बड़ी खबर LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर दर्जी की दूसरी जीत, वॉर्नर-मार्श के बाद जाम्पा ने ढाया कहर

बेंगलुरु में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के 368 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और एडम जाम्पा रहे।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

20 Oct 2023, 11:16 PM

दिल्ली में 50 लाख रुपये की डकैती के मामले में दो नकली ट्रैफिक पुलिसकर्मी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुद को ट्रैफिक पुलिसकर्मी बताकर पान बहार प्राइवेट लिमिटेड के एक कर्मचारी से 50 लाख रुपये लूट लिए थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

20 Oct 2023, 11:15 PM

इजरायल-यूक्रेन के लिए 100 अरब डॉलर की सहायता की अपनी मांग कांग्रेस में रखेंगे बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल और यूक्रेन के लिए 100 अरब डॉलर की सैन्य सहायता, मानवीय सहायता और फिलिस्तीन के लिए 100 मिलियन डॉलर की अपनी मांग कांग्रेस के समक्ष रख रहे हैं।

20 Oct 2023, 10:28 PM

CWC2023: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर हासिल की दूसरी जीत, वॉर्नर-मार्श के बाद जाम्पा ने ढाया कहर

बेंगलुरु में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के 368 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और एडम जाम्पा रहे। वॉर्नर और मार्श ने जहां शतकीय पारी खेली, वहीं जाम्पा ने चार खिलाड़ियों को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।


20 Oct 2023, 10:09 PM

ED-IT के छापों पर भूपेश बघेल बोले- वे लड़ने लायक नहीं, इसलिए सिर्फ बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं

ईडी, आईटी छापों पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उनके (केंद्र सरकार) पास कोई योजना नहीं है, वे लड़ने के लायक नहीं हैं। इसलिए वे सिर्फ बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।' वे कुछ भी साबित नहीं कर पा रहे हैं, बस छापेमारी कर रहे हैं। सत्ता में आने के लिए वे किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं कि किसानों को नुकसान हो रहा है।

20 Oct 2023, 10:06 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में खेलगांव के पास दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया


20 Oct 2023, 9:41 PM

कांग्रेस ने जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए कई समितियों की घोषणा की

कांग्रेस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के लिए कई समितियों की घोषणा की, जिनमें 11 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति भी शामिल है, जिसका अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा को बनाया गया है।

20 Oct 2023, 9:37 PM

AAP ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 37 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की,  जेल में बंद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया का भी लिस्ट में नाम

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 37 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, पार्टी नेता मनीष सिसौदिया और अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।


20 Oct 2023, 9:06 PM

तेलंगानाः राहुल गांधी आर्मूर जाते वक्त एक चाय की दुकान पर रुके, स्थानीय लोगों से बातचीत की

20 Oct 2023, 9:00 PM

दिल्ली के तिलक नगर के एक एमसीडी स्कूल की दीवार के पास एक महिला का शव पड़ा मिला, पहचान करने में जुटी पुलिस

दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक एमसीडी स्कूल की दीवार के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शुरुआती तथ्यों के आधार पर आईपीसी की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित और अपराधियों की पहचान करने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। जांच चल रही है।


20 Oct 2023, 8:24 PM

गुजरात एटीएस ने आनंद से सैन्य खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने वाले जासूस को पकड़ा

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को जासूसी के आरोप में आनंद निवासी लाभशंकर माहेश्वरी को तारापुर से गिरफ्तार किया।

20 Oct 2023, 8:24 PM

'एक राष्ट्र, एक चुनाव': 25 अक्टूबर को कोविंद के नेतृत्व वाली समिति की दूसरी बैठक

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर बनी समिति की दूसरी बैठक 25 अक्टूबर को होगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


20 Oct 2023, 8:23 PM

कांग्रेस ने IT हार्डवेयर के लिए आयात प्रबंधन प्रणाली पर सरकार की आलोचना की

सरकार के लैपटॉप और कंप्यूटर सहित आईटी हार्डवेयर के लिए 'आयात प्रबंधन प्रणाली' शुरू करने के एक दिन बाद भौतिक प्रतिबंध लगाने के अपने शुरुआती रुख को संशोधन करने को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के फास्ट (फर्स्ट एक्ट, सबसीक्वेंटली थिंक) दृष्टिकोण का एक और उदाहरण है।

20 Oct 2023, 8:23 PM

यूपी के मेरठ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मेडिकल थाना इलाके के जागृति विहार के पास शुक्रवार दोपहर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एक चाय की दुकान चलता था।


20 Oct 2023, 8:07 PM

दिल्ली: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय में शुरू, पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद

20 Oct 2023, 7:51 PM

पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे


20 Oct 2023, 7:45 PM

गाजा में सेंट पोर्फिरियस चर्च पर बमबारी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

20 Oct 2023, 7:22 PM

गोवा में क्रिकेट विश्व कप पर सट्टा लगाने के आरोप में दो गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के लिए सट्टा लेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कैलंगुट पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात उत्तरी गोवा के बर्देज में एक अपार्टमेंट में छापेमारी की गई, जिसमें दो लोगों को जुए का दांव स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


20 Oct 2023, 6:57 PM

दिल्ली: राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सीईसी की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

20 Oct 2023, 6:23 PM

दिल्ली: BJP केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचे


20 Oct 2023, 6:06 PM

इजराइल हमास युद्ध : सत्यार्थी समेत 29 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने सभी बच्चों के प्रति दया की अपील की

इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने अन्य नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ युद्ध में सभी बच्चों के लिए करुणा की अपील की है। दुनिया को याद दिलाया है कि इजरायल और गाजा में सभी बच्चे हमारे बच्चे हैं। उन्हें सुरक्षा और तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत है।

20 Oct 2023, 6:04 PM

AUS vs PAK: वॉर्नर-मार्श ने खेली तूफानी पारी, आफरीदी का 'पंजा', पाकिस्तान के सामने 368 रनों का टारगेट

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (163) के तूफानी शतक और उनकी मिशेल मार्श (121) के साथ 259 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को 50 ओवर में नौ विकेट पर 367 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।


20 Oct 2023, 5:54 PM

भारतीय नौसेना ने अपतटीय विकास क्षेत्र सुरक्षा अभ्यास 'प्रस्थान' का आयोजन किया

20 Oct 2023, 5:53 PM

राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दौसा में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा की


20 Oct 2023, 5:18 PM

दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 7 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सात लोगों की गिरफ्तारी के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनके खिलाफ देशभर में 2,100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज थी। गिरोह अपनी फर्म 'फैमिली हेल्प' के जरिए लोगों को ठगते थे।

20 Oct 2023, 5:09 PM

सुरक्षित निवेश मांग के कारण सोने की कीमतें तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी रोकने की उम्मीदों के कारण मांग आने से सोने में लगातार दूसरे सप्‍ताह तेजी रही और इसकी कीमतें शुक्रवार को तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।


20 Oct 2023, 4:59 PM

बीजेपी, BRS, AIMIM एक है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निज़ामाबाद के अरमूर में कहा, "चुनाव यहां कांग्रेस और BRS के बीच में हो रहा है, पहले बीजेपी के लोग यहां छाती फैलाकर घूम रहे थे, उन्हें पता भी नहीं लगा उनकी गाड़ी के चारों पहिए उतर गए, आज उनके नेताओं की लाइन लगी हुई है कांग्रेस पार्टी में आने के लिए, हमें नहीं चाहिए। बीजेपी, BRS, AIMIM एक है। बीजेपी BRS की यहां मदद कर रही है और बीजेपी BRS की वहां(दिल्ली) मदद कर रही है..."

20 Oct 2023, 4:36 PM

बीजेपी ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की जो मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे 


20 Oct 2023, 4:05 PM

बिहार में ट्रेन से कटकर महिला और 2 बच्चों की मौत

बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम रेल खंड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

20 Oct 2023, 3:43 PM

तेलंगाना की संपत्ति एक परिवार के हाथ में: राहुल गांधी

तेलंगाना मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एक परिवार तेलंगाना पर शासन कर रहा है और राज्य की पूरी संपत्ति उसके हाथों में केंद्रित है।

उन्होंने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को 'दोराला तेलंगाना और प्रजाला तेलंगाना' (सामंतों का तेलंगाना और लोगों का तेलंगाना) के बीच लड़ाई करार दिया और लोगों से उस सपने को साकार करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाने का आग्रह किया, जिसके लिए उन्होंने तेलंगाना राज्य के लिए लड़ाई लड़ी थी।


20 Oct 2023, 3:22 PM

राजस्थान: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- जो नेता सचमुच जनता का भला चाहते हैं वो सिर्फ अपने मानसम्मान और घमंड को नहीं देखते

20 Oct 2023, 3:13 PM

दौसा: नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके ही 'विश्वगुरु' बनना संभव, अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर तंज


20 Oct 2023, 2:48 PM

लालकुआं के बंगाली कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा, स्थानीय लोगों ने किया विरोध 

लालकुआं, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। लालकुआं में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। रेलवे ने पुलिस और प्रशासन के साथ लालकुआं बंगाली कॉलोनी में जाकर अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा करते हुए भूमि की नाप शुरू की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने इस अभियान का भारी विरोध किया। जिसे पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल शांत कराया। रेलवे ने 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम भी दिया।

20 Oct 2023, 2:46 PM

मोदी सरकार हमारे सैनिकों का कर रही अपमान- कांग्रेस


20 Oct 2023, 2:26 PM

दिल्ली में स्कूल के पास अज्ञात महिला का मिला शव

पश्चिमी दिल्ली में एक स्कूल के पास एक अज्ञात महिला मृत पाई गई, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।

20 Oct 2023, 2:23 PM

उत्तर प्रदेश: मोनिंदर सिंह पंढेर रिहा होने के बाद ग्रेटर नोएडा की जेल से बाहर आया


20 Oct 2023, 1:56 PM

मध्य प्रदेश चुनाव: कमलनाथ ने कहा, माहौल बहुत अच्छा है 

छिंदवाड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे..

20 Oct 2023, 12:59 PM

जिस संविधान को भीम राव अंबेडकर ने दिया, आज सबसे ज्यादा खतरा किसी पर है तो वह उसी संविधान पर है: अखिलेश यादव 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "जिस संविधान को भीम राव अंबेडकर ने दिया, आज सबसे ज्यादा खतरा किसी पर है तो वह उसी संविधान पर है... ये बात हवा हवाई नहीं है कि भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो वह हमारे-आपके वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी... अगर अधिकार छिन गया तो सोचिए कि क्या हम सरकार बदल पाएंगे?... इसलिए हमारे सामने चुनौती है और बहुत बड़ी लड़ाई है जिसे हमें जीतना है।"


20 Oct 2023, 11:49 AM

जगतियाल में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने BRS, BJP और AIMIM हमला बोला

जगतियाल में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जहां भी हम चुनाव लड़ते हैं महाराष्ट्र हो, राजस्थान हो या असम हो वहां पर बीजेपी की मदद करने के लिए AIMIM अपने उम्मीदवार खड़े कर देती है। भाईयों और बहनों ये तीनों(BRS, BJP और AIMIM) मिले हुए हैं।"

20 Oct 2023, 10:54 AM

मेरठ पटाखा विस्फोट: अवैध गोदाम संचालक का पार्टनर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गौरव गुप्ता के रूप में की गई है।

जिस मकान पर उक्त अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह मकान गौरव गुप्ता ने किराए पर लिया था। उक्त अवैध पटाखा गोदाम का प्रमुख भागीदार संजय गुप्ता अभी भी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक लोकल इंटेलीजेंस की मदद से गौरव गुप्ता को गुरुवार देर रात करीब 11 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित राय ने बताया, आरोपी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


20 Oct 2023, 9:49 AM

जम्मू (जम्मू-कश्मीर): श्रीनगर से राजस्थान जा रहे एक ट्रक के कल खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत

जम्मू (जम्मू-कश्मीर): श्रीनगर से राजस्थान जा रहे एक ट्रक के कल रात झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

20 Oct 2023, 8:42 AM

गुवाहाटी (असम): नवरात्रि के छठे दिन भक्तों ने कामाख्या मंदिर में पूजा की


20 Oct 2023, 7:47 AM

जो बाइडेन बोले- अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं, जंग में हुए नुकसान से दुखी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है। जो अमेरिकी बंधक बने हैं, राष्ट्रपति के रूप में उनकी सुरक्षा करना मेरी प्राथमिकता है। इजराइल हमास की जंग में हुए नुकसान से अन्य लोगों की तरह मैं भी दुखी हूं। बाइडेन ने कहा कि गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट से मैं काफी दुखी हूं। मगर यह हमला इजराइलियों ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम निर्दोष फिलिस्तीनियों की मानवता को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं जो केवल शांति से रहना चाहते हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia