बड़ी खबर LIVE: यूएस-वेनेजुएला में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने मादुरो को कॉल पर दिया अल्टीमेटम, कहा- जल्द देश को छोड़ दो
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर बात की और उन्हें तीखा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि वह तुरंत देश नहीं छोड़ते, तो हालात और गंभीर हो जाएंगे।

यूपी: पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की कार डिवाइडर से टकरायी, बाल-बाल बचे
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार रात को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की कार डिवाइडर से टकरा गयी हालांकि इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गये।
सपा नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह अपनी कार से बलिया जिला मुख्यालय जा रहे थे कि तभी रास्ते में बलिया रेलवे स्टेशन के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी और कार चालक उनका भाई सुधीर घायल हो गया जबकि वह खुद और वाहन में सवार उनका सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गये।
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में तीन हमलावरों ने कार सवार युवक इंदरप्रीत सिंह को गोली मार दी।
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में तीन हमलावरों ने कार सवार युवक इंदरप्रीत सिंह को गोली मार दी। सेक्टर 33 के रहने वाले पीड़ित को गंभीर हालत में PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिक जानकारी का इंतज़ार है।
यूएस-वेनेजुएला में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने मादुरो को कॉल पर दिया अल्टीमेटम, कहा- जल्द देश को छोड़ दो
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर बात की और उन्हें तीखा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि वह तुरंत देश नहीं छोड़ते, तो हालात और गंभीर हो जाएंगे।
विपक्ष एसआईआर पर जवाबदेही मांग रहा है, ‘ड्रामा’ नहीं कर रहा: TMC नेता अभिषेक
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस आरोप पर पलटवार किया कि विपक्ष संसद को चुनावी हार के बाद ‘हताशा निकालने का मंच’ बना रहा है।
बनर्जी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और शासन संबंधी अन्य मुद्दों पर जवाबदेही की मांग को ड्रामेबाजी कहकर खारिज नहीं किया जा सकता।
बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री ने शीतकालीन सत्र से पहले संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि सदन ‘ड्रामा’ करने की जगह नहीं है, यह काम करने की जगह है’। प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद को चुनावी हार के बाद हताशा निकालने का मंच बना दिया।
गोरखपुर के गोलघर बाजार में कपड़ों की दुकान में भीषण आग, बड़ा हादसा टला
गोरखपुर नगर के गोलघर बाजार में सोमवार दोपहर कपड़ों की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे चहल-पहल वाले गोलघर बाजार में कपड़ों की एक मशहूर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। धुआं फैलते ही खरीदारों और व्यापारियों में दहशत फैल गई।
उसने बताया कि कपड़ों में तेजी से आग पकड़ने के कारण लपटों ने विकराल रूप ले लिया और करीब 90 मिनट के अभियान के बाद उस पर काबू पाया जा सका।
तमिलनाडु: लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है
ईसीआई और BJP मतदाता सूची से काट रही लोगों के नाम: अखिलेश यादव
एसआईआर को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईसीआई और बीजेपी पर बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से नाम हटाने, गड़बड़ियों और वोट चोरी की कोशिशों का आरोप लगाया है।
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “देश की आजादी के बाद, हमें वोट डालने का अधिकार दिया गया था। जब से उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीट कम आई है, भाजपा के अंदर बेचैनी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हमारे वोट देने के अधिकार का पूरी तरह सम्मान किया जाएगा और उसे छीना नहीं जाएगा। एसआईआर को लेकर चिंताएं अब हकीकत बन रही हैं। अगर किसी वोटर का वोट चला जाएगा, तो उसके सपने कैसे पूरे होंगे? ”
उन्होंने कहा, "एक वोटर का सपना होता है कि उसका वोट गिना जाए। जब वे अपने वोट देने के अधिकार का पूरी तरह इस्तेमाल करते हैं, तो वे अपने सपने पूरे कर रहे होते हैं। अगर वे किसी से नाराज होते हैं, तो वे उसके खिलाफ वोट देते हैं, अगर वे किसी का सपोर्ट करते हैं, तो वे उसके पक्ष में वोट देते हैं। लेकिन भाजपा सरकार यह अधिकार भी छीन रही है।"
पश्चिम बंगाल: धूपगुड़ी स्थित एक गोदाम में आग लग गई
पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी स्थित एक गोदाम में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा, "SIR का टारगेट बिहार के बाद बंगाल ही था, असम भी था
कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा, "SIR का टारगेट बिहार के बाद बंगाल ही था, असम भी था। पूरे देश के अन्य राज्यों में जो SIR कराया गया है वो केवल पश्चिम बंगाल में चुनाव को प्रभावित करने की चुनाव आयोग की गलत मंशा को छिपाने के लिए करा गया है।"
रोहित गोदार गैंग के 7 शार्प शूटर गिरफ्तार. सोनीपत STF को मिली बड़ी कामयाबी
सोनीपत एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। रोहित गोदार गैंग के सात शार्प शूटरों को एसटीएफ सोनीपत में गिरफ्तार किया है। सातों शार्प शूटर दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को गैंगवॉर से दहलाने की फिराक थे।
पूरे देश के डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर जांच करें सीबीआई- सुप्रीम कोर्ट
देशभर में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ने सीबीआई से कहा कि वह पूरे देश में डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच करे।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: SIR एक्सरसाइज में लगे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
दिल्ली: लोकसभा में ‘मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित
लोकसभा में SIR पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र का शुरुआत हो गई है। विपक्षी दल दोनों सदनों में एसआईआर पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे के लिए, फिर 2 बजे के लिए और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
सरकार SIR चर्चा के लिए क्यों नहीं मान रही है? यही बुनियादी बात है। तब सदन चलेगा- मनीष तिवारी
विपक्ष पर PM मोदी के "ड्रामा नहीं डिलीवरी" वाले तंज पर कांग्रेस MP मनीष तिवारी ने कहा, "... पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी का एक बुनियादी नियम है। सरकार अपनी बात रखती है, लेकिन विपक्ष अपनी बात रखता है। विपक्ष SIR पर चर्चा की मांग कर रहा है। इलेक्शन कमीशन के पास पूरे भारत में स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) का ऑर्डर देने का कोई कानूनी आधार नहीं है। हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं कि इलेक्शन कमीशन को यह SIR ऑर्डर करने की पावर या सहारा कहां से मिलता है। हमारे हिसाब से, इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। सरकार इस चर्चा के लिए क्यों नहीं मान रही है? यही बुनियादी बात है। तब सदन चलेगा।"
सत्ता पक्ष ने पूरे सदन को, लोकतंत्र की मर्यादा को हाईजैक कर लिया है- गौरव गोगोई
जब भी आप कोई बयान दे रहे हों, तो कम से कम यह तो सोचिए कि आप लोग क्या कर रहे हैं, पीएम मोदी की 'ड्रामा' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल
मुझे दुख हुआ कि सदन को उन्हें (जगदीप धनखड़) विदाई देने का मौका नहीं मिला, पूरे विपक्ष की ओर से मैं उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं- खड़गे
जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के मुद्दे पर खरगे ने राज्यसभा में कहा, ‘‘इस सदन को पूर्व सभापति को विदाई देने का अवसर नहीं मिला, जिससे हम निराश हैं।’’
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही अवरुद्ध हुई और बैठक शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को कुछ दिवंगत पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी और सभा ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी।
शीतकालीन सत्र: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा के सभापति का पदभार संभाला
कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पार्लियामेंट पहुंचीं
विंटर सेशन शुरू होने से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद
पार्लियामेंट विंटर सेशन: SIR देश में मेन मुद्दा, उन्होंने बिहार में जो किया, वे पूरे इंडिया में दोहराना चाहते हैं- इमरान मसूद
कांग्रेस के लोकसभा MP विजय कुमार उर्फ विजय वसंत ने लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया; सभी 12 राज्यों और UTs में SIR एक्सरसाइज को तुरंत रोकने की मांग की
कांग्रेस MP मनिकम टैगोर ने लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया; सभी 12 राज्यों और UTs में SIR एक्सरसाइज को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की।
दिल्ली: आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके की तस्वीरें, जब शहर में ज़हरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई थी
ECI की SIR प्रक्रिया पर सवाल: राज्यसभा में संजय सिंह ने रूल 267 के तहत कामकाज स्थगन का नोटिस दिया
दिल्ली- इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका ज़हरीले स्मॉग की परत से ढका हुआ है, AQI 267 है जो 'खराब' कैटेगरी में है
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन, कश्मीर में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। यह छापेमारी लाल किला धमाका मामले के आरोपियों के रिहायशी घरों को भी कवर कर रही है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia