बड़ी खबर LIVE: जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, उमंग सिंगार होंगे विपक्ष के नेता

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

16 Dec 2023, 10:56 PM

पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर शोक व्यक्त किया

16 Dec 2023, 10:55 PM

जम्मू-कश्मीर: पंथा चौक स्थित ITBP कैंप में आग लगी, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद

16 Dec 2023, 10:16 PM

आप ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को संजय सिंह की अनुपस्थिति में राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं।


16 Dec 2023, 9:50 PM

पश्चिम बंगाल में हाथी ने व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, इस साल 9वीं घटना

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा में शनिवार को एक हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। नई मौत के साथ इस साल हाथियों के हमले में मरने वालों की कुल संख्या नौ हो गई है। शनिवार को मारे गए शख्स की पहचान दिलीप रॉय के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मृतक दुर्भाग्य से हाथी के सामने आ गया था। यह हाथी अपने झुंड से अलग होकर इलाके में घुस गया था। हमले में जहां दिलीप रॉय की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी ने इलाके के कुछ घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

16 Dec 2023, 9:33 PM

गुजरात: कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे


16 Dec 2023, 9:12 PM

जो मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा : तेजस्वी यादव

 बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार में जो भी खिलाड़ी मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले एक कहावत था कि 'पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब... खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब...' लेकिन, अब यह नहीं चलेगा। अब, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है। ऐसे में अब जरुरत है कि बच्चे आईफोन और टैब छोड़कर खेल मैदानों का रूख करें।

16 Dec 2023, 9:11 PM

ग्वालियर में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात शहर के मोरार पुलिस थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान ग्वालियर के शिवाजी नगर निवासी इमरान (18) के रूप में हुई है।


16 Dec 2023, 8:32 PM

दिल्ली: ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

16 Dec 2023, 8:03 PM

छत्तीसगढ़: चरणदास महंत होंगे नेता विपक्ष


16 Dec 2023, 8:02 PM

जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

16 Dec 2023, 7:30 PM

एनआईए ने अटारी के 102 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य फरार आरोपी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया 


16 Dec 2023, 7:00 PM

झारखंड में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया

झारखंड में तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एक मौसम अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण तापमान में यह गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन तक इस तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

16 Dec 2023, 5:34 PM

लोकसभा अध्यक्ष ने संसद सुरक्षा चूक मामले पर सभी सांसदों को पत्र लिखा, कहा- उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद सुरक्षा चूक मामले पर सभी सांसदों को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, "घटना की गहन जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है ... मैंने एक उच्च शक्ति वाली समिति का गठन भी किया है जो संसद परिसर में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगी और यह सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करेगी कि इस तरह घटनाएं पुनरावृत्ति नहीं करती हैं।"


16 Dec 2023, 4:57 PM

दिल्ली: संसद सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार छठे आरोपी महेश कुमावत को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया 

16 Dec 2023, 4:47 PM

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विजय दिवस' पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी


16 Dec 2023, 4:08 PM

हैदराबाद: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से तेलंगाना विधानसभा में मुलाकात की 

16 Dec 2023, 3:43 PM

बैंक अधिकारी बनकर अकाउंट्स में सेंध लगाने वाले 13 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

 झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों अहिल्यापुर, नारायणपुर, जामताड़ा के गांडेय और देवघर के मारगोमुंडा में छापेमारी कर दबोचा है।


16 Dec 2023, 3:17 PM

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला में आरोपी नीलम के माता-पिता ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक आवेदन दायर किया

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला में आरोपी नीलम के माता-पिता ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक आवेदन दायर कर उसके और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर की एक प्रति मांगी है। माता-पिता ने अदालत से दिल्ली पुलिस को रिमांड अवधि के दौरान उससे मिलने की अनुमति देने का निर्देश भी मांगा है। संबंधित अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की।

16 Dec 2023, 3:13 PM

दिल्ली HC ने हरियाणा न्यायिक पेपर लीक मामले में आरोपों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की


16 Dec 2023, 2:55 PM

हमने खेल नीति लान्च की थी, जिसके तहत मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को हम नौकरियां देंगे- बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने खेल नीति लान्च की थी, जिसके तहत मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को हम नौकरियां देंगे। जिन लोगों ने आवेदन दिया था उनकी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कुछ लोग BDO और इंस्पेक्टर भी बन रहे हैं।"

16 Dec 2023, 2:39 PM

पंजाब: SAS नगर पुलिस ने गोलीबारी के बाद 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया 


16 Dec 2023, 2:04 PM

संसद की सुरक्षा में चूक पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- बेरोजगारी-महंगाई के चलते हुई ये घटना

संसद की सुरक्षा में चूक पर राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा में चूक हुई है, ऐसा क्यों हुआ... क्योंकि इस देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस घटना के पीछे का कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं।

16 Dec 2023, 1:57 PM

आज, विजय दिवस पर हमारे सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, बलिदान और दृढ़ संकल्प को नमन करता हूं- राहुल गांधी


16 Dec 2023, 1:56 PM

संसद में सुरक्षा चूक की घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

संसद में सुरक्षा चूक की घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "यह गंभीर मामला है और इसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए। हम सदन में बार-बार कह रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री आकर बयान दें लेकिन वे वहां नहीं आना चाहते और बयान नहीं देना चाहते। यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।"

16 Dec 2023, 1:22 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विपश्यना ध्यान के लिए जाएंगे


16 Dec 2023, 12:40 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

16 Dec 2023, 12:07 PM

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की 


16 Dec 2023, 11:18 AM

आज के दिन भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त कर पाकिस्तान को 2 हिस्सों में बांटा था और बांग्लादेश बनाया था- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

विजय दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, "आज के दिन भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त कर पाकिस्तान को 2 हिस्सों में बांटा था और बांग्लादेश बनाया था। ये हमारे पराक्रम की पराकाष्ठा थी कि युद्ध में सरकार के निर्णय का पालन कर सेना ने उसे अंजाम तक पहुंचाया। जल सेना, थल सेना और वायु सेना ने 93 हजार सैनिकों से समर्पण कराया। मैं आज के इस अवसर पर सैनिकों को याद करना चाहूंगा जिन्होंने भारत को ये गौरवशाली क्षण दिया है। हमें हमारी सेना पर गर्व है।"

16 Dec 2023, 10:53 AM

'डोनेट फॉर देश' अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, 'कार्यकर्ताओं और देशवासियों से अपील, बेहतर भारत के लिए कैंपेन में लें हिस्सा'

कांग्रेस पार्टी 'डोनेट फॉर देश' के नाम से क्राउड फंडिंग अभियान की शुरूआत करने जा रही है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस से बात करते हुए इस अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 'डोनेट फॉर देश' अभियान को लॉन्च करेंगे। अजय माकन ने बताया 'डोनेट फॉर देश' के अलावा पार्टी आगे कई अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 138 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर हम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और देश के लोगों से अपील करते हैं कि इस मौके पर आप 138 रुपये, 1000 रुपये, 10380 रुपये या फिर 13800 या उससे ज्यादा डोनेट करें ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए आगे काम कर सकें।

अजय माकन ने कहा कि donateinc.in और inc.in जो हमारी वेबसाइट है, इस पर जाकर पैसे डोनेट किए जा सकते हैं। इस वेबसाइड पर जाकर ऑनलाइन कोई भी व्यक्ति डोनेट कर सकता है। उन्होंने बताया कि डोनेट करने वालों के लिए दो कंडीशन हैं। डोनेट करने वाला भारत का नागरिक होना चहिए और उसकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।  

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के अंदर जो भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहता है, इस विचारधारा की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी को सहयोग करना चाहता है, हम उसे आमंत्रित करते हैं वह आएं और कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ें। जो लड़ाई हमारे नेता लड़ रहे हैं, एक शसक्त विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, उस लड़ाई में अपना योगदान दें और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें ताकि पार्टी देश के और मजबूत कर सके।


16 Dec 2023, 10:25 AM

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक का औपचारिक स्वागत किया गया

16 Dec 2023, 9:38 AM

दिल्ली: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की


16 Dec 2023, 9:14 AM

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विजय दिवस के अवसर पर सैनिक स्मारक पर श्रद्धांजलि दी

16 Dec 2023, 8:43 AM

उत्तर प्रदेश: आज सुबह कानपुर में कोहरा छाया दिखा, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे 


16 Dec 2023, 8:14 AM

दिल्ली: बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरा में रह रहे हैं। वीडियो सराय काले खां शेल्टर होम से है

16 Dec 2023, 8:10 AM

केरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, कई घायल

केरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कर्नाटक से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस और ऑटो में टक्कर होने से ऑटो चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia