शर्म की बात- राहुल गांधी

मणिपुर में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 29 जून को मैं मणिपुर आया था। उस यात्रा के दौरान जो मैंने देखा, जो मैंने सुना, मैंने उससे पहले न कभी सुना था न देखा था। मैं 2004 से राजनीति में हूं। पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां, हुकूमत का पूरा आधारभूत संरचना ढह गया था। जिसको हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं।

राहुल गांधी ने आगे कहा, कोने-कोने में नफरत फैली। लाखों लोगों को नुकसान पहुंचा। भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे। आज तक देश के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, आपसे गले लगने और हाथ पकड़ने नहीं आए। यह शर्म की बात है। शायद मोदी जी के लिए, बीजेपी और आरएसएस के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा ही नहीं है। आपका जो दिख-दर्द है, उनका दुख-दर्द नहीं है।


14 Jan 2024, 4:05 PM

मणिपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं राहुल गांधी,थोड़ी देर में शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

मणिपुर में थौबल के खोंगजोम राहुल गांधी पहुंच गए हैं। वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सभा खत्म होने के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

14 Jan 2024, 4:02 PM

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पीएम मोदी पर निशाना

मणिपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी।"

उन्होंने कहा, "PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते। वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें। वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए।"


14 Jan 2024, 3:31 PM

मणिपुर में थौबल के खोंगजोम पहुंचे राहुल गांधी, थोड़ी देर में शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

मणिपुर में थौबल के खोंगजोम राहुल गांधी पहुंच गए हैं। यहां सभा हो रही है। सभा खत्म होने के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

14 Jan 2024, 3:09 PM

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने प्रसाद बनाने की मशीनों का उद्घाटन किया


14 Jan 2024, 2:48 PM

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजस्थान में 'ड्राई डे' रहेगा

14 Jan 2024, 2:27 PM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है- अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है। मणिपुर, जहां इतनी हिंसा हुई हो वहां से शांति और प्यार का संदेश लेकर राहुल गांधी न्याय यात्रा के रूप में निकल पड़े हैं। देश में महंगाई, बेरोजगारी, अमीर-गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है इन सभी मुद्दों पर न्याय मिलना चाहिए।"


14 Jan 2024, 2:18 PM

राहुल गांधी पहुंचे मणिपुर, थौबल के खोंगजोम से थोड़ी देर में शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मणिपुर पहुंच गए हैं। मणिपुर के थौबल के खोंगजोम से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा थोड़ी देर में शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

14 Jan 2024, 11:43 AM

दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल: मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगासागर में स्नान किया   


14 Jan 2024, 11:18 AM

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की कुल 29 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

14 Jan 2024, 10:02 AM

कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी


14 Jan 2024, 9:26 AM

मणिपुर: थौबल के खोंगजोम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर

मणिपुर के थौबल के खोंगजोम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज थौबल से शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

14 Jan 2024, 8:53 AM

मणिपुर से आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की होगी शुरुआत, ये है यात्रा का आज का शेड्यूल


14 Jan 2024, 8:32 AM

दिल्ली: राहुल गांधी अपने आवास से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए रवाना

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने आवास से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। वे आज मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत करेंगे।

14 Jan 2024, 8:10 AM

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी, अलाव का सहारा ले रहे लोग, कोहरे ने रोकी रफ्तार

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। आज दिल्ली, हरियाणा, नॉर्थ राजस्थान, उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरगंज और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, बिहार को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण सर्दी और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। IMD के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia