बड़ी खबर LIVE: मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन
फिल्म ‘नीचा नगर’ से 1946 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हिंदी सिनेमा की शुरुआती अभिनेत्रियों में से एक मशहूर अदाकारा कामिनी कौशल का उनके मुंबई स्थित घर में निधन हो गया।

दिल्ली विस्फोट में मारे गए अमर कटियार के बेटे को पिता का इंतजार
दिल्ली विस्फोट में मारे गए अमर कटारिया का तीन साल का बेटा अपने घर के मुख्य दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठा रहता है। तीन दिन बीत गए हैं, जब उसके पिता ने आखिरी बार दस्तक दी थी और वह दौड़कर उनकी गोद में चढ़ गया था।
बच्चा इस बात से अनजान है कि उसके पिता सोमवार देर शाम लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में मारे गए 13 लोगों में शामिल हैं। घर के खामोश कमरों और अपने रोते-बिलखते परिजनों को देख उसे कुछ हद तक इस अनहोनी का एहसास हो गया है, पर वह उसे स्वीकार नहीं कर पा रहा है।
अमर के रिश्तेदार स्वदेश सेठी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “वह (बच्चा) दरवाजे की ओर देखता रहता है। बाहर होने वाली हर हलचल पर वह दौड़ पड़ता है। उसे लगता है कि कोई आ रहा है। आप उसकी आंखों में देख सकते हैं। उसे एहसास हो रहा है कि कुछ गड़बड़ है, लेकिन वह नहीं जानता कि क्या गलत हुआ है।”
बंगाल में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहेगा: आईएमडी
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि रविवार से बुधवार तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहने की संभावना है।
मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन
फिल्म ‘नीचा नगर’ से 1946 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हिंदी सिनेमा की शुरुआती अभिनेत्रियों में से एक मशहूर अदाकारा कामिनी कौशल का उनके मुंबई स्थित घर में निधन हो गया। एक करीबी पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह 98 वर्ष की थीं। कामिनी कौशल ने 2022 तक कई फिल्मों में अभिनय किया।
1940 के दशक के अंत और 1950 की शुरुआत में इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक कामिनी कौशल ने दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर की तिकड़ी के साथ अभिनय किया। 1960 में उन्होंने फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने शुरू किये थे।
कामिनी ने 95 वर्ष की आयु में आमिर खान की 2022 में आई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम किया था, जिसके साथ ही उन्होंने फिल्मों में 76 साल पूरे किये।
तमिलनाडु के तांबरम में एयरफोर्स का ट्रेनर विमान क्रैश हुआ, पायलट सुरक्षित
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर सिमटी, बुमराह को मिले पांच विकेट
जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट की बदौलत भारत ने कोलकाता में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 159 रन पर समेट दिया।
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती, भाया 15,612 वोटों से विजयी
कांग्रेस ने राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया 15,612 वोटों से विजयी हुए।
निर्वाचन आयोग के अनुसार शुक्रवार को हुई मतों की गिनती में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोरपाल सुमन दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 53,959 वोट मिले।
भाया को 69,571 व तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय नरेश मीणा को 53,800 वोट मिले।
इस जीत के साथ ही राज्य विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। राज्य की 200 सीट वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास इस समय 118 सीटें हैं। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी के पास चार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास दो और राष्ट्रीय लोकदल के पास एक सीट है।
राजस्थान की BJP सरकार ‘लिटमस टेस्ट’ में फेल हुई: अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अपने ‘लिटमस टेस्ट’ में फेल रही है। गहलोत ने इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अंता उपचुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए मैं सभी मतदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया को हार्दिक बधाई देता हूं।’’
गहलोत ने कहा कि अंता की जीत ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति आमजन का विश्वास एक बार फिर मजबूत किया है।
जम्मू-कश्मीर में नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की देवयानी राणा विजयी
दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक तीन विकेट पर 105 रन बनाये
दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट में भारत के खिलाफ शुक्रवार को यहां पहले दिन लंच के लिए खेल रोके जाने तक तीन विकेट पर 105 रन बना लिये।
इस समय वियान मुल्डर 22 और टोनी डि जोर्जी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत के लिए जसप्रीत ने चार ओवर में नौ रन देकर दो जबकि कुलदीप यादव ने सात ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की।
एडेन माक्ररम (31) और रियान रिकेलटन (23) ने 57 रन की साझेदारी के साथ दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन बुमराह ने दो ओवर के अंदर दोनों को चलता कर मैच में भारत की वापसी करा दी।
कुलदीप ने इसके बाद अपनी फिरकी पर कप्तान तेम्बा बावुमा (तीन) को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।
मिजोरम में डम्पा विधानसभा उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ. आर. लालथांगलियाना ने जीत हासिल की
पंजाब: तरनतारन उपचुनाव में AAP उम्मीदवार हरमीत संधू आगे, SAD उम्मीदवार पीछे
कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और अन्य पार्टी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती के अवसर पर शांति वन में श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीबीआई ने यूएई से इंटरपोल रेड नोटिस के तहत गिरफ्तार जगदीश पुनेठा की वापसी का समन्वय किया
सीबीआई ने यूएई से इंटरपोल रेड नोटिस के तहत गिरफ्तार जगदीश पुनेठा की वापसी का समन्वय किया, जो कथित धोखाधड़ी के एक मामले में उत्तराखंड पुलिस द्वारा वांछित था: अधिकारी
घाटशिला (झारखंड) विधानसभा उपचुनाव- जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं
घाटशिला (झारखंड) विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के अनुसार, जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू से 20वें राउंड की मतगणना के बाद 2164 वोटों से आगे चल रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय 82.53 किलोग्राम कोकीन की जब्ती से संबंधित ड्रग मामले में दिल्ली-एनसीआर और जयपुर में पांच जगहों पर तलाशी ले रहा है: अधिकारी
बडगाम- चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, 17वें राउंड की मतगणना के बाद एनसी के आगा सैयद महमूद आगे
बडगाम (जम्मू-कश्मीर) विधानसभा उपचुनाव- चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, 17वें राउंड की मतगणना के बाद एनसी के आगा सैयद महमूद अल मोसावी पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी से 624 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच देखने के लिए भारतीय प्रशंसक कोलकाता के ईडन गार्डन के बाहर एकत्रित हुए
पंजाब: शांतिपूर्ण और पारदर्शी उपचुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तरनतारन मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
पुलवामा में डाक्टर उमर का घर सैन्य बलों ने आईईडी ब्लास्ट करके उड़ाया
दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को सुरक्षा एजेंसियों ने IED से उड़ा दिया है।
दिल्ली में कोहरे और सर्द हवाओं का डबल अटैक, जानें कैसा रहेगा मौसम
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में पिछले 24 घंटे से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार से हवाओं की गति और बढ़ने की संभावना है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia