बड़ी खबर LIVE: जनवरी-अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 899 किसानों ने आत्महत्या की

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के दौरान 899 किसानों ने आत्महत्या की, जिनमें से 537 ने गत छह महीनों में अपनी जान दी, जब बाढ़ के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

18 Nov 2025, 10:32 PM

मणिपुर में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, उग्रवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामद 

मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल लगातार सक्रिय हैं। ताजा कामयाबी में असम राइफल्स ने इम्फाल पश्चिम जिले की पुलिस कमांडो के साथ मिलकर छापेमारी की। यह कार्रवाई इम्फाल पश्चिम के नगैरंगबाम इलाके में हुई, जहां खुफिया सूचना के आधार पर एक संदिग्ध उग्रवादी ठिकाने को निशाना बनाया गया।

सुरक्षा बलों ने पूरी सावधानी और सटीकता के साथ इलाके को घेरा और तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान जो सामान मिला उसने सभी को चौंका दिया। वहां से एक सिंगल बैरल बंदूक, एक बोल्ट एक्शन राइफल, पांच नौ मिलीमीटर पिस्तौल, साठ जिंदा कारतूस, पांच हथगोले और दो देसी बम बरामद हुए। इसके अलावा, दो बाओफेंग वॉकी-टॉकी सेट, एक मोटोरोला हैंडसेट और कई अन्य युद्धक सामग्री भी मिली। यह सारा सामान स्पष्ट रूप से किसी बड़े हमले की तैयारी के लिए जमा किया गया था।

कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी बरामद वस्तुओं को सील करके तुरंत पटसोई पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया, ताकि आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सके। असम राइफल्स के अधिकारियों का कहना है कि मणिपुर में हिंसा भड़काने की हर कोशिश को इसी तरह नाकाम किया जाएगा।

18 Nov 2025, 9:51 PM

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, सरकार ने 5 जिले के IPS का किया तबादला

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार ने पांच जिले के आईपीएस का तबादला कर दिया है। तुषार गुप्ता शहीद भगत सिंह नगर के नए एसएसपी होंगे। वहीं मेहताब सिंह बटाला के एसएसपी होंगे।

18 Nov 2025, 9:20 PM

सुप्रिया श्रीनेत ने SIR बैठक कहा, "SIR के माध्यम से जो किया जा रहा है वो सोची समझी सुनियोचित वोट काटने की साजिश है

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने SIR बैठक कहा, "SIR के माध्यम से जो किया जा रहा है वो सोची समझी सुनियोचित वोट काटने की साजिश है और इस पर हम सजगता से काम कर रहे हैं। लेकिन SIR के माध्यम से जो वोट देने का अधिकार है उस पर सबसे कड़ा प्रहार किया जा रहा है।"


18 Nov 2025, 7:41 PM

एसआईआर लोकतंत्र को खत्म करने का मंसूबा, बीजेपी के लिए काम कर रहा है निर्वाचन आयोग: कांग्रेस 

कांग्रेस ने 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच मंगलवार को आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र को खत्म करने का एक मंसूबा है तथा निर्वाचन आयोग (ईसी) भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए काम कर रहा है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला किया गया कि एसआईआर के विषय पर दिल्ली के रामलीला मैदान में दिसंबर के पहले सप्ताह में एक रैली आयोजित की जाएगी।

18 Nov 2025, 7:23 PM

दिल्ली ब्लास्ट मामला: मुंबई में तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए, पूछताछ जारी

दिल्ली में कार ब्लास्ट मामले के आरोपी से जुड़े तीन व्यक्तियों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, विशेष टीम द्वारा गुप्त अभियान में इन लोगों को शहर के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी के संपर्क में थे। पुलिस का कहना है कि ये व्यक्ति भी ठीक उसी तरह संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, जैसे इस मॉड्यूल के दो प्रमुख आरोपी डॉ. उमर मोहम्मद और डॉ. मुज़म्मिल। राज्य के कई जिलों में भी इसी तरह की जांच जारी है।


18 Nov 2025, 5:23 PM

जनवरी-अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 899 किसानों ने आत्महत्या की

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के दौरान 899 किसानों ने आत्महत्या की, जिनमें से 537 ने गत छह महीनों में अपनी जान दी, जब बाढ़ के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

कृषि राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है और समर्पित योजनाओं और प्रोत्साहनों पर खर्च बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

18 Nov 2025, 4:04 PM

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "कोई भी धमाका सरकार की नाकामी है 

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "कोई भी धमाका सरकार की नाकामी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धमाका होना ये हमारे लिए और भी शर्मनाक है। अगर दिल्ली में सुरक्षा नहीं है, तो कहाँ होगी? भारत सरकार, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना होगा।" पार्टी नेता हुसैन दलवई के एक बयान पर उन्होंने कहा, "किसी भी गैंगस्टर को, चाहे वह पंजाबी हो, गुजराती हो या कश्मीरी, माफ़ नहीं किया जाना चाहिए..."


18 Nov 2025, 2:25 PM

दिल्ली ब्लास्ट: कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया आरोपी जसीर

18 Nov 2025, 12:55 PM

दिल्ली टेरर ब्लास्ट केस: आरोपी जसीर बिलाल उर्फ ​​दानिश को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा पेश किए जाने से पहले पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई। 


18 Nov 2025, 12:09 PM

दिल्ली में दो CRPF स्कूल को मिली बम की धमकी, साकेत और रोहिणी कोर्ट में भी अलर्ट

18 Nov 2025, 11:42 AM

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में पार्टी के हेडक्वार्टर 'इंदिरा गांधी भवन' पहुंचे, वे यहां SIR पर पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे 


18 Nov 2025, 11:19 AM

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक मुंबई के सेशंस कोर्ट (स्पेशल PMLA कोर्ट) पहुंचे 

18 Nov 2025, 10:51 AM

दिल्ली आतंकी धमाका मामला: हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से रवाना हुए


18 Nov 2025, 8:59 AM

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर: काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) की ओर से कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।

18 Nov 2025, 8:58 AM

अल फलाह यूनिवर्सिटी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और अन्य स्थानों पर कुल 25 ठिकानों पर ये छापेमारी की जा रही है 


18 Nov 2025, 8:56 AM

भारी बारिश की चेतावनी के कारण पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, प्राइवेट स्कूल और सभी कॉलेज आज बंद रहेंगे 

18 Nov 2025, 8:04 AM

दिल्ली: आज सुबह गाज़ीपुर इलाके से ज़हरीले स्मॉग की एक परत शहर को ढकती हुई दिख रही है। इलाके के आसपास AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 345 है।


18 Nov 2025, 8:03 AM

दिल्ली आतंकी ब्लास्ट केस: फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के ओखला (दिल्ली) ऑफिस में सेंट्रल एजेंसी की रेड जारी है।

18 Nov 2025, 8:03 AM

दिल्ली: आज सुबह अक्षरधाम इलाके की तस्वीरें, शहर में ज़हरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है


18 Nov 2025, 8:00 AM

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में गिरेगा तापमान, यूपी–बिहार में शीतलहर के असर

उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और ज्यादातर शहरों में तापमान लगातार गिर रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अब दोपहर की हल्की धूप भी राहत देने लगी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia