बड़ी खबर LIVE: राजस्थान के जयपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, इन मुद्दों को लेर किया हल्ला बोल
राजस्थान के जयपुर में युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ और विभिन्न मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया हालांकि पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कैथल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कैथल में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "डीजल के रेट 300 प्रतिशत बढ़ गए खाद के रेट 200 प्रतिशत बढ़ गए। हर हेक्टेयर में 35000 रुपए प्रति हेक्टयर निकालते हैं और 5000 निकालकर कहते हैं ताली बजाओं।"
लाल किला विस्फोट : जांच में अल फलाह के पूर्व छात्र के संबंधों का पता चला
लाल किले के पास हाल में हुए कार विस्फोट की जांच का दायरा बढ़ने के साथ दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को इंडियन मुजाहिदीन के भगोड़े आतंकवादी और अल फलाह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मिर्जा शादाब बेग के बारे में एक नया सुराग मिला है।
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बेग 2007 में अल फलाह विश्वविद्यालय में छात्र था, जब यह एक इंजीनियरिंग कॉलेज हुआ करता था। उन्होंने बताया कि 2014 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
राजस्थान के जयपुर में युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ और विभिन्न मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया हालांकि पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए शहीद स्मारक पर अवरोधक लगाए थे लेकिन कई प्रदर्शनकारी उन पर चढ़ गए। पुलिस ने कार्यकर्ता को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार कीं।
पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब व प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया को कई कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया गया हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। युवा कांग्रेस ने कथित वोट चोरी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और फसल नुकसान के लिए कम मुआवजे जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था
चुनाव ले पहले जो वादे किए थे उन सब वादों को पूरा करना चाहिए: रविदास मेहरोत्रा
समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने बिहार में एनडीए सरकार और शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "NDA गठबंधन की सरकार बन गई और मुख्यमंत्री ने शपथ ले लिया है। लेकिन उन्होंने चुनाव ले पहले जो वादे किए थे उन सब वादों को पूरा करना चाहिए। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की सभी महिलाओं को 10,000 रुपए उनके खाते में दिए गए थे ये योजना चालू रहना चाहिए और बिहार में हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाना चाहिए। वोदो को पूरा करना चाहिए.."
एक IAF रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA), जो एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था, इंजन में खराबी आने के बाद जैसलमेर (राजस्थान) के पास सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया
एक IAF रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA), जो एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था, इंजन में खराबी आने के बाद जैसलमेर (राजस्थान) के पास सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। RPA को एक खाली मैदान में बरामद किया गया, जिससे ज़मीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ और RPA को भी कम से कम नुकसान हुआ: इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF)
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने EC को लिखा पत्र, 'SIR के 'मिसमैनेजमेंट' की मानवीय कीमत अब बर्दाश्त से बाहर है'
यूपी के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में 4 मजदूरों की मौत, पुलिस को कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने का शक
पनकी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह चार मजदूर अपने किराए के कमरे में मृत पाए गए। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि कमरे में रातभर कोयला जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।
दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, बिहार में महिलाओं को वादा किया गया फंड मिलना चाहिए और महाराष्ट्र की तरह धोखा नहीं मिलना चाहिए
यूपी: प्रतापगढ़ में अपने कमरे में नर्स मृत पाई गई, आत्महत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में काम करने वाली 35 वर्षीय नर्स अपने किराए के कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी।
2020 दिल्ली दंगा: सुनवाई के दौरान पुलिस ने SC में शरजील इमाम के भाषणों के वीडियो दिखाए
2020 दिल्ली दंगों की सुनवाई के दौरान पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में शरजील इमाम के भाषणों के वीडियो दिखाए, जो उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिए थे।
दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि डॉक्टर और इंजीनियर अपने पेशे नहीं कर रहे, बल्कि राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।
दिल्ली: चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला। सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। स्कूल में पुलिसकर्मी मौजूद थे:
बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार का गठन हो गया है। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार राज्य के मख्यमंत्री पद की शपथ ली।
बिहार की नई सरकार में सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार सिन्हा भी बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। विजय कुमार सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, मंगल पाण्डेय को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा
दिल्ली में एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' बनी हुई है, AQI 399 पर, मोती बाग, अक्षरधाम 'गंभीर' कैटेगरी में पहुंचा
पटना के गांधी मैदान के बाहर के दृश्य, जहां आज बिहार में NDA सरकार का गठन और शपथ ग्रहण समारोह होगा
यूपी: घोसी से समाजादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, "घोसी विधानसभा से MLA सुधाकर सिंह का निधन बेहद दुखद है।"
तमिलनाडु: पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण थूथुकुडी के कई हिस्सों में जलभराव
सूडान सबसे हिंसक जगह बन गया है, वहां सबसे बड़ा मानवीय संकट: ट्रंप
दिल्ली-NCR में आज भी वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में, वजीरपुर में AQI 477 दर्ज
दिल्ली-NCR में आज भी हवा बेहद गंभीर श्रेणी में है। ज्यादातर इलाकों में AQI 400 के पार है। आज राजधानी में सबसे ज्यादा AQI वजीरपुर का 477 दर्ज किया गया, जो कि डार्क रेड अलर्ट में है। एनसीआर में भी बुरा हाल है।
प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति के कारण लोगों में सांस से संबंधित परेशानियां बढ़ गई हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia