झारखंड में राजनीतिक सस्पेंस पर लगा विराम, चंपई सोरेन को मिला सरकार बनाने का न्योता, आज होगा शपथ ग्रहण

जेएमएम नेता चंपई सोरेन को पार्टी और गठबंधन विधायकों ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। संभावना है कि आज (शुक्रवार को) उनका शपथ ग्रहण होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Feb 2024, 12:01 AM

झारखंड में राजनीतिक सस्पेंस पर लगा विराम, चंपई सोरेन को मिला सरकार बनाने का न्योता, आज होगा शपथ ग्रहण

जेएमएम नेता चंपई सोरेन को पार्टी और गठबंधन विधायकों ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। संभावना है कि आज उनका शपथ ग्रहण होगा।

01 Feb 2024, 10:21 PM

पूर्व मंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद को यौन शोषण मामले में कोर्ट ने किया दोषमुक्त

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने एक शिष्या का यौन शोषण करने के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद सरस्वती को गुरुवार को दोषमुक्त कर दिया। चिन्मयानंद के वकील फिरोज हसन खान ने बताया कि एमपी एमएलए कोर्ट ने कोई सबूत न होने कारण उन्हें बरी कर दिया है।

01 Feb 2024, 10:20 PM

अभिनव बिंद्रा को 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए मशाल वाहक चुना गया

ओलंपिक खेलों में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी में होने वाले 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए मशाल वाहक चुना गया है।


01 Feb 2024, 9:58 PM

चंपई सोरेन ने गठबंधन के सभी 43 विधायकों की परेड करवाई, वीडियो जारी किया, राज्यपाल की देरी पर उठे सवाल

झारखंड में राज्यपाल की ओर से हो रही देरी से नई सरकार के गठन पर गहराते सस्पेंस के बीच जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के नेता चंपई सोरेन ने सभी 43 विधायकों की परेड करवाते हुए वीडियो जारी किया  है। इस वीडियो के बाद राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो जारी करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह एकजुटता झारखंड की अस्मिता के लिए है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। अराजकता/तानाशाही/निरंकुशता को थामने के लिए है।अश्वमेध का घोड़ा पकड़ा गया है। माननीय हेमंत सोरेन जी ने घोड़े की लगाम थामी है।लड़ाई जारी रहेगी…अंतिम सांस तक।

01 Feb 2024, 9:50 PM

हिमाचल प्रदेशः लाहौल स्पीति भारी बर्फबारी के बाद मोटी बर्फ की चादर में ढंका, स्कूल और कॉलेज 3 फरवरी तक बंद

हिमाचल प्रदेश का लाहौल स्पीति भारी बर्फबारी के बाद मोटी बर्फ की चादर में ढंक गया। भारी बर्फबारी के कारण लाहौल स्पीति में स्कूल और कॉलेज 3 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।


01 Feb 2024, 9:48 PM

हिमाचल प्रदेश का मनाली मोटी बर्फ की चादर में ढंका, क्षेत्र में भारी बर्फबारी जारी

01 Feb 2024, 9:02 PM

गुरुग्राम में महिला की हत्या के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

गुरुग्राम के पटौदी इलाके के हेलीमंडी में एक महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी नफे उर्फ खमाई नाथ (70) के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि उन्हें बुधवार को पटौदी इलाके के मिर्जापुर गांव में एक महिला (50) झोपड़ी में मिली। उसका गला कटा हुआ था।

पुलिस ने कहा, "इसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि महिला उससे झगड़ा करती थी। बुधवार को उनके बीच बहस इतनी बुरी हो गई कि गुस्से में आकर उसने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से भाग गया। पुलिस ने कहा कि पटौदी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।


01 Feb 2024, 8:22 PM

BJP, केंद्र सरकार और उनकी गुलाम एजेंसियों का भरोसा नहीं, कब क्या करेगी किसी को पता नहींः झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष

झारखंड के राजनीतिक स्थिति के बीच झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "हमारे पास नंबर पूरे हैं, हम समझते हैं कि जितनी संख्या होनी चाहिए उससे बहुत ज्यादा है। भरोसा बीजेपी, केंद्र सरकार और उनके गुलाम एजेंसियों का नहीं है कब क्या करेगी किसी को नहीं पता होता।

01 Feb 2024, 7:51 PM

ज़ुल्मी कब तक ज़ुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से अब ज़र्रा-ज़र्रा गूंज रहा है परिवर्तन के नारों से'...हम जेल से नहीं डरते हैं, झारखंड के राजनीतिक स्थिति के बीच JMM सासंद सुप्रियो भट्टाचार्य


01 Feb 2024, 7:42 PM

2,000 रुपये के 97.5 प्रतिशत नोट वापस आए: आरबीआई

प्रचलन में 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 जनवरी 2024 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर महज 8,897 करोड़ रुपये रह गया है। आरबीआई ने गुरुवार को कहा कि इस प्रकार 19 मई 2023 को प्रचलन में मौजूद 2,000 रुपये नोटों में से 97.50 प्रतिशत वापस आ गए हैं।

पिछले साल 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों पर 2,000 रुपये के बैंक नोटों को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से शुरू की गई है।

01 Feb 2024, 7:37 PM

कोर्ट ने संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए संजय सिंह की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की उस अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने मौजूदा संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए 4 से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत की मांग की थी।

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सांसद के आवेदन पर ईडी को 3 फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को संजय सिंह की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।


01 Feb 2024, 7:37 PM

एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट की सात सदस्यीय संविधान पीठ ने गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे के मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संविधान पीठ ने केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ कानून अधिकारियों अटॉर्नी जनरल (एजी) आर. वेंकटरमणी तथा सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता और अपीलकर्ताओं की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजीव धवन, कपिल सिब्बल, और अन्य की मौखिक दलीलों की सुनवाई पूरी की।

01 Feb 2024, 7:31 PM

मुर्शिदाबाद: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के बरहामपुर पहुंची


01 Feb 2024, 7:09 PM

नोएडा प्राधिकरण के बाहर 2 फरवरी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर 7 फरवरी को महापंचायत

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर पिछले कई हफ्तों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों की वार्ता अथॉरिटी के अधिकारियों और पुलिस से असफल होती जा रही है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है कि 2 फरवरी को नोएडा अथॉरिटी के बाहर और 7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के बाहर महापंचायत की जाएगी, जिसमें सभी 105 गांव के लोग शामिल होंगे।

01 Feb 2024, 6:38 PM

दिल्ली में आपसी दुश्मनी को लेकर दो लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत

दिल्ली में निजी दुश्मनी को लेकर कथित तौर पर चार लोगों ने दो लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में 19 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

मृतक की पहचान उस्मानपुर निवासी मयंक चौधरी के रूप में हुई। घायल लव कुश (24) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात 1:37 बजे जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि अस्पताल में दो घायल लोग भर्ती हैं।


01 Feb 2024, 6:08 PM

चंपई सोरेन ने फिर पेश किया दावा, बोले- शपथ ग्रहण का समय नहीं दे रहे राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल से मिलने के बाद चंपई सोरेन ने कहा, हमें सरकार बनाने के लिए बहुमत का दावा किए हुए 22 घंटे हो गए हैं। राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही निर्णय लेंगे। हालांकि राज्यपाल ने अभी तक शपथ ग्रहण का समय नहीं दिया है।

01 Feb 2024, 5:56 PM

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों तक बारिश का दौर जारी रहेगा : आईएमडी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। उसके बाद शनिवार और 5 फरवरी को यह क्षेत्र बारिश से प्रभावित हो सकता है।


01 Feb 2024, 5:55 PM

हिमाचल प्रदेश: मनाली में भारी बर्फबारी के कारण यातायात और बिजली बाधित

01 Feb 2024, 5:43 PM

तमिलनाडु विधानसभा सत्र 12 फरवरी से शुरू होगा


01 Feb 2024, 5:28 PM

रांची: JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने राजभवन पहुंचे

JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने राजभवन पहुंचे। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है।

01 Feb 2024, 5:23 PM

नोएडा में निर्माणाधीन इमारत पर लगी शटरिंग गिरी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, मिट्‌टी धंसने से हादसा

नोएडा के सेक्टर-104 में स्टर्लिंग मॉल के बगल में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली का तार और पोल टूट गया। गनीमत यह रही कि किसी के जान को नुकसान नहीं पहुंचा।


01 Feb 2024, 4:50 PM

गुजरात के कच्छ में भूकंप से हिली धरती, कोई हताहत नहीं

गुजरात के कच्छ क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घबराकर घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।

01 Feb 2024, 4:47 PM

हेमंत सोरेन आज न्यायिक हिरासत में रहेंगे, ED की रिमांड पर कल आएगा फैसला

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट के आदेश पर एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जाया जा रहा है। सोरेन को ईडी ने बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद रात 8.30 बजे गिरफ्तार किया था।


01 Feb 2024, 4:36 PM

दिल्ली: अग्निवीर योजना योजना ना तो देश की फौज के हित में है ना देशहित में ना देश के नौजवान के हित में है, इसे वापस ले सरकार- दीपेंद्र हुड्डा

01 Feb 2024, 4:29 PM

शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, पर्यटकों की भीड़

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे इसका नजारा मनोरम हो गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि ऊपरी शिमला जिले के कस्बों का संपर्क सड़कों पर भारी बर्फ की चादर बिछने से कट गया है।


01 Feb 2024, 4:26 PM

झारखंड में सरकार बनाने का दावा लेकर फिर राजभवन जाएंगे चंपई सोरेन, शाम 5.30 बजे का मिला वक्त

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा लेकर गुरुवार की शाम एक बार फिर राजभवन जाएंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें 5.30 बजे का वक्त दिया है। चंपई सोरेन के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता भी रहेंगे।

01 Feb 2024, 4:14 PM

हिमाचल प्रदेश: कसोल में भारी बर्फबारी के कारण मणिकर्ण घाटी में यातायात प्रभावित हुआ


01 Feb 2024, 3:31 PM

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर घाटी में सीज़न की पहली बर्फबारी हुई

01 Feb 2024, 2:41 PM

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, छात्र अपने स्कूल से ले सकते हैं एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा  के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड जाकर ले सकते हैं। स्कूल एडमिट कार्ड को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।


01 Feb 2024, 1:32 PM

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का 19वां दिन, राहुल गांधी जी बीड़ी श्रमिकों से मिले- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का 19वां दिन है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी बीड़ी श्रमिकों से मिले और इन श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की। आज जिस तरह से राहुल जी का यहां स्वागत हुआ, वह अभूतपूर्व है।यह दर्शाता है कि यात्रा का संदेश लोगों तक पहुंच रहा है। हम आज और कल पश्चिम बंगाल में रहेंगे। फिर यहां से बहरामपुर होते हुए झारखंड में प्रवेश करेंगे।

01 Feb 2024, 1:08 PM

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में पर्यटकों ने ताजा बर्फबारी का आनंद लिया 


01 Feb 2024, 11:02 AM

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में ताज़ा बर्फबारी हो रही है

01 Feb 2024, 10:19 AM

ED द्वारा पूछताछ के संबंध में झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी से पहले का एक वीडियो जारी किया गया है

ED द्वारा पूछताछ के संबंध में झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी से पहले का एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा, "ऐसे विषय पर मुझे गिरफ़्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं। जाली कागज़ बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ़्तार किया जा रहा है, आज नहीं तो कल सत्य की विजय होगी। हाल ही में एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बिहार हुआ है, अब ये दूसरा शिकार झारखंड को बनाना चाहते हैं।"


01 Feb 2024, 9:32 AM

उत्तराखंड: केदारनाथ में कल से लगातार बर्फबारी हो रही है

01 Feb 2024, 9:14 AM

दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंची, वे आज अंतरिम बजट पेश करेंगी


01 Feb 2024, 8:50 AM

पंजाब: मोगा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई

01 Feb 2024, 8:40 AM

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मालदा से निकली


01 Feb 2024, 8:04 AM

दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, परिचालन में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

01 Feb 2024, 8:00 AM

अंतरिम बजट पेश होने से पहले जनता को लगा महंगाई का झटका! LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

अंतरिम बजट पेश होने से पहले देश की जनता को महंगाई का करेंट लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है। इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में किया गया है। दिल्ली में आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम 14 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 1769.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गए हैं। घरेलू रसोई गैस यानी सब्सिडी वाले 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia