बड़ी खबर LIVE: PM मोदी किसी भी तरह सत्ता में आने की कोशिश कर रहे, वो वापस आए तो तानाशाह बन जाएंगे- खड़गे

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, "अगर आप पीएम मोदी को वोट देकर दोबारा सत्ता में लाते हैं तो वह तानाशाह बन जाएंगे। वे किसी भी तरह से अपनी सरकार वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वे मीडिया, ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई और न्यायपालिका जैसे स्वतंत्र निकायों को नियंत्रित कर रहे हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

17 Feb 2024, 11:11 PM

पीएम मोदी किसी भी तरह सरकार में आने की कोशिश कर रहे, वो सत्ता में वापस आए तानाशाह बन जाएंगे- खड़गे

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, "अगर आप पीएम मोदी को वोट देकर दोबारा सत्ता में लाते हैं तो वह तानाशाह बन जाएंगे। वे किसी भी तरह से अपनी सरकार वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वे मीडिया, ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई और न्यायपालिका जैसे स्वतंत्र निकायों को नियंत्रित कर रहे हैं।

17 Feb 2024, 10:29 PM

किसान आंदोलन: हरियाणा सरकार ने 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन 19 फरवरी तक बढ़ाया

17 Feb 2024, 9:54 PM

बीआरएस ने केसीआर का 70वां जन्मदिन मनाया

 भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेताओं ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का 70वां जन्मदिन मनाया। चंद्रशेखर राव के बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने बीआरएस मुख्यालय तेलंगाना में 70 किलोग्राम का केक काटकर समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर केटी रामाराव ने ऑटोरिक्शा चालकों को बीमा पत्र सौंपे और दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर वितरित कीं।


17 Feb 2024, 9:27 PM

प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री अंजना भौमिक का 79 वर्ष की आयु में निधन

गुजरे जमाने की प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री अंजना भौमिक (79), जिन्हें 1968 की हिट फिल्म 'चौरंगी' में 'सुजाता मित्रा' के किरदार के लिए आलोचकों की भरपूर प्रशंसा मिली थी, का शनिवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

17 Feb 2024, 9:23 PM

बोकारो में ठगी का कॉल सेंटर चला रहे 11 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के एक मकान में कॉल सेंटर चला रहे 11 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग विभिन्न योजनाओं और लॉटरी के नाम पर लोगों को कॉल कर फंसाते थे। गिरोह में शामिल तीन अन्य लोग भागने में सफल रहे।


17 Feb 2024, 9:04 PM

पश्चिम बंगाल: शिबू हाजरा को मिलाकर अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ़्तार किया गया, बशीरहाट के SP एच.एम. रहमान

17 Feb 2024, 8:38 PM

 यूपी: बिजनौर में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई

 यूपी के बिजनौर जिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बरहरवा सिवान निवासी अभिनव आलोक के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


17 Feb 2024, 8:18 PM

बिहार में घर में लगी आग, तीन बच्चों की झुलसकर मौत

 बिहार के कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में एक घर में आग लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि, बच्चों के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में सभी भाई और बहन बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात पिता दिनेश दास अपने बच्चों के साथ घर में सोए थे। तभी, अचानक आग लग गई। इस घटना में झुलसकर तीनों बच्चों की मौत हो गई। दिनेश गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान दिनेश दास के बेटे राजा, शुभांकर और बेटी रिंकी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है

17 Feb 2024, 8:04 PM

दिल्ली में जेएलएन स्टेडियम के पास अस्थायी ढांचा गिरने से 29 लोग घायल

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में शादी समारोह के लिए बनाया जा रहा एक अस्थायी ढांचा शनिवार सुबह गिर गया। जिसके नीचे दबकर 29 लोग घायल हो गए।


17 Feb 2024, 7:38 PM

जैसलमेर: भारतीय वायु सेना का ALH MK IV, पोखरण में चल रहे अभ्यास वायुशक्ति-2024 के दौरान एक्शन में

17 Feb 2024, 7:34 PM

कांग्रेस 24-25 फरवरी को बेंगलुरु में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन आयोजित करेगी

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को कहा कि 24-25 फरवरी को बेंगलुरु में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

विधान सौध में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सिद्दारमैया ने कहा कि सामाजिक न्याय और अवसरों के लिए प्रयास करने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 24 और 25 फरवरी को भारतीय संविधान और राष्ट्रीय एकता पर दो सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।

भारतीय संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ को सार्थक तरीके से मनाने के लिए कर्नाटक सरकार 26 जनवरी से राज्य भर के 31 जिलों में संविधान जागरूकता अभियान चला रही है, जो 23 फरवरी को समाप्त होगा।


17 Feb 2024, 7:09 PM

जैसलमेर में वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास 'वायुशक्ति 2024', सुपरसोनिक धमाके के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

भारतीय सेना के एएलएच हथियार प्रणाली एकीकृत लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने जैसलमेर में भारतीय वायु सेना के वायुशक्ति-2024 अभ्यास में सफल एंटी-टैंक फायरिंग की।

17 Feb 2024, 6:19 PM

गीतकार गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिलेगा साल 2023 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार 


17 Feb 2024, 6:19 PM

पंजाब के होशियारपुर में सड़क हादसे में आप विधायक समेत पांच घायल

पंजाब के होशियारपुर जिले के घोगरा गांव में शनिवार को एक सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक करमबीर सिंह घुमन और चार अन्य लोग घायल हो गए। करमबीर सिंह घुमन होशियारपुर जिले के दसुया से विधायक हैं. यह हादसा उस वक्त हुआ जब घुमन कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार में तलवाड़ा शहर की ओर जा रहे थे. हादसे में घुमन के अलावा, उनके निजी सहायक शुभम, सुरक्षाकर्मी अमृतदीप सिंह, कार चालक जस्सा सिंह और दलजीत सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

17 Feb 2024, 5:54 PM

ISRO का सबसे आधुनिक मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS सफलतापूर्वक लॉन्च


17 Feb 2024, 5:27 PM

26-27 फरवरी को ट्रैक्टर लेकर हरिद्वार से गाजीपुर तक रहेंगे खड़े: राकेश टिकैत 

राकेश टिकैत ने कहा कि 26-27 फरवरी को हम ट्रैक्टर लेकर हरिद्वार से ग़ाज़ीपुर तक खड़े रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में 21 फरवरी को DM दफ्तरों पर प्रदर्शन का भी ऐलान किया।

17 Feb 2024, 5:20 PM

IND vs ENG 3rd Test Day 3: तीसरे दिन टीम इंडिया मज़बूत, इंग्लैंड पर 322 रनों की बढ़त


17 Feb 2024, 5:00 PM

हम 2024 के संसदीय चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त

17 Feb 2024, 4:21 PM

'दंगल' एक्टर सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

2016 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वाली बाल कलाकार सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। वह 19 साल की थी।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, दवा के रिएक्शन के चलते सुहानी बीमारी से जूझ रही थी। उनका राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था।

वह अपनी बॉडी में फ्लूइड बनने का इलाज करा रही थीं।


17 Feb 2024, 3:48 PM

बिजनौर में अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो सगे भाईयों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर-धामपुर रोड पर गांव ढेला अहीर के पास हुआ।

17 Feb 2024, 3:45 PM

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे 


17 Feb 2024, 2:48 PM

दिल्ली इलाके में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए 

17 Feb 2024, 2:46 PM

बजट सत्र में CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, दूध पर MSP, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज समेत किए कई बड़े ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश किया, इस दौरान सीएम सुक्खू ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2024 से हिमाचल प्रदेश सरकार गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹45 और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹55 करेगी। इसके अलावा कर्मचारी-पेंशनर को अप्रैल से एरियर, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, ओलिंपिक गोल्ड विजेता को 5 करोड़ देने का भी ऐलान किया।

मनरेगा मजदूरों की बढ़ी दिहाड़ी: सीएम ने मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 60 रुपये बढ़ा दी है। यानी अब उन्हें रोज के 240 की बजाय 300 रुपए मिलेंगे। मनरेगा मजदूर दिव्यांग एकल और विधवा महिला आय ढाई लाख से कम हो और जिन्होंने काम के 100 दिन भी पूरे कर लिए हों उन्हें मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

दूध पर एमएसपी: सुक्खू ने गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने अपना दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि एमएसपी गाय के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध पर 38 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

किसानों की बढ़ेगी आय: हिमाचल में अब राजीव गांधी स्टार्टअप एक नई योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत प्राकृतिक खेती पर 680 करोड रुपए खर्च किये जाएंगे। हर पंचायत से 10 किसान चयनित किए जाएंगे। प्रदेश में 36 हजार किसानों को इस योजना के तहत जोड़ा जाएगा। हर परिवार से 20 क्विन्टल एमएसपी पर अनाज खरीदा जाएगा। युवाओं को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पुलिसवालों की डाइट मनी में इजाफा: बतौर वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि साल 2024-25 के बजट में पुलिस को मिलने वाली मासिक डाइट मनी में 5 गुना बढ़ोतरी की जा रही है। अब पुलिस जवानों को 210 रुपए की जगह एक हजार रुपए डाइट मनी मिलेगी। इससे प्रदेश के 18 हजार पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे।

गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये: मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस बजट में नई खेल नीति के साथ साथ कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली 3 करोड़ की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ करने की घोषणा की। सिल्वर मेडल विनर को मिलने वाली 2 करोड़ की राशि को 3 करोड़ करने, ब्रोंज मेडल विनर को 1 के बजाए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान।

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर अब 50 लाख की जगह 4 करोड़ रुपए, सिल्वर मेडल पर 30 लाख की जगह 2.50 करोड़, ब्रोंज मेडल पर 30 लाख की जगह 1.50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई। वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर 50 लाख की राशि बढ़ाकर 3 करोड़, सिल्वर जीतने पर 30 लाख की राशि को बढ़ाकर 2 करोड़ और ब्रोंज जीतने पर मिलने वाली 20 लाख की राशि बढ़ाकर एक करोड़ करने का ऐलान किया।

गेहूं 40 और मक्का 30 रुपए किलो के हिसाब से खरीदेगी सरकार: CM ने कहा कि हिमाचल सरकार प्राकृतिक तौर पर गेहूं 40 और मक्का 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। वहीं सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाएगी।

छह हजार नर्सरी शिक्षकों की होगी भर्ती: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अब स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, शिक्षकों को डाक से राहत मिलेगी राहत। अब वे सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। कन्या व छात्र स्कूल मर्ज होंगे। प्रदेश में छह हजार नर्सरी शिक्षकों की भर्ती होगी।

तीन लाख पूर्व सैनिकों के लिए बजट में बड़ी घोषणा: सीएम सुक्खू ने कहा कि 60 साल से अधिक आयु वर्ग की पेंशन की राशि तीन हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपए कर दी है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दस हजार मानदेय देने का फैसला लिया गया है। हिमाचल की ओर से खेल में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के लिए एसी कोच का किराया सरकार द्वारा दिया जाएगा।


17 Feb 2024, 2:26 PM

सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत पर सुनवाई दो मार्च तक बढ़ी

दिल्ली के शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान न्यायिक हिरासत सुनवाई की अगली तारीख 2 मार्च तक बढ़ा दी गई है.

17 Feb 2024, 2:25 PM

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट


17 Feb 2024, 2:25 PM

बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर बीजेपी किसी से डरती है, तो वह AAP है...मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर बीजेपी 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं हारती है, तो AAP 2029 में भारत को बीजेपी से मुक्त कर देगी...''

17 Feb 2024, 1:44 PM

राजकोट टेस्ट: इंग्लैंड पहली पारी में 319 के स्कोर पर ऑल आउट, भारत के पास 126 रन की बढ़त 


17 Feb 2024, 1:43 PM

दिल्ली में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

दिल्ली में पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ

17 Feb 2024, 12:27 PM

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, कई लोग दबे, 8 घायल


17 Feb 2024, 11:42 AM

किसानों के प्रदर्शन को लेकर खड़गे का पीएम मोदी पर हमला, BJP सरकार को देश के लिए बताया ‘अभिशाप’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की और बीजेपी सरकार को देश के किसानों के लिए ‘अभिशाप’ बताया। खड़गे ने जोर देकर कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कानूनी अधिकार प्रदान कर सकती है।

17 Feb 2024, 11:18 AM

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर से निकले।


17 Feb 2024, 10:33 AM

टिकरी बॉर्डर पर आवाजाही बंद होने से आम जनवजीवन प्रभावित

टिकरी बॉर्डर पर आवाजाही बंद होने से आम जनवजीवन प्रभावित होने लगा है । इस एरिया में काम करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो रही है तो वही टिकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ के आगे काम करने वाले लोगों को दो किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है।

17 Feb 2024, 10:30 AM

दिल्ली: बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत मंडपम पहुंचे


17 Feb 2024, 9:52 AM

झारखंड के हजारीबाग में फिरौती के लिए किडनैप आठ साल के बच्चे की हत्या, डैम में फेंका शव

झारखंड के हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड से बुधवार को किडनैप किए गए आठ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। किडनैपर्स ने बच्चे की रिहाई के लिए पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरुवार को दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी थी।

17 Feb 2024, 9:12 AM

जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, करीब 8 दिन उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, "आज यात्रा का 35वां दिन है... आज 35वें दिन पर राहुल गांधी काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए जाएंगे। उसके बाद यहां रोडशो और जनसभा होगी... आज रात हम भदोही में रुकेंगे... करीब 8 दिन उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी।"


17 Feb 2024, 8:03 AM

कर्नाटक: शिवमोग्गा में कल रात एक कार फैक्ट्री में आग लगी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं

17 Feb 2024, 8:00 AM

किसानों के प्रदर्शन का आज 5वां दिन, किसान नेता ने की मांग, अध्यादेश के जरिए कानून लाया जाए

किसानों के प्रदर्शन का आज 5वां दिन है। पंजाब हरियाणा के शंभू बार्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शनिवार को कहा कि संभव है कि अध्यादेश के जरिए कानून लाया जाए। वे सभी लोग फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मांग रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia