बड़ी खबर LIVE: मणिपुर में संगाई महोत्सव को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में झड़प
मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में संगाई महोत्सव का विरोध कर रहे लोगों की सुरक्षा बलों के साथ शुक्रवार को झड़प हो गई। यह झड़प मेइती समूह ‘सीओसीओएमआई’ की ओर से किए गए ‘काम बंद’ के आह्वान के बीच हुई।

सरकार के फैसले के कारण व्यापारियों पर आया संकट: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार कारोबारियों को परेशान कर रही है। इनके कारण व्यापारियों पर संकट आया है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दाल मंडी के व्यापारी आए हैं। सरकार के फैसले की वजह से व्यापारियों पर संकट आया है। यह पॉलिटिकल डिमोलिशन है, क्योंकि वो वहां से चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। भाजपा ने वाराणसी को क्योटो बनाने का दावा किया था। लोगों को परेशान कैसे किया जाए, इस पर काम हो रहा है। पॉलिटिकल प्रोजेक्ट के लिए डिवाइड एंड रूल की नीति अपनाई जा रही है।
दुबई एयर शो में कांगड़ा के वीर सपूत नमन स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है: सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट करते हुए लिखा: "दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िला के वीर सपूत नमन स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन।"
राहुल गांधी ने तेजस विमान दुर्घटना में पायलट की मौत पर दुख जताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण पायलट की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।
तेजस, दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में पायलट की मौत हो गई।
भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का
बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला
बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा | बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग तथा खान एवं भू-तत्व विभाग मिला। मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग मिला। बिहार भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग मिला।
गुजरात में बीएलओ ने आत्महत्या की, 'सुसाइड नोट' में एसआईआर ड्यूटी के कारण मानसिक तनाव का जिक्र
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर (एसआईआर) के कार्य में लगे एक स्कूल शिक्षक, जो बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के रूप में तैनात थे, ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
परिजनों का दावा है कि उन्होंने एक 'सुसाइड नोट' छोड़ा है, जिसमें “मानसिक तनाव और कार्य के दबाव” को आत्महत्या की वजह बताया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षक अरविंद वढेर ने सुबह करीब साढ़े छह बजे कोडीनार तालुका के देवली गांव स्थित अपने घर में फांसी लगा ली।
मणिपुर में संगाई महोत्सव को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में झड़प
णिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में संगाई महोत्सव का विरोध कर रहे लोगों की सुरक्षा बलों के साथ शुक्रवार को झड़प हो गई। यह झड़प मेइती समूह ‘सीओसीओएमआई’ की ओर से किए गए ‘काम बंद’ के आह्वान के बीच हुई।
‘कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ (सीओसीओएमआई) राज्य सरकार के पर्यटन महोत्सव का विरोध कर रही है। उसका कहना है कि जातीय हिंसा से बेघर हुए परिवारों के सामने आ रहे संकट के बीच ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना ‘बहुत ही असंवेदनशील’ कदम है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह झड़प खुरई लामलोंग में तब हुई जब सुरक्षा बलों ने उत्सव स्थल की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोका, जिनमें कई बेघर लोग भी शामिल थे।
नासिक में कुंभ मेले की तैयारियों के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध
कुंभ मेले से पहले नासिक के तपोवन क्षेत्र में साधु ग्राम कॉलोनी विकसित करने के लिए पेड़ों की प्रस्तावित कटाई को लेकर स्थानीय लोग और पर्यावरण समूह, नगर निकाय की योजना के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। नासिक में 2027 में सिंहस्थ कुंभ मेला लगने वाला है।
नासिक नगर निगम (एनएमसी) के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत 54 एकड़ भूमि से 1,700 से अधिक पेड़ों को हटाने का प्रस्ताव है।
दुबई एयर शो के दौरान हुआ बड़ा विमान हादसा, फ्लाइट डिस्प्ले के दौरान प्लेन क्रैश
दुबई एयर शो में शुक्रवार को एक विमान प्रदर्शनी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा दोपहर लगभग 2:10 बजे स्थानीय समय पर हुआ, जब विमान प्रदर्शन उड़ान भर रहा था।विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसी की मौत हुई है कि नहीं।
PAC की मीटिंग पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह असल में FSSAI, खाने की क्वालिटी चेक पर थी
पार्लियामेंट्री पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) की मीटिंग पर, कमेटी के चेयरमैन और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह असल में FSSAI, खाने की क्वालिटी चेक पर थी... PAC ने आज खाने की क्वालिटी चेक करने में FSSAI की कमियों को देखने के लिए इस विषय पर बात की। सभी सदस्यों ने गर्व से मज़बूत और ज़रूरी बातें रखीं, और हम आने वाले दिनों में उन्हें फिर से उठाएंगे... मिलावट, विज्ञापन सभी चिंता के विषय हैं, और PAC उन्हें बहुत गंभीरता से ले रही है।
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार सहित विभिन्न याचिकाकर्ताओं द्वारा दाखिल याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है, जिनमें चुनाव आयोग के द्वारा केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) को लागू करने के निर्णय को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले को 26 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता और सांसद तानुज पुनिया द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर भी चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।
दिल्ली: अशोक प्लेस में सेंट कोलंबा स्कूल के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन किया
18 नवंबर को राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर आत्महत्या से एक 16 साल के छात्र की मौत के विरोध में लोगों ने अशोक प्लेस में सेंट कोलंबा स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
पाकिस्तान के पंजाब में बॉयलर फैक्टरी में विस्फोट में 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।
यह घटना लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर पंजाब के फैसलाबाद जिले में सुबह हुई।
भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर, अब ऋषभ पंत संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
इंफाल ईस्ट, मणिपुर: पुलिस, IDPs (इंटरनल डिस्प्लेस्ड पर्सन्स) और COCOMI (कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी) के लोगों के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल SIR: ममता बनर्जी ने EC को लिखा पत्र, तुरंत दखल देने की मांग की
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने एशेज में 100 विकेट पूरे किए, ऐसा करने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने
पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत कई जगहों पर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। कोलकाता समेत प्रदेश के कई जिलों में धरती डोली, जिससे लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह बांग्लादेश में टुंगी से करीब 27 किलोमीटर पूर्व भूकंप आया, जिसके कंपन बंगाल तक महसूस किए गए। स्थानीय समयानुसार झटके सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर दर्ज किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक भूकंप के बाद कई क्षेत्रों से हल्के झटकों की सूचनाएं भी सामने आई हैं।
दिल्ली: आज सुबह अक्षरधाम के आसपास के इलाके की तस्वीरें, शहर में ज़हरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है
दिल्ली: आज सुबह ITO इलाके से ज़हरीले स्मॉग की एक परत शहर को ढकते हुए देखने को मिली
दिल्ली: आज सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आस-पास के इलाके की तस्वीरें, जब शहर पर ज़हरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है।
गैस चैंबर बना दिल्ली-एनसीआर, कई इलाकों में AQI 600 के पार, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 500 से भी ऊपर दर्ज किया गया, जिससे प्रदूषण का स्तर 'गंभीर प्लस' की श्रेणी में चला गया है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार सबसे प्रदूषित इलाकों में वजीरपुर टॉप पर रहा, जहां एक्यूआई 691 तक पहुंच गया। इसके बाद आनंद विहार में 620, जहांगीरपुरी में 583 और बहादुरगढ़ में 550 एक्यूआई दर्ज किया गया। लोनी, रोहिणी और नोएडा सेक्टर-116 भी गंभीर श्रेणी में बने हुए हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia



