बड़ी खबर LIVE: चौथे T20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बनाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

01 Dec 2023, 10:59 PM

उत्तरकाशी हादसे में रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमवीर फ्लाइट से लाए गए रांची, जोरदार स्वागत

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 17 दिनों के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमवीर शुक्रवार देर शाम विमान से रांची पहुंच गए। झारखंड सरकार ने सभी श्रमवीरों और उनके 12 परिजनों को फ्लाइट से लाने की व्यवस्था की थी।

01 Dec 2023, 10:58 PM

असम में नौकरी के बदले नकद घोटाला, मामले में 21 सरकारी अधिकारी निलंबित

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में नौकरी के बदले नकद घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने वरिष्ठ पुलिस कर्मियों सहित 21 उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

01 Dec 2023, 10:50 PM

चौथे T20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बनाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है।


01 Dec 2023, 10:15 PM

तमिलनाडु के मुख्य सचिव ने चक्रवात मिचौंग की संभावना को देखते हुए समीक्षा बैठक की

01 Dec 2023, 9:37 PM

राजस्थान के बाद अब तमिलनाडु में ED का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, डॉक्टर से 20 लाख रुपये वसूलते पकड़ा गया

राजस्थान के बाद अब तमिलनाडु में एक ईडी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डिंडीगुल में एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ईडी के अधिकारी अंकित तिवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद तिवारी को डिंडीगुल में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए ले जाया गया।


01 Dec 2023, 9:29 PM

चक्रवात 'मिचौंग' के कारण पुडुचेरी, कराईकल और यानम क्षेत्र के सभी स्कूल 4 दिसंबर को बंद रहेंगे

01 Dec 2023, 8:56 PM

मिजोरम चुनाव की मतगणना अब 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को होगी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख

भारत के निर्वाचन आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर, 2023 से बदलकर 4 दिसंबर, 2023 (सोमवार) कर दिया है। आयोग का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर, 2023 (रविवार) से किसी अन्य सप्ताह के दिन में बदलने का अनुरोध किया गया है, इस आधार पर कि 3 दिसंबर, 2023 को रविवार होने के कारण मिज़ोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व है।


01 Dec 2023, 8:52 PM

यूपी के श्रावस्ती के लोगों ने सुरंग से बचाए गए श्रमिक का अपने घर लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया

01 Dec 2023, 8:51 PM

पीएम मोदी ने दुबई में COP28 से इतर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ द्विपक्षीय बैठक की


01 Dec 2023, 8:23 PM

एग्जिट पोल पर बोले केसी वेणुगोपाल- सभी पांच राज्यों में कांग्रेस बनाएगी सरकार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर आए एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी पांच राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

01 Dec 2023, 7:51 PM

हिमाचल की कांग्रेस सरकार का बड़ा फैसला, कॉन्स्टेबल के 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट ने शुक्रवार को पुलिस कांस्टेबल के 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला करते हुए 1,226 पदों को भरने के लिए संशोधित मंजूरी भी दे दी। कैबिनेट ने अनाथों और समाज के कमजोर वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में कुछ और प्रावधान जोड़ने को भी मंजूरी दी।


01 Dec 2023, 7:49 PM

बीजेपी का नारा विकास का लेकिन सारे काम विनाश वालेः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इनका नारा तो विकास का है, लेकिन काम सारे विनाश के हैं। सरकार के पास विजन नहीं है, पैसा होने के बावजूद काम नहीं हो रहे हैं।

01 Dec 2023, 7:24 PM

मुजफ्फरनगर में घर से 18 वर्षीय लड़की का शव बरामद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से पुलिस ने एक घर से करीब 18 साल की एक लड़की का शव बरामद किया है। लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे हॉरर किलिंग से जोड़कर देख रही है।


01 Dec 2023, 7:06 PM

लखीमपुर खीरी: सिल्क्यारा सुरंग से बचाए गए श्रमिक मंजीत अपने घर पहुंचे

01 Dec 2023, 6:45 PM

हिमाचल में कॉन्स्टेबल के 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को पुलिस कांस्टेबल के 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला किया और 1,226 पदों को भरने के लिए संशोधित मंजूरी भी दी।

कैबिनेट ने अनाथों और समाज के कमजोर वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में कुछ और प्रावधान जोड़ने को भी मंजूरी दी।


01 Dec 2023, 6:42 PM

UN चीफ से मिले PM मोदी, क्लाइमेट चेंज को लेकर भारत के प्रयासों पर की चर्चा

01 Dec 2023, 6:35 PM

COP28 दुबई शिखर सम्मेलन के दौरान UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिले पीएम मोदी


01 Dec 2023, 6:30 PM

बम की धमकी वाले ईमेल पर डिप्टी सीएम शिवकुमार बोले, 'चिंता की कोई जरूरत नहीं'

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि बेंगलुरु के 15 स्कूलों में बम की धमकी मिली, लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।डीके शिवकुमार ने धमकी मिले स्कूलों में से एक नीव अकादमी का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने कहा, ''पुलिस बेंगलुरु शहर के 15 स्कूलों को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल की जांच कर रही है, और हमें 24 घंटे से भी कम समय में दोषियों को पकड़ने का भरोसा है।"

01 Dec 2023, 5:53 PM

COP28 दुबई शिखर सम्मेलन के दौरान UK के विदेश सचिव डेविड कैमरन से मिले पीएम मोदी


01 Dec 2023, 5:30 PM

मध्य प्रदेश में कांग्रेस जाएगी 135 के पार, बीजेपी और सर्वे दोनों की होगी हार- सुरजेवाला

वहीं कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी राज्य में जीत का दावा किया है। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 135 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। यहां बीजेपी और सर्वे दोनों हार रहे हैं।

01 Dec 2023, 5:23 PM

कमलनाथ ने एग्जिट पोल को बताया झूठा, बोले- मध्य प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार, कार्यकर्ता रहें तैयार 

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। बीजेपी चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।


01 Dec 2023, 5:19 PM

दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल ने उत्तरकाशी सुरंग बचाव में शामिल रैट माइनर्स से मुलाकात की

01 Dec 2023, 5:10 PM

तमिलनाडु: लगातार भारी बारिश के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर जलभराव


01 Dec 2023, 4:50 PM

दुबई में COP28 उच्च-स्तरीय खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2028 में भारत में COP33 की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा

01 Dec 2023, 4:37 PM

मध्य प्रदेश में जिन दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान किया उनकी संख्या 12,093 है- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया, "इस बार 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करवाया गया था। 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्होंने घर से मतदान किया उनकी संख्या 51,259 है। जिन दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान किया उनकी संख्या 12,093 है। जो अतिआवश्यक सेवाओं के लोग थे उनमें से 1,113 लोगों ने होम वोटिंग का लाभ लिया, जिसमें फायर, मेडिकल आदि को शामिल किया गया था।"


01 Dec 2023, 4:29 PM

तमिलनाडु: के कांचीपुरम जिले की प्रमुख झीलों में से एक उथिरामेरुर झील की तीन कोशिकाओं से 850 क्यूबिक फीट पानी छोड़ा गया

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले की प्रमुख झीलों में से एक उथिरामेरुर झील की तीन कोशिकाओं से 850 क्यूबिक फीट पानी छोड़ा गया। जिले में पिछले एक सप्ताह से हल्की से भारी बारिश जारी है। झील में लगातार पानी की आवक के कारण आज शाम तक झील के अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का अनुमान है।

01 Dec 2023, 4:21 PM

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के अनुपूरक बजट पर खड़े किए सवाल, कहा- नहीं बना एक भी जिला अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राज्य सरकार की ओर से पेश अनुपूरक बजट पर सवाल उठाया।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बेहद कम बजट रखने को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के किसी भी जिले में कोई नया अस्पताल नहीं बनवाया है। गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा है और उन्हें मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।


01 Dec 2023, 4:09 PM

सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए झारखंड के सभी श्रमिक दिल्ली से झारखंड के लिए रवाना हुए

01 Dec 2023, 3:37 PM

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं नतीजे आने पर टिप्पणी करूंगा। मुख्यमंत्री का चयन हाईकमान करेगा।


01 Dec 2023, 2:51 PM

पीएम ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "नीदरलैंड के अपने मित्र मार्क रुटे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा ताज़गी भरा होता है।"

01 Dec 2023, 2:27 PM

रोहित शर्मा को टी-20 विश्व कप तक कप्तान बने रहना चाहिए- सौरव गांगुली 

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा, "जब रोहित शर्मा आराम के बाद तीनों फॉर्मेट में टीम में वापसी करें तब उनको भारत की कप्तानी करनी चाहिए। उन्होंने विश्व कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें टी-20 विश्व कप तक कप्तान बने रहना चाहिए।"


01 Dec 2023, 1:59 PM

पश्चिम बंगाल: हावड़ा के घुसुड़ी इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

01 Dec 2023, 1:05 PM

कमलनाथ के नेतृत्व में सब कुछ ठीक चल रहा है और आगे भी अच्छा रहेगा- डी.के. शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "हम अच्छे परिणाम, बदलाव की आशा कर रहे हैं। कमलनाथ के नेतृत्व में सब कुछ ठीक चल रहा है और आगे भी अच्छा रहेगा।"


01 Dec 2023, 12:48 PM

राजस्थान में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है, नतीजे चौंकाने वाले आएंगे- राजस्थान कांग्रेस प्रमुख

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "राजस्थान में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है और नतीजे चौंकाने वाले आएंगे। बीजेपी पहले दिन से ही आपस में झगड़ रही थी, बीजेपी की कोई नीति नहीं थी, कोई एजेंडा नहीं था।"

01 Dec 2023, 12:31 PM

जम्मू-कश्मीर: जोजिला दर्रा सोनमर्ग पर बर्फबारी के बाद सड़क बाधित, BRO टीम द्वारा बर्फ हटाई जा रही


01 Dec 2023, 12:29 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरकाशी सुरंग हादसे में बचाए गए उत्तर प्रदेश के 8 मजदूरों से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरकाशी सुरंग हादसे में बचाए गए उत्तर प्रदेश के 8 मजदूरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग हादसे में 41 मजदूर फंसे हुए थे, जिनको 28 नवंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

01 Dec 2023, 11:53 AM

ओडिशा: घाटगांव के पास एक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत गई और 12 लोग घायल हो गए


01 Dec 2023, 11:44 AM

तमिलनाडु: चेन्नई में भारी बारिश के बाद अगस्तेश्वर मंदिर का टैंक ओवरफ्लो हो जाने के बाद नुंगमबक्कम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जलभराव

01 Dec 2023, 10:22 AM

हज़ारीबाग, झारखंड: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया 

हज़ारीबाग, झारखंड: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ड्यूटी के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले बीएसएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।


01 Dec 2023, 10:01 AM

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में निकाले गए 41 श्रमिकों में से 5 पटना हवाई अड्डे पहुंचे, बिहार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने उनका स्वागत किया

01 Dec 2023, 9:27 AM

यूएई: दुबई प्रदर्शनी केंद्र के अंदर से वीडियो, जहां COP28 आयोजित किया जा रहा है

दुबई प्रदर्शनी केंद्र के अंदर से वीडियो, जहां COP28 आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज COP28 में हिस्सा होंगे


01 Dec 2023, 9:14 AM

दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है। शहर में समग्र वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है

01 Dec 2023, 8:53 AM

हिमाचल प्रदेश: रोहतांग अटल टनल में बर्फबारी हुई 


01 Dec 2023, 8:32 AM

दिल्ली: सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए 41 कर्मचारी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे 

01 Dec 2023, 8:09 AM

दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है। शहर में समग्र वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है


01 Dec 2023, 8:07 AM

उत्तरकाशी सुरंग बचाव: उत्तर प्रदेश के रहने वाले 8 मजदूर लखनऊ पहुंचे

उत्तरकाशी सुरंग से निकलने के बाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले 8 मजदूर लखनऊ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में उनसे मुलाकात करेंगे। 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 28 नवंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

01 Dec 2023, 8:02 AM

5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही लगा महंगाई का झटका, LGP सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें नई कीमत

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह इजाफा 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम  पर किया गया है। दिल्ली में अब एक सिलेंडर का दाम बढ़कर 1796.50 रुपये हो गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia