बड़ी खबर LIVE: उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुराया

उत्तर भारत में रविवार को कहीं कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुराया तो कहीं कोहरे की घनी चादर ने रफ्तार थाम दी। उत्तर भारत के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में पारा लुढ़क गया

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

21 Dec 2025, 9:36 PM

उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुराया

 उत्तर भारत में रविवार को कहीं कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुराया तो कहीं कोहरे की घनी चादर ने रफ्तार थाम दी। उत्तर भारत के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में पारा लुढ़क गया जबकि पंजाब व हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ गया और दिल्ली व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरपूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ-साथ बर्फ गिरने का अनुमान जताया है।

21 Dec 2025, 9:29 PM

गौरव गोगोई ने जुबिन पर प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ को लेकर सवाल उठाए 

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान गायक जुबिन गर्ग पर उनकी ‘चुप्पी’ को लेकर रविवार को सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर मोदी को गर्ग का जिक्र न करने की सलाह देने का आरोप लगाते हुए गोगोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में भाग लिया और असम के लोगों को संबोधित किया, लेकिन गायक के बारे में एक शब्द भी नहीं बोले।

21 Dec 2025, 9:18 PM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी कोहरे की मोटी चादर में लिपटी हुई है


21 Dec 2025, 8:19 PM

मनरेगा से गांधी का नाम हटाना ‘महात्मा की दूसरी हत्या’ है: चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना ‘‘महात्मा गांधी की दूसरी हत्या’’ है।

उन्होंने कहा कि पूर्व ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बहाल होने तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

पूर्व वित्त मंत्री ने यहां एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पार्टी घर-घर जाकर, गांव-गांव जाकर इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश करेगी और यह अधिनियम निरस्त होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’’

विपक्ष के विरोध के बीच 18 दिसंबर को संसद ने वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025 को पारित किया था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रविवार को इस विधेयक को मंजूरी दे दी। इस विधेयक का उद्देश्य 20 साल पुराने ग्रामीण रोजगार कानून ‘मनरेगा’ को प्रतिस्थापित करना है और प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वित्त वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करना है।

21 Dec 2025, 7:25 PM

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... आज सभी जगह हाहाकार मचा हुआ है। अगर अरावली नहीं बचेगी तो हम इसकी कल्पना कर सकते हैं कि इसके परिणाम क्या होंगे। अरावली केवल पहाड़ नहीं बल्कि राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों की जीवन रेखा है..."


21 Dec 2025, 6:35 PM

मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड का 'येलो’ अलर्ट जारी किया

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पांच जिलों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग) के लिए घने कोहरे का 'ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया, जबकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा के लिए ठंड का 'येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे तक कुल 15 जिले प्रभावित हो सकते हैं।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि छह जिलों में शीतलहर की स्थिति भी है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरा है। ये जिले गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रांची हैं।

21 Dec 2025, 6:17 PM

झारखंड : हाथियों की आवाजाही के कारण कई यात्री ट्रेनें तीन दिनों के लिए रद्द

झारखंड में हाथियों की आवाजाही के कारण दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

दक्षिण-पूर्वी रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेमू ट्रेन सेवाएं 22 से 24 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी।

दक्षिण-पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने बताया कि चक्रधरपुर (झारखंड के सिंहभूम)-झारसुगुड़ा (ओडिशा) खंड के बीच रेल पटरियों के पास, विशेषकर बांदामुना में रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गई है।


21 Dec 2025, 5:55 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विकसित भारत - जी राम जी विधेयक, 2025’ को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ‘विकसित भारत -जी राम जी’ विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विपक्ष के विरोध के बीच संसद ने वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025 को पारित किया था। इसका उद्देश्य मौजूदा ग्रामीण रोजगार कानून ‘मनरेगा’ को प्रतिस्थापित करना है और प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वित्त वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करना है।

सरकार के अनुसार, इस नयी योजना का लक्ष्य ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है।

21 Dec 2025, 5:37 PM

CPI नेता डी. राजा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने जो कुछ भी कहा, वह सरासर झूठ है

CPI नेता डी. राजा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने जो कुछ भी कहा, वह सरासर झूठ है... अब नया बिल लाया गया है... MGNREGA ग्रामीण और गरीब लोगों के हितों की रक्षा पर आधारित योजना थी। UPA सरकार लेफ्ट पार्टियों के समर्थन से वह कानून लाई थी। जब यह सारा काम हुआ, तब हम वहीं थे... मोदी सरकार महात्मा गांधी का नाम हटा रही है..."


21 Dec 2025, 4:37 PM

कार हादसे के बाद नोरा ने कहा 'मामूली चोटें आईं, पर मैं ठीक हूं'

अभिनेत्री नोरा फतेही ने रविवार को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वह ठीक हैं, लेकिन दुर्घटना के बाद अब भी थोड़े सदमे में हैं।

यह हादसा शनिवार दोपहर मुंबई के पश्चिमी उपनगर में उस समय हुआ, जब नोरा (33) 'सनबर्न' संगीत महोत्सव में शामिल होने जा रही थीं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर शराब के नशे में धुत था।

नोरा ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहा, "एक शराबी व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैं कार के अंदर एक तरफ से दूसरी तरफ जा गिरी और मेरा सिर खिड़की से टकरा गया।’’ अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और मस्तिष्क में हल्का आघात हुआ है।

21 Dec 2025, 3:33 PM

यूपी के आगरा में निर्माण के दौरान बेसमेंट की गिरी दीवार, 7 लोग मलबे में दबे, 4 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को नमक मंडी इलाके में हादसा हो गया, जहां बेसमेंट निर्माण के दौरान दीवार गिर गई। घटना में सात लोग मलबे में दब गए जिन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


21 Dec 2025, 2:54 PM

MGNREGA को बदलने पर खड़गे बोले- BJP संविधान के खिलाफ काम कर रही, गरीबों को उनके हक से करना चाहती है वंचित

कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित करते हुए MGNREGA को बदलने के केंद्र सरकार के कदम की आलोचना की। उन्होंने कहा, "BJP के सदस्य संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं, वे गरीबों को उनके हक से वंचित करना चाहते हैं।"

21 Dec 2025, 2:14 PM

हरियाणा के रोहतक में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया


21 Dec 2025, 2:13 PM

झारखंड में ओपनकास्ट कोयला खदान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत: पुलिस

21 Dec 2025, 12:45 PM

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के करनाह में साधना टॉप और केरन में फरकिया टॉप पर ताजा बर्फबारी हुई


21 Dec 2025, 10:50 AM

कोहरे के कारण उत्तर भारत में फ्लाइट ऑपरेशन बाधित होने पर AAI ने एडवाइजरी जारी की

दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। कई उड़ानें लेट चल रही है। घने कोहरे की वजह से मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

21 Dec 2025, 9:37 AM

टक्कर काफी ज़ोरदार थी, नोरा फतेही ने कार एक्सीडेंट के बाद अपना डरावना अनुभव शेयर किया  


21 Dec 2025, 9:36 AM

लालू प्रसाद यादव की दिल्ली के सेंटर फॉर साइट में आंखों की सर्जरी सफल रही

21 Dec 2025, 8:51 AM

पाकिस्तान में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया


21 Dec 2025, 7:56 AM

दिल्ली-NCR में कड़ाके की सर्दी के बीच घने कोहरे और प्रदूषण की मार, आज भी AQI 400 के करीब

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार को भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे और लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली में तापमान 16 और 6 डिग्री, नोएडा, गाजियाबाद में 21 और 11 डिग्री और गुरुग्राम में 21 और 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। AQI भी कई इलाकों में खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली का औसत AQI 393 है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia