बड़ी खबर LIVE: सोनिया गांधी-राहुल गांधी से मिली उन्नाव रेप केस की पीड़िता, छलका दर्द
2017 उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद कहा," उन्होंने आश्वासन दिया है कि बेटा आप परेशान मत हो। उनके आंखों में भी आंसू आ गए कि ये देश का न्याय नहीं है ये अन्याय है। उन्होंने कहा कि हम आपको न्याय दिलाएंगे

बांग्लादेश: मोगबाजार में असेंबलीज़ ऑफ़ गॉड (AG) चर्च के पास बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई
बांग्लादेश: मोगबाजार में असेंबलीज़ ऑफ़ गॉड (AG) चर्च के पास बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, बम पास के फ्लाईओवर से फेंका गया था। संदिग्ध की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मरने वाले का नाम सियाम है।
केरल: टीम इंडिया और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के सदस्य अपने तीसरे T20I मैच के लिए तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पहुंचे।
असम के हिंसा प्रभावित वेस्ट कार्बी आंगलोंग में सेना ने फ्लैग मार्च किया
असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरमीत सिंह ने बुधवार को कहा कि सेना ने हिंसा प्रभावित वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में फ्लैग मार्च किया है।
खेरोनी इलाके में पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि हिंसा में 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा से सबसे ज्यादा खेरोनी इलाका प्रभावित हुआ है।
डीजीपी ने कहा, "सेना की टुकड़ियां यहां पहुंच गई हैं और उन्होंने इन इलाकों में मार्च किया है। हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है। मैंने भी सभी क्षेत्र का जायजा लिया है।"
उन्होंने बताया कि पुलिस पिछले दो दिन में हुई हिंसा की जांच कर रही है। सिंह ने कहा, "हम दोषियों को गिरफ्तार करेंगे। पहले हालात को स्थिर होने दीजिए।"
सिंह सोमवार रात से ही घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं।
वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा पुलिस कर्मियों सहित 70 लोग घायल हो गए।
डीजीपी ने कहा, "अब तक, 60 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। छह-सात एम्बुलेंस थीं, जो पुलिस को होजाई में स्वास्थ्य केंद्रों तक ले गईं।"
सोनिया गांधी-राहुल गांधी से मिली उन्नाव रेप केस की पीड़िता
2017 उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद कहा," उन्होंने आश्वासन दिया है कि बेटा आप परेशान मत हो। उनके आंखों में भी आंसू आ गए कि ये देश का न्याय नहीं है ये अन्याय है। उन्होंने कहा कि हम आपको न्याय दिलाएंगे...दोनों (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) के आंखें नम थी। मैं पीएम मोदी से भी मिलना चाहती हूं और उन्हें अपना दुख दर्द बताना चाहती हूं क्योंकि मेरा है कौन? मैं इन्ही लोगों से अपना दुख बता सकती हूं।"
इमरान मसूद ने कहा, "भारत सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि बांग्लादेश भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है
बांग्लादेश संकट पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "भारत सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि बांग्लादेश भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है, और अगर इसे नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में बड़ी समस्याएँ पैदा होंगी। हमें वहां के हिंदू लोगों की सुरक्षा के बारे में मज़बूती से बात करनी चाहिए।"
कफ सिरप मामले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो, नड्डा इस्तीफा दें: कांग्रेस
कांग्रेस ने कोडीन युक्त कफ सिरप मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और कहा कि उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने पद से इस्तीफा दें। पार्टी प्रवक्ता और सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि उनके बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया या इसका ड्राइवर ‘कोडीन’ पीकर सो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर कार्रवाई कब होगी?
ओडिशा के भद्रक में बच्ची की ‘रेप के बाद हत्या’, फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
ओडिशा के भद्रक जिले में 10 वर्षीय बच्ची से कथित रूप से बलात्कार कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। भद्रक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार राउत ने बताया कि इस मामले में जगतसिंहपुर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब मंगलवार शाम को चांदबाली थाना क्षेत्र के बालिगांव में झाड़ियों के पास कुछ लोगों को नाबालिग का खून से लथपथ शव मिला। बच्ची के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उससे बलात्कार किया गया तथा उसकी हत्या की गई।
स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात को बालिगांव में सड़क मार्ग बाधित कर दिया और अपराध में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह चांदबाली थाने का घेराव भी किया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी मंगलवार शाम से लापता थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस अपराध में शामिल लोगों ने लड़की से बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। हम घटना की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया, यह यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला प्रतीत होता है।’’ एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल की एक टुकड़ी तैनात की गई है।
कांग्रेस ने कोलकाता में शुभंकर सरकार के नेतृत्व में MGNREGA मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया
देश भर में ईसाइयों को ‘निशाना’ बनाया जा रहा है: कांग्रेस नेता सतीशन
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) वी डी सतीशन ने बुधवार को आरोप लगाया कि देशभर में ईसाइयों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और संघ परिवार कई राज्यों में क्रिसमस समारोहों में नियमित रूप से बाधा डाल रहा है। सतीशन ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर फेसबुक पर एक पोस्ट में दक्षिणपंथी समूह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कई राज्यों में संघ परिवार द्वारा क्रिसमस समारोहों में बाधा डालना एक आम बात हो गई है। पूरे देश में ईसाइयों को निशाना बनाया जा रहा है।’’
उन्होंने कहा कि केरल में भी हाल में पलक्कड़ जिले में एक कैरोल समूह को रोका गया था।बीजेपी के अल्पसंख्यक संपर्क कार्यक्रम पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि क्रिसमस समारोह के दौरान दोस्ताना व्यवहार दिखाने वाले लोग वास्तव में ‘‘भेड़ की खाल में भेड़िया’’ हो सकते हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि वे उन ताकतों का हिस्सा हैं जो देशभर में ईसाइयों के खिलाफ हमलों में शामिल हैं।
सेंगर को जमानत मिलना शर्मनाक, हम एक ‘मृत समाज’ बनते जा रहे हैं: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद बुधवार को कहा कि सेंगर को जमानत मिलना निराशाजनक एवं शर्मनाक है। उन्होंने यह दावा भी किया कि ‘‘हम सिर्फ़ एक मृत अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं।’’
दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे, भाजपा से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा मंगलवार को निलंबित कर दी।
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की बेल कैंसिल होनी चाहिए; नहीं तो हम अपनी जान दे देंगे- पीड़ित परिवार
2017 उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मां ने कहा हमें इंसाफ नहीं मिला, वे मेरी बेटी को बंदी बनाकर ले जा रहे हैं, ये सुरक्षाकर्मी हम सबको मारना चाहते हैं। वे मेरी बेटियों को CRPF की गाड़ी में ले गए, कुलदीप सेंगर की बेल कैंसिल होनी चाहिए, नहीं तो हम अपनी जान दे देंगे, नहीं तो हमें मार दिया जाएगा, हम सुरक्षित नहीं हैं।
दिल्ली ब्लास्ट- विशेष एनआईए अदालत ने सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 8 जनवरी तक बढ़ा दी
आज हम दोनों भाई एकसाथ हैं, दिल्ली में बैठे लोग हमें तोड़ रहे हैं- उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सोच एक है। हमें मराठियों का संघर्ष, उनका बलिदान याद है। उन्होंने कहा कि आज हम दोनों भाई एकसाथ हैं। हम एकसाथ रहने के लिए साथ आए हैं।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग हमें तोड़ रहे हैं। इस बार हमें नहीं टूटना है। ऐसा हुआ, तो बलिदान का अपमान होगा।
20 साल बाद साथ आए 'ठाकरे ब्रदर्स', उद्धव-राज कर रहे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई को आज के दिन का इंतजार था, जब राजनीति से ऊपर उठकर शहर की बेहतरी को प्राथमिकता दी जाए। बालासाहेब की इच्छा के मुकाबिक साथ आए राज ठाकरे ने स्पष्ट किया कि उनके लिए सीटों की संख्या नहीं, बल्कि मुंबई का विकास सबसे ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है। असली मुद्दा यह है कि मुंबई के हित में सभी दल मिलकर काम करें।
उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन या तालमेल की स्थिति में हर सीट पर आपसी सहमति से उम्मीदवार तय किए जाएंगे, ताकि मुंबई को एक मजबूत, स्थिर नेतृत्व मिल सके। राज ठाकरे ने ये भी कहा कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा। राज ठाकरे ने आगे कहा कि दूसरे महानगरपालिका में भी हम साथ लड़ेंगे। राजठाकरे ने जनता से अपील की है कि जिन्हें महाराष्ट्र से प्रेम है वो बीजेपी का विरोध करें।
यह एक ऐतिहासिक पल है, और जब ये दोनों भाई अपनी पार्टियों के गठबंधन की घोषणा करेंगे- प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना-UBT और MNS के 2026 के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए एक साथ आने पर, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक पल है, और जब ये दोनों भाई अपनी पार्टियों के गठबंधन की घोषणा करेंगे, तो हम एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ेंगे। यह समय की ज़रूरत है... पिछले 3.5 सालों से BMC के चुनाव नहीं हुए हैं। उन्होंने खजाने को लूटा है, और लोगों के लिए कोई काम नहीं किया गया है।"
हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने व्यापार संवाद के दौरान कहा सरकार ने Monopoly को खुली छूट दे दी है, और छोटे-मध्यम व्यापारियों को bureaucracy और गलत GST जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है। ये सिर्फ नीति की गलती नहीं, ये उत्पादन, रोज़गार और भारत के भविष्य पर सीधा हमला है। BJP सरकार की इसी सामंतवादी सोच के खिलाफ लड़ाई है और इस लड़ाई में देश के व्यापार की रीढ़- वैश्य समाज के साथ मैं पूरी ताकत से खड़ा हूं।
हरियाणा: कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, कार में पांच लोग थे, उनमें से चार यूपी के थे, और एक झज्जर का था
ISRO ने रचा इतिहास बाहुबली रॉकेट से सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च
मयूरभंज, ओडिशा: मयूरभंज में सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही
दिल्ली- सराय काले खां इलाके से ड्रोन विज़ुअल्स, जिसमें शहर पर ज़हरीले धुएं की मोटी परत छाई हुई है; राष्ट्रीय राजधानी में GRAP 4 लागू किया गया।
आज भी बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली का AQI, नोएडा-गाजियाबाद का भी बुरा हाल
दिल्ली के लोगों को लगातार प्रदूषण से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली का एक्यूआई बुधवार सुबह 355 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में यह 361 और गाजियाबाद में 350 से ऊपर दर्ज किया गया।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia