बड़ी खबर LIVE: हिमाचल में मंडी-कुल्लू मार्ग पर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे क्षेत्रों में कई जगहों पर बादल फटने की खबर
हिमाचल प्रदेश के मंडी के एसपी ने बताया कि मंडी जिले में आज कई जगहों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। ये घटनाएं मंडी-कुल्लू मार्ग पर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के पनारसा, टकोली और नगवाइन क्षेत्रों में हुईं।

i
17 Aug 2025, 10:29 AM
हिमाचल में मंडी-कुल्लू मार्ग पर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे क्षेत्रों में कई जगहों पर बादल फटने की खबर
हिमाचल प्रदेश के मंडी के एसपी ने बताया कि मंडी जिले में आज कई जगहों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। ये घटनाएं मंडी-कुल्लू मार्ग पर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के पनारसा, टकोली और नगवाइन क्षेत्रों में हुईं।
17 Aug 2025, 9:45 AM
जम्मू-कश्मीर: कठुआ के जंगलोट इलाके में बादल फटा, 4 लोगों के हताहत होने की खबर
17 Aug 2025, 9:43 AM
राहुल गांधी सासाराम से कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा' की शुरुआत करने के लिए बिहार रवाना
17 Aug 2025, 8:28 AM
महाराष्ट्र: ठाणे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव
17 Aug 2025, 8:13 AM
पटना: आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव 'वोटर अधिकार यात्रा' में हेंगे शामिल
कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' आज सासाराम से शुरू होगी। आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर के दृश्य।
17 Aug 2025, 8:06 AM
राहुल गांधी SIR-'वोट चोरी' के खिलाफ बिहार के सासाराम से आज 'वोटर अधिकार यात्रा' करेंगे शुरू
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में SIR प्रक्रिया और 'वोट चोरी' के विरोध में आज से बिहार के सासाराम से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे। यात्रा में आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के तमाम नेता शामिल होंगे।