बड़ी खबर LIVE: राघोपुर से RJD विधायक तेजस्वी यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष, आरजेडी की विधायक दल की बैठक में फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के तीन दिन बाद आज यानी सोमवार को RJD ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इसमें तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

17 Nov 2025, 10:31 PM

बरेली में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा

भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर सोमवार को नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद यहां एक खेत में आपात स्थिति में उतरा। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप ने बताया कि पायलट ने उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद एहतियातन सुरक्षित ढंग से हेलीकॉप्टर को उतारा।

उन्होंने कहा,‘‘हेलीकॉप्टर में सवार सभी वायुसेना कर्मी सुरक्षित हैं। ज़मीन पर कोई चोट या क्षति नहीं हुई है। एक बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।’’

17 Nov 2025, 9:52 PM

कोलकाता: एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका पाया गया; परिजनों ने मौत को एसआईआर संबंधी चिंता से जोड़ा

कोलकाता में एक व्यक्ति का शव उसके घर के पास स्थित पेड़ की शाखा से बंधे फंदे से लटका पाया गया और परिजनों का दावा है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े मुद्दों को लेकर कई दिनों से परेशान था। पुलिस ने यह जानकरी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दक्षिण दम दम नगर पालिका के वार्ड 9 में आरएन गुहा रोड निवासी बैद्यनाथ हाजरा (47) के रूप में हुई है।

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘हाजरा वाहन चालक था और अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता था। परिजन ने दावा किया कि उसका नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं था और उसने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था जिससे उसके पास कोई पुराना दस्तावेज नहीं था तथा वह इन्हीं सब बातों के कारण चिंतित था।’’

17 Nov 2025, 9:22 PM

सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफी की हदें पार कर देते हैं, वे बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं: अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर की एक अदालत द्वारा मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराए जाने पर बिना किसी का नाम लिए प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि ‘‘सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफी और जुल्म की हदें पार कर देते, वो बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं।’’

यादव ने ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं, वो खुद एक दिन कुदरत के फैसले की गिरफ़्त में आकर एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं। सब, सब देख रहे हैं।’’

अखिलेश यादव ने पोस्ट में आजम खान और अब्दुल्ला की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जो उनको सजा सुनाये जाने के बाद एक समाचार चैनल ने जारी की।


17 Nov 2025, 8:29 PM

BJP ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया : पायलट

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

टोंक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आयोजित बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और देश बदलने से पहले स्वयं को बदलने की जरूरत है।

17 Nov 2025, 7:24 PM

खदान हादसा : पांच और लोगों के शव बरामद, मंत्री ने घटना की त्रिस्तरीय जांच कराने की बात कही

सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खदान हादसे में मारे गये पांच और लोगों के शव बरामद होने के साथ इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सोमवार को कहा कि मामले की त्रिस्तरीय जांच कराई जाएगी और मृतकों के परिजनों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।


17 Nov 2025, 6:13 PM

कर्नाटक के चिड़ियाघर में जीवाणु संक्रमण से 31 काले हिरणों की मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने सोमवार को बताया कि यहां एक चिड़ियाघर में जीवाणु संक्रमण के कारण मात्र चार दिनों में ही 31 काले हिरणों की मौत हो गई।

इस घटना के कारण कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर में काले हिरणों की संख्या घटकर सात रह गई है, जिसके बाद सरकार ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

चिड़ियाघर के सूत्रों के अनुसार, आठ हिरणों की मौत बृहस्पतिवार को हुई थी, जबकि 20 की मौत शनिवार को हुई। पिछले दो दिनों में इस केंद्र में तीन और काले हिरणों की मौत हो गई।

17 Nov 2025, 5:21 PM

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, पटना डीएम ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कीं

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसी बीच प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह को सुचारू और सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से पटना के जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। डीएम की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के पश्चात नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पड़ेगी।


17 Nov 2025, 4:54 PM

SIR पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "चुनाव आयोग दबाव में है, सरकार के साथ मिला हुआ है

SIR पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "चुनाव आयोग दबाव में है, सरकार के साथ मिला हुआ है। ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेकर ये काम करना चाहिए था। हर पार्टी चाहेगी कि कोई वैध नाम कटे नहीं और कोई अवैध नाम मतदाता सूची में जुड़े नहीं... लेकिन इन्होंने जो तरीका अपनाया है, उसके कारण लोग इनपर संदेह करते हैं।"

17 Nov 2025, 4:21 PM

राघोपुर से आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के तीन दिन बाद आज यानी सोमवार को RJD ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इसमें तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है।


17 Nov 2025, 3:57 PM

बांग्लादेश - ढाका में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई

17 Nov 2025, 2:22 PM

शेख हसीना को सुनाई गई फांसी की सजा, मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी करार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना मानवता के खिलाफ 5 अपराधों में से 3 में दोषी करार दी गई हैं। शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है।


17 Nov 2025, 2:13 PM

हरियाणा- उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय पहुंची, जहां गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल पढ़ाता था

17 Nov 2025, 1:31 PM

शेख हसीना के खिलाफ थोड़ी देर में फैसला, वॉर क्राइम के 5 आरोप, मौत की सजा संभव

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल कुछ ही देर में फैसला सुनाएगा। उन पर मानवता के खिलाफ अपराध के 5 आरोप हैं।


17 Nov 2025, 12:48 PM

दिल्ली धमाके के आरोपी आमिर को NIA कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर भेजा, कहा- 'साजिश में था शामिल'

17 Nov 2025, 12:11 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. विजय चौधरी और सम्राट चौधरी के साथ नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे। मंत्रिपरिषद और विधानसभा को भंग करने की सिफारिश है।


17 Nov 2025, 12:10 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित राजभवन पहुंचे  

17 Nov 2025, 11:44 AM

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला: एनआईए द्वारा कल गिरफ्तार किए गए आरोपी आमिर राशिद अली को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया 


17 Nov 2025, 10:50 AM

उमरा यात्रियों की बस दुर्घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी

17 Nov 2025, 10:48 AM

सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर ओवैसी ने जताया दुख


17 Nov 2025, 10:48 AM

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला: एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए आमिर राशिद अली की पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर आरएएफ तैनात की गई  

17 Nov 2025, 10:47 AM

शेख हसीना पर फैसले से पहले ढाका में सुरक्षा बढ़ाई गई

अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून पर जुलाई-अगस्त में भेदभाव-विरोधी छात्र आंदोलन के बाद हुई अशांति के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध करने का आरोप लगाने वाले मामले में फैसले की घोषणा से पहले अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


17 Nov 2025, 10:34 AM

सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा, उमरा करने गए 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत

मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस को डीजल टैंकर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका है।

17 Nov 2025, 8:34 AM

दिल्ली: गाजीपुर इलाके से आज सुबह की तस्वीरें, जहां शहर में ज़हरीली धुंध की चादर छाई हुई है, इलाके का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 369 है।


17 Nov 2025, 8:05 AM

शेख हसीना पर आज आने वाले कोर्ट के फैसले से पहले बांग्लादेश में हाई अलर्ट, हिंसा करने वालों पर गोली चलाने के आदेश  

बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) के बहुप्रतीक्षित फैसले से ठीक एक दिन पहले शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने आज देशव्यापी 'पूर्ण बंद' का आह्वान किया है। आवामी लीग पर यूनुस सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है।

17 Nov 2025, 8:03 AM

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास एक्यूआई 341 है जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की चादर में लिपटा हुआ है और सीपीसीबी के अनुसार इस क्षेत्र में एक्यूआई 341 है जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।


17 Nov 2025, 8:00 AM

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ने लगी ठंड! 3 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह, पारा 9 डिग्री तक लुढ़का

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 9 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली में रविवार को सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यह पिछले तीन साल में नवंबर माह का सबसे सर्द दिन रहा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia