बड़ी खबर LIVE: IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया, मार्क वुड ने झटके 5 विकेट

आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली को 50 रन से हरा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले में मार्क वुड की गेंदबाजी के बदौलत मेहमान टीम जीतने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ डेविड वॉर्नर ही संघर्ष कर पाए जिन्होंने 56 रनों की पारी खेली।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 
user

नवजीवन डेस्क

01 Apr 2023, 11:30 PM

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया, मार्क वुड ने झटके 5 विकेट

आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली को 50 रन से हरा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले में मार्क वुड की गेंदबाजी के बदौलत मेहमान टीम जीतने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ डेविड वॉर्नर ही संघर्ष कर पाए जिन्होंने 56 रनों की पारी खेली।

01 Apr 2023, 11:24 PM

पटना में 12 साल के बच्चे की हत्या करने वाले को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

पटना जिले में शनिवार को एक व्यक्ति, जिसने एक 12 वर्षीय लड़के की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और अपराध करने के बाद हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया था, उसे गुस्साई भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुनपुन में हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

01 Apr 2023, 11:23 PM

पश्चिम बंगाल में एनएच-19 पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

 पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पूर्वी बर्दवान के शक्तिगढ़ में एक लोकप्रिय मिठाई की दुकान के पास हुई।


01 Apr 2023, 11:02 PM

बिहार के सासाराम में बम ब्लास्ट, पांच घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया

01 Apr 2023, 10:36 PM

महाराष्ट्र: नागपुर के गांधीबाग गार्डन में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया


01 Apr 2023, 10:28 PM

सीबीआई अदालत ने डीए मामले में आईएएस अधिकारी को तीन साल की सजा सुनाई

यहां की एक सीबीआई अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में शनिवार को आईएएस अधिकारी कवाड़ी नरसिम्हा को तीन साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई और एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने 21 दिसंबर 2006 को मिजोरम सरकार के तत्कालीन सचिव श्री नरसिम्हा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 1991 और 2006 के बीच अपनी सेवा की अवधि के दौरान 32.31 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की थी और उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है।

01 Apr 2023, 10:07 PM

दिल्ली में कोरोना के 416 नए मामले, 7 महीने में सबसे ज्यादा मामला


01 Apr 2023, 9:59 PM

टेंडर मामले में रिश्वत: कर्नाटक बीजेपी विधायक को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बेंगलुरू में जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने टेंडर मामले में रिश्वत के मामले में कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को शनिवार को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लोकायुक्त के अधिकारियों द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायमूर्ति जयथ कुमार ने यह आदेश जारी किया।

01 Apr 2023, 9:49 PM

बिहार : भूमि विवाद में महिला सहित 3 लोगों की हत्या

बिहार के मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया जाता है कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई जबकि दो लोगों की अत्यधिक पिटाई से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सोहरवा गांव में शनिवार को एक जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गए और मारपीट होने लगी। इस दौरान बात और बिगड़ गई और गोली चलने लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस विवाद में गोली लगने से नवल कुमार (28) नामक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अत्यधिक पिटाई से दूसरे पक्ष की बिजली देवी (65) और प्रभास कुमार (26) की चोट लगने से मौत हो गई।


01 Apr 2023, 9:26 PM

राहुल गांधी लोकतंत्र और जनता के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

01 Apr 2023, 9:24 PM

सासाराम हिंसा: अबतक 26 लोग गिरफ्तार, इलाके में फिलहाल शांति


01 Apr 2023, 8:50 PM

अकाली दल सद्भाव के मुद्दे पर जालंधर उपचुनाव लड़ेगा 

 शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) कोर कमेटी ने शनिवार को जालंधर संसदीय उपचुनाव को शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ-साथ कमजोर वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए लड़ने का संकल्प लिया, जिनके लाभ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा 'छीन' लिए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अकाली दल अध्यक्ष को जालंधर उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार का चयन करने के लिए अधिकृत किया गया है।

01 Apr 2023, 8:50 PM

पंजाब: पटियाला जेल से रिहा होकर घर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू


01 Apr 2023, 8:31 PM

संजय राउत को जान से मारने की धमकी के मामले में पुणे पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

 शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा संदेश मिलने के कुछ घंटों बाद पुणे पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राउत को शुक्रवार शाम एक व्हाट्सएप संदेश में धमकी मिली। जिसमें चेतावनी दी गई थी कि पिछले साल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संदर्भ में उन्हें दिल्ली में एके-47 से गोली मार दी जाएगी।

01 Apr 2023, 8:31 PM

रामराज्य की बात करने वाले जातीय जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी जातियों में उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण मिले। भाजपा ओबीसी की दुश्मन है। कहा कि जो रामराज्य की बात कर रहे हैं वह जातीय जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा "जातीय जनगणना होने से ही सभी जातियों को सामाजिक न्याय मिल पाएगा। जातीय जनगणना हो और सभी जातियों में उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण मिले। भाजपा ओबीसी की दुश्मन है। जो रामराज्य की बात कर रहे हैं वह जातीय जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते हैं।"


01 Apr 2023, 8:30 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आठ टोल प्लाजा बंद किए

जाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य के आठ टोल प्लाजा बंद कर दिए, जिससे आम लोगों के रोजाना 10.12 लाख रुपये की बचत हुई। मुख्यमंत्री ने कीरतपुर साहिब-नंगल-ऊना रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद कराने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये टोल प्लाजा पिछली सरकारों से मिलीभगत करके लोगों को अवैध रूप से लूट रहे हैं।

01 Apr 2023, 8:03 PM

पीवी सिंधु ने सिंगापुर की येओ जिया मिन को हराकर मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश किया


01 Apr 2023, 8:01 PM

IPL 2023 : पंजाब किंग्स की विजयी शुरुआत, डकवर्थ लुईस नियम से KKR को 7 रन से दी मात 

01 Apr 2023, 7:51 PM

महाराष्ट्र पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभड़े, एक माओवादी ढेर

हथियारों से लैस करीब पांच-छह दर्जन माओवादियों ने हेदरी के घने जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस कमांडो टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में एक माओवादी को ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गढ़चिरौली जिले के हेदरी में हिक्कर जंगलों में क्रैक सी-60 कमांडो दल उग्रवाद-विरोधी अभियान में लगे हुए थे, तब लगभग 45 मिनट तक लगातार मुठभेड़ चली।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि सुबह करीब 11 बजे करीब 60-70 माओवादियों ने अचानक सी-60 बलों पर गोलियां चला दीं और उनसे रुकने और आत्मसमर्पण करने की अपील के बावजूद उन्होंने गोलीबारी जारी रखी।


01 Apr 2023, 7:51 PM

गुरुग्राम : मेदांता, फोर्टिस अस्पतालों को 20 फीसदी बेड बीपीएल, ईडब्ल्यूएस परिवारों के लिए रखने का निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा की गई पहल के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के परिवारों को अब गुरुग्राम के मेदांता और फोर्टिस अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इन अस्पतालों को बीपीएल परिवारों के इलाज के लिए कुल बिस्तरों की संख्या का 20 प्रतिशत भी आरक्षित करना चाहिए।

जिन अस्पतालों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से रियायती दरों पर जमीन मिली है, उन्हें सरकार की योजना के अनुसार इन परिवारों को इलाज मुहैया कराना होगा।

01 Apr 2023, 7:37 PM

कंज्यूमर कोर्ट अत्याचारपूर्ण कृत्यों से जुड़े मामलों का फैसला नहीं कर सकती : सुप्रीम कोर्ट

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि उपभोक्ता अदालतें (कंज्यूमर कोर्ट) तथ्यों के अत्यधिक विवादित प्रश्नों या कपटपूर्ण कृत्यों या धोखाधड़ी जैसे आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतों का फैसला नहीं कर सकती हैं। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा: आयोग के समक्ष कार्यवाही प्रकृति में संक्षिप्त होने के कारण, तथ्यों के अत्यधिक विवादित प्रश्नों या कपटपूर्ण कृत्यों या धोखाधड़ी जैसे आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतों को उक्त अधिनियम के तहत मंच/आयोग द्वारा तय नहीं किया जा सकता है।


01 Apr 2023, 7:22 PM

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज़ बदला, तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू 

01 Apr 2023, 7:08 PM

पेशावर में सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में पेशावर के गढ़ी अता मोहम्मद इलाके में एक अज्ञात हमलावर ने सिख दुकानदार की हत्या कर दी, पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने दयाल सिंह (35) पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सदर मलिक हबीब ने डॉन को बताया, हमलावर ने सिंह की दुकान के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और पिस्टल से दो गोलियां चलाईं। सिंह के सिर और सीने में गोलियां लगीं।


01 Apr 2023, 7:07 PM

बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया

एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद कड़े फैसले लेते हुए ट्विटर ने 26 जनवरी से 25 फरवरी के बीच भारत में बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देने वाले रिकॉर्ड 682,420 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। मस्क के तहत मंथन के दौर से गुजर रहे माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,548 खातों को भी बंद कर दिया। ट्विटर ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उसे शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से भारत में उपयोगकर्ताओं से सिर्फ 73 शिकायतें मिलीं।

01 Apr 2023, 7:07 PM

नीतीश ने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के लिए काम तेज करने के दिए निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को प्रदेश में 10 लाख युवाओं को नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

नीतीश कुमार शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 5 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीपीएससी की स्थापना 1 अप्रैल, 1949 में हुई थी जिसका मुख्यालय रांची में था, लेकिन वर्ष 1951 में इसका मुख्यालय रांची से पटना स्थानांतरित किया गया।


01 Apr 2023, 7:05 PM

IPL2023: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया

01 Apr 2023, 7:01 PM

दिल्ली: द्वारका साउथ इलाके में एडवोकेट की गोली मारकर हत्या


01 Apr 2023, 6:36 PM

जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर की फायरिंग

मा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि सांबा जिले के रामनगर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात करीब 12.15 बजे एक संदिग्ध ड्रोन की टिमटिमाती रोशनी देखी गई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने टिमटिमाती रोशनी की ओर फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन को वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

01 Apr 2023, 6:36 PM

भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया

मेटा-स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में फरवरी के महीने में भारत में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खराब खातों पर प्रतिबंध लगा दिया, कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। व्हाट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच, 4,597,400 व्हाट्सएप खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया और इनमें से 1,298,000 खातों को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।


01 Apr 2023, 6:31 PM

बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचे

01 Apr 2023, 6:16 PM

अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है : नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से रिहा हो गए हैं। बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।


01 Apr 2023, 6:07 PM

IPL 2023 : KKR को दोहरा झटका, अर्शदीप ने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को चलता किया, स्कोर-17/2

आईपीएल 2023 सीजन के दूसरे मैच पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 192 रनों का लक्ष्य दिया है। अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर में केकेआर को दोहरा झटका दिया है। केकेआर ने 2 ओवर में दो विकेट पर 17 रन बनाए हैं।

01 Apr 2023, 6:02 PM

नवजोत सिंह सिद्धू रिहा, 10 महीने बाद पटियाला जेल से बाहर आए


01 Apr 2023, 6:00 PM

IPL 2023 : KKR को पहला झटका, अर्शदीप ने मंदीप को चलता किया, स्कोर-13/1

केकेआर को पहला झटका लगा है। मंदीप को अर्शदीप ने 2 रन पर आउट कर दिया है। पंजाब किंग्स ने केकेआर को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है।

01 Apr 2023, 5:54 PM

IPL 2023 : KKR की बल्लेबाजी शुरू, पंजाब किंग्स ने दिया है 192 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन का दूसरा मैच पंजाब किंग्सऔर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली में खेला जा रहा है। मुकाबले में पंजाब किंग्स ने केकेआर को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है। केकेआर के लिए मंदीप और गुरबाज पारी की शुरुआत करने आए हैं।


01 Apr 2023, 5:44 PM

बिहार: सासाराम में बिल्कुल सामान्य वातावरण, हम लोगों से अपील करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान ना दें: धर्मेंद्र कुमार, जिला कलेक्टर

01 Apr 2023, 5:37 PM

दक्षिण दिल्ली के होटल में मृत मिला व्यक्ति, हत्या का मामला दर्ज

 दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग स्थित एक होटल में 54 वर्षीय एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। एन्क्लेव क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी दीपक सेठी के रूप में हुई है। सफदरजंग एन्क्लेव थाने को बलजीत लॉज में एक व्यक्ति की मौत के संबंध में शुक्रवार दोपहर 12:49 मिनट पर पीसीआर कॉल मिली।


01 Apr 2023, 5:36 PM

यूकेपीएससी पेपर लीक मामला: एसआईटी ने 50 हजार के इनामी पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल को किया गिरफ्तार

पेपर लीक कांड में फरार चल रहे 50,000 के इनामी पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल को आखिरकार एसआइटी ने गिरफ्तार कर ही लिया। उसके कब्जे से सवा चार लाख की नकदी और दो ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और जेई एई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में नारसन के मोहम्मदपुर गांव का प्रधान व भाजपा का पूर्व मंगलौर मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल एसआइटी की पकड़ से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर आइजी गढ़वाल करण सिंह नागन्याल ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

01 Apr 2023, 5:32 PM

बिहार: नालंदा हिंसा में शामिल 27 से ज्यादा लोगों पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिलहाल इलाके में शांति


01 Apr 2023, 5:30 PM

रामनवमी पर हिंसा: बिहार प्रशासन इस पर नजर रख रहा है और गलती करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: शक्ति यादव, आरजेडी

01 Apr 2023, 5:16 PM

IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने KKR को दिया 192 रनों का लक्ष्य, राजपक्षा ने जड़े तेज पचासा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन का दूसरा मैच पंजाब किंग्सऔर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली में खेला जा रहा है। मुकाबले में पंजाब किंग्स ने केकेआर को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है। पंजाब के लिए राजपक्षे ने 50 रन की तेज पारी खेली।


01 Apr 2023, 5:09 PM

हावड़ा में स्थिति सामान्य, लगातार हो रही पेट्रोलिंग : प्रवीन त्रिपाठी, पुलिस कमिश्नर

01 Apr 2023, 4:40 PM

पीएम मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में स्कूली छात्रों और ट्रेन के कर्मचारियों के साथ बातचीत की  


01 Apr 2023, 4:19 PM

बिहार में हुई हिंसक झड़प पर नीतीश ने कहा, दुख की बात, आपस में झगड़ा साधारण बात नहीं

बिहार के सासाराम में हुई हिंसक घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह के रविवार को सासाराम जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंसक घटनाओं को दुख की बात बताते हुए कहा कि जरूर कोई ना कोई गड़बड़ी किया है।

01 Apr 2023, 3:30 PM

योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला IPL मैच देखेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला IPL मैच देखेंगे।


01 Apr 2023, 3:08 PM

यूपी के अमेठी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें क्षेत्र में किसानों की मुसीबतें बढ़ीं

यूपी के अमेठी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। बारिश और ओले गिरने से किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

01 Apr 2023, 2:50 PM

उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि से खटीमा में किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हुई

उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि से खटीमा में किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हुई। SDM रविन्द्र बिष्ट ने बताया, "बारिश की वजह से खड़ी गेंहूं की फसल को नुकसान हुआ है। DM ने एक टीम गठित की है जो नुकसान का नीरिक्षण कर रिपोर्ट बनाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।"


01 Apr 2023, 2:18 PM

दिल्ली पुलिस ने कंझावला हिट एंड मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

दिल्ली पुलिस ने आज कंझावला हिट एंड मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य नष्ट करने, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में आरोप लगाए हैं। चार्जशीट में 117 गवाहों का हवाला दिया गया है।

01 Apr 2023, 2:08 PM

पंजाब: पटियाला जेल के बाहर ढोल बजाए जा रहे, आज नवजोत सिंह सिद्धू को रिहा किया जाएगा


01 Apr 2023, 1:48 PM

उत्तर प्रदेश: कानपुर के बांसमंडी इलाके में दुकानों में लगी आग को बुझाने का कार्य 2 दिन से जारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बांसमंडी इलाके में दुकानों में लगी आग को बुझाने का कार्य 2 दिन से जारी है। आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी, कानपुर ने बताया, "आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। उम्मीद है कि अगले 5-6 घंटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। एक शव बरामद हुआ है। "

01 Apr 2023, 1:29 PM

विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना मेरे लिए खुशी की बात है- मुक्केबाज निकहत ज़रीन 

मुक्केबाज निकहत ज़रीन ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना मेरे लिए खुशी की बात है। अब मेरा फोकस एशियन गेम्स पर है। होम ग्राउंड ने मेरा हौसला बढ़ाया, जिससे मुझे बहुत ताकत मिली।


01 Apr 2023, 1:17 PM

रामनवमी के दौरान सासाराम और नालंदा में हिंसा की घटनाओं पर बिहार सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

रामनवमी के दौरान सासाराम और नालंदा में हिंसा की घटनाओं पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने  कहा कि दुख की बात है। हमें कल जैसे ही पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है, हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए।

01 Apr 2023, 12:58 PM

बिहार: नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में कल हुई 2 गुटों में झड़प के चलते धारा-144 लागू है  

बिहार के नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में कल हुई 2 गुटों में झड़प के चलते धारा-144 लागू है। मोहम्मद नौशाद आलम नामक एक दुकानदार ने बताया, "हमारे साथ बहुत अन्याय हुआ है। कुछ उपद्रवियों ने मेरी दुकान से सामान लूटा है। कुछ स्थानीय उपद्रवी हैं, मैंने उन्हें चिन्हित किया हुआ है।"


01 Apr 2023, 12:46 PM

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई, बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल से खुलेंगे

01 Apr 2023, 12:34 PM

50 साल में हमारे जंगलों, वन्य इलाकों को बचाने के लिए जो उपलब्धि हुई वह आज खतरे में है- जयराम रमेश 

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में संशोधन लया गया था। इस संशोधन से हाथियों के व्यापार पर जो अंकुश लगया गया था उसका दरवाजा खोला जा रहा है। हाथी को 2010 में राष्ट्रीय हेरीटेज पुश का दर्ज़ा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इसमें सरकार को अधिकार दिया गया है कि किन हालात में हाथियों का व्यापार हो सकता है। यह बिल सलेक्ट कमेटी को भेजा जाएगा न कि स्थाई कमेटी को क्योंकी उसका अध्यक्ष मैं हूं। 50 साल में हमारे जंगलों, वन्य इलाकों को बचाने के लिए जो उपलब्धि हुई वह आज खतरे में है।


01 Apr 2023, 12:05 PM

मध्य प्रदेश: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर मंदिर हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर मंदिर हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "राजनीतिक दबाव के चलते अवैध निर्माण के नोटिस दबा दिए गए। हमारी सरकार आने पर हम रेपिड रेस्क्यू फोर्स बनाएंगे जिससे बल 15 मिनट में पहुंच जाए।"

01 Apr 2023, 11:36 AM

मेरठ: आज से हाईवे, एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की नई दरें लागू होने से टोल महंगा हुआ  

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आज से हाईवे, एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की नई दरें लागू होने से टोल महंगा हो गया है। मेरठ में एक वाहन चालक हिमांशु गोयल ने कहा, "इससे प्रतिदिन आने जाने वालों को बहुत परेशानी होगी। वेतन नहीं बढ़ रहा, टोल बढ़ गया है। "


01 Apr 2023, 11:32 AM

संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा संदेश मिला जिसमें दिल्ली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की तरह उनकी हत्या करने की कही गई है। संजय राउत ने शिकायत दर्ज़ कराई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

01 Apr 2023, 10:59 AM

विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन का हैदराबाद के आरजीआई हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया  

विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन का हैदराबाद के आरजीआई हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। तेलंगाना के मंत्री वी. श्रीनिवास गौड, तेलंगाना खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष अंजनेया गौड़ और उनके परिवार के सदस्य स्वागत के लिए हवाई अड्डे पहुंचे।


01 Apr 2023, 10:38 AM

हरियाणा: रामनवमी के दौरान सोनीपत की एक मस्जिद में कथित तौर पर भगवा झंडा फहराने की घटना सामने आई

हरियाणा: रामनवमी के दौरान सोनीपत की एक मस्जिद में कथित तौर पर भगवा झंडा फहराने की घटना सामने आई। ACP (कानून-व्यवस्था) विपिन कादियान ने बताया, "खरखोदा में कुछ लड़कों द्वारा धार्मिक झंडा फैराया गया था। हमने मामले में FIR दर्ज कर ली है। मामले में 5 गिरफ्तारी हुई हैं।"

01 Apr 2023, 10:29 AM

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,994 नए मामले आए सामने

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,994 नए मामले सामने आए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 16,354 पर पहुंच चुकी है।


01 Apr 2023, 9:52 AM

ओडिशा वासियों को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- राहुल गांधी 

01 Apr 2023, 9:41 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज की संजय मार्केट में लगी आग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की संजय मार्केट में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।


01 Apr 2023, 9:37 AM

बिहार: नालंदा में पुलिस की पेट्रोलिंग कर रही है, जहां कल दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी

01 Apr 2023, 9:15 AM

झारखंड: जमशेदपुर से सुबह का दृश्य जहां कल हल्दीपोखर इलाके में रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव किया गया था


01 Apr 2023, 9:13 AM

केरल: कोझिकोड में कल्लई रोड पर एक कपड़ा दुकान में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

केरल के कोझिकोड में कल्लई रोड पर एक कपड़ा दुकान में आग लग गई। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

01 Apr 2023, 9:08 AM

पश्चिम बंगाल: हावड़ा के शिबपुर इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

पश्चिम बंगाल: हावड़ा के शिबपुर इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। स्थिति अब सामान्य है। यहां 'रामनवमी' पर आगजनी के बाद कल फिर से हिंसा हुई थी।


01 Apr 2023, 8:39 AM

पीएम मोदी ने HAL को 26,500 करोड़ रुपए के उच्चतम राजस्व प्राप्त करने पर बधाई दी 

01 Apr 2023, 8:20 AM

झारखंड के जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में कल रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव किया गया

झारखंड के जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में कल रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव किया गया। करीब 5 लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है।


01 Apr 2023, 8:18 AM

मध्य प्रदेश: इंदौर में एक कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मारी

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। SHO शशिकांत चौरसिया ने कहा, "घटना तेजाजी चौक की है। कार में 3 लोग सवार थे, ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 304 तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया है। हादसे में 2 की मृत्यु हुई है, कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी नशे में था। वैधानिक कार्रवाई जारी है।"

01 Apr 2023, 8:17 AM

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी आज भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे


01 Apr 2023, 8:16 AM

कानपुर के बांस मंडी स्थित रेडीमेड गारमेंट की पांच अलग-अलग कांपलेक्स में लगी आग पर काबू पाया गया

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बांस मंडी स्थित रेडीमेड गारमेंट की पांच अलग-अलग कांपलेक्स में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। DCP तेज स्वरूप सिंह ने बताया, "आग पर करीब-करीब काबू पा लिया गया है और बाहर से आग को बुझा दिया है। अभी नुकसान का आंकलन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि अंदर नहीं जाया जा सकता।"

01 Apr 2023, 8:07 AM

गैस सिलेंडर के दाम घटे, जानें क्या है नई कीमत

 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की गई है। दाम घटने के बाद अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपये होगी। वहीं सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia