बड़ी खबर LIVE: प्रयागराज में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, OBC, SC-ST की अनदेखी का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रयागराज में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' क्या आपने कोई ओबीसी या एसटी/एससी चेहरा देखा? ये लोग यह चाहते हैं कि आप लोग कभी भी देश पर नियंत्रण नहीं कर सकें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

18 Feb 2024, 10:40 PM

बेंगलुरु में इत्र फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत, चार लोग घायल हो गए

बेंगलुरु के रामानगर जिले में आज सुबह एक इत्र भंडारण इकाई में भीषण आग लग गई। तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

18 Feb 2024, 9:54 PM

ED नेताओं के BJP में शामिल होने के लिए जिम्मेदार एकमात्र एजेंसी, अगर उसे रोक दें आधे नेता भगवा पार्टी छोड़ देंगेः केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज अगर हम ईडी को रोक दें और पीएमएलए की धारा 45 खत्म कर दें तो आधे नेता बीजेपी छोड़ देंगे। वे (ईडी) नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के लिए जिम्मेदार एकमात्र एजेंसी है। कोई भी बीजेपी में शामिल नहीं होगा। अगर पीएमएलए की धारा 45 खत्म कर दी गई तो शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे जैसे नेता अपनी अलग पार्टियां बना लेंगे।

18 Feb 2024, 9:05 PM

किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ की चौथे दौर की बैठक जारी, सीएम भगवंत मान भी मौजूद

पंजाब और हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता शुरू हो गई है। केंद्र की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय बातचीत में शामिल हैं। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बैठक में मौजूद हैं। 


18 Feb 2024, 8:30 PM

पंजाब के सीएम भगवंत मान किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच वार्ता में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ में बैठक स्थल पर पहुंचे

18 Feb 2024, 8:28 PM

केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के लिए किसान नेता चंडीगढ़ में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट पहुंचे


18 Feb 2024, 7:55 PM

किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चंडीगढ़ पहुंचे

18 Feb 2024, 7:17 PM

BJP सरकार UCC के नाम पर देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को किनारे कर देती हैः डिंपल यादव

राज्यसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जैसा कि भारतीय संविधान में लिखा है, भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यूसीसी के नाम पर, सरकार देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को किनारे कर देती है। बीजेपी चुनावों के दौरान कुछ मुद्दों को उजागर करती है और बाद में केवल उनकी उपेक्षा करती है।


18 Feb 2024, 6:56 PM

बीजेपी संविधान को नष्ट कर रही है, हमें एक साथ भारत और लोकतंत्र को बचाने के लिए हराना होगाः डी राजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सीपीआई के महासचिव डी. राजा ने कहा कि बीजेपी संविधान को नष्ट कर रही है और उन सभी लोकतांत्रिक संवैधानिक मूल्यों को कमजोर कर रही है जिनका हम अब तक पालन करते आए हैं और इसीलिए इंडिया गठबंधन में वामपंथी दल और धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक पार्टियां आई हैं। हमें एक साथ भारत और लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी को हराना होगा।

18 Feb 2024, 5:57 PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय किसान नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए


18 Feb 2024, 5:49 PM

प्रयागराज में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, OBC, SC-ST की अनदेखी का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रयागराज में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या आपने 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' देखी? क्या आपने कोई ओबीसी या एसटी/एससी चेहरा देखा? इसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन और पीएम नरेंद्र मोदी ने भाग लिया, लेकिन हमने उन लोगों को नहीं देखा जो वास्तव में देश को चलाते हैं। ये लोग यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप लोग कभी भी देश पर नियंत्रण नहीं कर सकें।

18 Feb 2024, 5:43 PM

बशीरहाट कोर्ट ने संदेशखाली हिंसा मामले में TMC नेता शिबू हाजरा को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा


18 Feb 2024, 4:59 PM

भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त ली 

भारत ने राजकोट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर टेस्ट मैच की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए अंग्रेज टीम 122 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है।

18 Feb 2024, 4:33 PM

नीतीश के पाला बदलने के सवाल पर उनके ही विधायक ने कहा- हर समय खुला है दरवाजा

नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़ एनडीए में शामिल होने व नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनेे के बाद बयानों का सिलसिला चला पड़ा है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बयान में कहा कि नीतीश कुमार के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है। अब नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ जाने के सवाल पर जदयू के भागलपुर से विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि यदि नीतीश कुमार वापस जाना चाहेंगे, तो उन पर विचार होगा। हमारा दरवाजा किसी के लिए बंद नहीं होता है।


18 Feb 2024, 4:33 PM

'फिर एक बार मोदी सरकार', बीजेपी का थीम सॉन्ग रिलीज

आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर थीम सॉन्ग जारी किया है। इसका टाइटल है ''फिर एक बार मोदी सरकार''।

18 Feb 2024, 4:32 PM

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से फिर शुरू हुई


18 Feb 2024, 4:29 PM

दीपेंद्र हुड्डा ने अग्नीवीर योजना पर उठाया सवाल, केंद्र सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अग्नीवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा की मांग है कि सरकार अग्निवीर योजना को वापस ले। 75 साल तक हर देशवासी को देश की सेना पर गर्व था कि उन्होंने देश के झंडे को हमेशा ऊंचा रखने का काम किया है। 1971 में पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया। कारगिल युद्ध में हमने पाकिस्तान को झुका दिया। ये काम स्थाई भर्ती के जरिए नियुक्त सेना ने किया था। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि स्थाई भर्ती हटाने की मांग किसकी थी?

18 Feb 2024, 3:47 PM

IND vs ENG: 50 पर इंग्लैंड को छठा झटका, स्टोक्स भी पवेलियन लौटे

इंग्लैंड को 50 के ही स्कोर पर छठा झटका लगा। कुलदीप यादव ने कप्तान बेन स्टोक्स को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 15 रन बना सके। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने ओली पोप (3), जो रूट (7) और जॉनी बेयरस्टो (4) को पवेलियन भेजा था। बुमराह ने क्राउली (11) को आउट किया था।


18 Feb 2024, 3:34 PM

IND vs ENG, 3rd Test, Day 4: बड़ी जीत की ओर बढ़ा भारत, 50 रन पर इंग्लैंड ने गवाएं 5 विकेट

राजकोट में 557 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम को 5वां झटका लगा है, रुट जड़ेजा का शिकार हुए हैं।

18 Feb 2024, 3:20 PM

किसानों की आय दोगुनी होगी, क्या इससे बड़ा झूठ दुनिया में है? नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि किसानों की एमएसपी और आय दोगुनी होगी, क्या इससे बड़ा झूठ दुनिया में है?


18 Feb 2024, 1:27 PM

भारत ने दूसरी पारी की घोषित, इंग्लैंड को दिया 557 रनों का लक्ष्य

भारत ने राजकोट टेस्ट में अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी. इस तरह उसकी कुल बढ़त 556 रनों की हुई और इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रन बनाने का लक्ष्य मिला।

18 Feb 2024, 1:13 PM

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जमा दिया है. ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक है।


18 Feb 2024, 12:56 PM

यशस्वी जयसवाल ने एक पारी में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का गौरव हासिल किया 

18 Feb 2024, 12:30 PM

विद्यासागर महाराज के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित


18 Feb 2024, 12:19 PM

हमने प्रशासन से कहा है कि उन्हें बिना देरी किए हुए मुआवजा देना चाहिए, हाथियों के हमले में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने के बाद बोले राहुल गांधी

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा, ''हम पिछले कुछ समय से मानव-पशु संघर्ष के कारण आने वाली इन त्रासदियों का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों में इनकी संख्या अधिक हो गई है...इसलिए मैं यहां उन लोगों से बात करने आया हूं जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। हमने प्रशासन से कहा है कि उन्हें बिना देरी किए हुए मुआवजा देना चाहिए। हमने एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली स्थापित करने और उसका परीक्षण करने पर भी विचार करने का सुझाव दिया है..."

18 Feb 2024, 12:02 PM

भारतीय महिला टीम ने मलेशिया में फाइनल में थाईलैंड पर 3-2 से जीत के साथ अपना पहला बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप खिताब जीता


18 Feb 2024, 12:00 PM

IND vs ENG, 3rd Test: यशस्वी 150 रन के पास, भारत का लंच तक स्कोर- 314/4

राजकोट टेस्ट में भारत ने 440 रन की बढ़त बना ली है। चौथे दिन लंच तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 314 रन हो गया है। यशस्वी जायसवाल अपने 150 रन से 1 रन दूर हैं।

18 Feb 2024, 11:54 AM

आगामी लोकसभा चुनाव पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक के लोग बेहतर मतदान करेंगे क्योंकि हमने सभी गारंटी लागू की हैं 


18 Feb 2024, 11:38 AM

किसानों के प्रदर्शन को लेकर पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट पर लगा बैन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब के भी 7 जिलों में 24 फरवरी तक इंटरनेट पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई है।

18 Feb 2024, 11:13 AM

पहली बार, आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत सहित भारतीय नौसेना के दोनों विमान वाहक 21-27 फरवरी तक विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले बहुराष्ट्रीय अभ्यास मिलान-2024 में भाग लेंगे


18 Feb 2024, 10:45 AM

गांदरबल जिले के बालटाल, सोनमर्ग में बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया

18 Feb 2024, 10:29 AM

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि ली:डोंगरगढ़ के चन्द्रगिरि तीर्थ में 3 दिन उपवास के बाद देह त्यागी

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में जैन मुनि विद्यासागर ने शनिवार की देर रात को देह त्याग दिया।


18 Feb 2024, 10:24 AM

केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड में बाघ के हमले में मारे गए प्रजीश के घर पहुंचे

18 Feb 2024, 9:52 AM

IND vs ENG 3rd Test: चौथे दिन का खेल शुरू, शुभमन गिल से शतक की उम्मीद; भारत का स्कोर 200 के पार


18 Feb 2024, 9:31 AM

केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड में हाथी के हमले में मारे गए वन संरक्षक अजीश के परिवार से की मुलाकात

18 Feb 2024, 9:26 AM

बांदीपोरा, जम्मू-कश्मीर: गुरेज और तुलैल घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी 


18 Feb 2024, 9:11 AM

केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड में जंगली हाथी द्वारा मारे गए वन विभाग के चौकीदार वीपी पॉल के आवास पर पहुंचे

18 Feb 2024, 9:11 AM

एस जयशंकर की चीन के विदेश मंत्री वांग से मुलाकात


18 Feb 2024, 8:20 AM

हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ी

किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा में इंटरनेट पर लगी पाबंदी को बढ़ा दिया गया है। हरियाणा के सात जिलों में लगी इंटरनेट पाबंदी को बढ़ाया गया है।अब 19 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी। जिन जिलों में इंटरनेट पर बैन लगाया गया है, उसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा शामिल हैं।

18 Feb 2024, 8:09 AM

किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च: शंभू सीमा पर चाय बनाते हुए किसान


18 Feb 2024, 8:29 AM

ओडिशा: भुवनेश्वर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा

18 Feb 2024, 7:43 AM

शंभू बॉर्डर पर आज हमारा छठा दिन है। आज हम सरकार से बातचीत भी कर रहे हैं: किसान नेता

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर आज हमारा छठा दिन है। आज हम सरकार से बातचीत भी कर रहे हैं। सरकार ने कुछ समय मांगा है और कहा है कि वह इस मामले पर चर्चा करेगी।'' केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत करें और इसका समाधान निकालें...''


18 Feb 2024, 7:40 AM

महाराष्ट्र: अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के अटल सेतु ब्रिज से 5 किलोमीटर लंबी एलएंडटी सी ब्रिज मैराथन को हरी झंडी दिखाई

18 Feb 2024, 7:35 AM

मुंबई के अटल सेतु पर एल एंड टी सी ब्रिज मैराथन का आयोजन


18 Feb 2024, 7:34 AM

बिहार के दरभंगा में दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद

बिहार के दरभंगा में दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। मूर्ति विसर्जन में हिंसा के बाद प्रशासन की सख्ती सामने आई है।

18 Feb 2024, 7:27 AM

केंद्र और किसान संगठनों के बीच आज अहम बैठक

आज किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की बैठक में कोई समाधान निकल सकता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia