बड़ी खबर LIVE: 'सरकार की निगरानी में दलितों के साथ हो रहा भेदभाव', कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला
कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश में दलितों के अधिकारों पर हमला हो रहा है, क्योंकि मनुस्मृति से प्रेरित विचारधारा सत्ता में है।

राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा, चलती बस में आग लगी, 20 लोग जिंदा जले, कई यात्री झुलसे
राजस्थान ने जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग लगने से 20 यात्रियों के जिंदा जलने की खबर है। वहीं 15 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर है। जोधपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजेश मीणा ने बताया कि कुछ यात्री बस के अंदर फंसे हुए थे। मीणा ने कहा, "एफएसएल टीम मौके पर पहुंच रही है। कुछ देर में पता चल जाएगा कि इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं।"
'सरकार की निगरानी में दलितों के साथ हो रहा भेदभाव', कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला
कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश में दलितों के अधिकारों पर हमला हो रहा है, क्योंकि मनुस्मृति से प्रेरित विचारधारा सत्ता में है।
भीमराव आंबेडकर की बौद्ध धर्म में औपचारिक दीक्षा की वर्षगांठ पर विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि इस दिन भारत के संविधान निर्माता को याद करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि देश में हर दलित के अस्तित्व को ‘‘कमजोर’’ किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता महिमा सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दलित लोगों को उसी सरकार और संस्थाओं की देखरेख में भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।’’
ट्रंप के आसिम मुनीर की तारीफ को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की प्रशंसा करने को लेकर मंगलवार को सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्रंप को खुश करने की 'बेताब कोशिशों' के बावजूद अमेरिकी नेता भारत को किस तरह का संकेत दे रहे हैं।
विपक्षी पार्टी ने ट्रंप के मुनीर की प्रशंसा और दोनों के बीच पिछली मुलाकातों का हवाला देते हुए पूछा कि ट्रंप और मोदी के बीच यह कैसी दोस्ती है।
कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार राष्ट्रपति ट्रंप को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं और सच कहें तो राष्ट्रपति ट्रंप भी प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा दोस्त कहते रहते हैं।
फर्जी मुठभेड़ करा रही बीजेपी सरकार, फिर भी कानून-व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार तमाम फर्जी मुठभेड़ करा रही है, फिर भी कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए यादव ने यह बात कही।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कानून व्यवस्था में सुधार मुठभेड़ से नहीं, अच्छे अधिकारियों को तैनाती से होता है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मांझी ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, इमामगंज से बहू को मैदान में उतारा
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अपने अध्यक्ष जीतन राम मांझी के गृह क्षेत्र गया और जमुई सहित कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
बंगाल के अस्पताल में बच्चे की मौत को लेकर प्रदर्शन, पुलिसकर्मी पर भीड़ ने हमला किया
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक सरकारी अस्पताल में दो माह के शिशु की मौत के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
परिवार ने आरोप लगाया कि बच्चे की मौत लापरवाही के कारण हुई, जबकि पुलिसकर्मी पर बच्चे के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप था।
CPI(ML) ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
कांग्रेस नेता हरिश रावत ने बिहार चुनाव गठबंधन सीट वितरण पर कहा-आज शाम तक हमारी सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा
कांग्रेस नेता हरिश रावत ने बिहार चुनाव गठबंधन सीट वितरण पर कहा, "आज शाम तक हमारी सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा। व्यापक सहमति बन गई है... और सीट बंटवारे में कोई समस्या नहीं है। अगर कोई समस्या है, तो वह सत्ताधारी पार्टी में है... राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे...
हरियाणा: रोहतक में एएसआई ने आत्महत्या की
हरियाणा पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रोहतक जिले में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘संदीप ने खुद को गोली मार ली।’’ एएसआई का पूरा नाम तुरंत ज्ञात नहीं हो सका। सुसाइड नोट को लेकर अटकलों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं। जांच प्रारंभिक चरण में है।’’
पुणे जिले में नशे में धुत पुलिसकर्मी की कार की टक्कर में छह लोग घायल
महाराष्ट्र के पुणे जिले में नशे में धुत एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी कार से छह लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात करीब 11 बजे रंजनगांव इलाके में हुई।
दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट क्यूआर816 को तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट कर एहतियातन आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी
बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी गई। लिस्ट के अनुसार नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। पटना साहिब से अब रत्नेश कुशवाहा को मौका दिया गया है।. इस लिस्ट में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं।
हरियाणा: आईपीएस ओम प्रकाश सिंह, जिन्हें डीजीपी हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे
पश्चिम बंगाल- पुलिस आज कथित सामूहिक बलात्कार मामले में एक आरोपी को अपराध की पुनर्रचना के लिए दुर्गापुर में अपराध स्थल पर लेकर आई
राहुल गांधी ने आज चंडीगढ़ में हरियाणा के आईपीएस अधिकारी दिवंगत वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।
दलितों में गलत संदेश जा रहाः राहुल गांधी
हरियाणा के IPS अधिकारी पूरन कुमार की खुदकुशी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये एक परिवार का मामला नहीं है। दलितों में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषी अफसों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
टिकट को लेकर JDU में मचा बवाल, धरने पर बैठे विधायक, सांसद ने की इस्तीफे की पेशकश
बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर मचे बवाल के बीच JDU को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सांसद अजय मंडल ने इस्तीफे की पेशकश की है। अजय भागलपुर से सांसद हैं और उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से कहा है कि टिकट बंटवारे में उनकी राय नहीं ले गई। उधर, कुर्था से जेडीयू के संभावित उम्मीदवार पप्पू वर्मा को टिकट दिए जाने के विरोध में रिंकू कुशवाहा पत्नी पूर्व विधायक स्वर्गीय सत्यदेव सिंह भी नाराज हैं। वह नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरने पर बैठ गई हैं।
पप्पू वर्मा को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा है और उनका एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें वह नीतीश कुमार को कहते हैं नीतीश कुमार के पेट में दांत है। गोपाल मंडल भी सीएम नीतीश कुमार के आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं। गोपाल मंडल अभी जेडीयू के सिटिंग विधायक हैं
राहुल गांधी हरियाणा के आईपीएस अधिकारी दिवंगत वाई. पूरन कुमार के परिवार से मिलने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे
भारत बनाम वेस्टइंडीज : दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से जीत, टीम इंडिया ने किया सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हुए, राहुल गांधी हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करेंगे।
जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, 2 घुसपैठी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में माछिल और दुदनियाल के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादी मारे गए हैं। तलाशी अभियान जारी
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय में एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।
रिहा होंगे सोनम वांगचुक ? गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
लद्दाख के फेमस एनवायरनमेंटलिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज होगी। वांगचुक की पत्नी गीता एंगमो ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने रिहाई और गिरफ्तारी से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia