बड़ी खबर LIVE: लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल दो रुपये सस्ता किया गया, कल से लागू होंगे नए दाम

लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल दो रुपये सस्ता कर किया गया है। नए कीमत कल से लागू होंगे। इससे पहले गैस सिलेंडर के दाम भी कम किया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

14 Mar 2024, 10:48 PM

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

14 Mar 2024, 10:47 PM

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को चोट लगी, बाबुल सुप्रियो ने कहा- हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं

14 Mar 2024, 10:17 PM

राजस्थान: जासूसी के आरोप में आर्मी वर्दी स्टोर का संचालक गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की खुफिया टीम ने जासूसी के आरोप में आर्मी वर्दी स्टोर के संचालक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (खुफिया) संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी आनन्दराज सिंह (22) को आर्मी की सामरिक महत्व की सूचना एकत्रित कर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी के आकाओं को साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का सूरतगढ़ में छावनी के बाहर वर्दी का स्टोर है।


14 Mar 2024, 9:42 PM

लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल दो रुपये सस्ता किया गया, कल से लागू होंगे नए दाम  

लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल दो रुपये सस्ता कर किया गया है। नए कीमत कल से लागू होंगे। इससे पहले गैस सिलेंडर के दाम भी कम किया गया था।

14 Mar 2024, 9:34 PM

बंगाल सीएम ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल के  ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया गया


14 Mar 2024, 9:31 PM

पैरा निशानेबाजी विश्वकप के दौरान खराब ‘फलैश टारगेट’ के इस्तेमाल से भारत की हुई किरकिरी

भारत को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी समुदाय के सामने उस समय बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसपीएस पैरा विश्व कप ट्रैप स्पर्धाओं के फाइनल में ‘फ्लैश टारगेट’ को प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त नहीं होने के कारण जूरी ने खारिज कर दिया।

PTI

14 Mar 2024, 9:27 PM

संदेशखालि : ईडी ने शाहजहां शेख के सहयोगियों, रिश्तेदारों के आवासों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों के घरों पर छापे मारे। एक अधिकारी ये यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जमीन हड़पने के एक मामले में कुछ दस्तावेज और डायरियां जब्त कीं।

PTI


14 Mar 2024, 9:27 PM

प्रयागराज में अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगानगर में हंडिया थाने के नौनरा गांव में अफीम की अवैध रूप से खेती होने की सूचना मिलने पर प्रयागराज पुलिस ने बृहस्पतिवार को करीब 10 बिस्वा क्षेत्र में अफीम की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया और कथित तौर पर अफीम की खेती कर रहे विजय चंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

PTI

14 Mar 2024, 9:02 PM

लोकसभा चुनाव : कर्नाटक में BJP उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पार्टी में असंतोष बढ़ा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक की 20 सीट पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा के एक दिन बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज टिकट के दावेदारों में असंतोष पनपने लगा है।

हावेरी या धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से टिकट की उम्मीद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि वह बृहस्पतिवार शाम तक अंतिम निर्णय करेंगे।

PTI


14 Mar 2024, 8:55 PM

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा डेटा अपनी वेबसाइट पर ओपलोड किया

14 Mar 2024, 8:47 PM

बंगाल सीएम ममता बनर्जी को सिर पर लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे पर बृहस्पतिवार शाम चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यह जानकारी दी।

तृणमूल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’’ पार्टी ने बनर्जी के माथे से खून बहने की तस्वीरों को पोस्ट किया है।


14 Mar 2024, 8:15 PM

राष्ट्रपति ने दी ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह की चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह की चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

14 Mar 2024, 8:04 PM

झारखंड : JMM  के सरफराज अहमद, BJP के प्रदीप वर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदीप वर्मा बृहस्पतिवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये।

निर्वाचन अधिकारी सैयद जावेद हैदर ने उन्हें विजेता घोषित करने के बाद निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। हैदर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चूंकि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए केवल दो उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।’’


14 Mar 2024, 7:59 PM

दिल्ली: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

14 Mar 2024, 7:57 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की


14 Mar 2024, 7:32 PM

राजस्थान : झालावाड़ में सड़क दुर्घटना में महिला और उसके बेटे की मौत

 राजस्थान के झालावाड़ जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार एक महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झालरापाटन थाने के प्रभारी हंसराज मीणा ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे माधोपुर पुलिया पर हुआ जब गायत्री (30) अपने बेटे के साथ एक वाहन में बैठी अन्य यात्रियों का इंतजार कर रही थीं।

14 Mar 2024, 6:46 PM

केरल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू नहीं किया जाएगा,  मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का ऐलान 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ऐलान किया है कि केरल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू नहीं किया जाएगा।


14 Mar 2024, 6:21 PM

सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार से पूछा, 'आप शरद पवार की तस्वीर का क्यों कर रहे इस्तेमाल?'

 सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग द्वारा असली एनसीपी करार दिए गए अजित पवार गुट द्वारा वरिष्ठ नेता और पार्टी के संस्थापक शरद पवार के नाम व तस्वीर का उपयोग करने पर नाराजगी जताई।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूछा,“आप (अजित पवार) उनकी तस्वीर का उपयोग क्यों कर रहे हैं? आप अपनी स्वयं की तस्वीरों के साथ आगे बढ़ें। आप उनकी पीठ पर क्यों सवार हो?”

14 Mar 2024, 6:13 PM

खुशहाल समाज के लिए युवा, महिला, श्रमिक और किसानों का उत्थान महत्वपूर्ण: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि युवा, महिलाएं, श्रमिक और किसान एक खुशहाल समाज के लिए आवश्यक हैं और उनका उत्थान जरुरी है।

उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 'सिंदी ड्राई पोर्ट; पर 'मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क' का उद्घाटन किया और वहां रेल टर्मिनल सेवाओं के परीक्षण को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद उन्होंने यह बात कही।


14 Mar 2024, 5:46 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो रेल प्रोजेक्ट (फेज-4) के दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला रखी

14 Mar 2024, 5:26 PM

महाराष्ट्र: सांसद राहुल गांधी ने नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा की


14 Mar 2024, 5:00 PM

पश्चिम बंगाल: गिरफ्तार निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां को सीबीआई द्वारा बशीरहाट कोर्ट से बाहर लाया गया

पश्चिम बंगाल: गिरफ्तार निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां को सीबीआई द्वारा बशीरहाट कोर्ट से बाहर लाया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया।

14 Mar 2024, 4:44 PM

NIA ने पुणे ISIS हथियार और विस्फोटक जब्ती मामले में अपनी पहली पूरक चार्जशीट दायर की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुणे ISIS हथियार और विस्फोटक जब्ती मामले में अपनी पहली पूरक चार्जशीट दायर की, जिसमें चार और आरोपियों को नामित किया गया और एक के खिलाफ आरोप जोड़े गए।


14 Mar 2024, 4:17 PM

महाराष्ट्र: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नासिक के द्वारका सर्कल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली

14 Mar 2024, 3:11 PM

लोकसभा चुनाव में BJP नेताओं का करेंगे विरोध :किसानों का ऐलान

दिल्ली के रामलीला मैदान से संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेताओं का विरोध किया जाएगा। 23 मार्च को शहीदी दिवस के मौके पर गांवों में कार्यक्रम किए जाएंगे।


14 Mar 2024, 2:01 PM

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू बने चुनाव आयुक्त, अधीर रंजन चौधरी ने दी जानकारी 

चुनाव आयुक्त के चयन के लिए चयन समिति की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "इस समिति में सरकार के पास बहुमत है...केरल से श्री कुमार और पंजाब से श्री बी. संधू को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है।"

14 Mar 2024, 2:00 PM

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की।


14 Mar 2024, 1:14 PM

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

14 Mar 2024, 12:35 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की


14 Mar 2024, 11:55 AM

मनोज झा का बीजेपी पर हमला, कहा- पहले के समय में चुनावों में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाता था

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "पहले के समय में चुनावों में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाता था। पार्टियां चुनाव जीतीं और हारीं लेकिन विपक्ष के लिए इस तरह के अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। दिसंबर 2019 में इसे (सीएए) पारित किया गया...उत्पीड़न सिर्फ धार्मिक नहीं है, यह राजनीतिक भी है..."

14 Mar 2024, 11:31 AM

हम किसान नेताओं से बात कर रहे हैं- DIG, अपर पुलिस आयुक्त

चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था पर DIG, अपर पुलिस आयुक्त(लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीणा ने कहा, "सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम किसान नेताओं से बात कर रहे हैं। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।"


14 Mar 2024, 11:10 AM

10 साल में मोदी सरकार ने किसानों का 1 रुपया भी नहीं किया माफ, राम लीला मैदान में खड़े हैं किसान- राहुल गांधी

महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "देश में सबसे बड़ा मुद्दा- महंगाई, बेरोजगारी, भागीदारी, किसानों की समस्या है। लेकिन इस पर चर्चा कभी नहीं होती। पिछले 10 साल में पीएम मोदी की सरकार ने आपका (किसानों का) कितना कर्जा माफ किया है? आज किसान दिल्ली के राम लीला मैदान में खड़े हैं। उन्होंने आपका एक रुपया का कर्जा भी माफ नहीं किया। लेकिन अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया।"

14 Mar 2024, 10:53 AM

CAA लागू होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह की प्रतिक्रिया

CAA लागू होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने कहा, "बीजेपी कुछ भी कर सकती है। जनता को परेशान करने के लिए कुछ भी कर सकती है।”


14 Mar 2024, 10:19 AM

किसानों के विरोध से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन का बयान

किसानों के विरोध से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने कहा, "हमने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। आयोजक समूह ने एक लिखित आश्वासन भी दिया है जिसमें कानून और व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न बिंदु हैं। हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। बहुत सारे किसान आए हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है। लेकिन हमें उम्मीद है कि यह SKM नेताओं ने हमें जो बताया है, उसकी सीमा के तहत होगा। हमारे पास पर्याप्त बल उपलब्ध हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि बिना किसी कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी के यहां पर सब कुछ हो जाए।''

14 Mar 2024, 9:07 AM

CAA कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "CAA कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा। हमारे देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु अधिकार है, हम इससे कभी समझौता नहीं करेंगे।"


14 Mar 2024, 8:37 AM

महाराष्ट्र के नासिक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश का बयान

महाराष्ट्र के नासिक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "आज 61वां दिन है, आज सुबह 10 बजे किसान महापंचायत को राहुल गांधी संबोधित करेंगे और आज यात्रा में शरद पवार भी शामिल होंगे। दोपहर 2:30 या 3 बजे राहुल गांधी आज त्र्यम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग मन्दिर जाएंगे और पूजा करेंगे। आज महत्वपूर्ण दिन है। सरकार की कोई मनसा नहीं कि वे किसान को MSP की कानूनी गारंटी दें।"

14 Mar 2024, 7:56 AM

राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड के यूसीसी बिल को दी मंजूरी 


14 Mar 2024, 7:53 AM

संदेशखाली में सुबह से कई जगहों पर ED की छापेमारी, शेख शाहजहां के खिलाफ जमीन हड़पने से जुड़ा है मामला

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी सुबह से कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार शेख शाहजहां के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले में यह छापेमारी चल रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia