बड़ी खबर LIVE: मीसा भारती का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- अगर उनसे सरकार नहीं चल रहा है तो इस्तीफा दें
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निसाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘बिहार में कोई काम करने वाली सरकार नहीं है। अगर नीतीश कुमार से सरकार नहीं चल रहा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’

किसानों के विधानसभा घेराव से पहले पंजाब सरकार ने बुलाई अहम बैठक, विवाद सुलझाने की कोशिश
पंजाब में सरकार और किसानों के बीच जारी खींचतान के बीच 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है। इन सब के बीच अब पंजाब सरकार ने किसान संगठनों के साथ शुक्रवार को एक अहम बैठक बुलाई है।
बैठक में किसान संगठनों और पंजाब सरकार के बीच वार्ता की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके और समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। इस बैठक में एसकेएम पंजाब और भारतीय किसान यूनियन (उग्राहा जत्थेबंदी) के प्रमुख नेताओं को शामिल किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया करेंगे, जो किसानों के साथ इस महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेंगे।
झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। रांची, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
राज्य में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। मौसम में बदलाव के कारण बुधवार के बाद से अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में सबसे अधिकतम तापमान सिमडेगा में बृहस्पतिवार को 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ओडिशा में गर्मी का कहर, स्कूल का समय तत्काल प्रभाव से हुआ बदलाव
2025 की गर्मियों में राज्य में गर्मी की स्थिति को देखते हुए, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के स्कूल का समय तत्काल प्रभाव से सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक पुनर्निर्धारित किया गया है: ओडिशा सरकार
मीसा भारती का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- अगर उनसे सरकार नहीं चल रहा है तो इस्तीफा दें
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निसाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘बिहार में कोई काम करने वाली सरकार नहीं है। अगर नीतीश कुमार से सरकार नहीं चल रहा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’
उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में एक के बाद एक घटना हो रही है। आए दिन पुलिस से लेकर आम लोगों को गोली मार दी जा रही है। ऐसी लगता है कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और सवाल पूछो तो साल 2025 से पहले की याद दिलाई जाती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल हुए
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल हुए। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी मौजूद हैं।
दिशा सालियान मामले पर आदित्य ठाकरे ने कहा -पिछले 5 सालों से बहुत से लोगों ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है
दिशा सालियान मामले पर शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "पिछले 5 सालों से बहुत से लोगों ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। अगर मामला कोर्ट में है तो हम कोर्ट में ही अपनी बात रखेंगे…"
छत्तीसगढ़: वीडियो बीजापुर जिले में ग्राउंड जीरो के पास से है, जहां जवान मुठभेड़ स्थल से लौट रहे हैं
छत्तीसगढ़: वीडियो बीजापुर जिले में ग्राउंड जीरो के पास से है, जहां जवान मुठभेड़ स्थल से लौट रहे हैं। नक्सलियों के शव और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। बीजापुर-दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में चल रही मुठभेड़ के दौरान 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं
आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने कहा कि बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में चल रही मुठभेड़ के दौरान 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं:
पंजाब पुलिस द्वारा बॉर्डर से किसानों के तंबू हटाए जाने पर राकेश टिकैत ने कहा, "जिस तरह का रवैया था उससे लगता है कि तानाशाही रवैया है
पंजाब पुलिस द्वारा बॉर्डर से किसानों के तंबू हटाए जाने पर किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, "जिस तरह का रवैया था उससे लगता है कि तानाशाही रवैया है। लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन और अधिकारियों को बातचीत से रास्ता निकालना चाहिए था... पंजाब की जत्थेबंदी जो फैसला लेगी, हम उनके साथ हैं। कल 21 मार्च को उत्तर प्रदेश में हर ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और ज़िलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे।"
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर CM सैनी के करनाल आवास तक किया मार्च
अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करनाल आवास तक मार्च किया।
बिहार विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा- विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा
सदन के बाहर निकलने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "सदन के अंदर विपक्ष को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं देते हैं और सरकार भी नहीं मान रही है कि सदन के अंदर विपक्ष है। बिहार में इतनी घटनाएं घट रही हैं, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है, लूट हो रही है, रेप की घटनाएं घट रही हैं, दलित बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। सदन के अंदर जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सत्ता पक्ष द्वारा सवाल को उठाने नहीं दिया जाता है।"
एलन मस्क की कंपनी 'एक्स' ने मोदी सरकार पर दर्ज कराया मुकदमा, कहा- गलत तरीके से सेंसरशिप कर रही सरकार
एलन मस्क की कंपनी एक्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में एक केस दायर किया है। एक्स का कहना है कि भारत में IT एक्ट का गलत इस्तेमाल हो रहा है। सरकार सहयोग पोर्टल के माध्यम से कंटेंट ब्लॉक कर रही है। एक्स का कहना है कि सेंसरशिप का यह तरीका पूरी तरह से गैरकानूनी है। कंपनी का कहना है कि अगर कंटेंट इतनी आसानी से हटने लगेगा तो यूजर्स भरोसा खो देंगे और एक्स का कारोबार प्रभावित होगा।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता शादी के 4 साल बाद टूटा, दोनों के तलाक पर आया अदालत का फैसला
भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। शादी के करीब 4 साल दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। धनश्री और चहल के तलाक का केस बांद्रा की फैमिली कोर्ट में चल रहा था। दोनों के तलाक पर फैसला आ गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RJD विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच आज पटना में राज्य विधानसभा में बहस हो गई
कांग्रेस किसानों के साथ है- हरीश रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लेने पर कहा, "ये आंदोलन से निकली हुई पार्टी के नैतिक और वैचारिक पतन है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। पंजाब के लोग इसका जवाब देंगे। आप जन आंदोलन को कुचल कर अपनी पहचान जन आंदोलनकारी के रूप में बनाएंगे। केजरीवाल जवाब दें और माफी मांगे। कांग्रेस किसानों के साथ है।"
छत्तीसगढ़: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए
बिहार की पूर्व सीएण और RJD नेता राबड़ी देवी ने पार्टी के अन्य विधायकों के साथ विधान परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने पार्टी के अन्य विधायकों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर बिहार विधान परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, "बिहार में सुशासन की सरकार में आए दिन हत्या, बलात्कार, चोरियां हो रही हैं। सरकार के पास इसे रोकने की शक्ति नहीं है। होली में 2 दिन में 22 हत्याएं हुईं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सुशासन राज जंगलराज हो गया है।"
BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की
BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की। प्रत्येक खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये, मुख्य कोच को 3 करोड़ रुपये, सहायक कोचिंग स्टाफ को 50 लाख रुपये मिलेंगे।
शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाने पर कांग्रेस का संसद में हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
संसद परिसर में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। पहले कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में हंगामा किया। उसके बाद संसद परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों को शंभू बॉर्डर से हटाने जाने और उन्हें हिरासत में लेने का मुद्दा उठाया। विपक्षी सांसदों ने कहा कि किसानों का साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है।
बीजेपी के आकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां हैं- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हमें सुबह जानकारी मिली है कि अयोध्या की एक महिला वाराणसी साक्षात्कार के लिए गई और अपने भाई के घर आना चाहती थी। घर के लिए जब उसने ऑटो किया तब उस महिला के साथ जो-जो हुआ है पुलिस उसे छिपा रही है। सुनने में आ रहा है महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है। उस महिला ने पुलिस को जानकारी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्या यहीं सरकार का जीरो टॉलरेंस है? बीजेपी के आकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां हैं।"
छत्तीसगढ़: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर यातायात के लिए सड़क खाली करने की प्रक्रिया चल रही है
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए।पोस्टरों पर लिखा है, "ना झुका हुँ, ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है।"
पंजाब: किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS), जालंधर से स्थानांतरित किया जा रहा
किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS), जालंधर से स्थानांतरित किया जा रहा है। कल देर शाम पंजाब पुलिस ने पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर से किसानों को हटा दिया, जहां वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।
नागपुर: 17 मार्च को भड़की हिंसा के बाद नागपुर के 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी
पंजाब: पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई। कल देर शाम पंजाब पुलिस ने किसानों को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया, उनके द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को भी हटा दिया गया है।
हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा, कल देर शाम पंजाब पुलिस ने किसानों को धरना स्थल से हटाया
हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि हरियाणा पुलिस ने किसानों की आवाजाही को रोकने के लिए सीमा पर लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स हटा दिए हैं, जहां वे विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। कल देर शाम पंजाब पुलिस ने किसानों को धरना स्थल से हटा दिया।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के आजाद चौक पर फर्नीचर की दुकानों में लगी आग
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के आजाद चौक पर फर्नीचर की दुकानों में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
इंस्पेक्टर दिलीप ने बताया, "फर्नीचर की दुकानों में आग लग गई है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने का काम जारी है।"
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia