बड़ी खबर LIVE: देश की विविधता के प्रति बेहद संवेदनशील थे राजीव गांधी, कम समय में हासिल की कई उपलब्धियांः सोनिया गांधी

राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक करियर क्रूर तरीके से खत्म हो गया लेकिन उन्होंने इतने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं। वे देश की विविधता के प्रति बहुत संवेदनशील थे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

20 Aug 2023, 11:12 PM

डब्लीन में दूसरे टी20 मैच में भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराया

20 Aug 2023, 10:28 PM

पुलवामा के लारो-परिगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू, पुलिस और सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी

20 Aug 2023, 10:03 PM

उत्तर प्रदेश के मऊ में चुनाव प्रचार के दौरान BJP उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी गई


20 Aug 2023, 10:01 PM

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा के लिए 23 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई

20 Aug 2023, 9:56 PM

उत्तराखंड सरकार आपदा-संभावित शहरों और कस्बों का व्यापक सर्वेक्षण कराएगी, मंगवाई निविदाएं


20 Aug 2023, 9:45 PM

राजीव गांधी की जयंती पर छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिये 2055 करोड़ रुपये बांटे

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर हमने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 2055 करोड़ रुपये वितरित किए। किसानों को ये पैसा फसल कटाई के दौरान मिला है।

20 Aug 2023, 8:20 PM

उत्तरकाशी के गंगोत्री हाइवे के पास 33 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 8 की मौत 22 घायल

उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे गंगनानी के पास रविवार को एक प्राइवेट यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। बस में गुजरात के 33 तीर्थयात्री सवार थे। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर बचाव अभियान जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।


20 Aug 2023, 8:19 PM

एजेंसियों की जांच के दबाव में हमारे कुछ सदस्य बीजेपी में शामिल हो गएः शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए हैं। वे कह रहे हैं कि वे विकास के मुद्दे पर गए थे लेकिन इसका कोई बड़ा मतलब नहीं था। उनमें से कुछ ईडी जांच के दायरे में थे, उनमें से कुछ जांच का सामना नहीं करना चाहते थे लेकिन अनिल देशमुख जैसे कुछ ने जेल जाना स्वीकार कर लिया और 14 महीने वहां बिताए। जहां उन्हें भी जांच से बचने के लिए उस पक्ष में शामिल होने की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, वह कानून का सामना करेंगे और अपनी विचारधारा नहीं छोड़ेंगे। एजेंसियों की जांच के दबाव में हमारे कुछ सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए।

20 Aug 2023, 8:12 PM

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव गुरुग्राम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले


20 Aug 2023, 7:19 PM

तमिलनाडु के 17 जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश के आसार

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, समुद्र के ऊपर बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के 17 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

20 Aug 2023, 7:18 PM

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केदारनाथ की तर्ज पर आपदा राहत की मांग की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को राज्य में भारी बारिश के कारण हुई अभूतपूर्व क्षति से अवगत कराते हुए केदारनाथ आपदा की तर्ज पर वित्तीय सहायता की मांग की।


20 Aug 2023, 6:26 PM

यूपी के बस्ती में अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारने से 3 लोगों की मौत

20 Aug 2023, 6:24 PM

देश की विविधता के प्रति बेहद संवेदनशील थे राजीव गांधी, कम समय में हासिल की कई उपलब्धियांः सोनिया गांधी

राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक करियर क्रूर तरीके से खत्म हो गया लेकिन उन्होंने इतने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं। वे देश की विविधता के प्रति बहुत संवेदनशील थे।


20 Aug 2023, 6:09 PM

राजीव गांधी ने सदैव समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कियाः खड़गे

दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित सद्भावना पुरस्कार समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज अलग-अलग विचारधारा के कई लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। राजीव गांधी की सफलता ज्यादा दिनों तक छुपी नहीं रह सकती। 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा में 401 सीटों का सर्वोच्च बहुमत मिला। राजीव गांधी ने सदैव समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया।

20 Aug 2023, 6:07 PM

यह राजीव गांधी की देन है कि आज 15 लाख से अधिक महिलाएं ग्रामीण और शहरी निकायों चुन कर पहुंची हैंः सोनिया गांधी 

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित सद्भावना पुरस्कार समारोह में कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि महिलाओं के लिए पंचायतों और नगर निगमों में आरक्षण प्रदान किया जाए। आज अगर देखा जाए तो 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण इलाकों और शहरी निकाय में हैं, यह केवल राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण है"


20 Aug 2023, 6:02 PM

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और अन्य DMK नेताओं ने चेन्नई में NEET मुद्दे पर भूख हड़ताल खत्म की

20 Aug 2023, 5:22 PM

चंद्रयान-3 अब तक बहुत अच्छा काम कर रहा है, सुरक्षित रूप से उतरने और सफलतापूर्वक काम करने का पूरा भरोसा

चंद्रयान-3 मिशन पर खगोलशास्त्री प्रोफेसर डॉ. आरसी कपूर का कहना है कि 'चंद्रयान-3 मिशन योजना के मुताबिक चल रहा है। हमें उम्मीद है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग सटीक तरीके से होगी, क्योंकि हमारे लैंडर और रोवर पूरी तरह से प्रोग्राम किए गए हैं और हमारे सभी उपकरण अच्छे से काम कर रहे हैं। रूस के लूना-25 का दुर्घटनाग्रस्त होना दुखद है। अब तक चंद्रयान-3 बहुत अच्छा काम कर रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह सुरक्षित रूप से उतरेगा और सफलतापूर्वक काम करेगा।


20 Aug 2023, 5:20 PM

सीपीआई का प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त से 24 अगस्त तक मणिपुर का दौरा करेगा

सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि सीपीआई का एक प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त से 24 अगस्त तक मणिपुर का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व सांसद डी. राजा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सांसद और सीपीआई राष्ट्रीय सचिव बिनॉय विश्वम, राष्ट्रीय सचिव के. नारायण, राष्ट्रीय सचिव राम कृष्ण पांडा और असम से सीपीआई की वरिष्ठ महिला नेता असोमी गोगोई शामिल होंगी।

20 Aug 2023, 5:16 PM

पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना पुरस्कार में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जवाहर भवन पहुंचे


20 Aug 2023, 4:41 PM

जादवपुर यूनीवर्सिटीः छात्र की मौत की जांच कर रही समिति के प्रमुख  डीन ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में एक फ्रेशर छात्र की संदिग्ध हालत में मौत की जांच कर रही 10 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे विज्ञान संकाय के डीन और डीन छात्र कल्याण डॉ. सुबिनॉय चक्रवर्ती ने रविवार सुबह अचानक पद से इस्तीफा दे दिया।

20 Aug 2023, 4:12 PM

CWC में शामिल किए जाने पर शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया

कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मुझे कांग्रेस वर्किंग कमेटी का पूर्ण सदस्य बनाने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे मूल्यवान सहयोगियों के साथ इस प्रमुख संस्थान का हिस्सा बनाने के लिए मैं बेहद विनम्र और आभारी हूं।। मेरा कहना है कि हममें से कोई भी उन लाखों प्रतिबद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना वास्तव में कुछ भी हासिल नहीं कर सकता, जो पार्टी की जान हैं।


20 Aug 2023, 4:00 PM

मैंने अपील की है कि केंद्र सरकार अपने राहत मैनुअल में बदलाव करे- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार के राहत मैनुअल के अनुसार, घर के नुकसान पर 5,000 रुपए, सड़क के नुकसान पर (1 किमी) तो 1,25,000 रुपए मिलते हैं। भारत सरकार के इस मैनुअल और हमारे आंकलन के हिसाब से करीब 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मैंने अपील की है कि वे अपने राहत मैनुअल में बदलाव करें।

20 Aug 2023, 3:39 PM

उत्तर प्रदेश: अभिनेता रजनीकांत ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की


20 Aug 2023, 3:17 PM

जर्मनी के DW न्यूज ने अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त

20 Aug 2023, 3:16 PM

Chandrayaan 3 मिशन- 23 अगस्त को चंद्रयान-3 लगभग 18:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है- ISRO


20 Aug 2023, 2:23 PM

कांग्रेस कार्यसमिति का ऐलान, सोनिया, राहुल, प्रियंका के साथ थरूर और सचिन पायलट को भी मिली जगह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यसमिति का गठन कर दिया है। कमेटी में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट और शशि थरूर समेत कई नेताओं के नाम हैं।

कार्यसमिति में इन नेताओं के हैं नाम

  1. मल्लिकार्जुन खड़गे

  2. सोनिया गांधी

  3. डॉ. मनमोहन सिंह

  4. राहुल गांधी

  5. अधीर रंजन चौधरी

  6. एके एंटनी

  7. अम्बिका सोनी

  8. मीरा कुमार

  9. दिग्विजय सिंह

  10. पी चिदंबरम

  11. तारिक अनवर

  12. ललथनहवला

  13. मुकुल वासनिक

  14. आनंद शर्मा

  15. अशोकराव चव्हाण

  16. अजय माकन

  17. चरणजीत सिंह चन्नी

  18. प्रियंका गांधी वाड्रा

  19. कुमारी शैलजा

  20. गईखंगम गंगमई

  21. एन रघुवीरा रेड्डी

  22. शशि थरूर

  23. ताम्रध्वज साहू

  24. अभिषेक मनु सिंघवी

  25. सलमान खुर्शीद

  26. जयराम रमेश

  27. जितेंद्र सिंह

  28. रणदीप सिंह सुरजेवाला

  29. सचिन पायलट

  30. दीपक बाबरिया

20 Aug 2023, 12:48 PM

DRDO द्वारा विकसित किया जा रहा एक तपस ड्रोन आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

रक्षा अधिकारी के मुताबिक, DRDO द्वारा विकसित किया जा रहा एक तपस ड्रोन आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। DRDO रक्षा मंत्रालय को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे रहा है और दुर्घटना के पीछे के विशिष्ट कारणों की जांच की जा रही है।


20 Aug 2023, 12:01 PM

बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की

20 Aug 2023, 11:14 AM

दिल्ली: संसद में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई

दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।


20 Aug 2023, 8:27 AM

राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर दी श्रद्धांजलि

20 Aug 2023, 8:08 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि देंगे


20 Aug 2023, 8:07 AM

महाराष्ट्र: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन 2023 को हरी झंडी दिखाई

20 Aug 2023, 8:05 AM

पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती आज, सोनिया-प्रियंका गांधी पहुंचे वीर भूमि, दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और रॉबर्ट वाड्रा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia