बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने बुलाई 12 राज्यों के पार्टी नेताओं की बैठक, 18 नवंबर को इंदिरा भवन में होगी बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारियों, PCC, CLP नेताओं और 12 राज्यों(जहां SIR चल रही है) के सचिवों की समीक्षा बैठक 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे इंदिरा भवन में होगी।

श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की अफवाह, तलाशी में कुछ भी नहीं मिला
जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में रविवार को बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सघन तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मथुरा जंक्शन के निदेशक एन.पी. सिंह ने बताया कि श्रीधाम एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में भोपाल से बम रखे जाने की सूचना मिली थी इसके बाद ट्रेन का हर स्टेशन पर निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि ट्रेन मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पूर्वाह्न 10 बजकर दो मिनट पर पहुंची, ट्रेन के पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और खोजी कुत्तों की मदद से सामान्य बोगी की बारीकी से तलाशी ली गई।
मुझ पर धन और टिकट के बदले पिता को गंदी किडनी दान करने का आरोप लगाया गया: रोहिणी
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को आरोप लगाया कि भाई तेजस्वी यादव के कुछ सहयोगी उनके बारे में कह रहे हैं कि ‘‘मैंने अपने पिता को गंदी किडनी’’ दी और इसके बदले करोड़ों रुपये और पार्टी का टिकट लिया।
आचार्य ने भावुक होते हुए ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि ‘‘किसी घर रोहिणी जैसी बेटी न हो।’’
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने बयान पर कहा, "... पिताजी मेरे साथ हमेशा रहे हैं"
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने बयान पर कहा, "... पिताजी मेरे साथ हमेशा रहे हैं। भगवान ने मुझे यह सौभाग्य दिया कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले। जिस घर में भाई हो तो उस घर में भाइयों का भी योगदान होना चाहिए। क्या सभी योगदान बेटियों को देना होता है?... मैंने सिर्फ अपने भाई को अपने घर से निकाला है। मेरे माता-पिता और बहने मेरे साथ हैं..."
ऐसा नहीं है कि पिच खेलने लायक नहीं थी,यह बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हमने मांगी थी: गंभीर
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डन्स की मुश्किल पिच का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जैसी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले चाहिए थी।
भारतीय टीम जीत के लिए 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रनों पर आउट हो गयी और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस ने बुलाई 12 राज्यों के पार्टी नेताओं की बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारियों, PCC, CLP नेताओं और 12 राज्यों(जहां SIR चल रही है) के सचिवों की समीक्षा बैठक 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे इंदिरा भवन में होगी।
हरियाणा- उत्तर प्रदेश पुलिस फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के पास पहुंची, जहां गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल पढ़ाता था
दक्षिण अफ्रीका ने 30 रनों से जीता कोलकाता टेस्ट, 93 रनों पर सिमटी भारतीय टीम
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 3 दिन में ही जीत लिया है। उसने भारतीय टीम को कोलकाता में खेले टेस्ट मैच में बुरी तरह से हरा दिया। इस दमदार जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त तो बनाई ही है।
राजस्थान: एनएच-125 पर खारी बेरी गांव के पास श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ट्रेलर ट्रक और टेंपो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।
सुकमा के तुमलपाड़ गांव के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए
भारत को मिला 124 रनों का लक्ष्य, दक्षिण अफ्रीका की पारी 153 पर ऑलआउट
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन के आसपास के विस्फोट क्षेत्र को एफएसएल और सुरक्षा बलों ने सील कर दिया है, जांच जारी है
हरियाणा: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की एक टीम फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची
सोनभद्र में एक पत्थर की खदान ढहने के बाद लगभग 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है
दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला- कार विस्फोट स्थल से तीन 9 एमएम कैलिबर के कारतूस बरामद, दो जिंदा और एक खाली
आज सुबह भी दिल्ली में ज़हरीली धुंध छाई रही। हौज़ खास के आस-पास के दृश्य
दिल्ली में जहरीली हवा का कहर बरकरार, AQI 500 पार
राजधानी दिल्ली वासियों को जहरीली से हवा से रविवार को भी राहत नहीं मिलने जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल के मुताबिक तड़के सुबह AQI 551 रिकॉर्ड किया गया, जो अभी भी हैजडर्स श्रेणी में है। इसकी बड़ी वजह हवा में PM2.5 और PM10 कणों में जहरीले कण मिलने से है। हवा की रफ़्तार बेहद धीमी है, जिसकी वजह से स्थिति और बिगड़ रही है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia