बड़ी खबर LIVE: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का नीतीश कुमार ने किया स्वागत, कहा- वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की हमारी वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

23 Jan 2024, 10:58 PM

बेंगलुरु में 16 स्कूल वैन चालकों के खिलाफ केस दर्ज, शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान में मंगलवार को शहर में बच्चों को ले जाने वाले 16 स्कूल वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया। यह चालक ब्रेथलाइजर टेस्ट पास नहीं कर सके। पुलिस ने विशेष अभियान बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह 7 बजे से 9.30 बजे के बीच चलाया। 3,414 वाहनों को रोका गया और ड्राइवरों का ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट किया गया।

टेस्ट के दौरान स्कूल बसों, वैन और बच्चों को स्कूल ले जाने वाले अन्य वाहनों के 16 चालक नशे की हालत में पाए गए। इस संबंध में मामले दर्ज किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आरटीओ से इन ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करने की सिफारिश की है।

23 Jan 2024, 10:48 PM

बाबरी से जुड़ा बैनर लगाने पर पुणे के FTII में छात्रों और दक्षिणपंथियों के बीच झड़प

महाराष्ट्र के पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) में बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े बैनर लगाए जाने पर मंगलवार को दक्षिणपंथी समूहों के सदस्यों और संस्थान के छात्रों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं। बैनर पर 'बाबरी विध्वंस, संविधान की हत्या' लिखा था।

23 Jan 2024, 10:30 PM

गोवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा पर हमले को लेकर असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

गोवा में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने मंगलवार को असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हिंसक हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की निंदा की और उनका पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हमले की योजना मुख्यमंत्री ने बनाई थी।


23 Jan 2024, 10:28 PM

नीतीश की राज्यपाल से मुलाकात के बाद 6 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की हुई नियुक्ति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंगलवार को अचानक राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई। इस बीच, जानकारी मिली कि नीतीश राजभवन विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति को लेकर विमर्श करने पहुंचे थे। देर शाम होते-होते राजभवन से राज्य के 6 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आदेश जारी हो गया।

23 Jan 2024, 10:26 PM

मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई सांसद उम्मीदवारी को लेकर सशंकित

लोकसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी मौजूदा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। इसी बात ने मध्य प्रदेश के कई सांसदों की धड़कनें बढ़ा दी हैं और वे इस बात को लेकर सशंकित भी हैं कि क्या पार्टी उन्हें फिर मौका देगी या फिर कोई नया चेहरा सामने होगा।


23 Jan 2024, 10:26 PM

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नाव पलटने से 6 महिलाएं नदी में डूबीं, 1 को बचाया गया, जांच के आदेश

महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले गढ़चिरौली-चंद्रपुर के चामोर्शी में वैनगंगा नदी में मंगलवार को एक नाव के पलट जाने से छह महिला खेत मजदूर लापता हो गईं। उनके डूबने की आशंका है, जबकि एक को बचा लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

23 Jan 2024, 10:16 PM

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का नीतीश कुमार ने किया स्वागत, कहा- वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है।


23 Jan 2024, 9:20 PM

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का JDU ने किया स्वागत, बताया ऐतिहासिक निर्णय

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कई मौकों पर 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग की थी। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार, जो शासन के 10 साल पूरे करने वाली है, ने मांग स्वीकार कर ली। फिर भी, यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं और बधाई देते हैं।

23 Jan 2024, 9:17 PM

वोट के लिए बीजेपी को कर्पूरी ठाकुर की याद आई है, जब तक जीवित रहे तब तक गालियां देती थीः आरजेडी

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला किया है। जब तक वे जीवित थे तब तक बीजेपी उन्हें गालियां देती रही और 9 साल तक उन्हें याद नहीं किया। हमारी पार्टी और नेता लालू यादव लगातार उनके लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे। अब जब चुनाव नजदीक आ गया है तो उन्हें कर्पूरी ठाकुर की याद आ रही है और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे उन्हें वोट के लिए याद कर रहे हैं।


23 Jan 2024, 8:23 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित करने का ऐलान किया है। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे और पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।

23 Jan 2024, 7:39 PM

देश में कोई राम लहर नहीं, यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रमः राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राम लहर पर सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कोई 'लहर' नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं है। यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम है। लेकिन हमारे पास अपनी स्पष्टता है- देश को मजबूत करने के लिए न्याय के पांच स्तंभ।


23 Jan 2024, 7:23 PM

गणतंत्र दिवस परेड में राम लला की मूर्ति को दर्शाने वाली उत्तर प्रदेश की विशेष झांकी प्रदर्शित की जाएगी

23 Jan 2024, 7:05 PM

साइमा वाजेद को दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए WHO की क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया


23 Jan 2024, 7:04 PM

कर्नाटक युवा कांग्रेस ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के खिलाफ बेंगलुरु में मशाल रैली निकाली

कर्नाटक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम में पार्टी सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के खिलाफ बेंगलुरु में कांग्रेस भवन से मशाल रैली निकाली।

23 Jan 2024, 7:00 PM

यूक्रेन पर रूस की बमबारी में पांच की मौत

यूक्रेन के खार्किव और कीव पर रूस के हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि रूस ने खार्किव के कीवस्की और साल्टिवस्की जिलों पर मिसाइलों से हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि रूसी मिसाइल हमले ने एक अपार्टमेंट ब्लॉक को नष्ट कर दिया।

उन्होंने कहा, "लोग मलबे के नीचे हैं। बचावकर्मी और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।" एक स्थानीय बिजली ऑपरेटर, खार्किवोब्लेनर्गो के अनुसार, ऊर्जा कंपनियां घरों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रही हैं। कीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। खार्किव में कम से कम आठ विस्फोटों की सूचना मिली है।हालांकि, रूसी सेना ने कहा कि वह नागरिकों को निशाना नहीं बनाती है।


23 Jan 2024, 6:11 PM

एम्स भुवनेश्वर ने चिकित्सा सेवा के लिए ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

एम्स भुवनेश्वर ने चिकित्सा प्रयोजनों के लिए उपयोग किए जाने वाले ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन ने आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति लेकर एम्स भुवनेश्वर से टांगी नामक शहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक 120 किलोमीटर से अधिक की दूरी एक घंटे में तय की।

23 Jan 2024, 5:45 PM

जगन मोहन रेड्डी सरकार बीजेपी के हाथ की कठपुतली बन गई: शर्मिला

आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाई.एस. शर्मिला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार बीजेपी के हाथों की कठपुतली बन गई है।


23 Jan 2024, 5:44 PM

नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर और राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा और फिल्म 'जर्नी' के अन्य क्रू मेंबर्स ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से उनके आधिकारिक आवास ओक ओवर में मुलाकात की।

23 Jan 2024, 5:42 PM

शेयर बाजारः भारी बिकवाली से सेंसेक्स 1,000 अंक लुढ़का, निफ्टी 333 अंक गिरकर लाल निशान पर बंद हुआ

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुला, लेकिन मुनाफावसूली के बीच भारी बिकवाली के बाद जल्द ही लाल निशान में आ गया। निफ्टी 333 अंक (1.5 प्रतिशत) गिरकर 21,239 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,000 अंक (1.47 प्रतिशत) गिरकर 70,370 पर बंद हुआ।


23 Jan 2024, 4:56 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

23 Jan 2024, 4:54 PM

असम के मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से एक ऐसा माहौल बना रहे हैं कि पदयात्रा में राहुल गांधी को चोट पहुंचे- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से एक ऐसा माहौल बना रहे हैं कि पदयात्रा में राहुल गांधी को चोट पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री द्वारा साजिश की जा रही है। असम की जनता हमारा स्वागत कर रही है। बीजेपी जो कर रही है, उससे वो हमें और ताकत दे रहे हैं और उन्हें इसका एहसास नहीं है।"


23 Jan 2024, 4:50 PM

अजमेर के पंचशील अस्तित्व किड्स सद्गुरु स्कूल के ऊपरी हिस्से में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

IG लता मनोज कुमार ने कहा, "हमें बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।"

23 Jan 2024, 3:48 PM

उत्तर प्रदेश: आज करीब 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं

उत्तर प्रदेश: आज करीब 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं और इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।


23 Jan 2024, 3:30 PM

लखनऊ: अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, हंमारे भाग जाग गए, भगवान राम लला अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं

23 Jan 2024, 2:44 PM

'जनता देख रही राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका जा रहा, असम के CM जो कर रहे, उससे यात्रा को हो रहा फायदा'

असम में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है। ये तो इनका (बीजेपी) डराने का तरीका है। हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है, क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है? साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है।"


23 Jan 2024, 2:41 PM

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पर  लखनऊ जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया का बयान

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पर  लखनऊ जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया, "लोगों से अनुरोध है कि वे धैर्य न खोएं। लोगों की संख्या ज्यादा है, इसलिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। सभी के दर्शन होंगे। भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है, जिससे लोगों को परेशानी न हो।"

23 Jan 2024, 2:05 PM

असम के गुवाहाटी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब


23 Jan 2024, 1:28 PM

असम के गुवाहाटी में 'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने पर राहुल गांधी ने राज्य की बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

असम के गुवाहाटी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रोकने पर राहुल गांधी ने कहा कि आज असम में जिस रास्ते से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकलनी है। इसी रास्ते से बजरंग दल और जेपी नड्डा की रैली निकली, लेकिन हमारी पदयात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए हैं। इसलिए ये मत सोचिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर है। कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।

उन्होंने कहा कि असम में आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को हटा दिया। लेकिन हम कानून का पालन करते हैं, इसलिए यात्रा उस रास्ते से निकाली गई जहां से हमें अनुमति मिली है।

राहुल गांधी ने कहा, “असम की जनता को रोज दबाया जा रहा है।  आज मेरा छात्रों के साथ संवाद था, लेकिन यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट को फोन करवाकर, मेरा प्रोग्राम कैंसिल करवा दिया गया। लेकिन यूनिवर्सिटी के सभी छात्र बाहर आए और हमसे बात की। कांग्रेस के कार्यकर्ता BJP-RSS से नहीं डरते। हम BJP-RSS को असम में हराएंगे और जनता की लड़ाई लड़कर यहां कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।”

उन्होंने कहा, “मैं यहां खड़े पुलिस अफसरों से कहना चाहता हूं कि- हम जानते हैं, आपको जो ऑडर मिला है, आपने वो काम किया। लेकिन आप एक बात याद रखिए, असम में न्याय होना चाहिए। क्योंकि असम के मुख्यमंत्री यहां 24 घंटे चोरी कर रहे हैं। वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।”

23 Jan 2024, 1:16 PM

असम के गुवाहाटी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को पुलिस ने रोका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। असम की हिमंत सरमा सरकार ने यात्रा को गुवाहाटी में मुख्य सड़कों से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।


23 Jan 2024, 1:11 PM

पटना में राज्यपाल से मुलाकात के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार राजभवन से हुए रवाना

बिहार की राजधानी पटना में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन से रवाना हुए।

23 Jan 2024, 1:04 PM

हरियाणा: गुरुग्राम में जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया


23 Jan 2024, 12:39 PM

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा न्यायिक प्रकिया से हुआ है, लेकिन आपने तो इसे बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बना दिया- मनोज झा

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "राम तो अंतर्मन में हैं। राम अयोध्या में भी हैं, राम कश्मीर में भी हैं, राम बिहार में भी हैं, राम महाराष्ट्र में भी हैं। बापू के तो हर कर्म में, हर क्षण में राम थे। प्रधानमंत्री मोदी इतिहास के साक्ष्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कला के जादूगर हैं लेकिन ये कला  चलती नहीं है। ये (राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा) न्यायिक प्रकिया से हुआ है, लेकिन आपने तो इसे बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बना दिया।"

23 Jan 2024, 12:17 PM

'बीजेपी सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा'

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "बीजेपी सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा। बीजेपी सरकार समझ नहीं पा रही है कि हमारी यात्रा का क्या विकल्प हो सकता है..."


23 Jan 2024, 11:20 AM

दिल्ली: पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले यमुना खादर, गीता कॉलोनी और गांधी नगर में गस्त की

23 Jan 2024, 10:47 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में शीतलहर और कोहरा जारी 


23 Jan 2024, 10:17 AM

दिल्ली: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल चल रही

23 Jan 2024, 10:05 AM

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी


23 Jan 2024, 9:31 AM

अयोध्या: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए 

23 Jan 2024, 9:30 AM

23 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं


23 Jan 2024, 9:12 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, 'पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैं अपनी सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं

23 Jan 2024, 8:34 AM

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरे की मार जारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऊपर से घने कोहरे की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia