बड़ी खबर LIVE: विराट-अनुष्का के घर फिर गूंजी किलकारी, पुत्र का हुआ जन्म, अकाय रखा नाम

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर फिर से किलकारी गूंजी है। विराट-अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकान नाम अकाय रखा है। इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

20 Feb 2024, 10:26 PM

भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर किया कटाक्ष, राज्यपाल के अभिभाषण पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि राज्य की भाजपा-जेजेपी सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण को 'आधिकारिक झूठ बोलने और औपचारिक गलतफहमियां फैलाने का माध्यम' बना लिया है।

20 Feb 2024, 10:25 PM

संदेशखाली से गिरफ्तार पत्रकार को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

पश्चिम बंगाल की एक जिला अदालत ने मंगलवार को समाचार चैनल रिपब्लिक बांग्ला के रिपोर्टर संतु पान को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पान को पुलिस ने सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से रिपोर्टिंग करते समय गिरफ्तार किया था।

20 Feb 2024, 10:24 PM

सेंट स्टीफन के प्रिंसिपल ने प्रार्थना से गैरहाजिर छात्रों को 'निलंबित' करने के बाद माफी मांगी

 दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रिंसिपल जॉन वर्गीस ने मंगलवार को प्रथम वर्ष के छात्रों और उनके अभिभावकों से माफी मांग ली। उन्‍होंने सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल नहीं होने के कारण कथित तौर पर 100 से अधिक छात्रों को दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने से रोकने की धमकी दी थी, जिस पर उन्‍हें कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। आखिरकार उन्‍होंने माफी मांगकर माहौल शांत किया।


20 Feb 2024, 9:03 PM

विराट-अनुष्का के घर फिर गूंजी किलकारी, पुत्र का हुआ जन्म, अकाय रखा नाम

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर फिर से किलकारी गूंजी है। विराट-अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकान नाम अकाय रखा है। इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया है।

20 Feb 2024, 8:28 PM

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ पहुंची, स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा


20 Feb 2024, 8:26 PM

मराठा आरक्षण बिल पर शरद पवार बोले- देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट में क्या होगा

मराठा आरक्षण बिल पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हाई कोर्ट के फैसले के कारण ये नहीं हो सका, बाद में देवेन्द्र फड़णवीस के समय में इसे मंजूरी मिल गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस बार भी ये वही ड्राफ्ट है जिसे विधानसभा में सभी ने सर्वसम्मति से पास किया था। ये पास हो चुका है और अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट में क्या होगा। इसलिए आज इस पर हम कुछ नहीं कह सकते, कोर्ट के पहले के फैसले अनुकूल नहीं हैं।

20 Feb 2024, 8:00 PM

बिहार में सभी 6 प्रत्याशी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

बिहार में राज्यसभा के लिए सभी छह उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। नाम वापस लिए जाने का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। बीजेपी और आरजेडी को जहां दो-दो सीटें मिलीं, वहीं, जेडीयू और कांग्रेस को एक-एक सीटो मिले।


20 Feb 2024, 7:56 PM

छतरपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खजुराहो नृत्य महोत्सव में शामिल हुए

20 Feb 2024, 7:37 PM

झारखंड के चतरा जिले से तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद

झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने खलारी-टंडवा कोयलांचल में टीएसपीसी संगठन के बड़ी नक्सली इरफान अंसारी, अभिषेक और बलवंत को गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें से इरफान अंसारी 4 जनवरी को रांची में कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की दिनदहाड़े हत्या की वारदात में भी शामिल था। इन तीनों ने चतरा के टंडवा एवं पिपरवार के अलावा रांची के खलारी में कई कारोबारियों और ट्रांसपोर्टर्स से लेवी और रंगदारी की वसूली की थी।


20 Feb 2024, 7:01 PM

गाजियाबाद में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में विदेशी महिला समेत 7 गिरफ्तार

जियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली एक विदेशी महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस को यहां से एक कजाकिस्तान की महिला भी मिली है।

20 Feb 2024, 6:52 PM

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की तीसरी सूची, बदायूं से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। बदायूं सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदला है और शिवपाल यादव को टिकट दिया है।


20 Feb 2024, 6:40 PM

भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो डीएन धुंगयेल रायसीना डायलॉग 2024 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे

20 Feb 2024, 6:29 PM

बीजेपी OBC और मराठा समाज से धोखाधड़ी कर रही है और इसे जनता समझ रही है, महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण विधेयक पारित होने पर नाना पटोले


20 Feb 2024, 6:10 PM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भारी बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जम गई

20 Feb 2024, 6:00 PM

JDU में अब कुछ रह नहीं गया है, JDU को 2024 में खत्म होना है- तेजस्वी यादव


20 Feb 2024, 5:45 PM

ये INDIA गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है और पहली जीत है, ये जीत बहुत मायने रखती है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

20 Feb 2024, 5:43 PM

BJP एक-एक करके हमारी सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को तबाह कर रही है- पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा


20 Feb 2024, 5:25 PM

सौरभ भारद्वाज बोले- जब कैमरे के सामने केंद्र सरकार जैसी बड़ी पार्टी बेइमानी पर उतर आएगी तो जहां कैमरा नहीं है वहां कैसे भरोसा किया जाए?

20 Feb 2024, 5:05 PM

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत का जश्न मनाया


20 Feb 2024, 5:01 PM

चंडीगढ़ में AAP के प्रत्याशी कुलदीप कुमार होंगे मेयर, सुप्रीम कोर्ट ने विजेता घोषित किया

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित गड़बड़ी के मामले में सख्त निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि आप उम्मीदवार को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए वैध रूप से निर्वाचित उम्मीदवार घोषित किया जाए।

20 Feb 2024, 4:27 PM

पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी संदेशखाली पहुंचे


20 Feb 2024, 4:19 PM

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली में प्रवेश की इजाजत दी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता का मंगलवार को संकटग्रस्त संदेशखाली जिले में प्रवेश करने का रास्ता साफ हो गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने के लिए सशर्त मंजूरी दे दी।

20 Feb 2024, 3:53 PM

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण विधेयक पारित होने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया  

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण विधेयक पारित होने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "हम सबने उनका समर्थन दिया है और वह ये भी जाहिर करें कि जल्द से जल्द कितने लोगों को कहां नौकरियां मिलेगी।"


20 Feb 2024, 3:37 PM

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में SC के निर्देश, 'वोटों की फिर होगी गिनती, अमान्य घोषित किए गए 8 वोट अब होंगे मान्य'

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई कथित गड़बड़ी के मामले में सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने दोबारा काउंटिंग कराने के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा है कि जिन 8 वोटों को अमान्य घोषित किया गया था। अब गिनती के दौरान उन्हें मान्य किया जाएगा।

20 Feb 2024, 2:44 PM

तेलंगाना: करीमनगर इलाके में 4-5 गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से करीब 20 झोपड़ियां जलीं 

तेलंगाना के करीमनगर इलाके में 4-5 गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से करीब 20 झोपड़ियां जलने की घटना सामने आई है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


20 Feb 2024, 2:16 PM

शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लिए मराठा आरक्षण विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा से पारित 

शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लिए मराठा आरक्षण विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा से पारित हो गया है। इसके तहत मराठा समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी का आरक्षण दिया गया है।

20 Feb 2024, 1:35 PM

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता और एमएलसी पद से इस्तीफा दिया

समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं साफ-सुथरी राजनीति में विश्वास रखता हूं। अलग होने के पीछे का कारण वैचारिक मतभेद है। मेरे और अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के बीच वैचारिक मतभेद रहे हैं। मैंने देखा है कि अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा के खिलाफ जा रहे हैं। मुझे मुलायम सिंह यादव के साथ काम करने का भी अनुभव है। वे कट्टर समाजवादी नेता थे। जो लोग उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, वे उनकी विचारधारा का पालन करने में असमर्थ हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।


20 Feb 2024, 1:02 PM

महाराष्ट्र कैबिनेट से मराठा आरक्षण बिल को मंजूरी पर मनोज जरांगे पाटिल बोले- ये मराठा समुदाय के साथ धोखा

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा, "सरकार ने यह निर्णय चुनाव और वोटों को ध्यान में रखकर लिया है। यह मराठा समुदाय के साथ धोखा है। मराठा समुदाय आप पर भरोसा नहीं करेगा। हमें केवल हमारी मूल मांगों से ही लाभ होगा। 'सज्जन-सोयरे' पर कानून बनाओ। यह आरक्षण टिकेगा नहीं। सरकार अब झूठ बोलेगी कि आरक्षण दे दिया गया है।"

20 Feb 2024, 12:35 PM

आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए बैनर लहराए

महाराष्ट्र सरकार द्वारा आज सदन में मराठा आरक्षण विधेयक पेश करने से पहले, समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए बैनर लहराए।


20 Feb 2024, 11:33 AM

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट से रवाना, मानहानि मामले में कोर्ट ने दी जमानत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट से रवाना हो गए हैं। 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

20 Feb 2024, 11:06 AM

टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन 

टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अभिनेता के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी।


20 Feb 2024, 10:54 AM

महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दी

मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी है।

20 Feb 2024, 10:12 AM

हम सब चाहते हैं आरक्षण पर जो फैसला रुका है वह स्पष्ट हो जाए- संजय राउत

मराठा आरक्षण के लिए विशेष सत्र से पहले शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "हम सब चाहते हैं कि एकमत से यह निर्णय हो जाए और आरक्षण पर जो फैसला रुका है वह स्पष्ट हो जाए।"


20 Feb 2024, 10:10 AM

दिल्ली: रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के प्रमुख रियर एडमिरल डेविड प्रॉक्टर ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

20 Feb 2024, 9:13 AM

दिल्ली: स्वीडन के विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम रायसीना डायलॉग 2024 के लिए दिल्ली पहुंचे


20 Feb 2024, 9:00 AM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "आज 38वां दिन है। सुल्तानपुर जिला न्यायालय ने 2018 में दर्ज मानहानि के मामले में राहुल गांधी को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है। हमने आज सुबह यात्रा को विराम दिया है। दोपहर 2 बजे हम फुरसतगंज से फिर से शुरू करेंगे। रायबरेली में एक जनसभा होगी। उसके बाद हम लखनऊ की ओर बढ़ेंगे।"

20 Feb 2024, 8:31 AM

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए उमड़े


20 Feb 2024, 8:09 AM

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के केलांग में भारी बर्फबारी

20 Feb 2024, 7:56 AM

पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, देशभर में बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 फरवरी तक तीव्र बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 21 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार की रात दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद दोबारा से ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। जम्म-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल में कई जगहों पर यही हाल है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia