बड़ी खबर LIVE: मुंबई में भारी बारिश, जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान, अचानक थमी मोनोरेल
मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है। कई जगहों पर जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है, तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल रुक गई।

i
15 Sep 2025, 9:36 AM
मुंबई शहर में आज सुबह बारिश हुई। सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) के आसपास के दृश्य
15 Sep 2025, 9:01 AM
झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए
15 Sep 2025, 8:20 AM
दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से रवाना हुए। वह आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे
15 Sep 2025, 8:01 AM
जम्मू-कश्मीर- थरद में एनएच-44 पर सिंगल-लेन यातायात के कारण भारी जाम, धीमी गति से आवाजाही के कारण ट्रकों और हल्के मोटर वाहनों सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे
15 Sep 2025, 8:00 AM
महाराष्ट्र: तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल रुकी
15 Sep 2025, 7:59 AM
मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है
15 Sep 2025, 7:57 AM
नया वक्फ कानून लागू होगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला सुनाएगा
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने वक्फ मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद 22 मई को इन मुद्दों पर अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया था। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई 15 सितंबर की वाद सूची के अनुसार, अदालत इस मामले में अपना आदेश सुनाएगी।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia