बड़ी खबर LIVE: देश में आपातकाल जैसे हालात, लोकतंत्र खतरे में- कांग्रेस

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में 'अघोषित आपातकाल' जैसे हालात हैं और उसने पार्टी के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाने तथा विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा भी की।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

23 Mar 2024, 10:50 PM

राजस्थान: जयपुर के बस्सी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत, 2 लोग घायल 

23 Mar 2024, 10:29 PM

पटना: रूपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती आरजेडी में शामिल हुईं

23 Mar 2024, 9:58 PM

झारखंड : सीईओ ने पलामू और चतरा लोकसभा सीट की सुरक्षा और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने शनिवार को कहा कि चतरा और पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान से पहले व्यापक सुरक्षा और मतदान की व्यवस्था की जाएगी।

पलामू में 13 मई को और चतरा में 20 मई को मतदान प्रस्तावित है। कुमार ने राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी अमोल वी होमकर के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पलामू का दौरा किया और चार जिलों-पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।


23 Mar 2024, 9:22 PM

IPL 2024: KKR ने हैदराबाद को 209 रन का लक्ष्य दिया, आंद्रे रसेल की विस्फोटक बल्लेबाजी 

23 Mar 2024, 9:03 PM

देश में आपातकाल जैसे हालात, लोकतंत्र खतरे में : कांग्रेस

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में 'अघोषित आपातकाल' जैसे हालात हैं और उसने पार्टी के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाने तथा विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा भी की।

कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है और लोकतंत्र तथा संविधान खतरे में है। विपक्षी दलों के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाई जा रही है, उनकी आवाज दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।’’


23 Mar 2024, 9:02 PM

एलडीएफ ने राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग की

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज होने के बीच केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और निर्वाचन आयोग से संपर्क करके उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

23 Mar 2024, 9:01 PM

कांग्रेस ने मॉस्को में आतंकवादी हमले की निंदा की

कांग्रेस ने मॉस्को में हुए ‘‘कायरतापूर्ण’’ आतंकवादी हमले की शनिवार को निंदा की और कहा कि पार्टी दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस मॉस्को में निर्दोष लोगों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। आतंकवाद मानवता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और दुख की इस घड़ी में हम दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।’’


23 Mar 2024, 8:51 PM

दिल्ली: अर्थ आवर मनाने के लिए इंडिया गेट पर लाइटें बंद कर दी गईं

23 Mar 2024, 8:26 PM

एनपीपी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 29 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची की शनिवार को घोषणा की।

पार्टी महासचिव जेम्स पी के संगमा ने इस सूची की घोषणा की जिसमें तीन विधायकों, एक पूर्व मंत्री तथा तीन पूर्व विधायक हैं। इस सूची में 22 नये चेहरों को भी जगह मिली है।


23 Mar 2024, 8:07 PM

मथुरा : दुकान से घर लौट रहे सर्राफ पिता-पुत्र से लाखों रुपये की लूट

मथुरा जिले में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गहनों की दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे सर्राफ पिता-पुत्र को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने कथित तौर पर तमंचे की नोक पर लूट लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लुटेरे वारदात के बाद अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

23 Mar 2024, 8:04 PM

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी सीईसी की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे


23 Mar 2024, 7:32 PM

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की हार के साथ शुरुआत, पंजाब ने 4 विकेट से हराया

आईपीएल 2024 में दिल्ली की शुरुआत हार के साथ हुई है। पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली को 4 विकेट से मात दी है।

23 Mar 2024, 7:13 PM

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता,  कोलकाता नाइट राइडर्स को बल्लेबाजी क न्योता 


23 Mar 2024, 7:03 PM

जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यालय स्थापित करने के लिए अदालत से अनुमति मांगेंगे: भगवंत मान

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि अगर दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा जाता है, तो वे सरकार चलाने के वास्ते वहां उनका कार्यालय स्थापित करने के लिए अदालत से अनुमति मांगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आप में केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता।

23 Mar 2024, 6:46 PM

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा की, राष्ट्रीय शोक की घोषणा


23 Mar 2024, 6:19 PM

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टॉलीवुड अभिनेताओं की क्रिकेट टीम 'बंगाल टाइगर्स' से मुलाकात की

23 Mar 2024, 6:04 PM

गुरुग्राम की अदालत ने यूट्यूबर एल्विश यादव को मारपीट के मामले में जमानत दी

 गुरुग्राम की एक अदालत ने यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ ​​​​मैक्सटर्न से कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को शनिवार को जमानत दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एल्विश यादव के वकील हिमांशु यादव ने बताया, ‘‘अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई की और मामले में जमानत दे दी। उन्हें जमानत मुचलका भरना होगा, जो अदालत में जमा किया जाएगा।’’


23 Mar 2024, 5:29 PM

‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनी तो चुनावी बॉण्ड मामले की जांच के लिए बनेगी एसआईटी: कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि चुनावी बॉण्ड ‘प्रीपेड रिश्वत और ‘पोस्टपेड रिश्वत’ का मामला है और इसकी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ‘चंदादाताओं का सम्मान, अन्नदाताओं का अपमान’ मौजूदा सरकार की नीति है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।

23 Mar 2024, 5:27 PM

अपने विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है BJP : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में जनता वोट डालकर उसके घमंड को चूर-चूर कर देगी।

यादव ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, "क्या सरकार और बीजेपी के लोग लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने का ब्रह्माण्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं? उन्होंने अपने विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज किये हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोगों को झूठे मामलों में फंसाया गया।"


23 Mar 2024, 5:01 PM

जम्मू-कश्मीर: एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 'इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन' पर्यटकों के लिए खोला गया

23 Mar 2024, 4:49 PM

दिल्ली में ‘आप’ कार्यालय ‘सील’ किया गया, निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाएंगे मामला : आतिशी

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से ‘‘सील’’ कर दिया गया है और पार्टी निर्वाचन आयोग के समक्ष इस मामले की शिकायत करेगी।

आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पार्टी कार्यालय को ‘‘सील’’ करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संविधान द्वारा प्रदत्त ‘‘समान अवसरों’’ के खिलाफ है।


23 Mar 2024, 4:47 PM

सिरो-मालाबार के आर्कबिशप ने संविधान को बचाने वालों को वोट देने का आग्रह किया

देश में आगामी लोकसभा चुनाव के बीच प्रभावशाली सिरो-मालाबार गिरजाघर के प्रमुख आर्कबिशप एम. आर. थट्टिल ने लोगों से उस दल को वोट देने की अपील की, जो अल्पसंख्यकों और संविधान की रक्षा करे।

शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर मीडिया को संबोधित करते हुए थट्टिल ने एक ईसाई मंच की हालिया रिपोर्ट को 'दुखद' करार दिया, जिसमें दावा किया गया था कि 2024 में अब तक देश में ईसाइयों पर कुल 161 हमले हुए हैं।

23 Mar 2024, 4:35 PM

पश्चिम बंगाल: CBI ने कृष्णानगर में TMC नेता महुआ मोइत्रा के कार्यालय पर छापेमारी की


23 Mar 2024, 4:12 PM

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पीडिया गांव में जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगालूर और मुतवेंडी से बीजापुर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिये रवाना किया गया था।

23 Mar 2024, 4:01 PM

गाजियाबाद : सूखे मेवे की पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में सूखे मेवे की पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

फैक्ट्री कर्मचारी भी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। त्योहार के चलते फैक्ट्री में काम अधिक चल रहा था।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर बाद 12:39 बजे फायर स्टेशन लोनी को सूचना मिली थी कि ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर ए-2 में स्थित प्लॉट नंबर एफ-10 पर संचालित "औरो फ्रूट एंड वीकेसी नट प्राइवेट लिमिटेड" नामक कम्पनी में आग लगी हुई है।

लोनी फायर स्टेशन से घटनास्थल के लिए दो फायर टेंडर यूनिट रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने देखा कि आग लगभग एक हजार वर्ग मीटर के प्लॉट पर बने दोमंजिला भवन के भूतल पर पैकेजिंग के लिए रखे कार्टून एवं बॉक्स के लॉट में लगी हुई है। आग ने भवन को दो तरफ से अपनी चपेट में ले लिया है।


23 Mar 2024, 3:11 PM

इलेक्टोरल बॉन्ड पर जयराम रमेश ने कहा- बीजेपी सरकार ने निजी कंपनियों का इस्तेमाल किया

इलेक्टोरल बॉन्ड पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "...बीजेपी सरकार ने निजी कंपनियों का इस्तेमाल किया... इस घोटाले के 4 रास्ते थे। पहला था, 'चंदा दो धंधा लो' यह प्रीपेड है ... दूसरा तरीका है 'ठेका लो घुस दो', जो कि पोस्टपेड है, पहले आपको कॉन्ट्रैक्ट मिलता है और फिर आप रिश्वत देते हैं, तीसरा तरीका है छापेमारी, पहले कंपनियों के पास ED-CBI भेजी जाती है और उनसे बचने के लिए ये कंपनियां इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदती हैं... और चौथा तरीका है शे कंपनियों का उपयोग..."

23 Mar 2024, 2:44 PM

CBI कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले में TMC नेता महुआ मोइत्रा के कोलकाता स्थित आवासों और अन्य स्थानों पर तलाशी ले रही है।


23 Mar 2024, 1:43 PM

पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का 89 वर्ष की आयु में निधन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का लंबी बीमारी के कारण शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उन्होंने दो अलग-अलग कार्यकालों के लिए पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, दिसंबर 2003 से अक्टूबर 2006 तक और अगस्त 2014 से अगस्त 2017 तक।

शहरयार खान ने 1999 के भारत दौरे और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2003 के दौरान पाकिस्तान पुरुष टीम के टीम मैनेजर के रूप में भी काम किया।

पीसीबी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, अपने अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और कर्मचारियों के माध्यम से, आज सुबह लाहौर में पूर्व अध्यक्ष पीसीबी शहरयार खान के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है।"

23 Mar 2024, 12:48 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली की मंत्री आतिशी समेत AAP नेता धरने पर बैठे


23 Mar 2024, 12:12 PM

सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा CM का संदेश, बोलीं- जल्द आएंगे बाहर, अपना वादा पूरा करेंगे 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "... आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे(अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रूहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है... मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती... भारत को हमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है... भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कंमज़ोर कर रही हैं...हमें इन शक्तियों को हराना है... मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा..."

23 Mar 2024, 11:03 AM

केरल में मोटरसाइकिल सवार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, एक व्यक्ति की मौत

केरल के कोल्लम जिले में एक मोटरसाइकिल के फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ जाने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार देर रात यहां जोनाकापुरम में हुई और घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


23 Mar 2024, 9:56 AM

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है: सौरभ भारद्वाज

पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों को पता चल गया है कि बीजेपी सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त है। ये देश रूस की राह पर चल रहा है... ऐसा बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में देखा जा चुका है और अब भारत भी इसी रास्ते पर है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है जहां लोगों के बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे, जहां विपक्ष को रोक दिया जाएगा... हमारे चार शीर्ष नेता झूठे मुकदमों में जेल में हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में AAP नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।''

23 Mar 2024, 9:00 AM

बीजेपी के लिए चुनाव कठिन, आज इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है: संजय राउत

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "बीजेपी के लिए चुनाव कठिन है। लोगों को कष्ट देने का उनका कार्यक्रम जारी रहेगा। आज इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी को भी गिरफ़्तार किया जा सकता है। भारत में जो पैटर्न चल रहा है, वही रूस और चीन में भी चल रहा है। जनता ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है। इसलिए, केवल लोग ही उनके भाग्य का फैसला करेंगे।"


23 Mar 2024, 8:44 AM

दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी आज सुबह 10 बजे दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी

23 Mar 2024, 7:52 AM

मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला, बंदूकधारियों ने भीड़ पर बरसाई गोलियां, 60 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में 5 बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia