बड़ी खबर LIVE: अडानी मामले पर उठे सवालों से डरी सरकार, हमारी रगों में शहीदों का खून, डटे रहेंगे- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार अडानी मामले पर अपने ऊपर उठ रहे सवालों से डर गई है। इसीलिए प्लानिंग के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे रगों में शहीदों का खून है, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम डटे रहेंगे और लड़ेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

24 Mar 2023, 11:18 PM

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले के बागेपल्ली टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया

24 Mar 2023, 10:39 PM

दिल्ली के ISBT बस टर्मिनल पर अमृतपाल सिंह के दिखने की खबर, दिल्ली और पंजाब पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ा

दिल्ली के आईएसबीटी बस टर्मिनल पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के देखे जाने की खुफिया सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की टीमें दिल्ली और उसकी सीमाओं पर तलाशी अभियान चला रही हैं। इनपुट्स से पता चला है कि वह साधु के वेश में हो सकता है। अमृतपाल के साथ पापलप्रीत सिंह भी है।

24 Mar 2023, 10:03 PM

सिर्फ धार्मिक आधार पर अृमतपाल सिंह को मानने वालों को रिहा कर देगी पंजाब सरकार- ADGP ने किया ऐलान


24 Mar 2023, 9:50 PM

कर्नाटक चुनाव से पहले BJP सरकार का बड़ा दाव, लिंगायत आरक्षण 5% से बढ़ाकर 7% और वोक्कालिगा आरक्षण 4% से 6% किया

24 Mar 2023, 9:34 PM

राहुल गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ राजभवन मार्च कर रहे केरल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ केरल के तिरुवनंतपुरम में राजभवन तक विरोध मार्च कर रहे केरल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।


24 Mar 2023, 9:30 PM

अडानी मामले पर उठ रहे सवालों से डरी सरकार, हमारे रगों में शहीदों का खून, डटे रहेंगे- प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कहा कि यह सरकार अडानी मामले पर अपने ऊपर उठ रहे सवालों से डर गई है। इसीलिए संसद में राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को उठाए जान से घबराकर प्लानिंग के तहत यह किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राहुल गांधी संसद में ही न रहें। लेकिन हम डरेंगे नहीं हैं, हम लड़ते रहेंगे, क्योंकि हमारे रगों में जो खून बह रहा है, वो शहीदों का खून है, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम डटे रहेंगे।

24 Mar 2023, 9:26 PM

तंगधार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर, दो AK राइफल, तीन पिस्तौल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद


24 Mar 2023, 9:25 PM

मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में एक इमारत में चाकूबाजी में 3 लोगों की मौत

24 Mar 2023, 8:16 PM

आप लोकतंत्र में आवाजें दबाकर खुद को लोकतांत्रिक नहीं कह सकते- शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने पर कहा कि मैं इस फैसले से और विशेष रूप से जिस जल्दबाजी के साथ इसे अंजाम दिया गया, उससे स्तब्ध हूं। वकील निश्चित रूप से इस पर सवाल उठाएंगे। जब प्रमुख विपक्षी दल के नेता के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है तो यह भारतीय लोकतंत्र के बारे में दुनिया को बहुत खराब संकेत देता है। आप लोकतंत्र में आवाजें दबाकर खुद को लोकतांत्रिक नहीं कह सकते हैं।


24 Mar 2023, 8:10 PM

नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA के तहत अशांत क्षेत्रों की स्थिति को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया

24 Mar 2023, 5:59 PM

देश में तानाशाही, विपक्ष को ख़त्म करने की हो रही कोशिश, वन-नेशन वन-पार्टी का माहौल बनाया जा रहा है: अरविंद केजरीवाल


24 Mar 2023, 5:51 PM

विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए मानहानि का रास्ता अपना रही है बीजेपी: येचुरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी ने शुक्रवार को ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को दोहराते हुए बीजेपी के कदम की निंदा की। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह निंदनीय है कि भाजपा अब विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और उन्हें अयोग्य ठहराने के लिए आपराधिक मानहानि का रास्ता अपना रही है, जैसा कि अब राहुल गांधी के साथ किया गया है।

24 Mar 2023, 5:49 PM

राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता नरेंद्र मोदी के अहंकार और तानाशाही की पराकाष्ठा, ये भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन: तेलंगाना सीएम केसी राव


24 Mar 2023, 5:46 PM

संसद की सदस्यता के अपहरण से राजनीतिक चुनौती नहीं हो जाती ख़त्म, संसद नहीं सड़क पर लड़कर जीते गये हैं सबसे बड़े आंदोलन: अखिलेश यादव

24 Mar 2023, 5:34 PM

मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने को हूं तैयार, सदस्यता रद्द होने पर राहुल का ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के बाद उन्होंने ट्वीट किया है। राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा कि, 'मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।'


24 Mar 2023, 5:27 PM

राहुल की सांसदी खत्म किए जाने पर बोले हेमंत- यह बीजेपी के लिए अमृत काल और देश के लिए आपातकाल

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इस घटना से साफ जाहिर हो गया है कि सत्तारूढ़ केंद्र सरकार अब राजनीतिक मतभेद में किस तरह प्रतिशोध पर उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी आज के वक्त को एक तरफ अमृतकाल कहती है, तो दूसरी तरफ वह विपक्ष के नेताओं के खिलाफ सत्ता के हर हथकंडे का इस्तेमाल कर रही है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि न्यू इंडिया में अमृत काल केवल बीजेपी के नेताओं और सदस्यों पर लागू होता है, जबकि इस देश के पूरे विपक्ष और नागरिकों के लिए यह आपात काल है।

24 Mar 2023, 5:08 PM

लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता चौंकाने वाली, मुश्किल दौर से गुजर रहा देश: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल


24 Mar 2023, 4:56 PM

सरकार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेनी होगी: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन 

24 Mar 2023, 4:54 PM

राहुल गांधी को लोकतंत्र की हत्या किए जाने की चिंता है- हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से भी लड़कर वापसी कर सकते हैं। चुनाव जीतना उनकी प्राथमिकता नहीं है। उन्हें लोकतंत्र की हत्या किए जाने की चिंता है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से लोकतंत्र को मजबूत किया, बीजेपी इससे डर गई।


24 Mar 2023, 4:53 PM

भारत जोड़ो यात्रा से सरकार घबराई हुई है इसलिए विपक्ष की कोई मांग पूरी नहीं होने दे रही- अशोक गहलोत

राज्सथान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह का भय, हिंसा का माहौल देश में बना है, उसमें ED, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर दबाव है। ये तानाशाही प्रवृत्ति है। संसद चल नहीं पा रही, एक सांसद बोल नहीं पा रहा। भारत जोड़ो यात्रा से सरकार घबराई हुई है इसलिए विपक्ष की कोई मांग पूरी नहीं होने दे रही।

24 Mar 2023, 4:51 PM

भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबराई हुई है- जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबराई हुई है। वो जानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए वो बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं और धमकियां देते रहते हैं।


24 Mar 2023, 4:31 PM

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाना लोकतंत्र का काला दिवस : कांग्रेस

 कांग्रेस ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को साजिश करार देते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस बताया है।

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "लोकतंत्र में आज काला दिवस है ! आज बोलने के अधिकार पर धब्बा है! आज भगोड़ों और बैंक जालसाजों को बुलावा देने की मौत की घंटी है"!

"आज अडानी में जेपीसी की मांग के लिए पीएम के अंधे बदला का दिन है! आज का दिन सच्चाई के लिए लड़ने और झुकने का नहीं है!"

24 Mar 2023, 3:55 PM

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला 

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कानून से पहले ये सियासी मुद्दा है। है। देश में 2014 के बाद से अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला किया जा रहा है। सरकारी संस्थाओं का दमन किया जा रहा है। राहुल गांधी निडर होकर बयान देते हैं। राहुल को सच बोलने की सजा मिली है। सिंघवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी संस्थाओं का दमन किया जा रहा है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह निडर होकर बोलते रहे हैं। जनहित में रखें है, जनता के लिए रखें हैं, जनता के सामन रखें हैं। उन्होंने हर मुद्दों पर हर बेबाकी से अपनी राय रखी है। उन्होंने समाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोला है। वो इसी का परिणाम भुगत रहे हैं। वो तो तथ्य पर बात करते हैं, फिर चाहे नोटबंदी पर रहे, चीन पर रहे या जीएसटी, उन्होंने लगातार सवाल उठाए हैं। और जाहिर है, वह इसकी कीमत चुका रहे हैं। सरकार बौखला गई है। यह सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए नई तकनीक खोज रही है।

इसी वजह से सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए ये सब कर रही है। राहुल गांधी विदेश जाते हैं, फर्जी राष्ट्रवाद के नाम पर उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। सिंघवी ने कहा, "हमें विश्वास है कि दोषसिद्धि पर स्थगन ले लेंगे जो इस अयोग्यता के आधार को ही समाप्त कर देगा। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। हमें विश्वास है कि हम निकट भविष्य में विजयी होंगे।'

उन्होंने आगे कहा कि मैं सिर्फ राहुल गांधी केस की बात नहीं कर रहा हूं। 2014 के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं। जिन्होंने इनके खिलाफ बोला है, उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस सरकार ने बार-बार निडर होकर बोलने वालों निचोड़ने का काम किया है। सिंघवी ने आगे कहा कि 2014 से राहुल गांधी मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर आवाज उठा रहे हैं। जीएसटी, नोटबंदी और चीन को जो क्लीन चीट दिया, इन सभी के खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई है। और आज उसकी उनकी कीमत चुकानी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सजा फिर उनकी सदस्यता रद्द करना एक षडयंत्र है। कैसे याचिकाकर्ता ने केस को पहले डिले किया और फिर अपने हिसाब से उसे आगे बढ़ाते हुए सजा का फैसला करवा लिया।

जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा से डरी हुई है, घबराई हुई है। क्योंकि वो जानती है, उसे फीड बैक मिला होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने केव संगठन में बल्कि सारे देश में एक नई उर्जा और रास्ता दिखाई है। कई महीनों से भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की। आज भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कीमत राहुल गांधी को चुकानी पड़ी है।


24 Mar 2023, 3:46 PM

उत्तर प्रदेश: संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

24 Mar 2023, 3:46 PM

राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्यवाही प्रतिशोधात्मक और शर्मनाक है: प्रियंका चतुर्वेदी

राहुल गांधी अब लोकसभा के सदस्य नहीं रहे। लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को उन्हें अयोग्य करार दे दिया। इसको लेकर हर तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे प्रतिशोधात्मक और शर्मनाक कार्यवाही बताया है।


24 Mar 2023, 3:41 PM

देश मे चोर को चोर कहना अपराध- उद्धव ठाकरे

राहुल गांधी की ससंद की सदस्यता रद्द होने के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर तंज कसते कहा की देश में अपराधी को अपराधी कहना ही अपराध हो गया। ये लोकतंत्र की सीधे तौर पर हत्या है।

24 Mar 2023, 3:27 PM

राहुल गांधी के घर पहुंची सोनिया और प्रियंका गांधी

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद उठे बवाल के बीच सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी उनके घर पहुंची हैं। राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी संसद से सदस्यता रद्द कर दी गई है।


24 Mar 2023, 3:24 PM

7 बार लोकसभा में JPC हो चुकी है, फिर ये क्यों डरते हैं?: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर मोदी जी का मन साफ होता और हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी के घपले नहीं होते तो क्या कोई प्रधानमंत्री इस बात पर चर्चा करने से पीछे हटता। राजीव गांधी पर भी आरोप लगा था लेकिन वे बेदाग निकले।7 बार लोकसभा में JPC हो चुकी है, फिर ये क्यों डरते हैं?

24 Mar 2023, 3:23 PM

राहुल गांधी से डरी बीजेपी, अगर उन्हें बोलने दिया गया तो बीजेपी सरकार चली जाएगी: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है और मोदी सरकार को यही हजम नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो BJP सरकार से बाहर हो जाएगी।


24 Mar 2023, 3:18 PM

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर ममता बनर्जी बोलीं- पीएम मोदी के न्यू इंडिया में बीजेपी के निशाने पर विपक्षी नेता

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के न्यू इंडिया में बीजेपी के निशाने पर विपक्षी नेता! जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बीजेपी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। आज, हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।

24 Mar 2023, 3:16 PM

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि काफी पहले से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। बीजेपी सरकार प्रशासन से मिलकर झूठे केस दर्ज करवाती है और फिर विपक्षी नेताओं की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। इससे पहले आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम समेत कई लोगों की सदस्यता रद्द कर दी गई। अब कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता की सदस्यता रद्द की गई है।


24 Mar 2023, 2:57 PM

हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे, हम भयभीत या चुप नहीं रहेंगे- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम भयभीत या चुप नहीं रहेंगे। पीएम से जुड़े अडानी महामेगा घोटाले में जेपीसी के बजाय, राहुल गांधी को अयोग्य ठहरा दिया गया है। भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।”

24 Mar 2023, 2:43 PM

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। वह आपके और इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। हर षड्यंत्र के बावजूद वह यह लड़ाई हर क़ीमत पर जारी रखेंगे और इस मामले में न्यायसंगत कार्यवाही करेंगे। लड़ाई जारी है


24 Mar 2023, 2:37 PM

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की गई, मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने उन्हें ठहराया था दोषी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है। सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे।

24 Mar 2023, 2:17 PM

दिल्ली आबकारी नीति: मनीष सिसोदिया की जमानत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दायर जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 31 मार्च को फैसला आएगा।


24 Mar 2023, 2:03 PM

दिल्ली: विजय चौक पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

24 Mar 2023, 1:49 PM

विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया, अडानी मामले में JPC जांच की मांग

दिल्ली पुलिस ने अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो सच बोल रहे हैं उन्हें सताया जा रहा। विपक्ष को डराया जा रहा है।


24 Mar 2023, 1:25 PM

विपक्षी सांसदों का संसद से विजय चौक तक मार्च, खड़गे बोले- जो सच बोल रहे हैं उन्हें सताया जा रहा

विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च किया। विजय चौक पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो सच बोल रहे हैं उन्हें सताया जा रहा। विपक्ष को डराया जा रहा है।

खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, उन्होंने संसद में अडानी से संबंधित मुद्दा रखा। क्या ये गलत है? आज राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा। इसका मतलब क्या है?...लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया जा रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो इस देश में एक दिन तानाशाही आ जाएगी।

24 Mar 2023, 1:17 PM

दिल्ली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के अंदर रोका

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के अंदर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया है। बैरेकेडिंग की गई है। यह कार्यकर्ता भी विजय चौक की ओर मार्च करना चाहते थे। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी समेत की कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।


24 Mar 2023, 1:05 PM

विपक्षी सांसदों का संसद से विजय चौक तक मार्च शुरू, राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा

विपक्षी सांसदों का मार्च संसद से विजय चौक तक के लिए शुरू हो गया है। विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा है। अडानी मुद्दे पर जेपीसी गठन की मांग समेत कई मुद्दों के लेकर यह मार्च किया जा रहा है।

प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक बात साफ होता है कि मोदी जी जनता से कुछ छिपाना चाहते हैं, ललित मोदी, मेहली चोकसी और माल्या जैसे लोग देश का हजारों करोड़ रुपये लूट कर चले गए। लेकिन मोदी जी अडानी के मुद्दे पर मुंह नहीं खोल रहे हैं। अडानी की मोदी जी ने मदद की है। हम अडानी के बारे में बात कर रहे हैं, यह (बीजेपी) लोग बीच में ओबीसी की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता का पैसा निकालकर ऋण दिया गया। उनका (अडानी समूह) की संपत्ति की कोई जानकारी नहीं ली गई। आज LIC कमजोर हो रहा है, बैंक कमजोर हो रहे हैं। इस पर हम  JPC चाहते हैं, लेकिन सरकार सुनना नहीं चाहती है।

24 Mar 2023, 12:54 PM

लोकसभा की कार्यवाही 27 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित


24 Mar 2023, 12:38 PM

बीजेपी SC, ST समुदाय के हितों को लेकर गंभीर नहीं हैबीजेपी SC, ST समुदाय के हितों को लेकर गंभीर नहीं है- डी.के. शिवकुमार

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी SC, ST समुदाय के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। कर्नाटक के लोगों को धोखा दे रही है। भाजपा कर्नाटक में पतन की कगार पर है। वे नेताओं, ठेकेदारों और दूसरे लोगों को डराने में लगे हैं।

24 Mar 2023, 11:57 AM

राहुल गांधी के मुद्दे पर बेंगलुरु में प्रदर्शन, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत पार्टी कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


24 Mar 2023, 11:47 AM

राहुल गांधी मुद्दे पर विपक्ष ने की बैठक, संसद से विजय चौक तक करेंगे मार्च, राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा

राहुल गांधी के मुद्दे पर संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक के बाद अब संसद से विजय चौक तक विपक्षी सांसद मार्च निकालेंगे। विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा है। इस बीच  विजय चौक पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।

24 Mar 2023, 11:36 AM

मुंबई: केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' को लेकर विपक्षी विधायकों ने हाथ में वाशिंग पाउडर लेकर विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया


24 Mar 2023, 11:32 AM

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह 10:31 बजे रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया

24 Mar 2023, 11:29 AM

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित


24 Mar 2023, 11:14 AM

मोदी सरकार JPC से भाग नहीं सकती- मल्लिकार्जुन खड़गे

24 Mar 2023, 10:54 AM

ED-CBI के दुरुपयोग का आरोप, विपक्षी दलों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 अप्रैल को सुनवाई करने को तैयार 


24 Mar 2023, 10:23 AM

दिल्ली: विजय चौक पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए

दिल्ली में विजय चौक पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। मानहानि के एक मामले में पार्टी सांसद राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्टी विजय चौक तक मार्च निकालेगी।

24 Mar 2023, 9:30 AM

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने "चीन के साथ सीमा स्थिति" पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया 


24 Mar 2023, 9:21 AM

छत्तीसगढ़: अमृतपाल सिंह के समर्थन में रायपुर में रैली आयोजित करने पर चार गिरफ्तार

24 Mar 2023, 9:14 AM

अमृतपाल सिंह के खिलाफ उत्तराखंड में अलर्ट जारी


24 Mar 2023, 9:12 AM

विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित अजय बंगा हुए कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी से होनी थी मुलाकात

24 Mar 2023, 9:10 AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में वित्त विधेयक, 2023 पेश करेंगी

वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में वित्त विधेयक, 2023 पेश करेंगी।


24 Mar 2023, 9:09 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान महीने के शुरू होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

24 Mar 2023, 8:39 AM

गाजियाबाद: मोदीनगर इलाके के कुछ गांव में कथित तौर पर कुट्टू का आटा खाने के बाद 20 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के कुछ गांव में कथित तौर पर कुट्टू का आटा खाने के बाद 20 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी। सभी का कहना है कि कुट्टू का आटा खाया था। दुकानों से कुट्टू के आटे की सैंपल लिए हैं। गड़बड़ पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


24 Mar 2023, 8:28 AM

उत्तर प्रदेश: मेरठ प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 9 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

उत्तर प्रदेश के मेरठ प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 9 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। सीओ रूपाली रॉय ने कहा, "हाजी याकूब कुरैशी तथा अन्य लोगों पर अवैध मीट फैक्ट्री और मिलावट को लेकर मुकदमा दर्ज़ था। आपराधिक इतिहास और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।"

24 Mar 2023, 8:06 AM

अमृतपाल के इंडो नेपाल बॉर्डर पर लगाए गए पोस्टर, अब तक पुलिस उसे पकड़ने में रही है नाकाम

वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। 6 दिन बाद भी वह पकड़ा नहीं जा सका है। इस बीच उसे देश से बाहर भाग निकलने से रोकने के लिए इंडो नेपाल बॉर्डर रूपईडीहा समेत बहराइच के सभी एसएसबी बॉर्डर चेकपोस्ट पर अमृतपाल सिंह और उसके दो साथियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */