बड़ी खबर LIVE: किसान आंदोलन में हार्ट अटैक से एक अन्नदाता की मौत, SKM ने कहा- पूरे देश के लिए बलिदान

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जारी किसानों के प्रदर्शन में आज एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बुजुर्ग किसान की मौत पर कहा कि हमारे आंदोलन के शहीद सिर्फ एक संगठन या परिवार से नहीं हैं, जबकि पूरे देश का होता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

16 Feb 2024, 10:15 PM

किसान आंदोलन में हार्ट अटैक से एक अन्नदाता की मौत, SKM ने कहा- पूरे देश के लिए बलिदान

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जारी किसानों के प्रदर्शन में आज एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बुजुर्ग किसान की मौत पर कहा कि हमारे आंदोलन के शहीद सिर्फ एक संगठन या परिवार से नहीं हैं, जब कोई देश के लिए अपना जीवन बलिदान करता है, तो वह देश का होता है सबके लिए होता है। आज हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।। मेरा अनुरोध है कि सभी किसान कल होने वाले अंतिम संस्कार समारोह में शामिल हों।

16 Feb 2024, 8:48 PM

पीएम मोदी 500 टेस्ट विकेट लेने पर आर अश्विन को दी बधाई

16 Feb 2024, 8:47 PM

हथियारों से लैस आतंकवादी मुंबई के डोंगरी इलाके में घुसे.... पुलिस जांच में कॉल निकला फर्जी, एक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूप को आज एक धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने कंट्रोल रूम को बताया कि हथियारों से लैस कुछ आतंकवादी मुंबई के डोंगरी इलाके में घुस आए हैं और उन्हें पुलिस की मदद की जरूरत है। इस कॉल के मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की तो यह फर्जी कॉल निकली। इसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


16 Feb 2024, 8:40 PM

गाज़ीपुर बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेडिंग के कारण अक्षरधाम-गाजीपुर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम

16 Feb 2024, 7:26 PM

अल्लू अर्जुन के ससुर समेत तेलंगाना के कई नेता कांग्रेस में शामिल

हैदराबाद के पूर्व मेयर बोंथु राममोहन अपनी पत्नी बोंथु श्रीदेवी, अभिनेता अल्लू अर्जुन के ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी और पूर्व मंत्री पटनम महेंद्र रेड्डी आज तेलंगाना कांग्रेस मुख्यालय में एआईसीसी प्रभारी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।


16 Feb 2024, 7:09 PM

किसान आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फरमान, 6 महीने के लिए हड़ताल पर पाबंदी, उल्लंघन पर बिना वारंट गिरफ्तारी

किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में 6 महीने के लिए किसी भी तरह की हड़ताल पर पाबंदी लगा दी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी हड़ताल या प्रदर्शन करते पाया जाता है, तो हड़ताल करने वालों को एक्ट उल्लंघन के आरोप में बिना वारंट के गिरफ्तार किया जाएगा।

16 Feb 2024, 7:02 PM

कांग्रेस के खाते फ्रीज करने पर बोले नाना पटोले- बीजेपी कांग्रेस से डरी,  जनता से हमें पैसा भी मिलेगा और वोट भी

कांग्रेस से जुड़े बैंक खाते फ्रीज किए जाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि बीजेपी कांग्रेस से डरी हुई है। बीजेपी में हार का डर अपनी जगह बना चुका है। बीजेपी को लोकतंत्र का गला घोंटने की आदत हो गई है। यह उनकी रणनीति है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। देश की जनता से हमें पैसा भी मिलेगा और वोट भी। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा। हम लोकतंत्र का गला घोंटने वालों को सत्ता में नहीं आने देंगे।


16 Feb 2024, 6:28 PM

आप ने कांग्रेस के खाते फ्रीज करने पर उठाया सवाल, कहा- अवैध और अलोकतांत्रिक

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुबह से खबर आ रही है कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह 2018-19 का आकलन है जहां देर से रिटर्न दाखिल किया गया था। यह कार्रवाई 210 करोड़ रुपये की वसूली के लिए लिया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव की घोषणा होने से कुछ हफ्ते पहले, मुख्य विपक्षी दल का बैंक खाता जब्त करना अवैध और अलोकतांत्रिक है। कल सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को अवैध और असंवैधानिक घोषित कर दिया। बीजेपी को बड़े कॉरपोरेट घरानों से करीब 6,566 करोड़ रुपये मिले, जबकि आप को सिर्फ 94 करोड़ रुपये मिले। हम चाहते हैं कि बीजेपी बताए कि वो कौन से कॉरपोरेट घराने हैं, जिन्होंने बीजेपी को चंदा दिया? उन्हें नैतिक आधार पर यह बताना चाहिए।

16 Feb 2024, 6:22 PM

बिहार: CPI-ML विधायक मनोज मंजिल को बिहार विधानसभा से अयोग्य घोषित किया गया, कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा


16 Feb 2024, 6:15 PM

हल्द्वानी हिंसा में शामिल 9 वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह-जगह चिपकाए गए

16 Feb 2024, 5:38 PM

रूस में जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की संदिग्ध मौत, यमालो-नेनेट्स क्षेत्र की जेल में सजा काट रहे थे

रूस में जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रॉयटर्स ने यमालो-नेनेट्स क्षेत्र की जेल सेवा का हवाला देते हुए नवलनी की मौत की पुष्टि की है, जहां वह अपनी सजा काट रहे थे।


16 Feb 2024, 5:34 PM

मुंबई के बोरीवली में एक पार्किंग में खड़ी 18 से ज्यादा गाड़ियों में अचानक लगी आग, बुझाने की कोशिश जारी

मुंबई के बोरीवली इलाके में एक पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पार्किंग में खड़ी 18 से ज्यादा गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई हैं।

16 Feb 2024, 5:30 PM

प्रियंका गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में हुईं भर्ती, यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी वजह से वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को आज यूपी में दाखिल होने पर उसमें शामिल नहीं हो सकेंगी।


16 Feb 2024, 4:56 PM

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करेन पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करेन पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 210 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कार्रवाई शुरू की गई है, और उस कार्रवाई के तहत कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और चुनावों को प्रभावित करने का सीधा प्रयास है।

16 Feb 2024, 4:48 PM

प्रियंका गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।”


16 Feb 2024, 4:43 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन की कार्यवाही कल होगी और विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गई।

16 Feb 2024, 4:01 PM

दिल्ली विधानसभा में आज विश्वास मत लाएंगे CM अरविंद केजरीवाल


16 Feb 2024, 3:37 PM

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा- आपने मीडिया में कभी किसान या मजदूर का चेहरा देखा है?

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आपने मीडिया में कभी किसान या मजदूर का चेहरा देखा है?... आप सबने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा देखी?... क्या आपको उसमें गरीब, किसान, मजदूर दिखा?... क्योंकि वो मजदूरी कर रहे थे। वो भूखे मर रहे थे.... राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में हिंदुस्तान के सभी अमीर लोग थे लेकिन एक गरीब, किसान या मजदूर नहीं दिखाई दिया... "

16 Feb 2024, 3:31 PM

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी रामपुर में धरने पर बैठे क्योंकि उन्हें संदेशखली जाने से रोका गया


16 Feb 2024, 2:54 PM

पश्चिम बंगाल: रामपुर में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा बलों से झड़प 

16 Feb 2024, 2:51 PM

आंदोलन के बीच पंजाब BJP के बड़े नेताओं के घरों का घेराव करेंगे किसान, BKU उगराहां का ऐलान

आंदोलन के बीच BKU उगराहां ने बड़ा ऐलान किया है। संगठन ने कहा कि किसान पंजाब बीजेपी के बड़े नेताओं के घरों का घेराव करेंगे।


16 Feb 2024, 2:04 PM

कोलकाता: अभिनेता और BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपोलो अस्पताल में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार से मुलाकात की

16 Feb 2024, 1:34 PM

कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के मुद्दे पर दिल्ली में यूथ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी को हिरासत में लेने की कोशिश करती दिखी।


16 Feb 2024, 12:58 PM

कांग्रेस पार्टी को IT ट्रिब्यूनल ने दी बड़ी राहत, बैंक खातों पर लगी रोक बुधवार तक हटी

कांग्रेस से जुड़े खाते जो आईटी डिपार्टमेंट ने फ्रीज कर दिए थे। पार्टी को IT ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिली है। पार्टी नेता विवेक तन्खा ने बताया कि कांग्रेस के खातों पर रोक बुधवार तक हटा दी गई है। तन्खा ने बताया कि मैंने अभी दिल्ली में आईटीएटी बेंच के समक्ष कांग्रेस का पक्ष रखा। हमने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। 

16 Feb 2024, 12:43 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर का दौरा किया जहां एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई


16 Feb 2024, 12:18 PM

नीतीश कुमार कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा'- तेजस्वी

बिहार के सासाराम में पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा'।

तेजस्वी ने कहा, "आज राहुल गांधी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। ये देशभर में घूम कर देश को जोड़ने का काम रहे हैं, ये बहुत जरूरी है। हमने पहले भी कहा था कि मोदी जी झूठ बोलने के फैक्ट्री हैं, वे झूठ बोलने के होलसेलर, उत्पादक और डिस्ट्रीब्यूटर हैं।"

16 Feb 2024, 12:10 PM

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की किसान की मौत पर प्रतिक्रिया

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू सीमा पर हृदयाघात के कारण किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के सदस्य ज्ञान सिंह की मौत पर कहा कि केंद्र सरकार इस आंदोलन के पीछे का कारण है। यहां (शंभू सीमा पर) हमारे पास बहुत सारे लोग हैं जो प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं, जिनमें बुजुर्ग भी शामिल हैं। हमें सही समय पर दवाइयां प्राप्त करने और यहां तक कि भोजन पाने और आराम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा।


16 Feb 2024, 11:19 AM

'कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते किए गए फ्रीज', पार्टी बोली- देश में डेमोक्रेसी हुई फ्रीज

दिल्ली में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। आयकर विभाग ने 210 करोड़ की डिमांड की है।

अजय माकन ने कहा कि देश कें अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो गई है। हम लोगों को परसों यह जानकारी मिली कि जो चेक हम लोग जारी कर रहे हैं। बैंक उन चेक को क्लियर नहीं कर रहे हैं। जब हम लोगों ने इस बारे में छानबीन की तो पता चला कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सभी अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट्स पर तालाबांदी हो गई है। यह कांग्रेस के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए हैं। हमारे देश में डेमोक्रेसी फ्रीज हुई है। हैरानी की बात यह है कि जब कुछ हफ्ते चुनाव घोषणा के लिए रह गए हों ऐसे समय में प्रमुख विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर के यह सरकार क्या दिखाना चाहती है?

कांग्रस नेता अजय माकन ने कहा कि ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी के खाते सीज किए गए हैं, बल्कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस आधार पर खाते फ्रीज किए गए हैं वह हास्यस्पद हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से 210 करोड़ रुपये रिकवरी मांगी है। यह पूंजीपतियों का पैसा नहीं है। यह पैसा जो कांग्रेस पार्टी के खाते में है, जो हमने क्राउड फंडिंग की है, उसका पैसा खाते में पड़ा है। करीब 25 करोड़ रुपये इकट्ठा हुआ है। इसमें 95 फीसदी पैसा 100-100 रुपये डोनेट के जरिए इकट्ठा किया गया है।

माकन ने कहा कि यूथ कांग्रेस का जो पैसा है वह यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप ड्राइव का पैसा खाते में जमा है। वो पैसा केंद्र सरकार ने फ्रीज कर दिया है। यह हैरानी और दुख की बात है। कॉरपोरेट बॉन्ड का पैसा जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है, वो बीजेपी के पास है, वह उसे खर्च कर रही है। तो सवाल यह है कि लोकतंत्र कहा हमारे देश जिंदा रहेगा। इसिलए मैं कह रहा हूं कि हमारे देश में लोकतंत्र पर तालाबंदी हो गई है।

16 Feb 2024, 10:46 AM

बिहार के सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने किसानों के साथ बातचीत की

बिहार के सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों के साथ बातचीत की। यात्रा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। सरकार में आने के बाद कांग्रेस MSP की लीगल गारंटी देगी। जब भी किसानों ने कांग्रेस से कुछ मांगा है, उन्हें दिया है। चाहे वो कर्जमाफी हो या फिर MSP, कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की है और हमेशा करेंगे।


16 Feb 2024, 10:30 AM

चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा

16 Feb 2024, 9:51 AM

किसानों के भारत बंद के बीच दिल्ली बॉर्डर पर लंबा जाम, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

किसान संगठनों के भारत बंद के बीच दिल्ली की सीमाओं पर जाम लग गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें देखी गईं। बड़े वाहनों समेत कार, ऑटो और बाइकें भी रेंगती नजर आ रही हैं।


16 Feb 2024, 9:32 AM

बिहार के सासाराम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव हुए शामिल

बिहार के सासाराम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव यात्रा में शामिल हुए। आज शाम यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

16 Feb 2024, 8:45 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में घना कोहरा देखने को मिला


16 Feb 2024, 8:01 AM

किसानों-सरकार के बीच बैठक बेनतीजा, आज किसानों ने बुलाया है भारत बंद, समर्थन में ट्रेड-ट्रक यूनियन

सरकार और किसानों के बीच रात डेढ़ बचे तक चली बैठक बेनतीजा रही है। ऐसे में किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 'भारत बंद' बुलाया है। देश की सभी किसान यूनियनों के साथ ट्रक और ट्रेड यूनियन भी किसानों का समर्थन कर रही हैं।

वहीं, पंजाब-हरियाणा के किसान शंभू बॉर्डर पर डंटे हुए हैं। किसान दिल्ली जानें के लिए मार्च की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक रखा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia