बड़ी खबर LIVE: कर्नाटक के पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट, चर्चा के बाद सीएम पर लेंगे फैसला

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस 6.5 करोड़ कन्नडिगों से किए वादे पर खरी उतरेगी। पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है। वह रिपोर्ट देखेंगे, राज्य और केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे और उचित निर्णय लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

15 May 2023, 10:57 PM

कर्नाटक के पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट, राज्य के नेताओं से बात कर सीएम पर लेंगे फैसला

कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 6.5 करोड़ कन्नडिगों के लिए किए गए वादे पर खरी उतरेगी। पर्यवेक्षकों ने अपनी लिखित रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है। वह रिपोर्ट को देखेंगे, राज्य के नेताओं और अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे और उचित निर्णय लेंगे।

15 May 2023, 10:57 PM

गौरी खान की किताब 'माई लाइफ इन डिजाइन' लॉन्च, मौके पर शाहरुख खान भी रहे मौजूद

15 May 2023, 9:26 PM

लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकारी बस और स्कूल वैन की टक्कर, कई बच्चे घायल

पंजाब में लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकारी बस और निजी स्कूल वैन की टक्कर में कई बच्चे घायल हो गए हैं। डीएसपी सतविंदर सिंह ने बताया, "एक तरफ के हिस्से पर दोनों ओर का ट्रैफिक चल रहा था जिसकी वजह से दुर्घटना घटी। सरकारी बस का चालक मौके से फरार हो गया। स्कूल बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जख्मी बच्चों और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस आरोपी सरकारी बस के चालक की तलाश कर रही है।"


15 May 2023, 8:45 PM

एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को अकोला और शेवगांव दंगों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को अकोला और शेवगांव दंगों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम ने सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून को हाथ में लेकर साम्प्रदायिक नफरत फैलाने और सामाजिक समरसता को खतरा पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

15 May 2023, 8:36 PM

ओडिशा में गर्मी का कहर, बोलांगीर में 44.4 डिग्री पहुंचा तापमान, अगले 3 दिन कई जिलों में लू चलने की चेतावनी


15 May 2023, 8:34 PM

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी। बैठक के दौरान, वर्तमान और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्यों पर भी चर्चा की गई।

15 May 2023, 8:04 PM

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर से पालिका बाजार तक मार्च निकाला


15 May 2023, 7:52 PM

दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन: 10वीं में 99.49 प्रतिशत तो 12वीं में 99.25 फीसदी रिजल्ट

 दिल्ली सरकार के दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं के अपने पहले साल के रिजल्ट की घोषणा की। शिक्षा मंत्री आतिशी के मुताबिक डीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं का रिजल्ट 99.49 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 99.25 फीसदी रहा है।

15 May 2023, 7:51 PM

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारंखड के सीएम हेमंत सोरेन, कर्नाट चुनाव में जीत की दी बधाई


15 May 2023, 7:33 PM

चक्रवात मोचा के कारण पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश, सड़कों पर टूटकर गिरे पेड़

चक्रवात मोचा का प्रभाव पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल रहा है। इस चक्रवात के कारण राज्य के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। राजधानी कोलकाता में भारी बारिश हुई। तेज बारिश के बाद सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरे दिखे।

15 May 2023, 7:19 PM

उत्तर प्रदेश: मथुरा में रसिक प्रोडक्ट फैक्ट्री के बाहर आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर


15 May 2023, 7:08 PM

पश्चिम बंगाल: चक्रवात मोचा के बाद कोलकाता में भारी बारिश 

15 May 2023, 6:56 PM

ICC ने क्रिकेट नियमों में किए बदलाव, अंपायरों को सॉफ्ट सिग्नल देने की जरूरत नहीं


15 May 2023, 6:25 PM

दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पहुंचे

15 May 2023, 6:06 PM

उत्तराखंड में तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग के गरबाधार में भूस्खलन, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं


15 May 2023, 5:58 PM

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के चौक इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगी, आग पर पाया गया काबू

15 May 2023, 5:56 PM

जहां भी कांग्रेस मजबूत होगी, हम उसका समर्थन करेंगे: 2024 की रणनीति पर ममता बनर्जी


15 May 2023, 5:18 PM

एयर होस्टेस से छेड़छाड़ के आरोप में अमृतसर हवाई अड्डे पर यात्री गिरफ्तार

 दुबई से आ रही उड़ान में नशे की हालत में एक एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने के एक आरोपी को अमृतसर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जालंधर के कोटली गांव के रहने वाले राजिंदर सिंह की एयर होस्टेस से तीखी नोकझोंक हुई और उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की।

15 May 2023, 5:14 PM

स्कूल-कॉलेज में गांजा सप्लाई करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख का गांजा बरामद

नारकोटिक्स और थाना सेक्टर-142 की संयुक्त टीम ने स्कूल और कॉलेज में गांजा सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1 लाख रुपए का गांजा मिला है। नारकोटिक्स टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एनसीआर में ये गांजा कहां से सप्लाई किया जा रहा है।

बीट पुलिसिंग और लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसकी पहचान अजय कुमार साह पुत्र गंगा साह निवासी बिहार का रहने वाला है। इसे बुद्ध मूर्ती तिराहे से सेक्टर 144 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 9 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए बरामद किया गया है।


15 May 2023, 5:00 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन के साथ बैठक की 

15 May 2023, 4:51 PM

एनआईए ने लश्कर से जुड़े टीआरएफ की गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति के खिलाफ 'सप्लीमेंट्री चार्जशीट' दाखिल की 


15 May 2023, 4:50 PM

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को चुनने की प्रक्रिया में लगी हुई है।

15 May 2023, 4:24 PM

असम: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

असम के सादिया जिले में सोमवार को एक कार और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में नेपाली समुदाय के कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान दिल बहादुर सोनार, बिनोद सोनार और डालमया सोनार के रूप में हुई है। हादसे में दो अन्य भी घायल हो गए। सभी मृतक व घायल कार में सवार थे। सभी एक ही परिवार के हैं


15 May 2023, 4:14 PM

दिल्ली सरकार सर्विसेज विभाग के सचिव आशीष मोरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया

 दिल्ली सरकार ने सर्विसेज विभाग के सचिव आशीष मोरे को नोटिस दिया है। दिल्ली कैबिनेट में सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक आशीष मोरे ने अप्रत्याशित रूप से मंत्री कार्यालय को सूचित किए बिना सचिवालय छोड़ दिया और उनका फोन भी स्विच ऑफ है। उन पर बिना बताए दफ्तर छोड़ने और फोन न रिसीव करने और उसे स्विच ऑफ करने का संगीन आरोप हैं। दिल्ली सरकार के कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि आशीष मोरे को अगले 24 घंटों के अंदर इन आरोपों पर जवाब देना होगा।

15 May 2023, 4:10 PM

दिल्ली में कार लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दो किशोरों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वे कारों को किराए पर लेकर और चालकों को राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर छोड़कर वाहन और चालक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी शामू चौहान (18), अरुण कुमार (23) और 16 वर्षीय दो किशोर के रूप में हुई है।

11 मई को आईपी एस्टेट थाने को पीसीआर कॉल मिली कि विकास मार्ग में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सैन ने कहा, पुलिस की एक टीम को मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने दिल्ली सचिवालय की ओर विकास मार्ग, सर्विस रोड के पास एक व्यक्ति को पड़ा हुआ पाया। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


15 May 2023, 4:10 PM

यूपी में 33 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ, सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया और कार की पिछली सीट और डिक्की के नीचे बने एक जगह में छिपाकर लगभग 33 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी दिलशाद, रागिब और अजीम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, नशीले पदार्थों (गांजा) की खेप की डिलीवरी के संबंध में सूचना मिली थी और यह भी स्थापित किया गया था कि यह खेप रिट्ज कार में जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने सोमवार को कहा, स्थानीय पुलिस को आरोपियों के बारे में नशे की खरीद-फरोख्त करने की सूचना मिली और रविवार को महावीर चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया।

15 May 2023, 3:58 PM

इमरान को रिहा करने वाले पाक चीफ जस्टिस को हटाने की तैयारी, संसद में निंदा प्रस्ताव पास

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल पुथल जारी है। इसी बीच पाकिस्तान सरकार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को हटाने की तैयारी में है। सीजेपी उमर अता बांदियाल के खिलाफ पाक संसद ने निंदा प्रस्ताव पास किया है। साथ ही उन्हें हटाने के लिए कमेटी गठन पर भी मुहर लगा दी है।


15 May 2023, 3:44 PM

पाकिस्तान: लाहौर हाई कोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 23 मई तक सुरक्षात्मक जमानत दी

15 May 2023, 3:39 PM

उत्पादन, कीमतों में गिरावट से परेशान महाराष्ट्र के किसान 1000 क्विंटल कपास की होलिका जलाएंगे

उत्पादन तथा कीमतों में कमी और लागत बढ़ने से परेशान 10 हजार किसान यहां गुरुवार को विरोध रैली करेंगे और 1000 क्विंटल कपास की होलिका जलाएंगे जिसकी इस बार बिक्री नहीं हो पाई है। आंदोलनकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ किसान नेता विजय जावंधिया ने कहा कि राज्य में 80 लाख से अधिक किसान कपास की खेती में लगे हुए हैं। पिछले साल जब कीमतें 14,000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई थीं तो रिकॉर्ड 102 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती हुई थी।

हालांकि, इस साल सीजन के शुरुआत में ही लगभग 40 प्रतिशत कपास की फसल बेमौसम बारिश में नष्ट-क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इस साल एक बड़ा कृषि-संकट पैदा हो गया।


15 May 2023, 3:36 PM

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर वरिष्ठ BJP नेता बीरेंद्र सिंह ने बोले- जांच के बाद दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए

15 May 2023, 3:25 PM

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला: रक्षा मंत्रालय


15 May 2023, 3:12 PM

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन विलुप्पुरम सरकारी अस्पताल पहुंचे और जहरीली शराब पीने से बीमार अस्पताल में भर्ती लोगों से मिले

15 May 2023, 2:49 PM

आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने एक निजी समाचार चैनल के वाणिज्यिक प्रमुख को गिरफ्तार किया 


15 May 2023, 2:36 PM

कर्नाटक से  दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान

कर्नाटक से  दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कल बैठक दो प्रस्ताव पारित किए गए। एक धन्यवाद प्रस्ताव था  और दूसरे प्रस्ताव से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को  अधिकृत किया गया कि वो अगले कांग्रेस विधायक दल के अगले नेता का चयन करे। तीन महत्वपूर्ण पर्यवेक्षकों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में भेजे गए। उन्होंने सभी से चर्चा की और वो सभी पर्यवेक्षकों यहां आ गए हैं। वो अपनी रिपोर्ट आज रात तक मल्लिकार्जुन खड़गे जी को देंगे। कल हम लोग मिलकर इसे आगे बढ़ाएंगे।

15 May 2023, 2:19 PM

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस महासचिव के.सी वेणुगोपाल, कांग्रेस पर्यवेक्षक भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे।


15 May 2023, 2:09 PM

महाराष्ट्र: ठाणे के नौपाड़ा इलाके में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से 5 लोग घायल हो गए

15 May 2023, 1:43 PM

शिवराज जी झूठ की मशीन, घोषणा की मशीन बने हुए हैं- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी झूठ की मशीन, घोषणा की मशीन बने हुए हैं। यह मुख्यमंत्री तो हैं लेकिन उसके साथ-साथ शिलान्यास मंत्री हैं। जहां-जहां शिलान्यास है वे नारियल लेकर घूमते हैं।


15 May 2023, 1:23 PM

यह आरोप कि सेबी 2016 से अडानी की जांच कर रहा है, तथ्यात्मक रूप से निराधार है, सेबी ने SC में कहा 

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यह आरोप कि सेबी 2016 से अडानी की जांच कर रहा है, तथ्यात्मक रूप से निराधार है। सेबी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित एक याचिका के जवाब में एक प्रत्युत्तर हलफनामा दायर किया है।

15 May 2023, 12:50 PM

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया अपने आवास से रवाना हुए


15 May 2023, 11:48 AM

महाराष्ट्र के खडकवासला बांध में डूबी 7 लड़कियों को बचाया गया, 2 लड़कियों के शव बरामद

महाराष्ट्र के खडकवासला बांध में डूबने के बाद सात लड़कियों को बचा लिया गया, जबकि 2 लापता थीं। लापता हुई 2 लड़कियां मृत पाई गईं। यह जानकारी पुणे ग्रामीण प्रशासन ने दी है।

15 May 2023, 11:27 AM

बेंगलुरु: कांग्रेस महासचिव सुशील कुमार शिंदे और अन्य नेताओं ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी 


15 May 2023, 11:18 AM

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में G-20 साइक्लोथॉन रैली "पेडल फॉर पीस" आयोजित की गई

15 May 2023, 10:55 AM

जम्मू-कश्मीर: स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आतंकी नेटवर्क मामले में जम्मू के विधाता नगर इलाके में छापेमारी की


15 May 2023, 10:27 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 801 नए केस आए सामने

15 May 2023, 9:48 AM

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई, 20 से ज्‍यादा अस्‍पताल में भर्ती

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से दो अलग-अलग घटनाओं में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम में शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।


15 May 2023, 9:31 AM

AICC के पर्यवेक्षक आज कर्नाटक से दिल्ली आएंगे 

15 May 2023, 9:31 AM

महाराष्ट्र: अहमदनगर के शेवगांव तहसील में कल रात दो गुटों के बीच पथराव हुआ


15 May 2023, 8:48 AM

कर्नाटक: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे। कल उक्त होटल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक हुई थी, बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया गया था।

15 May 2023, 8:28 AM

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक बच्चे और महिला समेत 6 लोगों की मौत


15 May 2023, 8:10 AM

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, समर्थक उनके लिए केक भी लाए हैं।

15 May 2023, 8:07 AM

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, 30 से ज्‍यादा लोग अस्‍पताल में भर्ती

तमिलनाडु में कथित जहरीली शराब पीने से दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। विल्‍लपुरम जिले में चार और चेंगलपट्टू जिले में 4 लोगों की मौत हुई है। साथ 30 से अधिक लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia