बड़ी खबर LIVE: उत्तरकाशी सुंरग में NDRF टीम ऑक्सीजन लेकर घुसी, बाहर एंबुलेंस तैनात, कभी भी बाहर आ सकते हैं 41 मजदूर

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूर कभी भी बाहर आ सकते हैं। सुरंग के बाहर हलचल तेज हो गई है। एनडीआरएफ की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर और स्ट्रेचर्स लेकर टनल में गई है। वहीं, टनल के बाहर एंबुलेंस की तैनाती कर दी गई है और डॉक्टर्स रेडी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

22 Nov 2023, 10:47 PM

हरीश रावत ने सिल्कयारा सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों के सुरक्षित निकलने की उम्मीद जताई, कहा- उन्हें बचाना हमारा कर्तव्य

कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सिल्कयारा सुरंग हादसे पर कहा कि सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षा के लिए पूरे उत्तराखंड में लोग प्रार्थना कर रहे हैं। ये श्रमिक राज्य के विकास में मदद करने के लिए यहां आए थे, उन्हें बचाना हमारा कर्तव्य है। हमें उम्मीद है कि उन्हें कल तक बचा लिया जाएगा।

22 Nov 2023, 10:44 PM

सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन पूरे जोरों पर

22 Nov 2023, 10:09 PM

अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा देंगेः लालू यादव

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार ऐसा करेगी। अगर वे नहीं करेंगे तो हम नरेंद्र मोदी को (सत्ता से) हटा देंगे, फिर ऐसा करेंगे।


22 Nov 2023, 9:46 PM

तमिलनाडु के करूर जिले में एक पर्यटक वैन दुर्घटनाग्रस्त हुई, बच्चों समेत 23 लोगों को बचाया गया, घायलों को अस्पताल भेजा गया

तमिलनाडु के करूर जिले के वेलायुथमपालयम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पर्यटक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो बच्चों समेत 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

22 Nov 2023, 8:59 PM

उत्तरकाशी हादसाः NDRF टीम ऑक्सीजन लेकर सुरंग में घुसी, बाहर एंबुलेंस तैनात, कभी भी बाहर आ सकते हैं 41 मजदूर

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूर कभी भी बाहर आ सकते हैं। सुरंग के बाहर हलचल तेज हो गई है। एनडीआरएफ की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर और स्ट्रेचर्स लेकर टनल में गई है। वहीं, टनल के बाहर एंबुलेंस की तैनाती कर दी गई है और डॉक्टर्स रेडी हैं।


22 Nov 2023, 8:49 PM

तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आने पर प्रगति भवन का नाम अंबेडकर प्रजा भवन होगा, 24 घंटे लोगों के लिए खुला रहेगाः रेवंत रेड्डी

तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि प्रगति भवन को अंबेडकर प्रजा भवन कहा जाएगा। कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रगति भवन के गेट हटा दिए जाएंगे। इसका नाम डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर 'प्रजा भवन' रखा जाएगा। यह लोगों के लिए 24x7 खुला रहेगा। किसी भी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने और समाधान पाने के लिए किसी भी समय प्रजा भवन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

22 Nov 2023, 8:46 PM

उत्तराखंड में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने का अभियान तेज, NDRF जवान सिल्कयारा सुरंग में घुसे


22 Nov 2023, 8:18 PM

ममता बनर्जी को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का नाम बदलकर बम गोला बारूद समिट कर देना चाहिएः सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यहां कोई उद्योग नहीं आ रहा है...इसलिए सीएम ममता बनर्जी को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) का फुल फॉर्म बदलकर बम गोला बारुद समिट (बीजीबीएस) कर देना चाहिए।

22 Nov 2023, 8:16 PM

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों को निकालने के बाद इलाज के लिए 41 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार

उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से निकाले जाने के बाद फंसे श्रमिकों की चिकित्सा जांच और देखभाल के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया गया है।


22 Nov 2023, 7:58 PM

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान में आतंकवादी घायलस सेना ने घेरा, ऑपरेशन जारी

22 Nov 2023, 7:39 PM

पुडुचेरी: शहर में बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ


22 Nov 2023, 7:38 PM

तेलंगाना: दिल्ली में बैठे पीएम और हैदराबाद में बैठे हुए केसीआर दोनों एक, इन्हें नहीं पता कि महंगाई में गरीब कैसे जी रहे- मल्लिकार्जुन खड़गे

22 Nov 2023, 7:08 PM

पटना:  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, मोदी सरकार अगर नहीं देगी तो मोदी सरकार को हटा देंगे- RJD प्रमुख लालू यादव


22 Nov 2023, 6:42 PM

झारखंड के गोड्डा में अज्ञात बीमारी से आदिम जनजाति परिवारों के सात बच्चों की मौत

झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड के कई गांवों में बच्चों में फैली अज्ञात बीमारी से लोग दहशत में हैं। एक हफ्ते के दौरान बीमारी से सात बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे पहाड़िया नामक आदिम जनजाति परिवारों के थे।

22 Nov 2023, 6:41 PM

बिहार के राज्यकर्मियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ा, मंत्रिमंडल की बैठक में मिली मंजूरी

बिहार में सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। बिहार मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई।

प्रदेश में पहले राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत मिलता था जो अब बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रमुख सचिव एस सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक कुल 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।


22 Nov 2023, 6:41 PM

पटना में सजेगी किताबों की दुनिया, 1 से 12 दिसंबर तक गांधी मैदान में लगेगा पुस्तक मेला

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर किताबों की दुनिया सजेगी। 27वां सीआरडी पटना पुस्तक मेला 1 से 12 दिसम्बर तक गांधी मैदान में होने जा रहा है। पिछले 38 वर्षों से लगने वाला बिहार का लोकप्रिय सांस्कृतिक महोत्सव इस बार अनेक राष्ट्रीय विद्वानों-संस्कृतिकर्मियों और साहित्यकारों से गुलजार होगा।

22 Nov 2023, 5:58 PM

जब भारत में रोजगार के अवसर 40% कम हो रहे हैं, तो बंगाल इसे 42% बढ़ा रहा है: ममता


22 Nov 2023, 5:45 PM

झारखंड विधानसभा ने मनाई 23वीं वर्षगांठ, सीएम हेमंत बोले - लोकतंत्र की महापंचायत को बचाना सबका दायित्व

 झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि विधानसभा राज्य की सबसे बड़ी पंचायत होती है। यहां सिर्फ आम जन के लिए ही नहीं बल्कि राज्य के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए भी महापंचायत लगती है।

यहां से नीतियां बनती है। हजारों-लाखों लोग बड़ी उम्मीद के साथ यहां अपना जनप्रतिनिधि चुनकर भेजते हैं। इसके सही संचालन में पक्ष और विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लोकतंत्र की इस महापंचायत को हर हाल में टूटने और किसी भी नुकसान से बचाना होगा।

22 Nov 2023, 5:25 PM

बंगाल में देशी बम विस्फोट में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को एक देशी बम विस्फोट में तीन बच्चे घायल हो गए। घटना फरक्का थाना क्षेत्र के इमामनगर में घटी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे - एहदीना परवीन, महमूदा खातून और वसीम शेख - गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें पास के जंगीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इलाके के स्थानीय लोगों के अनुसार, यह देशी बम तब फटा, जब बच्चे इसे गेंद समझकर इससे खेल रहे थे।


22 Nov 2023, 5:24 PM

दिल्ली: नीतू दाबोदा गिरोह का वांछित शार्पशूटर झड़ी के बाद गिरफ्तार

 दिल्ली पुलिस ने नीतू दाबोदा और सोनू दरियापुर गिरोह के 27 वर्षीय शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि वह बिहार, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित है।

22 Nov 2023, 5:00 PM

मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र पर साधा निशाना 

तेलंगाना के सूर्यापेट में जनसभा को संबोधित करते हुए बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की गई है, उसमें SC, ST व OBC वर्ग की महिलाओं  को अलग से कोई भी आरक्षण नहीं दिया गया है।


22 Nov 2023, 4:44 PM

तमिलनाडु: तिरुवन्नामलाई में तेज बारिश हुई

22 Nov 2023, 4:43 PM

उत्तरकाशी सुरंग बचाव पर  PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे का बयान

उत्तरकाशी सुरंग बचाव पर  PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 6 मीटर की अगली लंबाई सफलतापूर्वक हासिल कर ली गई है और उम्मीद है कि अगले 2 घंटे अगले प्रयास के लिए संयोजन और उसे हासिल करने के लिहाज से अच्छे होंगे।"


22 Nov 2023, 4:19 PM

राजस्थान चुनाव: सवाई माधोपुर में राहुल गांधी ने कहा- अगर हम पिछड़ों को भागीदारी देना चाहते हैं तो हमें यह जानना पड़ेगा कि पिछड़े हैं कितने?

राजस्थान के सवाई माधोपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम पिछड़ों को भागीदारी देना चाहते हैं तो हमें यह जानना पड़ेगा कि पिछड़े हैं कितने?

22 Nov 2023, 3:54 PM

बागपत में 8 क्विंटल गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की कड़ी में बागपत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बागपत में पुलिस ने अवैध नशे की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 8 क्विंटल गांजे की बड़ी खेप बरामद की।


22 Nov 2023, 3:52 PM

कांग्रेस में शामिल हुईं टीडीपी की पूर्व नेता और अभिनेत्री दिव्यवाणी

अभिनय से राजनीति में आईं दिव्‍यवाणी बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। टॉलीवुड अभिनेत्री का यहां कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी महासचिव माणिकराव ठाकरे ने पार्टी में स्वागत किया।वह पिछले साल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से इस्तीफा देने के बाद से राजनीति से दूर हैं। हालांकि तेलंगाना विधानसभा चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले सक्रिय हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच सीधी टक्‍कर मानी जा रही है। हालाँकि, दिव्‍यवाणी पार्टी में कौन सी भूमिका निभाएंगी, यह स्पष्ट नहीं है।

22 Nov 2023, 3:42 PM

जम्मू-कश्मीर: राजौरी ज़िले के बाजीमल इलाके में सेना और आतंकवादियों में मुठभेड़


22 Nov 2023, 3:33 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के गृहनगर में 300 रुपये के लिए नाबालिग को नग्न कर पीटा

एक दिल दहला देने वाली घटना में, 300 रुपये का कर्ज नहीं चुकाने और उस पर कथित तौर पर आरोप लगाने पर दो व्यक्तियों ने 17 वर्षीय एक लड़के को नग्न कर दिया, उसे सड़क पर घुमाया और बेल्ट से हमला किया। यह घटना मंगलवार दोपहर ठाणे के कलवा उपनगर में जामा मस्जिद के पास सार्वजनिक रूप से हुई, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृहनगर है।

22 Nov 2023, 3:21 PM

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

राजस्थान के भरतपुर के नदबई में एक नजसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, तीन लोग होते हैं। एक सामने से आता है, एक पीछे से आता है और एक दूर से देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है। वे सामने से टी.वी. में आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी, GST कहते हैं। पीछे से अडानी आता है और आपका पैसा उठाकर ले जाता है। दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं कि किसी को पता न लग जाए, दबाकर लाठी मारूंगा।"


22 Nov 2023, 3:17 PM

भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए शुरू की वीजा सर्विस, निज्जर विवाद के बाद बंद हुई थीं सेवाएं

भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस की फिर से शुरुआत कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पिछले दो महीने से कनाडाई नागरिकों के लिए भारत ने इलेक्ट्रॉनिक वीजा सर्विस पर रोक लगाई हुई थी। ऐसे में एक बार फिर से वीजा सर्विस बहाल होने के बाद कनाडाई नागरिक भारत की यात्रा कर पाएंगे।

कनाडा ने सितंबर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगाया था। इस वजह से दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए थे। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने संसद में कहा था कि कनाडाई नागरिक निज्जर की जून में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरुद्वारे के बाहर हुई हत्या के पीछे भारत का हाथ था। इसके बाद 21 सितंबर को भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस पर रोक लगा दी थी।

22 Nov 2023, 2:53 PM

आप पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन उस पेट्रोल का आधा पैसा अडानी जी के पास चला जाता है- राहुल गांधी

राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन उस पेट्रोल का आधा पैसा अडानी जी के पास चला जाता है। आप बिजली का बिल भरते हैं, लेकिन उसमें भी थोड़ा पैसा अडानी जी की जेब में चला जाता है।


22 Nov 2023, 2:32 PM

तमिलनाडु: सेलम के सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगी

तमिलनाडु: सेलम के सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। सलेम कलेक्टर एस कर्मेगाम ने बताया, "आज सुबह लगभग 8.47 बजे बिजली के कारण मोहन कुमारमंगलम सरकारी कॉलेज और अस्पताल में ट्रॉमा आईसीयू और ऑर्थो पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड की पहली मंजिल पर आग लग गई। ट्रॉमा और ऑर्थो वार्ड में मरीजों को शिफ्ट किया गया। अग्निशमन सेवा ने स्थिति का निरीक्षण किया। बिजली की समस्या का कारण जानने के लिए पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल और सिविल कार्यकारी अभियंता मौके पर थे...मैंने सभी मंजिलों का निरीक्षण किया है और सब कुछ सामान्य और नियंत्रण में है। विद्युत निरीक्षक स्थिति पर नजर रखेंगे। हमने मरीजों के इलाज के लिए निजी सहित आसपास के अस्पताल से बात की है, इसलिए सेवा प्रभावित नहीं होगी।"

22 Nov 2023, 1:43 PM

उत्तरकाशी सुरंग हादसा पर पीड़ित श्रमिक के परिवार के सदस्य सुनीता हेम्ब्रम का बयान

उत्तरकाशी सुरंग हादसा पर पीड़ित श्रमिक के परिवार के सदस्य सुनीता हेम्ब्रम ने बताया, "मैंने अपने बहनोई से बातचीत की है, जो वहां फंसे हुए हैं। वह स्थिर और स्वस्थ हैं। श्रमिकों को भोजन, कपड़े और अन्य सामान मिल गए हैं। उम्मीद है कि उन्हें कल सुबह तक बचा लिया जाएगा।''


22 Nov 2023, 1:28 PM

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मशीन आज काम कर रही है, मुझे उम्मीद है कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर आ निकलेंगे

22 Nov 2023, 1:27 PM

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों पर अपर सचिव तकनीकी, सड़क एवं परिवहन महमूद अहमद का बयान

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों पर अपर सचिव तकनीकी, सड़क एवं परिवहन महमूद अहमद ने कहा, "सुरंग के अंदर 21 मीटर अंदर एक अतिरिक्त 800 मिमी पाइप भी डाला गया है। देर रात करीब 12:45 बजे हमने मशीन के माध्यम से ड्रिलिंग शुरू की और अब तक हमने तीन और पाइप डाले हैं। जब तक हम सुरंग के अंदर 45-50 मीटर तक नहीं पहुंचते हैं तब तक हम आपको इतना कुछ नहीं बता पाएंगे। हम बड़कोट से क्षैतिज ड्रिलिंग भी कर रहे हैं, हम वहां से भी लगभग 8 मीटर अंदर प्रवेश कर चुके हैं।


22 Nov 2023, 12:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "उनका(PM मोदी) 9 किलोमीटर का रोड शो था। वे(भाजपा) इतने घबराए हुए थे कि सारा रूट खत्म करके, बाहर के लोगों को बुलाकर और शहर में रोड शो किया जहां पहले से ही भीड़ रहती है। वे हमारे राज्य के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। इनके जितने नेता आ रहे हैं सभी भड़काने वाली बातें कर रहे हैं।"

22 Nov 2023, 12:23 PM

चुनाव आयोग ने दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भेजा नोटिस, CM केजरीवाल से जुड़े मामले में एक्शन

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बीजेपी दिल्ली के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए अपमानजनक पोस्ट पर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद सचदेवा को नोटिस मिला है। उन्हें 23 नवंबर रात 8 बजे तक इसका जवाब देना है।


22 Nov 2023, 12:03 PM

मेरी भूमिका वही रहेगी जो हाईकमान ने कहा है- राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अपनी भूमिका पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "मेरी भूमिका वही रहेगी जो हाईकमान ने कहा है। मैं खुद की भूमिका तय नहीं करता। जो भूमिका हाईकमान देगी मैं उसी दिशा में चलूंगा।"

22 Nov 2023, 11:15 AM

आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम संगम सरत थिएटर के पास एक ऑटो और लॉरी के बीच भीषण टक्कर, 8 छात्र घायल

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम संगम सरत थिएटर के पास एक ऑटो और लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में 8 छात्र घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


22 Nov 2023, 10:30 AM

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बहुत गंभीर होती जा रही है- संजय राउत

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "इस राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बहुत गंभीर होती जा रही है। इस राज्य के गृह मंत्री और गृह मंत्रालय को मालूम है कि राज्य में क्या हो रहा है। हमारे गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को 5 राज्यों की चिंता है लेकिन हमारा राज्य जल रहा है। ये परिस्थिति बहुत ही खतरनाक और गंभीर है।"

22 Nov 2023, 9:59 AM

तमिलनाडु: कोयंबटूर के कई इलाकों में बारिश हुई


22 Nov 2023, 9:01 AM

उत्तरकाशी में एक मशीन जो कल सड़क संकरी होने के कारण फंस गई थी, अब सिलक्यारा सुरंग स्थल पर पहुंच गई है 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक मशीन जो कल सड़क संकरी होने के कारण फंस गई थी, अब सिलक्यारा सुरंग स्थल पर पहुंच गई है, जहां फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

22 Nov 2023, 8:25 AM

उत्तरकाशी: BRO द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी


22 Nov 2023, 7:46 AM

दिल्ली में आज भी गंभीर श्रेणी में हवा की गुणवत्ता, जानें कितना है AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। अशोक विहार में AQI 405, जहांगीरपुरी में 428, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 404, द्वारका सेक्टर 8 में 403 दर्ज किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia