बड़ी खबर LIVE: तिहाड़ की मंडोली जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या, कई गंभीर मामलों में था बंद

दिल्ली की तिहाड़ जेल की मंडोली जेल नंबर 15 में बंद कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आत्महत्या कर ली है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

16 Aug 2025, 3:37 PM

ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ SIT ने दाखिल की 2500 चार्जशीट

ज्योति मल्होत्रा जासूसी मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने करीब 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पुलिस का दावा ज्योति मल्होत्रा है पाकिस्तान एजेंट्स को गोपनीय सूचनाएं लीक की हैं। चार्जशीट में पुलिस का दावा ज्योति पाकिस्तान के लिए टूल किट के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी।

16 Aug 2025, 3:35 PM

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि कल राहुल गांधी सासाराम से पटना की यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा 17 दिनों तक चलेगी, इस दौरान वह 1300 किलोमीटर पैदल चलेंगे 

16 Aug 2025, 3:34 PM

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने तुमकुर शहर में दशहरा उत्सव से पहले तुमकुर प्रशासन के साथ बैठक की


16 Aug 2025, 2:48 PM

कोलकाता में आज 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर रिलीज़ के दौरान हंगामा मच गया 

16 Aug 2025, 12:40 PM

तिहाड़ की मंडोली जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या, कई गंभीर मामलों में था बंद

दिल्ली की तिहाड़ जेल की मंडोली जेल नंबर 15 में बंद कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आत्महत्या कर ली है।


16 Aug 2025, 11:04 AM

मुंबई के दादर इलाके में जन्माष्टमी समारोह के दौरान दही हांडी फोड़ती महिलाओं का एक समूह

16 Aug 2025, 11:04 AM

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ जिले के चसोती गांव का दौरा किया, बाढ़ और तबाही से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी चिंताओं को सुना


16 Aug 2025, 10:14 AM

मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) में आज हुए भूस्खलन के बाद का दृश्य। बीएमसी के अनुसार, भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए

16 Aug 2025, 9:31 AM

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए किश्तवाड़ जिले के चसोती गांव पहुंचे


16 Aug 2025, 9:31 AM

कोलकाता: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तगण कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण और देवी राधा के दर्शन करते हुए

16 Aug 2025, 9:24 AM

भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन किश्तवाड़ जिले के बाढ़ प्रभावित चसोती गांव में खोज और बचाव अभियान में लगे हुए हैं


16 Aug 2025, 8:53 AM

निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह शरीफ पट्टे शाह में कल छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। 

16 Aug 2025, 8:32 AM

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार की रात को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन ने अपने पिता के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस दुखद सूचना को साझा किया। सोमेश ने लिखा, "अत्यंत दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिता रामदास सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे।" रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा... अंतिम जोहार दादा।" वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

" झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन के निधन से न सिर्फ उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला, बल्कि पूरे झारखंड में शोक का माहौल है। रामदास सोरेन बीते दो अगस्त को अपने घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास में बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। घटना के तुरंत बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी हालत गंभीर बनी रही और चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। उनके निधन से झामुमो को भी गहरा आघात पहुंचा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनकी सादगी और जनसेवा के लिए विशेष पहचान थी।


16 Aug 2025, 8:31 AM

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीयों को दी शुभकामनाएं

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों और पूरी दुनिया में रह रहे भारतीयों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीला हमें आत्म-विकास और आत्म-ज्ञान की ओर प्रेरित करती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि आनंद और उल्लास से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और अन्य देशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीला हमें आत्म-विकास और आत्म-ज्ञान की ओर प्रेरित करती है।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य पथ पर चलते हुए परम सत्य की प्राप्ति का मार्ग दिखाया है। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए शाश्वत आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आइए, हम सब भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा जन-कल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएं।

16 Aug 2025, 8:00 AM

मुंबई: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। किंग्स सर्कल से दृश्य।


16 Aug 2025, 7:59 AM

भगवान कृष्ण के भक्त कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में इकट्ठा हुए

16 Aug 2025, 7:55 AM

अलास्का में ट्रंप-पुतिन की महामुलाकात, यूक्रेन सीजफायर पर नहीं बनी बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अलास्का में एक अहम शिखर बैठक की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा की, लेकिन किसी अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बनी। यह मुलाकात तीन घंटे चली और इसे दोनों ने 'फलदायी' और 'परस्पर सम्मानजनक' बताया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia