बड़ी खबर LIVE: बिहार के सारण में सरयू नदी में नाव पलटी, 2 लोगों की मौत, 7 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में बुधवार को सरयू नदी में एक नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 10 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकल गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

01 Nov 2023, 10:38 PM

बिहार के सारण में सरयू नदी में नाव पलटी, 2 लोगों की मौत, 7 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में बुधवार को सरयू नदी में एक नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 10 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकल गए हैं। मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

01 Nov 2023, 10:19 PM

उत्तर प्रदेश की 65 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी लड़ेगी चुनावः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने 15 सीटें गठबंधन को देने को कहा है। गठबंधन न होने की सूरत में 80 सीटों पर सपा अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है।

01 Nov 2023, 9:58 PM

दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची, गुरुवार को और खराब होने का अनुमान

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता और गिरकर "बहुत खराब" श्रेणी में पहुंच गई। मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान एजेंसी (एसएएफएआर) के मुताबिक, बुधवार सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 343 तक पहुंच गया।


01 Nov 2023, 9:34 PM

CWC2023: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया

01 Nov 2023, 8:45 PM

गाजा में तबाही के खिलाफ जॉर्डन ने इजरायल से राजदूत वापस बुलाया, उसके राजनयिक को देश छोड़ने के लिए कहा


01 Nov 2023, 8:35 PM

क्विंटन डी कॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, एक ही विश्व कप में चार शतक लगाकर संगकारा की बराबरी की

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान शतक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने एक ही विश्व कप संस्करण में चार शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा की बराबरी कर ली।

01 Nov 2023, 8:33 PM

जनता का गुस्सा हरियाणा में सत्ता परिवर्तन का संकेत: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को कहा कि राज्य की भाजपा-जेजेपी सरकार के खिलाफ बढ़ता जनाक्रोश राज्य में सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहा है।


01 Nov 2023, 8:05 PM

भीमा कोरेगांव मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मानवाधिकार कार्यकर्ता ज्योति जगताप की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को भीमा कोरेगांव मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत जेल में बंद मानवाधिकार कार्यकर्ता ज्योति जगताप की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने कहा कि वह नवंबर में ही याचिका पर सुनवाई करेगी और मामले की सुनवाई इस महीने की 30 तारीख को करना तय किया।

01 Nov 2023, 7:42 PM

हार्दिक पंड्या ठीक हो रहे हैं, हम हर दिन उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं, वह जल्द ही वापस आएंगे: रोहित शर्मा


01 Nov 2023, 7:19 PM

मुंबई: अभिनेता सलमान खान अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की पहली फिल्म 'फर्रे' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे

01 Nov 2023, 7:15 PM

लोग बीजेपी-जेजेपी सरकार से नाराज हैं, अगले साल हरियाणा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे: कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा


01 Nov 2023, 6:59 PM

2 हजार रुपये के 97% से ज्यादा नोट वापस आए, 10 हजार करोड़ कीमत के नोट जनता के पास: RBI

01 Nov 2023, 6:49 PM

पहले हम तेलंगाना में प्रजाला सरकार लाएंगे, फिर दिल्ली में नरेंद्र मोदी और BJP को वहां से हटाएंगे- राहुल गांधी


01 Nov 2023, 6:30 PM

मिजोरम के मतदाताओं से सोनिया गांधी की अपील- शांति और समृद्धि के लिए कांग्रेस को दें वोट

7 नवंबर के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को मिजोरम के लोगों से उनकी पार्टी को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रयोग करने का समय नहीं है और कांग्रेस को वोट देना पूर्वोत्तर राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए है।

01 Nov 2023, 6:28 PM

तेलंगाना: कांग्रेस बीजेपी से लड़ती है वहां एआईएमआईएम भगवा पार्टी से पैसे लेकर अपने उम्मीदवार उतारती है- राहुल गांधी


01 Nov 2023, 6:05 PM

NZ vs SA: डिकॉक-डुसेन के तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 358 रनों का बड़ा टारगेट

01 Nov 2023, 5:58 PM

राहुल गांधी ने तेलंगाना में पिछड़ी जाति के नेता को सीएम बनाने के बीजेपी के वादे पर तंज कसा


01 Nov 2023, 5:57 PM

मध्य प्रदेश चुनाव: कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना, राज्य में '50 फीसदी कमीशन' राज का लगाया आरोप

01 Nov 2023, 5:38 PM

BJP की योजना केजरीवाल को गिरफ्तार कराने और INDIA के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की है: आप


01 Nov 2023, 5:27 PM

नोएडा पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

नोएडा में मोबाइल लुटेरे के खिलाफ घरपकड़ लगातार जारी है। ऐसे ही तीन मोबाइल लुटेरे को नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की तीन मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त अवनीश, अरूण और अभिषेक के रूप में की गई है।

01 Nov 2023, 5:26 PM

दिल्ली: BJP कार्यालय पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, शाह और नड्डा से करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में पहुंच गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष पहले से ही कार्यालय में मौजूद हैं।


01 Nov 2023, 5:24 PM

उत्तर प्रदेश: करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने वाराणसी में पूजा-अर्चना की

01 Nov 2023, 4:56 PM

मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "पूरे 20 साल से इन्होंने प्रदेश को लूटा है जैसे गब्बर लूटता था। मुद्दा जय-वीरू या गब्बर सिंह नहीं है, लोग इनसे (BJP) त्रस्त हैं। मध्य प्रदेश पिछड़ रहा है, यह कहते हैं कि प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकल गया है। बीमारू राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा देखी जाती हैं, दोनों में मध्य प्रदेश की हालत खराब है।"


01 Nov 2023, 4:51 PM

तेलंगाना में राहुल बोले- सीएम पद को अलविदा कहेंगे KCR, जो पैसा लूटा है, उसे जनता की जेब में डालेगी कांग्रेस

तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पहले केसीआर मुख्यमंत्री पद को अलविदा कहेंगे। उसके बाद, केसीआर से जनता के लूटे गए पैसे के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। मैंने मन बना लिया है कि सीएम ने जो पैसा लूटा है, वह कांग्रेस वापस आपकी जेब में डालेगी। मैं पीएम मोदी नहीं हूं, जब मैं कोई वादा करता हूं तो उसे पूरा भी करता हूं।

01 Nov 2023, 3:40 PM

छत्तीसगढ़: खड़गे ने छत्तीसगढ़ चुनाव पर कहा, हम 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे  

छत्तीसगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ चुनाव पर कहा, "बीजेपी को दावा(सरकार बनाने का) करते रहने दीजिए, हम 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे।"


01 Nov 2023, 3:33 PM

महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर हुई सर्वदलीय बैठक, सभी दलों ने भरी हामी

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी दलों की राय मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर थी। सीएम शिंदे ने कहा, "मैं मनोज जारांगे पाटिल से अनुरोध करता हूं कि सरकार के प्रयासों पर भरोसा रखें। यह विरोध एक नई दिशा लेने लगा है। आम लोगों को असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। मैं सभी से शांति बनाए रखने और राज्य सरकार के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।"

01 Nov 2023, 3:03 PM

इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड विली इस विश्व कप के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे


01 Nov 2023, 2:14 PM

सर्वदलीय बैठक में मौजूद सभी दलों की राय मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर थी- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज सर्वदलीय बैठक में मौजूद सभी दलों की राय मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर थी। सर्वदलीय बैठक में सभी इस बात पर सहमत हुए कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। यह निर्णय लिया गया कि आरक्षण कानून के दायरे में होना चाहिए और अन्य समुदायों के साथ अन्याय किए बिना होना चाहिए।

01 Nov 2023, 1:51 PM

विधायकों की अयोग्यता मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की प्रतिक्रिया 

विधायकों की अयोग्यता मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, "मैं कानून और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर निर्णय लूंगा।"


01 Nov 2023, 1:42 PM

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दल मराठा आरक्षण देने पर राज्य सरकार के साथ

01 Nov 2023, 1:41 PM

प्रदेश की तस्वीर आपके सामने हैं, कैसे प्रदेश को चौपट किया है- मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ

मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "प्रदेश की तस्वीर आपके सामने हैं, कैसे प्रदेश को चौपट किया है। चौपट कृषि, चौपट शिक्षा, चौपट स्वास्थ्य, चौपट उद्योग, चौपट अर्थव्यवस्था, चौपट कानून-व्यवस्था, चौपट पंचायत व्यवस्था, चौपट राशन व्यवस्था, कहां तक मैं बोलूं। यह चौपट प्रदेश आज आपके सामने है।"


01 Nov 2023, 1:20 PM

लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल नगर निगम की सदन में बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि निगम के लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का(स्थायी) किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता रहा है। 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी और उन्होंने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया है। दिवाली के मौके पर यह बहुत बड़ी घोषणा है, दिवाली- छठ पूजा सभी के लिए शुभ हो।"

01 Nov 2023, 1:19 PM

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, ''संवैधानिक स्वतंत्रता और कानून के शासन के उल्लंघन में विपक्षी सदस्यों पर निगरानी के गंभीर मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा


01 Nov 2023, 12:52 PM

भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की सफल फायरिंग की

01 Nov 2023, 12:21 PM

महाराष्ट्र: पुणे में मराठा आरक्षण समर्थकों ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारे लगाए


01 Nov 2023, 12:12 PM

हैदराबाद: पूर्व सांसद डॉ. जी विवेकानन्द ने बीजेपी से अपना इस्तीफा तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को सौंपा

01 Nov 2023, 11:45 AM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की  


01 Nov 2023, 11:32 AM

PM मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन भारतीय सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

01 Nov 2023, 11:05 AM

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय 

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली के लिए 1 नवंबर से 15 नवंबर काफी संवेदनशील होते हैं। अभी तापमान में भी कमी देखी जा रही है, हवा की गति भी कम है। ऐसे में जितने भी धूल कण हैं वे काफी नीचे हैं। कल AQI 350 के करीब था। दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट पर काम हो रहे हैं। इससे काफी चीजें नियंत्रण में आई हैं। कुछ जगहों पर गाड़ियों द्वारा प्रदूषण ज्यादा हो रहा है। उसको लेकर पूरी दिल्ली के संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक रखी गई है।"


01 Nov 2023, 10:13 AM

मराठा लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए- श्रमिक संघ के अध्यक्ष संतोष नागरे 

श्रमिक संघ के अध्यक्ष संतोष नागरे ने कहा, "मराठा लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए। मनोज जारांगे पाटिल पिछले 8 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। उनका समर्थन करने के लिए, हमने एक बैठक बुलाई और हमने इस बाजार को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया। यहां रोजाना 20,000 से 25,000 लोग आते हैं। इस बाजार का रोजाना का कारोबार 15 करोड़ से 20 करोड़ तक है।"

01 Nov 2023, 10:07 AM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में कर्नाटक राज्योत्सव समारोह में शामिल हुए


01 Nov 2023, 9:42 AM

दिल्ली: करवा चौथ त्योहार के मौके पर महिलाओं ने हांथों में मेहंदी लगवाई। वीडियो कनॉट प्लेस से है 

01 Nov 2023, 9:18 AM

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई


01 Nov 2023, 9:14 AM

दिल्ली में अपराधियों का तांडव देखिए!

31 अक्टूबर को दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर इलाके में तीन लोगों ने बंदूक की नोक पर एक आभूषण की दुकान में लूटपाट की। एक आरोपी पकड़ा गया है, उसके पास से एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

01 Nov 2023, 8:50 AM

अहमदाबाद: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की


01 Nov 2023, 8:26 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई। एक सब्जी विक्रेता ने बताया, "मैं आज प्याज लेने आया था, यहां प्याज 80 रुपए प्रति किलो बिक रही है, पहले 20-25 रुपए किलो बिक रही थी। मैं सब्जी का कारोबारी हूं, प्याज की बिक्री कम हो गई है। हम मूली और खीरा ज्यादा बेच रहे हैं।"

01 Nov 2023, 8:25 AM

मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हमारी पार्टी के सांसदों-विधायकों को नहीं बुलाया गया- संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उनकी पार्टी के सांसदों और विधायकों को आमंत्रित नहीं किया गया है। राज्य सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में केवल महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे को बुलाया गया।


01 Nov 2023, 8:23 AM

SAFAR-India के अनुसार दिल्ली में AQI 336 (बहुत खराब) श्रेणी में है

01 Nov 2023, 8:07 AM

त्योहार के मौसम में लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा

देश की जनता को त्योहार के मौसम महंगाई का झटका लगा है। LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से इजाफा कर दिया है। 1 नवंबर यानी आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


;