बड़ी खबर LIVE: SIR के खिलाफ अब एक्टर विजय की पार्टी TVK पहुंची सुप्रीम कोर्ट

SIR को लेकर के देशभर में विरोध जारी है। SIR के विरोध में अब एक पार्टी का नाम और जुड़ गया है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु में चुनाव आयोग के विशेष गहन संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

23 Nov 2025, 9:43 PM

पश्चिम बंगाल: मतदाता सूची संशोधन के दौरान एनआईए अधिकारी बनकर वसूली, तीन गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों के रूप में पहचान बताकर धोखाधड़ी और लाखों रुपये की उगाही करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सिलिगुड़ी पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त रूप से की।

आरोप है कि ये लोग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दस्तावेज सुधारने के नाम पर आम लोगों से पैसे वसूल रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते और उन्हें डराकर वसूली करते थे।

इस मामले में सिलिगुड़ी के माटीगारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर शनिवार को तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

23 Nov 2025, 8:59 PM

हैदराबाद जा रही गल्फ एयर फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में उतारा गया विमान

बहरीन से हैदराबाद आ रही गल्फ एयर की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट जीएफ274 में कुल 154 यात्री सवार थे। हैदराबाद एयरपोर्ट को रविवार तड़के करीब 3 बजे ईमेल के जरिए सूचना मिली कि विमान में बम लगाया गया है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

बहरीन से यह विमान शनिवार रात 10:20 बजे उड़ान भरा था और इसे रविवार सुबह 4:55 बजे हैदराबाद पहुंचना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया।

सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को उड़ान की अनुमति दी गई और यह सुबह 11:31 बजे हैदराबाद पहुंचा।

गल्फ एयर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि "बहरीन से हैदराबाद जा रही फ्लाइट जीएफ274 को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मुंबई में उतारा गया। विमान सुरक्षित उतरा और सभी सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी यात्रा जारी रखी।"

23 Nov 2025, 7:23 PM

बिहार में कानून नहीं अब 'बुलडोजर' का राज दिखेगा: दीपांकर भट्टाचार्य

भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि बिहार में अब कानून का नहीं, बुलडोजर का राज दिखेगा। इस बार की सरकार पिछली सरकार नहीं है। नीतीश कुमार केवल मुख्यमंत्री हैं, गृहमंत्री नहीं। उनसे गृह मंत्रालय लेकर सम्राट चौधरी को दे दिया गया है।

उन्होंने कहा, "सभी के सामने उत्तर प्रदेश का बुलडोजर राज का मॉडल है। अब कानून नहीं, बुलडोजर का राज दिखेगा। यूपी में माफिया राज खत्म करने के नाम पर सवर्ण सामंती ताकतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, वे सत्ता संरक्षित हैं, लेकिन दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय पर बुलडोजर लगातार चल रहे हैं। बिहार में भी यही होने वाला है।"


23 Nov 2025, 6:45 PM

यूपी: बदायूं में ‘आसमान से गिरा’ बर्फ का बड़ा टुकड़ा, बाल-बाल बचे मजदूर

यूपी के बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्टे पर “आसमान से बर्फ” का एक बड़ा टुकड़ा गिरा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर बाल बाल बच गए।

बिल्सी के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रेमपाल सिंह ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई थी।

उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली कि दीननगर शेखपुर गांव में ईंट भट्टे पर बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा गिरा है।”

एसडीएम ने कहा, ''किसी के घायल होने की खबर नहीं है और बर्फ के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।”

23 Nov 2025, 5:01 PM

उत्तर प्रदेश: 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है


23 Nov 2025, 4:08 PM

SIR के खिलाफ अब एक्टर विजय की पार्टी TVK पहुंची सुप्रीम कोर्ट

SIR को लेकर के देशभर में विरोध जारी है। SIR के विरोध में अब एक पार्टी का नाम और जुड़ गया है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु में चुनाव आयोग के विशेष गहन संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

23 Nov 2025, 3:57 PM

हिमाचल प्रदेश: लोग विंग कमांडर नमांश स्याल को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे, जिन्होंने दुबई में LCA तेजस क्रैश में अपनी जान गंवा दी


23 Nov 2025, 3:34 PM

TVK चीफ विजय ने फिर से चुनाव प्रचार शुरू किया, 'लूट, वंशवाद की राजनीति' के लिए सत्ताधारी DMK पर निशाना साधा

23 Nov 2025, 3:17 PM

कांगड़ा में विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाए जाने पर श्रद्धांजलि की गई

कांगड़ा में विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने शहीद अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


23 Nov 2025, 2:36 PM

चंडीगढ़ पर संभावित संशोधन बिल पर गृह मंत्रालय की सफाई

गृह मंत्रालय ने एक बायन में कहा, “संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के लिए सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव अभी केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है| इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस प्रस्ताव में किसी भी तरह से चंडीगढ़ की शासन-प्रशासन की व्यवस्था या चंडीगढ़ के साथ पंजाब या हरियाणा के परंपरागत संबंधों को परिवर्तित करने की कोई बात नहीं है। चंडीगढ़ के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी हितधारकों से पर्याप्त विचार विमर्श के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। इस विषय पर चिंता की आवश्यकता नहीं है। आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र मे इस आशय का कोई बिल प्रस्तुत करने की केंद्र सरकार की कोई मंशा नहीं है।”

23 Nov 2025, 1:45 PM

धंसती सड़कें और चौड़ी होती दरारें मसूरी के लंढौर में जोशीमठ जैसे संकट की आशंका बढ़ा रही 


23 Nov 2025, 1:11 PM

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई डायवर्ट की गई बहरीन से आ रही फ्लाइट

हैदराबाद एयरपोर्ट पर रविवार तड़के बम धमकी का मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी पर एक ईमेल आया, जिसमें बहरीन से हैदराबाद आने वाली गल्फ एयर की फ्लाइट GF-274 में बम होने की बात कही गई थी।

अलर्ट मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में कुल 154 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यह उड़ान सुबह 11:31 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची।

23 Nov 2025, 12:18 PM

मध्य प्रदेश के बैतूल में जिला अस्पताल में लगी आग, मरीजो को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया

मध्य प्रदेश के बैतूल में जिला अस्पताल में आग लग गई। मरीज़ों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल के एक स्टोररूम में आग लग गई, लेकिन स्टाफ़ ने कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।


23 Nov 2025, 10:56 AM

दिल्ली: क्राइम ब्रांच ने कई NDPS केस में वॉन्टेड इंटरस्टेट हेरोइन सप्लायर को किया गिरफ्तार, 8 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

23 Nov 2025, 10:45 AM

अमर सिंह देवंदा ने नेशनल रिकॉर्ड टाइम के साथ एशिया ओशिनिया 100km अल्ट्रा चैंपियनशिप जीती


23 Nov 2025, 10:03 AM

झारखंड के दुमका में घर पर दंपत्ति और दो बच्चे मृत मिले, जांच जारी

23 Nov 2025, 9:08 AM

तमिलनाडु: विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया

दुबई एयर शो के दौरान LCA तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया।


23 Nov 2025, 9:02 AM

असम: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के लिए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचीं

23 Nov 2025, 8:01 AM

दिल्ली में जहरीली हवा की मार जारी, 447 AQI दर्ज, सांस लेना हुआ मुश्किल

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी हवा अभी जहरीली बनी हुई है। सुबह AQI 447 पहुंच गया जोकि हैजडर्स श्रेणी में है, इसे सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। इसकी बड़ी वजह PM2.5 और PM10 का लेवल न सुधरना है। यही नहीं प्रदूषण को सुधारने के लिए ग्रैप-3 के साथ कई तरह के प्रतिबंध भी दिल्ली सरकार ने लगाए हैं, लेकिन स्थिति नहीं सुधर रही।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia